Wednesday, August 12, 2026
  • Insight Corporte
Insight TV News
Advertisement
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
Insight TV News
No Result
View All Result

सांची में सालभर होंगे बुद्ध के प्रमुख शिष्यों के पवित्र अस्थि कलशों के दर्शन, तैयारी तेज

Insight TV Admin by Insight TV Admin
August 12, 2026
in मध्य प्रदेश
0
सांची में सालभर होंगे बुद्ध के प्रमुख शिष्यों के पवित्र अस्थि कलशों के दर्शन, तैयारी तेज
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

 रायसेन
 भगवान बुद्ध के प्रमुख शिष्यों- सारिपुत्र और महामोग्गलान के सांची में रखे पवित्र अस्थि कलशों के दर्शन अभी वर्ष में केवल दो दिन होते हैं, लेकिन यह व्यवस्था बदलने वाली है। बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए सबसे पवित्र इन अस्थि कलशों के दर्शन आम श्रद्धालुओं को वर्ष में प्रतिदिन कराने की तैयारी है। इसके लिए केंद्र सरकार के निर्देश पर राज्य सरकार ने इन पवित्र कलशों की संरक्षक महाबोधि सोसाइटी आफ श्रीलंका एंड सांची और रायसेन जिला प्रशासन को प्रस्ताव दिया है।

अब सालभर हो सकेंगे सारिपुत्र और महामोग्गलान के अस्थि कलशों के दर्शन
    भगवान बुद्ध के प्रमुख शिष्यों- सारिपुत्र और महामोग्गलान के सांची में रखे पवित्र अस्थि कलशों के दर्शन अभी वर्ष में केवल दो दिन होते हैं, लेकिन यह व्यवस्था बदलने वाली है। बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए सबसे पवित्र इन अस्थि कलशों के दर्शन आम श्रद्धालुओं को वर्ष में प्रतिदिन कराने की तैयारी है। इसके लिए केंद्र सरकार के निर्देश पर राज्य सरकार ने इन पवित्र कलशों की संरक्षक महाबोधि सोसाइटी आफ श्रीलंका एंड सांची और रायसेन जिला प्रशासन को प्रस्ताव दिया है।

दरअसल, केंद्र सरकार चाहती है कि आम श्रद्धालुओं के साथ ही देश-विदेश से आने वालों के लिए इन अस्थि कलशों के दर्शन की व्यवस्था सदैव उपलब्ध रहे। हालांकि पवित्र अस्थि कलशों के धार्मिक-ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए महाबोधि सोसायटी इस प्रस्ताव पर अमल से पहले सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निश्चिंत हो जाना चाहती है। इसके लिए सोसायटी की ओर से केंद्र और राज्य सरकार को लिखा गया है। वहीं, जिला प्रशासन अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर रहा है।

बता दें कि 1952 में इन अस्थि कलशों को मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में स्थित सांची के चेतियागिरी बौद्ध विहार में रखा गया था, तब से इन्हें वर्ष में केवल नवंबर के आखिरी शनिवार-रविवार को ही तलघर से बाहर निकाला जाता रहा। इस दिन सांची में मेला लगता है और देश-विदेश से बौद्ध धर्म के अनुयायी बड़ी संख्या में दर्शन पूजन के लिए पहुंचते हैं।

थाईलैंड भी भेजे गए थे अस्थि कलश
2024 में पहली बार इन पवित्र अवशेषों को पहली बार देश से बाहर थाइलैंड भेजा गया था। इस साल उन्हें 10 दिन के लिए मंगोलिया भेजा गया था। भोपाल में पांच से आठ अगस्त तक हुए ब्रिक्स देशों के संस्कृति मंत्रियों के सम्मेलन के दौरान संस्कृति विभाग के आग्रह पर परंपरा तोड़कर इन अस्थि कलशों को बाहर निकाला गया था। सांची पहुंचे ब्रिक्स सम्मेलन के प्रतिनिधिमंडल ने उनके दर्शन किए।

इसलिए महत्वपूर्ण हैं बुद्ध के ये दो शिष्य
    सारिपुत्र: इनको बुद्ध का 'प्रज्ञा में सर्वोच्च' (अग्गपञ्ञा) शिष्य माना गया है। उनका मूल नाम उपतिस्स था। बौद्ध ग्रंथों में उन्हें धम्म के प्रमुख व्याख्याकार के रूप में चित्रित किया गया है। बुद्ध के परिनिर्वाण से पहले ही उनका निधन हो गया था।

    महामोग्गलान: (महामौद्गल्यायन) बुद्ध के दूसरे प्रमुख शिष्य थे। उनका मूल नाम मोग्गलान था। बौद्ध परंपरा उन्हें 'ऋद्धि/अलौकिक शक्तियों में सर्वोच्च' शिष्य मानती है। उन्हें ध्यान और आध्यात्मिक साधना में असाधारण उपलब्धियों के लिए जाना जाता है।

नेहरु-मुखर्जी की कोशिशों से सांची लौटी थी विरासत
    ईसा पूर्व दूसरी शताब्दी में सांची के स्तूप संख्या- तीन को सारिपुत्र और महामोग्गलान की स्मृति में बनाया गया था। इसमें उनके अस्थि कलश रखे थे। 1851 में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के संस्थापक जनरल एलेक्जेंडर कनिंघम ने स्तूप की खुदाई की थी, तब यह अस्थि कलश मिले थे, उनको पहचाना गया था।

    1866 में इन पवित्र अवशेषों को इंग्लैंड के विक्टोरिया एंड अल्बर्ट म्यूजियम में रख दिए गए। प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु, महाबोधि सोसाइटी आफ इंडिया के तत्कालीन अध्यक्ष श्यामाप्रसाद मुखर्जी और महाबोधि सोसाइटी आफ श्रीलंका की कोशिशों से इन्हें इंग्लैंड से वापस लाकर पहले कोलंबो और 1952 में सांची के चेतियागिरी विहार में स्थापित कर दिया गया।

Tags: Sanchi
Previous Post

Aaj Ka Rashifal 12 August 2026: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? जानें धन, करियर, प्रेम और सेहत

Next Post

Maruti Suzuki August Offers: अगस्त में कारों पर बंपर डिस्काउंट, Grand Vitara से Baleno तक ₹1.55 लाख तक का फायदा

Insight TV Admin

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
  • Comments
क्षिप्रा में कूदकर बच्ची की जान बचाने वाली मोनिका को मिलेगा राष्ट्रपति सम्मान, 15 अगस्त को होगा सम्मान

क्षिप्रा में कूदकर बच्ची की जान बचाने वाली मोनिका को मिलेगा राष्ट्रपति सम्मान, 15 अगस्त को होगा सम्मान

August 12, 2026
‘इस्लामिक NATO’ जैसा था बगदाद पैक्ट, जंग छिड़ी तो पाकिस्तान को नहीं मिली मदद; ऐसे टूटा गठबंधन

‘इस्लामिक NATO’ जैसा था बगदाद पैक्ट, जंग छिड़ी तो पाकिस्तान को नहीं मिली मदद; ऐसे टूटा गठबंधन

August 12, 2026
Maruti Suzuki August Offers: अगस्त में कारों पर बंपर डिस्काउंट, Grand Vitara से Baleno तक ₹1.55 लाख तक का फायदा

Maruti Suzuki August Offers: अगस्त में कारों पर बंपर डिस्काउंट, Grand Vitara से Baleno तक ₹1.55 लाख तक का फायदा

August 12, 2026
सांची में सालभर होंगे बुद्ध के प्रमुख शिष्यों के पवित्र अस्थि कलशों के दर्शन, तैयारी तेज

सांची में सालभर होंगे बुद्ध के प्रमुख शिष्यों के पवित्र अस्थि कलशों के दर्शन, तैयारी तेज

August 12, 2026
15 अगस्त पर क्यों नहीं गाया जाता था पूरा ‘वंदे मातरम’? अब नए कानून से बदलेगा नियम, जानें विवाद की जड़

15 अगस्त पर क्यों नहीं गाया जाता था पूरा ‘वंदे मातरम’? अब नए कानून से बदलेगा नियम, जानें विवाद की जड़

August 12, 2026
Aaj Ka Rashifal 12 August 2026: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? जानें धन, करियर, प्रेम और सेहत

Aaj Ka Rashifal 12 August 2026: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? जानें धन, करियर, प्रेम और सेहत

August 11, 2026
नींद में घरों में घुसा पानी, संभलते-संभलते सब कुछ डूबा; भोपाल की उड़िया बस्ती में बारिश का कहर

ख्यमंत्री डॉ. यादव स्वतंत्रता दिवस पर भोपाल में करेंगे ध्वजारोहण

प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

December 5, 2025
रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

December 8, 2025
IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

October 26, 2025
बिहार में एनडीए को  प्रचंड जनादेश  मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

November 14, 2025
डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

June 10, 2026
RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

January 9, 2026
MMS क्या होता है? जानें कैसे लीक होती हैं प्राइवेट वीडियो और क्या है सजा का प्रावधान

November 28, 2025
Zoho Vani क्या है? अरट्टई के बाद Zoho का नया Free AI टूल चर्चा में!

October 4, 2025
ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

About Us

Insight TV News – एक ऑनलाइन मंच है जहाँ देश-विदेश की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और व्यवसाय से जुड़ी जानकारियाँ तुरंत उपलब्ध होती हैं। पाठकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखती है और हर समय, हर जगह समाचार पढ़ने की सुविधा प्रदान करती है।

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Contact Us

B-29, IT Park, Badwai
Near RGPV, Bhopal (M. P.) – 462033

Mobile: +91 93036 09004
Email: insighttvnews@gmail.com

WhatsApp: +91 93036 09004

  • Home
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved