Sunday, March 29, 2026
  • Insight Corporte
Insight TV News
Advertisement
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
Insight TV News
No Result
View All Result

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने ओपनिंग मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया, कोहली और देवदत्त का शानदार प्रदर्शन

Insight TV Admin by Insight TV Admin
March 29, 2026
in खेल
0
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने ओपनिंग मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया, कोहली और देवदत्त का शानदार प्रदर्शन
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

 बेंगलुरु
 इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के ओपनिंग मुकाबले में शनिवार (28 मार्च) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) हुआ. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया. मुकाबले में आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया। 

आरसीबी को जीत के लिए 202 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने 15.4 ओवरों में ही हासिल कर लिया. आरसीबी के लिए विराट कोहली ने नाबाद 69 और देवदत्त पडिक्कल ने 61 रन बनाए। 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले सीजन में पंजाब किंग्स (PBKS) को हराकर पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीती थी. आरसीबी अब टाइटल डिफेंड करने के इरादे से इस सीजन में उतरी है. दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद 10 साल के खिताबी सूखे को इस सीजन में खत्म करना चाहेगी। 

कोहली-पडिक्कल रनचेज में छाए
रनचेज में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने फिल साल्ट (8 रन) का विकेट सस्ते में गंवा दिया. साल्ट तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट की गेंद पर हेनरिक क्लासेन को कैच थमा बैठे. यहां से इम्पैक्ट सब देवदत्त पडिक्कल और विराट कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 101 रनों की साझेदारी कर आरसीबी को संभाल लिया. देवदत्त ने 7 चौके और 4 छक्के की मदद से सिर्फ 26 गेंदों पर 61 रन बनाए. इस दौरान देवदत्त ने 21 गेंदों पर फिफ्टी पूरी की. देवदत्त को हर्ष दुबे ने हेनरिक क्लासेन के हाथों कैच आउट कराया।

इसके बाद कप्तान रजत पाटीदार और विराट कोहली ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 53 रन जोड़े. पाटीदार ने सिर्फ 12 गेंदों पर 31 रन बनाए, जिसमें 2  चौके और तीन छक्के शामिल रहे. पाटीदार को तेज गेंदबाज डेविड पेन ने आउट किया. पेन ने फिर अगली गेंद पर जितेश शर्मा (0 रन) को भी पवेलियन भेज दिया. यहां से विराट कोहली और टिम डेविड ने आरसीबी को जीत की मंजिल तक पहुंचाया. कोहली ने 38 गेंदों पर 69* रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 5 छक्के शामिल रहे. वहीं डेविड के बल्ले से नाबाद 16 रन निकले। 

ऐसी रही सनराइजर्स हैदराबाद की पारी
मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट पर 201 रन बनाए. सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 18 रनों के स्कोर पर ही अभिषेक शर्मा का विकेट गंवा दिया. अभिषेक 7 रन बनाकर डेब्यूटेंट तेज गेंदबाज जैकब डफी का शिकार बने. फिर डफी ने तीसरे ओवर की आखिरी बॉल पर दूसरे ओपनर ट्रेविस हेड (11 रन) को भी चलता किया. डफी ने इसके बाद नीतीश रेड्डी (1 रन) को पवेलियन भेजा. नीतीश के आउट होने के समय सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 29/3 था। 

यहां से कप्तान ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने चौथे विकेट के लिए 97 रनों की साझेदारी कर टीम को संभाला. ईशान ने इस पार्टनरशिप के दौरान 7 चौके और दो छक्के की मदद से 27 गेंदों पर फिफ्टी पूरी कर ली. क्लासेन 31 रन बनाकर रोमारियो शेफर्ड का शिकार बने, जिसके चलते ये साझेदारी टूटी. फिर सुयश शर्मा ने सलिल अरोड़ा को 9 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया.

ईशान किशन शानदार बैटिंग कर रहे थे, लेकिन वो तिहरे अंकों तक पहुंच नहीं सके. ईशान डेब्यूटेंट तेज गेंदबाज अभिनंदन सिंह की गेंद पर बड़ा शॉट मारने की कोशिश में फिल साल्ट को कैच थमा बैठे. ईशान ने 38 गेंदों पर 80 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 5 छक्के शामिल रहे. हर्ष दुबे (3 रन) और हर्षल पटेल (0 रन) बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए. वो तो दाद देनी होगी अनिकेत वर्मा की, जिन्होंने सिर्फ 18 गेंदों पर 43 रन (4 छक्के, तीन चौके) बनाकर हैदराबाद को 200 रनों के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. आरसीबी की ओर से जैकब डफी और रोमारियो शेफर्ड ने तीन-तीन विकेट झटके.

इस मुकाबले के लिए आरसीबी ने तेज गेंदबाजों अभिनंदन सिंह और जैकब डफी को मौका दिया. दोनों खिलाड़ियों का ये आईपीएल में डेब्यू मुकाबला रहा. दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आक्रामक बल्लेबाज सलिल अरोड़ा और तेज गेंदबाज डेविड पेन ने अपना आईपीएल डेब्यू किया। 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग 11: विराट कोहली, फिल साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी और सुयश शर्मा.
इम्पैक्ट सब: देवदत्त पडिक्कल

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट और ईशान मलिंगा.
इम्पैक्ट सब: डेविड पेन

सनराइजर्स हैदराबाद की ओपनिंग जोड़ी ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा मौजूदा समय में सबसे खतरनाक मानी जाती है. इनके साथ ईशान किशन की मौजूदगी टीम की बल्लेबाजी को और मजबूत बनाती है. पिछले दो सीजन में इस तिकड़ी ने पावरप्ले में आक्रामक बल्लेबाजी से हर विरोधी टीम को दबाव में डाला है. पिछले सीजन में आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में एसआरएच ने 231 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. उस मैच में ईशान किशन ने 48 गेंदों पर नाबाद 94 रनों की तूफानी पारी खेली थी, आरसीबी वह मैच हार गई थी, लेकिन बाद में टीम ने शानदार वापसी करते हुए पहली बार खिताब जीत लिया था। 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच इंडियन प्रीमियर लीग में कड़े मुकाबले हुए हैं. दोनों टीम्स के बीच अब तक खेले गए 27 आईपीएल मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद ने 14 बार जीत हासिल की है, जबकि आरसीबी को 12 मैचों में सफलता मिली. एक मुकाबला बिना नतीजे के खत्म हुआ था.

RCB vs SRH हेड टू हेड
कुल IPL मुकाबले: 27
RCB ने जीते: 12
SRH ने जीते: 14
बेनतीजा: 1

इस बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहले से ज्यादा संतुलित नजर आ रही है. विराट कोहली के साथ फिल साल्ट, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी और जॉर्डन कॉक्स जैसे खिलाड़ी टीम को मजबूती देते हैं. कप्तान रजत पाटीदार के नेतृत्व में टीम लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतने के लक्ष्य के साथ उतरी है. हालांकि तेज गेंदबाजों जोश हेजलवुड और नुवान तुषारा की गैरमौजूदगी टीम के लिए चुनौती बनी हुई है। 

Tags: rcb
Previous Post

छत्तीसगढ़ में बागेश्वर सरकार की कड़ी चेतावनी, धर्मांतरण पर बोले- ‘ठठरी मारी जाएगी’

Next Post

छत्तीसगढ़ लैब अटेंडेंट भर्ती: काउंसलिंग शेड्यूल जारी, टॉप 430 मेरिट अभ्यर्थियों को बुलावा

Insight TV Admin

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
  • Comments
धुरंधर द रिवेंज फिल्म से रातों-रात सुर्खियों में आए एक्टर बिमल ओबेरॉय

धुरंधर द रिवेंज फिल्म से रातों-रात सुर्खियों में आए एक्टर बिमल ओबेरॉय

March 29, 2026
धुरंधर के रहमान अब बनेंगे असुर गुरु और महाकाली फिल्म में दिखेगा अक्षय खन्ना का चौंकाने वाला अवतार

धुरंधर के रहमान अब बनेंगे असुर गुरु और महाकाली फिल्म में दिखेगा अक्षय खन्ना का चौंकाने वाला अवतार

March 29, 2026
CM साय का आज सूरजपुर-बिलासपुर दौरा, माता कर्मा जयंती महोत्सव में करेंगे शिरकत

CM साय का आज सूरजपुर-बिलासपुर दौरा, माता कर्मा जयंती महोत्सव में करेंगे शिरकत

March 29, 2026
छत्तीसगढ़ लैब अटेंडेंट भर्ती: काउंसलिंग शेड्यूल जारी, टॉप 430 मेरिट अभ्यर्थियों को बुलावा

छत्तीसगढ़ लैब अटेंडेंट भर्ती: काउंसलिंग शेड्यूल जारी, टॉप 430 मेरिट अभ्यर्थियों को बुलावा

March 29, 2026
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने ओपनिंग मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया, कोहली और देवदत्त का शानदार प्रदर्शन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने ओपनिंग मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया, कोहली और देवदत्त का शानदार प्रदर्शन

March 29, 2026
छत्तीसगढ़ में बागेश्वर सरकार की कड़ी चेतावनी, धर्मांतरण पर बोले- ‘ठठरी मारी जाएगी’

छत्तीसगढ़ में बागेश्वर सरकार की कड़ी चेतावनी, धर्मांतरण पर बोले- ‘ठठरी मारी जाएगी’

March 29, 2026
राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल ने कटकोना से ऊरा तक मार्ग का किया भूमि पूजन

राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल ने कटकोना से ऊरा तक मार्ग का किया भूमि पूजन

March 29, 2026
पेट्रोल-डीजल व गैस का पर्याप्त स्टॉक, घबराने की जरूरत नहीं: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

पेट्रोल-डीजल व गैस का पर्याप्त स्टॉक, घबराने की जरूरत नहीं: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 29, 2026
बिहार में एनडीए को  प्रचंड जनादेश  मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

बिहार में एनडीए को प्रचंड जनादेश मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

November 14, 2025
Zoho Vani क्या है? अरट्टई के बाद Zoho का नया Free AI टूल चर्चा में!

Zoho Vani क्या है? अरट्टई के बाद Zoho का नया Free AI टूल चर्चा में!

October 4, 2025
RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

January 9, 2026
IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

October 26, 2025
MMS क्या होता है? जानें कैसे लीक होती हैं प्राइवेट वीडियो और क्या है सजा का प्रावधान

MMS क्या होता है? जानें कैसे लीक होती हैं प्राइवेट वीडियो और क्या है सजा का प्रावधान

November 28, 2025
विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

October 26, 2025
गौरवशाली इतिहास से युवा पीढ़ी को जोड़ने का सेतु -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सांस्कृतिक दृष्टि और ‘सम्राट विक्रमादित्य’ महानाट्य का संदेश

गौरवशाली इतिहास से युवा पीढ़ी को जोड़ने का सेतु -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सांस्कृतिक दृष्टि और ‘सम्राट विक्रमादित्य’ महानाट्य का संदेश

October 27, 2025
नीति आयोग का सुझाव: बात-बात पर लाइसेंस और निरीक्षण राज को खत्म किया जाए

नीति आयोग का सुझाव: बात-बात पर लाइसेंस और निरीक्षण राज को खत्म किया जाए

November 27, 2025
ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

0
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

0
कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

0
चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

0
जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

0
10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

0
प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

0
नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

0

About Us

Insight TV News – एक ऑनलाइन मंच है जहाँ देश-विदेश की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और व्यवसाय से जुड़ी जानकारियाँ तुरंत उपलब्ध होती हैं। पाठकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखती है और हर समय, हर जगह समाचार पढ़ने की सुविधा प्रदान करती है।

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Contact Us

B-29, IT Park, Badwai
Near RGPV, Bhopal (M. P.) – 462033

Mobile: +91 93036 09004
Email: insighttvnews@gmail.com

WhatsApp: +91 93036 09004

  • Home
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Home
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved