Sunday, September 6, 2026
  • Insight Corporte
Insight TV News
Advertisement
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
Insight TV News
No Result
View All Result

भारतीय शेरनियों के सामने पाकिस्तान ढेर, महज 55 रन पर ऑलआउट होकर बना शर्मनाक रिकॉर्ड

Insight TV Admin by Insight TV Admin
September 6, 2026
in खेल
0
भारतीय शेरनियों के सामने पाकिस्तान ढेर, महज 55 रन पर ऑलआउट होकर बना शर्मनाक रिकॉर्ड
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

दुबई
दुबई के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय शेरनियों के सामने पाकिस्तान ने पूरी तरह से सरेंडर कर दिया. श्री चरणी और प्रेमा रावत ने स्पिन जाल का पड़ोसी बल्लेबाजों के खिलाफ कोई जवाब नहीं था. आलम यह था कि टीम के 9 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए. पाकिस्तान पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 18.1 ओवर में सिर्फ 55 पर ऑल-आउट हो गई.  इस मुकाबले में निराशाजनक प्रदर्शन के साथ ही पाकिस्तान के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है. 55 रन पाकिस्तान का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक का न्यूनतम स्कोर है। 

इससे पहले, साल 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान की पूरी टीम 56 रन बनाकर ऑलआउट हुई थी. जबकि 2009 में टीम इंग्लैंड के खिलाफ 60 के स्कोर पर पूरी टीम सिमट गई थी. भारत के लिए श्री चरणी ने 4 ओवर में 7 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि प्रेमा रावत ने 4 ओवर में 9 रन देकर 3 विकेट निकाले। 

T20I में PAK-W के सबसे कम ऑल-आउट स्कोर

    55 बनाम भारत दुबई, 2026
    56 बनाम न्यूजीलैंड, दुबई, 2024
    60 बनाम इंग्लैंड, टॉनटन, 2009
    63 बनाम भारत, ग्वांगझू, 2012
    65 बनाम वेस्टइंडीज, सेंट एंड्रयूज, 2011
    72 बनाम श्रीलंका, कोलंबो (NCC), 2018

महामुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. मुनीबा अली और शवाल जुल्फिकार ने पहले विकेट के लिए 27 रन जोड़े. मुनीबा 13 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि जुल्फिकार 14 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गईं. इसके बाद पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह लड़खड़ा गई. गुल फिरोजा बिना खाता खोले आउट हुईं. आयशा जफर सिर्फ 2 रन बना सकीं, जबकि सदाफ शमास 3 रन पर क्लीन बोल्ड हुईं. कप्तान फातिमा सना भी कोई रन नहीं बना पाईं और दीप्ति शर्मा का शिकार बनीं। 

मध्यक्रम में भी कोई बल्लेबाज ज्यादा देर टिक नहीं सकी. एमान फातिमा ने 5 रन और उम्म-ए-हानी ने 6 रन बनाए. तूबा हसन 9 रन बनाकर पवेलियन लौटीं. टीम की 9 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक पार नहीं कर सकीं. और पूरी टीम सिर्फ 55 रन पर सिमट गई। 

भारत की स्पिन गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। श्री चरणी ने 4 ओवर में सिर्फ 7 रन देकर 3 विकेट लिए. प्रेमा रावत ने भी 3 बल्लेबाजों को आउट किया और 9 रन दिए. दीप्ति शर्मा ने 3.1 ओवर में केवल 5 रन देकर 2 विकेट झटके. शेफाली वर्मा ने भी 1 विकेट चटकाया. भारतीय टीम ने 56 रनों के लक्ष्य को 8.4 ओवर में 3 विकेट गंवाकर हासिल किया. भारत की ओर से कप्तान हरमनप्रीत कौर 18 और दीप्ति शर्मा 12 रन बनाकर नाबाद रहीं। 

इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ निराशाजनक रिकॉर्ड
इस मुकाबले ने पाकिस्तान महिला टीम के टी20 इतिहास के सबसे निराशाजनक अध्यायों को एक बार फिर ताजा कर दिया. पाकिस्तान के महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास में अब सबसे कम स्कोर के आंकड़े कुछ इस प्रकार दर्ज हो चुके हैं. भारत के खिलाफ 55 रन (18.1 ओवर) का यह स्कोर अब पाकिस्तान का टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे कम स्कोर बन चुका है. इससे पहले, 14 अक्टूबर 2024 को इसी दुबई के मैदान पर न्यूजीलैंड की महिला टीम के खिलाफ पाकिस्तान की पूरी टीम 11.4 ओवर में केवल 56 रन बनाकर आउट हो गई थी और उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 

अगर और पीछे जाएं, तो 16 जून 2009 को टॉन्टन के मैदान पर इंग्लैंड महिला टीम के खिलाफ पाकिस्तान की टीम 16.5 ओवर में 60 रन पर सिमट गई थी. इसी तरह, 31 अक्टूबर 2012 को एशियाई खेलों के दौरान गुआंगझू (Guangzhou) में भी भारत के खिलाफ पाकिस्तान की टीम 19.1 ओवर में महज 63 रन पर ऑलआउट हो गई थी. वहीं, 25 सितंबर 2023 को हांग्झू (Hangzhou) में बांग्लादेश की महिला टीम के खिलाफ पाकिस्तान ने पूरे 20 ओवर खेलकर 9 विकेट के नुकसान पर 64 रन बनाए थे। 

Tags: Pakistantop-news
Previous Post

कृष्ण चंद्र का जलवा, U-18 जैवलिन में दुनिया के नंबर-2 बने; टॉप-5 में 3 भारतीय

Next Post

नई पर्यटन नीति से उत्तराखंड में विकास और रोजगार की नई राह

Insight TV Admin

Insight TV Admin

Next Post
नई पर्यटन नीति से उत्तराखंड में विकास और रोजगार की नई राह

नई पर्यटन नीति से उत्तराखंड में विकास और रोजगार की नई राह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
  • Comments
कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम स्कूल भवन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन

कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम स्कूल भवन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन

September 6, 2026
भारत से हारकर भी शेफाली को दिखाया पवेलियन का रास्ता, फातिमा सना के जश्न पर मचा बवाल

भारत से हारकर भी शेफाली को दिखाया पवेलियन का रास्ता, फातिमा सना के जश्न पर मचा बवाल

September 6, 2026
2 करोड़ की फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 31वें दिन 100 करोड़ के पार पहुंची कमाई

2 करोड़ की फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 31वें दिन 100 करोड़ के पार पहुंची कमाई

September 6, 2026
Bigg Boss 20: मनोज तिवारी की बेटी रीति की हुई एंट्री, सलमान ने दिलाई पापा की पुरानी ‘अंडे वाली’ लड़ाई याद

Bigg Boss 20: मनोज तिवारी की बेटी रीति की हुई एंट्री, सलमान ने दिलाई पापा की पुरानी ‘अंडे वाली’ लड़ाई याद

September 6, 2026
Gold-Silver Rate Fall: सोना हुआ सस्ता, चांदी 5 दिन में ₹8,000 टूटी; हाई से ₹1.82 लाख नीचे

Gold-Silver Rate Fall: सोना हुआ सस्ता, चांदी 5 दिन में ₹8,000 टूटी; हाई से ₹1.82 लाख नीचे

September 6, 2026
MP को मिला नया चीफ जस्टिस, अल्पेश कोगजे होंगे हाईकोर्ट के 30वें मुख्य न्यायाधीश; राष्ट्रपति की मंजूरी

MP को मिला नया चीफ जस्टिस, अल्पेश कोगजे होंगे हाईकोर्ट के 30वें मुख्य न्यायाधीश; राष्ट्रपति की मंजूरी

September 6, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की वैश्विक निवेश संभावनाओं को मिलेगा नया आयाम

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की वैश्विक निवेश संभावनाओं को मिलेगा नया आयाम

September 6, 2026
नई पर्यटन नीति से उत्तराखंड में विकास और रोजगार की नई राह

नई पर्यटन नीति से उत्तराखंड में विकास और रोजगार की नई राह

September 6, 2026
प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

December 5, 2025
रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

December 8, 2025
विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के प्रयास रंग लाये,50 ग्राम पंचायतों में 25-25 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के प्रयास रंग लाये,50 ग्राम पंचायतों में 25-25 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

November 29, 2025
IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

October 26, 2025
बिहार में एनडीए को  प्रचंड जनादेश  मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

बिहार में एनडीए को प्रचंड जनादेश मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

November 14, 2025
डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

June 10, 2026

मानसिक स्वास्थ्य पर खुला संवाद जरूरी, विद्यार्थियों को मिला सकारात्मक जीवन का मंत्र

August 5, 2026
RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

January 9, 2026
ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

0
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

0
कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

0
चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

0
जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

0
10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

0
प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

0
नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

0

About Us

Insight TV News – एक ऑनलाइन मंच है जहाँ देश-विदेश की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और व्यवसाय से जुड़ी जानकारियाँ तुरंत उपलब्ध होती हैं। पाठकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखती है और हर समय, हर जगह समाचार पढ़ने की सुविधा प्रदान करती है।

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Contact Us

B-29, IT Park, Badwai
Near RGPV, Bhopal (M. P.) – 462033

Mobile: +91 93036 09004
Email: insighttvnews@gmail.com

WhatsApp: +91 93036 09004

  • Home
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Home
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved