Saturday, September 12, 2026
  • Insight Corporte
Insight TV News
Advertisement
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
Insight TV News
No Result
View All Result

प्रदेश की नई खेल प्रतिभाओं की होगी पहचान, सोमवार से शुरू होंगे एथलेटिक्स चयन ट्रायल्स

Insight TV Admin by Insight TV Admin
July 19, 2026
in मध्य प्रदेश
0
प्रदेश की नई खेल प्रतिभाओं की होगी पहचान, सोमवार से शुरू होंगे एथलेटिक्स चयन ट्रायल्स
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

भोपाल 

मध्यप्रदेश के उभरते एथलीटों के लिए सोमवार से अपनी प्रतिभा साबित करने का महत्वपूर्ण अवसर शुरू होने जा रहा है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित 'टैलेंट सर्च 2026-27' अभियान के अंतर्गत एथलेटिक्स (बालक/बालिका) के चयन ट्रायल्स 20 से 22 जुलाई 2026 तक टी.टी. नगर स्टेडियम, भोपाल में आयोजित किए जाएंगे। इन ट्रायल्स के माध्यम से प्रदेशभर की प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें विभाग की खेल योजनाओं एवं उच्च स्तरीय प्रशिक्षण से जोड़ा जाएगा।

प्रतिभा को मिलेगा सही मंच, प्रशिक्षण और नई पहचान

टैलेंट सर्च 2026-27 केवल चयन प्रक्रिया नहीं, बल्कि प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के खेल भविष्य को नई दिशा देने का महाअभियान है। अभियान का उद्देश्य ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की खोज करना है, जिनमें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की क्षमता हो। चयनित खिलाड़ियों को विभाग द्वारा संचालित खेल अकादमियों एवं प्रशिक्षण योजनाओं के माध्यम से विशेषज्ञ कोचों का मार्गदर्शन, आधुनिक खेल सुविधाएं तथा वैज्ञानिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा।

तीन दिन तक चलेगी चयन प्रक्रिया

एथलेटिक्स चयन ट्रायल्स 20, 21 एवं 22 जुलाई को आयोजित होंगे। ट्रायल्स में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की प्रतिभा का मूल्यांकन निर्धारित मानकों के अनुसार किया जाएगा, ताकि योग्य खिलाड़ियों को आगे की प्रशिक्षण प्रक्रिया से जोड़ा जा सके। विभाग ने सभी पात्र खिलाड़ियों से समय पर उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

प्रदेशभर में लगातार चल रहे चयन ट्रायल्स

टैलेंट सर्च 2026-27 के अंतर्गत प्रदेशभर में विभिन्न खेलों के चयन ट्रायल्स चरणबद्ध रूप से आयोजित किए जा रहे हैं। अब तक जूडो, कुश्ती, बॉक्सिंग, फेंसिंग, शूटिंग, स्लैलम, कायकिंग-केनोइंग, घुड़सवारी, टेनिस एवं बैडमिंटन सहित अनेक खेलों के चयन ट्रायल्स सफलतापूर्वक संपन्न हो चुके हैं, जिनमें बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इन ट्रायल्स के माध्यम से चयनित प्रतिभाओं को विभाग की खेल अकादमियों एवं प्रशिक्षण योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। इसी क्रम में अब 20 से 22 जुलाई तक टी.टी. नगर स्टेडियम, भोपाल में आयोजित होने वाले एथलेटिक्स चयन ट्रायल्स प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर होंगे।

प्रदेशभर से मिल रहा उत्साहपूर्ण प्रतिसाद

टैलेंट सर्च 2026-27 के अंतर्गत अब तक विभिन्न खेलों के चयन ट्रायल्स में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया है। लगातार मिल रही सकारात्मक सहभागिता यह दर्शाती है कि मध्यप्रदेश के युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह बढ़ रहा है, जिससे नई खेल प्रतिभाएं आ रही है। एथलेटिक्स ट्रायल्स से भी बड़ी संख्या में खिलाड़ियों की सहभागिता की उम्मीद है।

खिलाड़ियों से सहभागिता की अपील

खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने एथलेटिक्स में रुचि रखने वाले सभी पात्र बालक एवं बालिका खिलाड़ियों से अपील की है कि वे 20 से 22 जुलाई तक आयोजित चयन ट्रायल्स में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें। टैलेंट सर्च 2026-27 प्रदेश के खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रशिक्षण, बेहतर अवसर और खेलों में उज्ज्वल भविष्य प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Tags: T.T. Nagar Stadium
Previous Post

किचन गार्डन से आत्मनिर्भर बन रहीं बिहान की दीदियां

Next Post

20 जुलाई का राशिफल: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Insight TV Admin

Insight TV Admin

Next Post
20 जुलाई का राशिफल: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

20 जुलाई का राशिफल: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
  • Comments
Rashifal 12 September: शनिवार को इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, धन लाभ के बनेंगे प्रबल योग

Rashifal 12 September: शनिवार को इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, धन लाभ के बनेंगे प्रबल योग

September 11, 2026
महिला सशक्तिकरण के लिए बनेंगे स्व-सहायता समूह ; आजीविका और विभागीय योजनाओं से जुड़ेंगी महिलाए

महिला सशक्तिकरण के लिए बनेंगे स्व-सहायता समूह ; आजीविका और विभागीय योजनाओं से जुड़ेंगी महिलाए

September 11, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया तकनीक, नवाचार और नवीन ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर केन्द्रित प्रदर्शनी का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया तकनीक, नवाचार और नवीन ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर केन्द्रित प्रदर्शनी का शुभारंभ

September 11, 2026
CG Weather: सुकमा-बीजापुर से धमतरी तक दो दिन बारिश के आसार, रायपुर में छाए रहेंगे बादल

CG Weather: सुकमा-बीजापुर से धमतरी तक दो दिन बारिश के आसार, रायपुर में छाए रहेंगे बादल

September 11, 2026
‘राइज एंड फॉल 2’ के होस्ट बने वीरेंद्र सहवाग, क्रिकेट के बाद अब रियलिटी शो में लगाएंगे चौके-छक्के

‘राइज एंड फॉल 2’ के होस्ट बने वीरेंद्र सहवाग, क्रिकेट के बाद अब रियलिटी शो में लगाएंगे चौके-छक्के

September 11, 2026
650 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, खाद्य विभाग ने जांच के लिए सैंपल भेजे

650 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, खाद्य विभाग ने जांच के लिए सैंपल भेजे

September 11, 2026
Railway Employees को बड़ा तोहफा! बनेंगी 5 मंजिला बिल्डिंग, मिलेंगे 2BHK-3BHK फ्लैट और ये सुविधाएं

Railway Employees को बड़ा तोहफा! बनेंगी 5 मंजिला बिल्डिंग, मिलेंगे 2BHK-3BHK फ्लैट और ये सुविधाएं

September 11, 2026
विनेश फोगाट को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने वर्ल्ड चैंपियनशिप ट्रायल में उतरने से रोका

विनेश फोगाट को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने वर्ल्ड चैंपियनशिप ट्रायल में उतरने से रोका

September 11, 2026
प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

December 5, 2025
रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

December 8, 2025
विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के प्रयास रंग लाये,50 ग्राम पंचायतों में 25-25 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के प्रयास रंग लाये,50 ग्राम पंचायतों में 25-25 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

November 29, 2025
IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

October 26, 2025
बिहार में एनडीए को  प्रचंड जनादेश  मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

बिहार में एनडीए को प्रचंड जनादेश मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

November 14, 2025
डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

June 10, 2026

मानसिक स्वास्थ्य पर खुला संवाद जरूरी, विद्यार्थियों को मिला सकारात्मक जीवन का मंत्र

August 5, 2026
RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

January 9, 2026
ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

0
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

0
कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

0
चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

0
जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

0
10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

0
प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

0
नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

0

About Us

Insight TV News – एक ऑनलाइन मंच है जहाँ देश-विदेश की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और व्यवसाय से जुड़ी जानकारियाँ तुरंत उपलब्ध होती हैं। पाठकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखती है और हर समय, हर जगह समाचार पढ़ने की सुविधा प्रदान करती है।

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Contact Us

B-29, IT Park, Badwai
Near RGPV, Bhopal (M. P.) – 462033

Mobile: +91 93036 09004
Email: insighttvnews@gmail.com

WhatsApp: +91 93036 09004

  • Home
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Home
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved