Tuesday, March 3, 2026
  • Insight Corporte
Insight TV News
Advertisement
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
Insight TV News
No Result
View All Result

बौने होते लोग! भारत में क्यों घट रही इंसानों की लंबाई? डॉक्टरों ने बताया, छोटे रह जा रहे भारतीय बच्चे

Insight TV Admin by Insight TV Admin
January 26, 2026
in देश
0
बौने होते लोग! भारत में क्यों घट रही इंसानों की लंबाई? डॉक्टरों ने बताया, छोटे रह जा रहे भारतीय बच्चे
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली 
दुनिया जहां लंबी और बेहतर कद-काठी की ओर बढ़ रही है, वहीं भारत अपने 'रिवर्स गियर' में नजर आ रहा है. आमतौर पर जैसे-जैसे किसी देश की अर्थव्यवस्था बढ़ती है और हेल्थ सुविधाएं बेहतर होती हैं, वहां के लोगों की औसत लंबाई बढ़नी चाहिए जैसा कि चीन, जापान और दक्षिण कोरिया में हुआ है. लैंसेट और NCD रिस्क फैक्टर कोलैबोरेशन के डेटा के मुताबिक, पिछले 100 सालों में दुनिया के बाकी देशों के मुकाबले भारतीयों की हाइट में वो उछाल नहीं दिखा जो चीन या जापान में दिखा है.

भारत के मामले में उल्टा हो रहा है और उनकी औसत हाइट में गिरावट देखी गई है. विश्लेषण से संकेत मिलता है कि भारत में औसत हाइट में अपेक्षित बढ़त नहीं हो पाई है और कुछ उम्र व सामाजिक समूहों में लंबाई में मामूली गिरावट भी दर्ज की गई है, जिसका सबसे बड़ा कारण बचपन का कुपोषण है.

20–30 साल पहले (2005–2006) भारतीय पुरुष आज की तुलना में औसतन 1 से 1.1 सेमी लंबे थे यानी पिछले कुछ दशकों में उनकी हाइट में गिरावट आई है. अब भारतीयों की लंबाई कम होने के क्या कारण हैं, कौन-कौन से फैक्टर्स इसके लिए जिम्मेदार हैं.

घटती लंबाई पर क्या कहती हैं रिसर्च?

ग्लोबल हाइट स्टडी (1985-2019) के अनुसार भारतीयों की लंबाई में अपेक्षित बढ़ोतरी नहीं हुई जिसकी उम्मीद थी.

नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे (NFHS-3 से NFHS-4, 2005-16) डेटा के विश्लेषण से पता चलता है कि 15-25 साल के पुरुषों की औसत लंबाई 1.10 सेमी और 26-50 साल उम्र वालों की लंबाई 0.86 सेमी कम हो गई है. वहीं यदि 15-25 साल की महिलाओं की बात करें तो उनकी लंबाई में 0.12 सेमी की गिरावट आई है. ट्राइबल महिलाओं में यह आंकड़ा 0.42 सेमी और गरीब तबके वाली महिलाओं की लंबाई 0.57 सेमी तक गिर गई है.

PLoS One में पब्लिश भारतीयों की लंबाई घटने पर जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) द्वारा की गई रिसर्च (2021) से पता चलता है कि नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-3 (2005-06) से नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-4 (2015-16) के बीच पुरुषों की लंबाई 1 से 1.1 सेमी और चुनिंदा महिला ग्रुप्स (एसटी, गरीब) में 0.4 से 0.6 सेमी तक घट गई है.

नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे (NFHS-5, 2019-21) के मुताबिक, बचपन और किशोरावस्था में कुपोषण ही लंबाई घटने की सबसे बड़ी वजह बना हुआ है. 5 साल से कम उम्र के 35 प्रतिशत बच्चे नाटे (स्टंटिंग) हैं. दरअसल, हर बच्चे के जेनेटिक्स में एक निश्चित लंबाई तक पहुंचने  की अधिकतम संभावना होती है लेकिन स्टंटिंग इस क्षमता को सीमित कर देता है और उनकी लंबाई पूरी नहीं बढ़ पाती. 

रिपोर्ट के मुताबिक, टीम ने 1985 और 2019 के बीच की गई 2000 से अधिक स्टडीज में 5 से 19 वर्ष की उम्र के 6.5 करोड़ से अधिक बच्चों और वयस्कों के डेटा का एनालेसिस किया. सामने आया कि पिछले 35 सालों में बच्चों की औसत ऊंचाई में सबसे अधिक सुधार चीन और दक्षिण कोरिया में देखा गया है. चीन में 19 साल के लड़कों की औसत लंबाई 1985 से 2019 के बीच 8 सेमी बढ़ी पाई गई थी.

2019 में पब्लिश हुई द लैंसेट स्टडी में बताया गया है कि 19 साल की उम्र में सबसे लंबे लड़के नीदरलैंड के थे जिनकी औसत हाइट 183.8 सेमी या 6 फीट थी और वहीं 19 साल की उम्र में सबसे कम लंबाई वाले लड़के तिमोर लेस्ते (दक्षिण पूर्व एशिया का देश) में रहते थे जिनकी औसत हाइट 160.1 सेमी या 5 फीट 3 इंच थी.

पेट की बीमारी, मॉडर्न लाइफस्टाइल बच्चे की हाइट के दुश्मन

बेंगलुरु के स्पर्श हॉस्पिटल के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट और लिवर ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. विक्रम बेल्लिअप्पा (MBBS, MS, DNB) ने Aajtak/.in को बताया, 'बार-बार होने वाले संक्रमण और पेट से जुड़ी बीमारियां बच्चों की ग्रोथ को प्रभावित कर सकती हैं. पेट के इंफेक्शन, दस्त या उल्टी की वजह से बॉडी जरूरी न्यूट्रिएंट्स को एब्जॉर्ब नहीं कर पाती. इसका सीधा असर बच्चे के वजन और लंबाई पर पड़ता है. लगातार पेट की खराबी न सिर्फ इम्यूनिटी कमजोर करती है, बल्कि ग्रोथ की रफ्तार को भी सुस्त कर देती है.'

मॉडर्न लाइफस्टाइल के कारण बच्चों में अर्ली प्यूबर्टी (Early Puberty) देखने मिल रही है जिसका संबंध हाइट कम रह जाने से हो सकता है. दरअसल, आजकल के बच्चे जंक फूड का सेवन अधिक कर रहे हैं जिसके कारण उनमें मोटापा बढ़ रहा है जिस कारण उनमें समय से पहले हार्मोनल बदलाव (प्यूबर्टी) शुरू हो रहे हैं.

डॉ. विक्रम बताते हैं, 'शुरू में तो बच्चा तेजी से लंबा होता दिखता है लेकिन हकीकत में उसकी 'ग्रोथ प्लेट्स' समय से पहले बंद हो जाती हैं. नतीजा यह कि उम्र बढ़ने पर उसकी फाइनल हाइट उम्मीद से काफी कम रह जाती है.'

क्या हमारी खराब जीवनशैली और प्रदूषित वातावरण हमारे DNA में ऐसे बदलाव कर रहे हैं जो आने वाली पीढ़ियों की हाइट को परमानेंट तौर पर छोटा कर रहे हैं?
बैलेंस डाइट की कमी 

जयपुर के कोकून हॉस्पिटल के पीडियाट्रिशियन डॉ. जितेन्द्र जैन (MBBS, DCH, DNB) से Aajtak.in ने पूछा, क्या कारण है कि भारतीयों की नई पीढ़ी की औसत ऊंचाई पिछली पीढ़ी से कम हो रही है? उन्होंने बताया, 'लंबाई में जेनेटिक्स का अहम रोल है लेकिन केवल जेनेटिक्स ही पूरी कहानी नहीं बताते. भारतीयों की नई पीढ़ी की औसत ऊंचाई पिछली पीढ़ी से कम होने के पीछे लाइफस्टाइल, पोषण और पर्यावरण भी जिम्मेदार हैं.

'जंक फूड, कम प्रोटीन और विटामिन्स, बढ़ता मोटापा, अधिक स्क्रीन टाइम और फिजिकल एक्टिविटी में कमी बच्चों की ग्रोथ को धीमा कर रही है.

'गर्भावस्था में माताओं का खराब पोषण, बचपन में बार-बार होने वाले इंफेक्शन, पेट और आंत की बीमारियां और प्रदूषण भी हार्मोनल संतुलन और हड्डियों की ग्रोथ को प्रभावित कर रहे हैं. इसलिए केवल जेनेटिक्स पर निर्भर रहने की बजाय बैलेंस डाइट, साफ पानी, पर्याप्त नींद और एक्टिव लाइफस्टाइल बेहद जरूरी है ताकि बच्चों की लंबाई सही रहे और ओवरऑल ग्रोथ सही तरह से हो.'
खराब लाइफस्टाइल और पॉल्यूशन

डॉ. विक्रम ने कहा, 'खराब लाइफस्टाइल और प्रदूषण सीधे तौर पर DNA को बदलकर हाइट को स्थायी रूप से प्रभावित नहीं करते लेकिन ये एपिजेनेटिक बदलाव जरूर पैदा कर सकते हैं. लगातार जंक फूड, न्यूट्रिशन की कमी, स्ट्रेस, प्रदूषण और हार्मोन-डिसरप्टिंग केमिकल्स का असर जेनेटिक्स की कार्यप्रणाली पर पड़ता है जिससे बच्चों की ग्रोथ प्रभावित हो सकती है. इसका मतलब यह है कि जेनेटिक्स वही रहते हैं लेकिन उनका असर बदल सकता है जिससे आने वाली पीढ़ियों में हाइट की ग्रोथ धीमी हो सकती है.'

'अच्छी बात यह है कि सही न्यूट्रिशन, साफ वातावरण, एक्टिव लाइफस्टाइल और समय पर मेडिकल देखभाल से इन प्रभावों को काफी हद तक रोका जा सकता है.'
दवाएं और एंटीबायोटिक्स भी जिम्मेदार

डॉ. जितेन्द्र के मुताबिक, 'आज के समय में बच्चों को विभिन्न कारणों से अलग-अलग तरह के इंफेक्शन हो रहे हैं जिसके कारण उन्हें अलग-अलग तरह की दवाइयां और एंटीबायोटिक्स दी जा रही हैं. बचपन में दी गई ये हैवी दवाइयां बच्चों के 'गट माइक्रोबायोम' को खत्म कर रही हैं जो पोषक तत्वों के अवशोषण के लिए जिम्मेदार होते हैं.'

खाने में मौजूद कीटनाशक और हैवी मेटल्स

गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. विक्रम ने कहा, 'खाने में मौजूद कीटनाशक और भारी धातुएं (Heavy Metals) बच्चों के एंडोक्राइन सिस्टम को डैमेज कर रही हैं. ये 'हार्मोन डिसरप्टर्स' की तरह काम करते हैं, जिससे ग्रोथ हार्मोन सही मात्रा में रिलीज नहीं हो पाते. हालांकि ये सीधे तौर पर DNA नहीं बदलते, लेकिन जींस के काम करने का तरीका (Epigenetics) जरूर बदल देते हैं, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए खतरनाक है.'

मोबाइल से बिगड़ता स्लीप पैटर्न भी रोक रहा ग्रोथ साइकल

डॉ. जितेन्द्र ने चेतावनी देते हुए कहा, 'बच्चों में ब्लू लाइट एक्सपोजर यानी मोबाइल, टीवी या लैपटॉप की नीली रोशनी और गड़बड़ स्लीप पैटर्न नेचुरल ग्रोथ हार्मोन साइकल को प्रभावित कर सकते हैं. ग्रोथ हार्मोन सबसे ज्यादा रात की गहरी नींद के दौरान रिलीज होते हैं. अगर बच्चा देर तक मोबाइल या स्क्रीन के सामने रहता है तो नींद जल्दी आती नहीं, नींद का चक्र टूटता है और गहरी नींद कम हो जाती है.'

'इसका सीधा असर ग्रोथ हार्मोन की रिलीज पर पड़ता है जिससे बच्चों की लंबाई और मसल्स की सही ग्रोथ धीमी हो सकती है इसलिए स्क्रीन टाइम सीमित करना और पर्याप्त नींद लेना बहुत जरूरी है.'
माता-पिता का भी स्वस्थ होना जरूरी

डॉ. विक्रम ने बताया, 'माता-पिता की सेहत और पोषण सीधे तौर पर बच्चे की हाइट पर असर डाल सकते हैं. अगर माता-पिता अंडरवेट हों, लंबाई कम हो या गर्भावस्था के दौरान पोषण और स्वास्थ्य ठीक न रहे तो भ्रूण को पर्याप्त पोषक तत्व नहीं मिल पाते. इससे बच्चे की हड्डियों और मसल्स की ग्रोथ प्रभावित होती है जिससे लंबाई सही तरीके से नहीं बढ़ पाती. प्रेग्नेंसी में सही न्यूट्रिशन, आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन्स लेना, साथ ही माता-पिता का ओवरऑल वजन और हेल्दी लाइफस्टाइल बच्चों की ग्रोथ के लिए जरूरी है.

पढ़ाई और कॉम्पिटिशन का स्ट्रेस भी जिम्मेदार है?

पढ़ाई और कॉम्पिटिशन के कारण बढ़ता मानसिक दबाव बच्चों में कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ा रहा है, जो ग्रोथ हार्मोन को रोकता है. डॉ. जितेन्द्र ने कहा, 'बढ़ता मानसिक दबाव, पढ़ाई और कॉम्पिटिशन बच्चों में कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ा सकता है. कोर्टिसोल शरीर का स्ट्रेस हार्मोन है और अगर यह लंबे समय तक ज्यादा रहे तो ग्रॉथ हार्मोन की रिलीज को रोक सकता है जिसका असर बच्चों की लंबाई, मसल्स और हड्डियों की सही ग्रोथ पर पड़ता है.'

'बच्चों के लिए पढ़ाई और कॉम्पिटिशन का बैलेंस बनाए रखना, पर्याप्त नींद लेना, आराम करना और खेलकूद जरूरी हैं ताकि स्ट्रेस कम हो और ग्रोथ हार्मोन सही तरीके से काम कर सकें.'

एक्सरसाइज और न्यूट्रिशन का कितना रोल?

फरहान अख्तर, कार्तिक आर्यन और शाहिद कपूर को ट्रेनिंग देने वाले सेलेब्रिटी फिटनेस कोच समीर जौरा (Samir Jaura) से जब एक्सरसाइज और लंबाई के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया, 'जेनेटिक्स के साथ-साथ लाइफस्टाइल और फिजिकल एक्टिविटी का सही होना बहुत जरूरी है. आज के समय में मोबाइल के बढ़ते इस्तेमाल के कारण बच्चों का पोश्चर (Posture) बहुत खराब हो गया है, वे झुककर (Hunching) चलते हैं, जिससे वे अपनी असल लंबाई से छोटे दिखने लगती हैं.'

'अक्सर मेरे से जिम में लोग पूछते हैं, क्या बचपन से ही हैवी लिफ्टिंग जैसी एक्सरसाइज करने से हाइट कम रह जाती है? तो बताना चाहूंगा कि यह एक बहुत बड़ी गलतफहमी है. वेट ट्रेनिंग या हैवी लिफ्टिंग से जेनेटिक कोड या हाइट पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता है. इसका सबसे अच्छा उदाहरण चीन और रूस के जिमनास्ट्स हैं जिन्हें 10-12 साल की उम्र से ही कड़ी ट्रेनिंग दी जाती है. अगर भारी वजन उठाने से हाइट रुकती तो इन एथलीट्स की ग्रोथ भी कभी नहीं होती.' 

'लंबाई आपके जेनेटिक कोड और लाइफस्टाइल पर निर्भर करती है कि आपको माता-पिता से कौन से जीन मिले हैं. ट्रेनिंग आपके शरीर को बेहतर पोश्चर और मजबूती देती है, न कि लंबाई को छोटा करती है.'

'10 साल से ऊपर के बच्चों को हैवी वेट के बजाय फ्री-हैंड एक्सरसाइज करनी चाहिए. स्ट्रेचिंग, जॉगिंग, स्किपिंग और जिमनास्टिक्स जैसी एक्टिविटी बच्चों के लिए अच्छी शुरुआत हैं. इसके साथ ही आउटडोर गेम्स पर भी फोकस करना चाहिए.'

'भारत में लंबाई कम रहने का सबसे बड़ा कारण न्यूट्रिशन की कमी है. भारतीयों में सबसे अधिक कमी प्रोटीन की है. हमारी इंडियन डाइट में कार्बोहाइड्रेट बहुत ज्यादा होता है और प्रोटीन की मात्रा बेहद कम.डाइट में प्रोटीन के साथ-साथ कार्ब्स, फाइबर और फैट्स का सही मिश्रण होना चाहिए.' 

'बचपन से ही सही खान-पान की आदत डालना जरूरी है क्योंकि 14-15 साल की उम्र के बाद इन आदतों को बदलना मुश्किल होता है. बच्चों और वयस्कों (10-20 साल) के लिए प्रोटीन का कोई एक फिक्स नंबर नहीं है, लेकिन उन्हें एक 'बैलेंस मील' लेनी चाहिए.'

 

Tags: featuredhuman height
Previous Post

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 30 जनवरी को पुष्प महोत्सव का करेंगे शुभारंभ

Next Post

एमपी में इंफ्रास्ट्रक्चर बूस्ट: 18 मीटर चौड़ा फोर लेन पुल दो नेशनल हाईवे और दो राज्यों को जोड़ेगा

Insight TV Admin

Insight TV Admin

Next Post
एमपी में इंफ्रास्ट्रक्चर बूस्ट: 18 मीटर चौड़ा फोर लेन पुल दो नेशनल हाईवे और दो राज्यों को जोड़ेगा

एमपी में इंफ्रास्ट्रक्चर बूस्ट: 18 मीटर चौड़ा फोर लेन पुल दो नेशनल हाईवे और दो राज्यों को जोड़ेगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
  • Comments
16 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, कलेक्टर ने प्रशासनिक ढांचे में कसावट लाने किया बदलाव

16 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, कलेक्टर ने प्रशासनिक ढांचे में कसावट लाने किया बदलाव

March 3, 2026
टीईटी 2018 पास अभ्यर्थियों को हाईकोर्ट से झटका, 7 साल बाद नियुक्ति की याचिका खारिज

टीईटी 2018 पास अभ्यर्थियों को हाईकोर्ट से झटका, 7 साल बाद नियुक्ति की याचिका खारिज

March 3, 2026
कुबेरेश्वर धाम में पं. प्रदीप मिश्रा ने किया होलिका दहन, शहरभर में सौ से अधिक होलिकाओं का जलना

कुबेरेश्वर धाम में पं. प्रदीप मिश्रा ने किया होलिका दहन, शहरभर में सौ से अधिक होलिकाओं का जलना

March 3, 2026
युवा कलाकारों से छात्रवृत्ति के मंगाए आवेदन, संस्कृति विभाग कई सब्जेक्ट में देगा सहायता

युवा कलाकारों से छात्रवृत्ति के मंगाए आवेदन, संस्कृति विभाग कई सब्जेक्ट में देगा सहायता

March 3, 2026
माँ बम्लेश्वरी धाम में बढ़ाएं सुविधाएं और सुरक्षा व्यवस्था, चैत्र नवरात्रि मेले को लेकर कलेक्टर ने दिए निर्देश

माँ बम्लेश्वरी धाम में बढ़ाएं सुविधाएं और सुरक्षा व्यवस्था, चैत्र नवरात्रि मेले को लेकर कलेक्टर ने दिए निर्देश

March 3, 2026
महाकाल की नगरी में अबीर-गुलाल की धूम, पंडे-पुजारियों ने भक्तों के साथ मनाया उत्सव

महाकाल की नगरी में अबीर-गुलाल की धूम, पंडे-पुजारियों ने भक्तों के साथ मनाया उत्सव

March 3, 2026
तालिबान ने पाकिस्तान पर किया प्रचंड हमला, डूरंड लाइन पर दो नई पोस्ट कब्जाई, युद्ध तेज

तालिबान ने पाकिस्तान पर किया प्रचंड हमला, डूरंड लाइन पर दो नई पोस्ट कब्जाई, युद्ध तेज

March 3, 2026
Iran-Israel War के चलते दोहा में फंसी भारतीय बास्केटबॉल टीम, एमपी के तुशाल सिंह भी हैं शामिल

Iran-Israel War के चलते दोहा में फंसी भारतीय बास्केटबॉल टीम, एमपी के तुशाल सिंह भी हैं शामिल

March 3, 2026
बिहार में एनडीए को  प्रचंड जनादेश  मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

बिहार में एनडीए को प्रचंड जनादेश मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

November 14, 2025
Zoho Vani क्या है? अरट्टई के बाद Zoho का नया Free AI टूल चर्चा में!

Zoho Vani क्या है? अरट्टई के बाद Zoho का नया Free AI टूल चर्चा में!

October 4, 2025
RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

January 9, 2026
IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

October 26, 2025
MMS क्या होता है? जानें कैसे लीक होती हैं प्राइवेट वीडियो और क्या है सजा का प्रावधान

MMS क्या होता है? जानें कैसे लीक होती हैं प्राइवेट वीडियो और क्या है सजा का प्रावधान

November 28, 2025
विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

October 26, 2025
गौरवशाली इतिहास से युवा पीढ़ी को जोड़ने का सेतु -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सांस्कृतिक दृष्टि और ‘सम्राट विक्रमादित्य’ महानाट्य का संदेश

गौरवशाली इतिहास से युवा पीढ़ी को जोड़ने का सेतु -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सांस्कृतिक दृष्टि और ‘सम्राट विक्रमादित्य’ महानाट्य का संदेश

October 27, 2025
नीति आयोग का सुझाव: बात-बात पर लाइसेंस और निरीक्षण राज को खत्म किया जाए

नीति आयोग का सुझाव: बात-बात पर लाइसेंस और निरीक्षण राज को खत्म किया जाए

November 27, 2025
ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

0
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

0
कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

0
चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

0
जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

0
10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

0
प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

0
नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

0

About Us

Insight TV News – एक ऑनलाइन मंच है जहाँ देश-विदेश की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और व्यवसाय से जुड़ी जानकारियाँ तुरंत उपलब्ध होती हैं। पाठकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखती है और हर समय, हर जगह समाचार पढ़ने की सुविधा प्रदान करती है।

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Contact Us

B-29, IT Park, Badwai
Near RGPV, Bhopal (M. P.) – 462033

Mobile: +91 93036 09004
Email: insighttvnews@gmail.com

WhatsApp: +91 93036 09004

  • Home
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Home
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved