Friday, May 15, 2026
  • Insight Corporte
Insight TV News
Advertisement
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
Insight TV News
No Result
View All Result

सैफ अली खान की ‘कर्तव्य’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, पुलिसवाले के रोल में दिखा नया अंदाज

Insight TV Admin by Insight TV Admin
May 7, 2026
in मनोरंजन
0
सैफ अली खान की ‘कर्तव्य’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, पुलिसवाले के रोल में दिखा नया अंदाज
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

धर्म करते हैं कर्म छूटता है, कर्म करते हैं धर्म छूटता है, कतर्व्‍य तक को बात ही नहीं पहुंचती सर!' सैफ अली खान की नई क्राइम ड्रामा फिल्‍म 'कर्तव्‍य' के ट्रेलर की शुरुआत इसी एक डायलॉग से होती है। इसके बाद अगले सवा 2 मिनट में हम एक पुलिसवाले के द्वंद्व, पावर और पॉल‍िटिक्‍स के बीच झूलते सिस्‍टम और एक वर्दीवाले की निजी जिंदगी में मची उथल-पुथल की वो झलक देखते हैं, जो इस फिल्‍म के लिए उत्‍सुकता बढ़ा देती है। गौरी खान और शाहरुख खान की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी 'कतर्व्‍य' उन फिल्‍मों में से है, जिसका लंबे समय से इंतजार है। तीन साल पहले इस फिल्‍म का ऐलान हुआ था। यह फिल्‍म OTT पर रिलीज होने वाली है। डिजिटल स्‍क्रीन पर 'सेक्रेड गेम्‍स' के 7 साल बाद सैफ अली खान एक बार फिर से वर्दी में नजर आने वाले हैं। जबकि उनके साथ संजय मिश्रा, रसिका दुग्‍गल और सौरभ द्व‍िवेदी भी प्रमुख भूम‍िकाओं में हैं।

'कर्तव्‍य' का डायरेक्‍शन 'भक्षक' और 'बोस: डेड/अलाइव' से सुर्ख‍ियां बटोर चुके पुलकित ने किया है। कहानी हमें एक छोटे शहर के देसी परिवेश में ले जाती है, जहां झामली कोतवाली में पवन एक ऐसा पुलिसवाला है, जो अपने धर्म, कर्म और कर्तव्‍य के बीच फंसा हुआ है। पवन जहां सच का साथ देना चाहता है, वहीं महकमे में उसकी नाकामी पर उसे सीनियर अध‍िकारी (मनीष चौधरी) का तंज झेलना पड़ता है। पवन से कहा जाता है- आठ साल में तो आम का पेड़ भी फल देने लगता है, तेरे में तो कैरी भी ना फूट रही।

यहां देख‍िए, 'कर्तव्‍य' का ट्रेलर
कर्म, धर्म और कतर्व्‍य के बीच एक पुलिसवाले की नैतिक दुविधा
'ओमकारा' जैसी फ‍िल्मों और 'सेक्रेड गेम्स' से लेकर 'तांडव' जैसी वेब सीरीज में अपनी दमदार अदाकारी से दिल जीतने वाले सैफ अली खान यहां भी असर दिखाते हैं। आज की दुनिया में, जहां हर फैसले की कोई न कोई कीमत चुकानी पड़ती है, 'कर्तव्य' हमें एक ऐसे नैतिक दुविधा भरे सफर पर ले जाती है, जहां फर्ज और उसके नतीजों के बीच टकराव है।

'कर्तव्‍य' फिल्‍म की कहानी
पुलकित के डायरेक्‍शन में बनी इस क्राइम-ड्रामा की कहानी के केंद्र में पवन है। वह एक पुलिस अफसर है, जिस पर महकमे की कड़ी कार्रवाई की तलवार लटक रही है। उसे एक पत्रकार की सुरक्षा का जिम्‍मा सौंपा गया था, लेकिन वह उसकी जान बचाने में नाकाम रहता है। उस महिला पत्रकार को सरेराह गोली मार दी जाती है। जैसे-जैसे सीनियर अफसरों का दबाव बढ़ता है, पवन उस हमलावर को पकड़ने के लिए मुहिम में जुट जाता है। यह जांच पवन का सामना आनंद श्री (सौरभ द्व‍िवेदी) से करवाती है, जो अपनी रसूख और ताकत का इस्‍तेमाल नाबालिग बच्‍चों से गलत काम करवाने के लिए करता है।

इधर, पवन की निजी जिंदगी में भी उथल-पुथल मची हुई है। उसके भाई से जुड़े एक विवाद के कारण परिवार को धमकियां मिल रही हैं। पवन को सिस्टम के भीतर और घर, दोनों ही जगहों पर मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। जैसे-जैसे यह मामला और गहराता है, पवन खुद को फर्ज और परिवार के बीच फंसा हुआ पाता है। इस बीच जब पवन आनंद श्री के ख‍िलाफ मोर्चा खोलता है तो उसे चेतावनी मिलती है। लेकिन यहां हमें उसके किरदार का सबसे बोल्‍ड अंदाज देखने को मिलता है। पवन कहता है- महादेव का भक्‍त हूं और ऊपर से पुलिसवाला, मैं भी देखता हूं क्‍या फाड़ लेगा!

'कतर्व्‍य' OTT रिलीज: कब और कहां देखें
'कतर्व्‍य' का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज हुआ है। लेकिन इसके प्रोड्यूसर शाहरुख खान ने बीते महीने 30 अप्रैल को ही इसकी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया था। सैफ अली खान की यह ड्रामा फिल्‍म 15 मई 2026 को Netflix पर रिलीज होगी। शाहरुख ने रिलीज की तारीख का ऐलान करते हुए लिखा था, 'कर्तव्य के इस चक्रव्‍यूह में, हर फैसला एक इम्‍त‍िहान होगा।'

'कतर्व्‍य' की कास्‍ट
फिल्‍म में सैफ अली खान जहां पुलिसवाले पवन के लीड रोल में हैं, वहीं उनकी पत्‍नी के किरदार में रसिका दुग्‍गल हैं। संजय मिश्रा ने सैफ अली खान के सहयोगी पुलिसवाले और मनीष चौधरी ने सीनियर अध‍िकारी की भूमिका निभाई है। सौरभ द्व‍िवेदी इसमें विलेन आनंद श्री के रोल में हैं। जबकि साथ में जाकिर हुसैन भी अहम भूमिका में हैं।

Tags: Saif Ali Khantop-news
Previous Post

‘वंदे मातरम्’ को वैधानिक संरक्षण: राष्ट्रभावना और सांस्कृतिक अस्मिता को मिला नया सम्मान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Next Post

सिटाडेल सीजन 2’ ने ओटीटी पर मचाया धमाल, प्रियंका चोपड़ा की दमदार वापसी

Insight TV Admin

Insight TV Admin

Next Post
सिटाडेल सीजन 2’ ने ओटीटी पर मचाया धमाल, प्रियंका चोपड़ा की दमदार वापसी

सिटाडेल सीजन 2’ ने ओटीटी पर मचाया धमाल, प्रियंका चोपड़ा की दमदार वापसी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
  • Comments
प्रदेश में सर्वाइकल कैंसर की जांच एवं प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने एनएचएम एवं भार्गवी हेल्थ केयर के मध्य एमओयू

प्रदेश में सर्वाइकल कैंसर की जांच एवं प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने एनएचएम एवं भार्गवी हेल्थ केयर के मध्य एमओयू

May 14, 2026
15 मई 2026 राशिफल: करियर, प्रेम और पैसों में किस राशि की चमकेगी किस्मत?

15 मई 2026 राशिफल: करियर, प्रेम और पैसों में किस राशि की चमकेगी किस्मत?

May 14, 2026
परंपरागत बीजों के संरक्षण में आजीविका मिशन की अनूठी पहल

परंपरागत बीजों के संरक्षण में आजीविका मिशन की अनूठी पहल

May 14, 2026
केंद्रीय सचिव ने परखी धरातल की हकीकत; सर्वे टीमें बढ़ाने के निर्देश

केंद्रीय सचिव ने परखी धरातल की हकीकत; सर्वे टीमें बढ़ाने के निर्देश

May 14, 2026
निकायों में सुशासन, जवाबदेही और जन सेवा को दें सर्वोच्च प्राथमिकता, नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव  शंगीता आर. ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से ली सभी 194 निकायों की बैठक

निकायों में सुशासन, जवाबदेही और जन सेवा को दें सर्वोच्च प्राथमिकता, नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव शंगीता आर. ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से ली सभी 194 निकायों की बैठक

May 14, 2026
राज्यमंत्रीगौर शुक्रवार को करेंगी ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ का शुभारंभ, मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया भी होंगे शामिल

राज्यमंत्रीगौर शुक्रवार को करेंगी ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ का शुभारंभ, मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया भी होंगे शामिल

May 14, 2026
उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार का दायित्व : ऊर्जा मंत्री  तोमर

उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार का दायित्व : ऊर्जा मंत्री तोमर

May 14, 2026
अनुशासनहीनता पर भाजपा कार्यकर्ता को कारण बताओ नोटिस

अनुशासनहीनता पर भाजपा कार्यकर्ता को कारण बताओ नोटिस

May 14, 2026
IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

October 26, 2025
बिहार में एनडीए को  प्रचंड जनादेश  मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

बिहार में एनडीए को प्रचंड जनादेश मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

November 14, 2025
RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

January 9, 2026
Zoho Vani क्या है? अरट्टई के बाद Zoho का नया Free AI टूल चर्चा में!

Zoho Vani क्या है? अरट्टई के बाद Zoho का नया Free AI टूल चर्चा में!

October 4, 2025
MMS क्या होता है? जानें कैसे लीक होती हैं प्राइवेट वीडियो और क्या है सजा का प्रावधान

MMS क्या होता है? जानें कैसे लीक होती हैं प्राइवेट वीडियो और क्या है सजा का प्रावधान

November 28, 2025
विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

October 26, 2025
गौरवशाली इतिहास से युवा पीढ़ी को जोड़ने का सेतु -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सांस्कृतिक दृष्टि और ‘सम्राट विक्रमादित्य’ महानाट्य का संदेश

गौरवशाली इतिहास से युवा पीढ़ी को जोड़ने का सेतु -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सांस्कृतिक दृष्टि और ‘सम्राट विक्रमादित्य’ महानाट्य का संदेश

October 27, 2025
नीति आयोग का सुझाव: बात-बात पर लाइसेंस और निरीक्षण राज को खत्म किया जाए

नीति आयोग का सुझाव: बात-बात पर लाइसेंस और निरीक्षण राज को खत्म किया जाए

November 27, 2025
ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

0
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

0
कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

0
चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

0
जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

0
10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

0
प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

0
नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

0

About Us

Insight TV News – एक ऑनलाइन मंच है जहाँ देश-विदेश की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और व्यवसाय से जुड़ी जानकारियाँ तुरंत उपलब्ध होती हैं। पाठकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखती है और हर समय, हर जगह समाचार पढ़ने की सुविधा प्रदान करती है।

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Contact Us

B-29, IT Park, Badwai
Near RGPV, Bhopal (M. P.) – 462033

Mobile: +91 93036 09004
Email: insighttvnews@gmail.com

WhatsApp: +91 93036 09004

  • Home
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Home
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved