Saturday, September 12, 2026
  • Insight Corporte
Insight TV News
Advertisement
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
Insight TV News
No Result
View All Result

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में फिर मेहरबान मानसून, 15 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट, 4 दिन जमकर बरसेंगे बादल

Insight TV Admin by Insight TV Admin
July 22, 2026
in मध्य प्रदेश
0
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में फिर मेहरबान मानसून, 15 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट, 4 दिन जमकर बरसेंगे बादल
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

भोपाल 

मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पिछले एक दिन के दौरान राज्य के 35 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई है। नर्मदापुरम जिले में सबसे ज्यादा 4.2 इंच यानी करीब 106 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जिससे कई इलाकों में जलभराव देखा गया। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से लगातार आ रही नमी ने मानसून की रफ्तार बढ़ा दी है।

मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल, इंदौर, बैतूल, हरदा, रायसेन, सीहोर, विदिशा, धार, उज्जैन, छिंदवाड़ा, जबलपुर और आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश हुई। कुछ स्थानों पर तेज हवाएं भी चलीं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली।

धवार को शिवपुरी, गुना, सागर, डिंडौरी समेत 15 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर सहित कई जिलों में भी अच्छी बारिश होने की संभावना है।

इन जिलों में सबसे ज्यादा बरसेंगे बादल
मौसम विभाग ने शिवपुरी, गुना, सागर और डिंडौरी में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में 24 घंटे के दौरान 4 से 8 इंच तक बारिश हो सकती है। इसके अलावा श्योपुर, अशोकनगर, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, दमोह, नीमच, मंदसौर, उज्जैन, धार और बड़वानी में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। वहीं भोपाल, रायसेन, सीहोर, इंदौर, देवास, खंडवा, खरगोन, जबलपुर, रीवा, सतना, सीधी, शहडोल, उमरिया समेत कई जिलों में रुक-रुक कर तेज और हल्की बारिश का दौर बना रहेगा। 

इन जिलों में सबसे ज्यादा बारिश
24 घंटे में नर्मदापुरम में 4.2 इंच बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा नरसिंहपुर में 2.5 इंच, राजगढ़ में 2.4 इंच, सीहोर और मलाजखंड में 2.2 इंच, भोपाल में 2.1 इंच, पचमढ़ी और मंडला में 1.8 इंच, श्योपुर में 1.5 इंच, सिवनी में 1.3 इंच और खरगोन में 1.1 इंच पानी बरसा।

उमरिया, छिंदवाड़ा, शिवपुरी, टीकमगढ़, खंडवा, छतरपुर, सतना, बैतूल, दमोह, जबलपुर, इंदौर, रतलाम, दतिया, उज्जैन, धार, सीधी, ग्वालियर, सागर, शाजापुर, विदिशा, देवास, आगर-मालवा, बड़वानी और बुरहानपुर समेत कई जिलों में भी बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिला। भोपाल सहित कई शहरों में रात से रुक-रुककर बारिश हो रही है।

एक दिन की बारिश से सुधरी प्रदेश की स्थिति
लगातार बारिश का असर प्रदेश के वर्षा आंकड़ों पर भी दिखा है। सोमवार तक जहां प्रदेश में सामान्य से 17 प्रतिशत कम बारिश दर्ज थी, वहीं मंगलवार तक यह अंतर घटकर 14 प्रतिशत रह गया। अब तक प्रदेश में औसतन 286.8 मिलीमीटर (11.3 इंच) बारिश हुई है, जबकि इस समय तक 335.3 मिलीमीटर (13.2 इंच) बारिश होना सामान्य माना जाता है। पूर्वी मध्य प्रदेश में वर्षा अभी भी सामान्य से 18 प्रतिशत और पश्चिमी हिस्से में 11 प्रतिशत कम बनी हुई है।

41 जिलों में अब भी बारिश की कमी
हालांकि ताजा बारिश के बावजूद प्रदेश के 41 जिलों में सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई है। पूर्वी मध्य प्रदेश के लगभग सभी जिले अभी भी वर्षा की कमी से जूझ रहे हैं। दूसरी ओर भोपाल, इंदौर, सीहोर, देवास, हरदा, उज्जैन, राजगढ़, नीमच, खंडवा और खरगोन सहित 14 जिलों में बारिश का प्रदर्शन सामान्य से बेहतर रहा है।

देवास सबसे आगे, आलीराजपुर सबसे पीछे
प्रदेश में अब तक सबसे ज्यादा बारिश देवास जिले में हुई है। यहां सामान्य से करीब 51 प्रतिशत अधिक यानी लगभग 18.4 इंच वर्षा दर्ज की गई है। भोपाल में 14.5 इंच, इंदौर और सीहोर में करीब 14 इंच तथा हरदा में 15.4 इंच बारिश हो चुकी है। इसके विपरीत आलीराजपुर में अब तक करीब 2 इंच बारिश हुई है, जो सामान्य से लगभग 78 प्रतिशत कम है। 

कृषि के लिए राहत, शहरों में बढ़ सकती हैं मुश्किलें
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी मिलने और सक्रिय मौसम प्रणालियों के कारण मध्य प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। इससे जलाशयों और खरीफ फसलों को फायदा मिलेगा, लेकिन शहरों में जलभराव और यातायात बाधित होने जैसी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं।

जुलाई अभी भी तय करेगा पूरे मानसून की तस्वीर
मौसम विभाग के अनुसार जून में बारिश सामान्य से कम रही थी। जुलाई की शुरुआत में अच्छी वर्षा से स्थिति सुधरी, लेकिन बीच में करीब नौ दिन बारिश कमजोर पड़ने से फिर घाटा बढ़ गया। अब सक्रिय मानसून से वर्षा का अंतर कम होने की उम्मीद है। प्रदेश में पूरे मानसून के दौरान औसतन 37.3 इंच बारिश होती है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर जैसे बड़े शहरों में सामान्य वर्षा लगभग 38 से 39 इंच रहती है, जिसमें सबसे बड़ा योगदान जुलाई महीने का होता है। 

मानसून पूरे शबाब पर, ठंडी हुई सुबह
मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र कुमार नायक के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून ने एक बार फिर मजबूती पकड़ ली है। पूरे प्रदेश में सक्रिय मानसूनी सिस्टम, कम दबाव का क्षेत्र, लगातार नमी और बादलों की मौजूदगी के कारण बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। इसी वजह से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश हो रही है।

22 से 26 डिग्री के बीच रहा न्यूनतम तापमान
लगातार बारिश के कारण प्रदेश के अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान 22 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश दोनों क्षेत्रों में सुबह का मौसम ठंडा और सुहावना रहा, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली।

बैतूल में फिर मेहरबान हुआ मानसून! 24 घंटे में 13.9 मिमी बारिश, किसानों के चेहरे खिले

बैतूल जिले में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मंगलवार से बुधवार सुबह तक हुई रिमझिम बारिश से जिले में औसतन 13.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई। लंबे अंतराल के बाद हुई इस बारिश से खरीफ फसलों को नई संजीवनी मिलने की उम्मीद जगी है।

24 घंटे में घोड़ाडोंगरी में सबसे ज्यादा बारिश
जिला वर्षा रिपोर्ट के अनुसार, 21 जुलाई सुबह 8 बजे से 22 जुलाई सुबह 8 बजे तक सबसे अधिक 20 मिमी बारिश घोड़ाडोंगरी में दर्ज की गई। इसके अलावा चिचोली में 19 मिमी, भैंसदेही और भीमपुर में 17-17 मिमी, शाहपुर में 15 मिमी, मुलताई में 14.6 मिमी, बैतूल में 11.6 मिमी, प्रभातपट्टन में 8.2 मिमी, आठनेर में 8.1 मिमी तथा आमला में 8 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

संचयी वर्षा में चिचोली सबसे आगे
इस मानसून सीजन में संचयी वर्षा के मामले में चिचोली 470.9 मिमी बारिश के साथ जिले में पहले स्थान पर है। इसके बाद घोड़ाडोंगरी में 439 मिमी, मुलताई में 349.4 मिमी, प्रभातपट्टन में 335.2 मिमी, भैंसदेही में 325 मिमी, शाहपुर और आमला में 300-300 मिमी, भीमपुर में 277 मिमी, आठनेर में 228.1 मिमी और बैतूल में 221 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

खरीफ फसलों को मिला नया जीवन
वहीं बारिश की वापसी से जिले के किसानों ने राहत की सांस ली है। पिछले कुछ दिनों से वर्षा नहीं होने के कारण खेतों में नमी कम हो गई थी और सोयाबीन, मक्का, धान सहित खरीफ की अन्य फसलें प्रभावित होने लगी थीं। अब लगातार बारिश शुरू होने से खेतों में पर्याप्त नमी पहुंची है, जिससे फसलों की बढ़वार बेहतर होने की उम्मीद बढ़ गई है। किसान भी कृषि कार्यों में तेजी से जुट गए हैं।

अगले पांच दिन ऐसा रहेगा मौसम
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार बैतूल जिले में अगले पांच दिनों तक मौसम सक्रिय बना रहेगा। इस दौरान आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बिजली चमकने और कुछ स्थानों पर तेज बौछारें पड़ने की भी चेतावनी दी है। अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। लगातार बारिश से कृषि गतिविधियों को गति मिलने के साथ जल स्रोतों के भरने की भी संभावना बढ़ गई है।

एक दिन की बारिश से सुधरे प्रदेश के आंकड़े
लगातार हो रही बारिश का असर अब प्रदेश के कुल वर्षा आंकड़ों पर भी दिखाई देने लगा है। सोमवार तक मध्य प्रदेश में सामान्य से 17 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई थी। लेकिन पिछले एक दिन में हुई अच्छी बारिश के बाद यह अंतर घटकर 14 प्रतिशत रह गया है। इस समय तक प्रदेश में औसतन 286.8 मिलीमीटर (करीब 11.3 इंच) बारिश रिकॉर्ड की गई है, जबकि सामान्य तौर पर इस अवधि तक 335.3 मिलीमीटर (करीब 13.2 इंच) बारिश होनी चाहिए।

पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश की स्थिति
बारिश में सुधार के बावजूद प्रदेश के कई हिस्सों में अभी भी सामान्य से कम वर्षा हुई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में अब भी सामान्य से करीब 18 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश में बारिश का आंकड़ा सामान्य से लगभग 11 प्रतिशत कम है। मौसम विभाग को उम्मीद है कि अगले चार दिनों की बारिश से यह कमी और कम हो सकती है।

41 जिलों में अब भी बारिश की कमी
ताजा बारिश के बावजूद मध्य प्रदेश के 41 जिलों में अब भी सामान्य से कम बारिश हुई है। खासतौर पर पूर्वी मध्य प्रदेश के अधिकांश जिले अभी भी पर्याप्त बारिश का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि कुछ जिलों में मानसून ने अच्छी बारिश कराई है।

इन जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश
प्रदेश के भोपाल, इंदौर, सीहोर, देवास, हरदा, उज्जैन, राजगढ़, नीमच, खंडवा और खरगोन समेत 14 जिलों में अब तक सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। इन जिलों में अच्छी बारिश होने से खेती-किसानी को फायदा मिला है और जलाशयों में भी पानी का स्तर बढ़ा है।

देवास बना सबसे ज्यादा बारिश वाला जिला
अब तक पूरे मध्य प्रदेश में देवास सबसे ज्यादा बारिश वाला जिला बन गया है। यहां सामान्य से करीब 51 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। अब तक जिले में लगभग 18.4 इंच वर्षा हो चुकी है। इसके अलावा भोपाल में करीब 14.5 इंच बारिश, इंदौर में लगभग 14 इंच बारिश, सीहोर में करीब 14 इंच बारिश और हरदा में लगभग 15.4 इंच वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

आलीराजपुर में सबसे कम बारिश
जहां कुछ जिलों में अच्छी बारिश हुई है, वहीं आलीराजपुर अभी भी सबसे ज्यादा बारिश की कमी वाला जिला बना हुआ है। यहां अब तक केवल करीब 2 इंच बारिश हुई है, जो सामान्य से लगभग 78 प्रतिशत कम है। बारिश की कमी के कारण यहां खेती और जलस्रोतों पर असर देखने को मिल रहा है।

95% तक पहुंची नमी, इसलिए लगातार बरस रहे बादल
प्रदेश में हवा में नमी (रिलेटिव ह्यूमिडिटी) 75 से 95 प्रतिशत तक दर्ज की गई। वातावरण में अत्यधिक नमी होने से गरज-चमक वाले बादल तेजी से विकसित हो रहे हैं। लगातार बारिश की गतिविधियां बनी हुई हैं।

दक्षिण-पश्चिमी हवाएं बढ़ा रहीं मानसून की ताकत
प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम दिशा से 10 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। कुछ इलाकों में झोंकों की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। यही हवाएं अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी लेकर आ रही हैं, जिससे मानसून लगातार मजबूत बना हुआ है।

अगले 48 घंटे भी बारिश के आसार
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, सागर, रीवा, शहडोल, मंडला, डिंडौरी, छिंदवाड़ा, बैतूल और आसपास के जिलों में अगले 24 से 48 घंटे के दौरान भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। ऐसे में लोगों को नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

पूरे मानसून में कितनी होती है बारिश?
मध्य प्रदेश में पूरे मानसून के दौरान औसतन 37.3 इंच बारिश होती है। वहीं बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर इन सभी शहरों में सामान्य रूप से 38 से 39 इंच तक बारिश होती है। इसमें सबसे बड़ा योगदान जुलाई महीने का रहता है, इसलिए मौसम विभाग की नजर फिलहाल इसी महीने की बारिश पर बनी हुई है।

लोगों के लिए मौसम विभाग की सलाह
मौसम विभाग ने भारी बारिश वाले जिलों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

    नदी-नालों के पास जाने से बचें।
    जलभराव वाले रास्तों से दूरी बनाए रखें।
    मौसम खराब होने पर यात्रा टालें।
    प्रशासन की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन करें।
    किसानों को भी मौसम का पूर्वानुमान देखकर खेतों में काम करने की सलाह दी गई है।

 

Tags: featuredMonsoon
Previous Post

CG में डॉक्टरों को बड़ी राहत के संकेत! UG बॉन्ड खत्म, PG में एक साल बॉन्ड पर बनी सहमति

Next Post

CG भाजपा कोर ग्रुप की अहम बैठक, 2028 विधानसभा चुनाव और संगठनात्मक कार्यक्रमों पर बनी रणनीति

Insight TV Admin

Insight TV Admin

Next Post
CG भाजपा कोर ग्रुप की अहम बैठक, 2028 विधानसभा चुनाव और संगठनात्मक कार्यक्रमों पर बनी रणनीति

CG भाजपा कोर ग्रुप की अहम बैठक, 2028 विधानसभा चुनाव और संगठनात्मक कार्यक्रमों पर बनी रणनीति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
  • Comments
पन्ना में प्लास्टिक कचरे का अनोखा समाधान, महिलाओं ने शुरू किया रोजगार; पर्यटकों के लिए बना रहीं यादगार सामान

पन्ना में प्लास्टिक कचरे का अनोखा समाधान, महिलाओं ने शुरू किया रोजगार; पर्यटकों के लिए बना रहीं यादगार सामान

September 12, 2026
PM मोदी के जन्मदिन पर कूनो से गांधीसागर भेजी जा सकती है एक और मादा चीता, निर्वा-वीरा में से एक पर नजर

PM मोदी के जन्मदिन पर कूनो से गांधीसागर भेजी जा सकती है एक और मादा चीता, निर्वा-वीरा में से एक पर नजर

September 12, 2026
पुतिन के भारत दौरे पर बड़ी डिफेंस डील की उम्मीद! S-400 से Su-57 तक इन हथियारों पर हो सकती है चर्चा

पुतिन के भारत दौरे पर बड़ी डिफेंस डील की उम्मीद! S-400 से Su-57 तक इन हथियारों पर हो सकती है चर्चा

September 12, 2026
Rashifal 12 September: शनिवार को इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, धन लाभ के बनेंगे प्रबल योग

Rashifal 12 September: शनिवार को इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, धन लाभ के बनेंगे प्रबल योग

September 11, 2026
महिला सशक्तिकरण के लिए बनेंगे स्व-सहायता समूह ; आजीविका और विभागीय योजनाओं से जुड़ेंगी महिलाए

महिला सशक्तिकरण के लिए बनेंगे स्व-सहायता समूह ; आजीविका और विभागीय योजनाओं से जुड़ेंगी महिलाए

September 11, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया तकनीक, नवाचार और नवीन ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर केन्द्रित प्रदर्शनी का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया तकनीक, नवाचार और नवीन ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर केन्द्रित प्रदर्शनी का शुभारंभ

September 11, 2026
CG Weather: सुकमा-बीजापुर से धमतरी तक दो दिन बारिश के आसार, रायपुर में छाए रहेंगे बादल

CG Weather: सुकमा-बीजापुर से धमतरी तक दो दिन बारिश के आसार, रायपुर में छाए रहेंगे बादल

September 11, 2026
‘राइज एंड फॉल 2’ के होस्ट बने वीरेंद्र सहवाग, क्रिकेट के बाद अब रियलिटी शो में लगाएंगे चौके-छक्के

‘राइज एंड फॉल 2’ के होस्ट बने वीरेंद्र सहवाग, क्रिकेट के बाद अब रियलिटी शो में लगाएंगे चौके-छक्के

September 11, 2026
प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

December 5, 2025
रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

December 8, 2025
विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के प्रयास रंग लाये,50 ग्राम पंचायतों में 25-25 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के प्रयास रंग लाये,50 ग्राम पंचायतों में 25-25 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

November 29, 2025
IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

October 26, 2025
बिहार में एनडीए को  प्रचंड जनादेश  मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

बिहार में एनडीए को प्रचंड जनादेश मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

November 14, 2025
डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

June 10, 2026

मानसिक स्वास्थ्य पर खुला संवाद जरूरी, विद्यार्थियों को मिला सकारात्मक जीवन का मंत्र

August 5, 2026
RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

January 9, 2026
ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

0
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

0
कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

0
चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

0
जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

0
10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

0
प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

0
नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

0

About Us

Insight TV News – एक ऑनलाइन मंच है जहाँ देश-विदेश की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और व्यवसाय से जुड़ी जानकारियाँ तुरंत उपलब्ध होती हैं। पाठकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखती है और हर समय, हर जगह समाचार पढ़ने की सुविधा प्रदान करती है।

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Contact Us

B-29, IT Park, Badwai
Near RGPV, Bhopal (M. P.) – 462033

Mobile: +91 93036 09004
Email: insighttvnews@gmail.com

WhatsApp: +91 93036 09004

  • Home
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Home
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved