Thursday, March 26, 2026
  • Insight Corporte
Insight TV News
Advertisement
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
Insight TV News
No Result
View All Result

देश के 47% मंत्रियों पर गंभीर आपराधिक मामले, 653 में से 174 पर मर्डर-रेप जैसे आरोप

Insight TV Admin by Insight TV Admin
September 5, 2025
in देश
0
देश के 47% मंत्रियों पर गंभीर आपराधिक मामले, 653 में से 174 पर मर्डर-रेप जैसे आरोप
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली

भारत में चुनावों से पहले नेताओं के आपराधिक इतिहास को लेकर कई बार बहस होती रही है, और अब एक नई रिपोर्ट ने यह आंकड़े सामने रखे हैं कि देश के मंत्रियों में से 47% का आपराधिक रिकॉर्ड है।

चुनाव सुधार संस्था 'एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स' (ADR) द्वारा हाल ही में जारी रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया है कि देशभर के 653 मंत्रियों में से 302 के खिलाफ आपराधिक मामले हैं, जिनमें से 174 पर मर्डर, अपहरण और महिलाओं के खिलाफ अपराध जैसे गंभीर आरोप हैं।

इस रिपोर्ट में उन सभी मंत्रियों के शपथ पत्रों का विश्लेषण किया गया है, जिन्होंने 2020 से 2025 के बीच चुनावों में हिस्सा लिया था। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया कि यह आंकड़े भविष्य में बदल भी सकते हैं, क्योंकि कुछ मामलों में अदालतों में लंबित मामले हो सकते हैं। आइए इस रिपोर्ट के प्रमुख बिंदुओं को विस्तार से समझते हैं। 

अरबों रुपये तक है मंत्रियों की संपत्ति

आपको बता दें कि इस रिपोर्ट के अनुसार देश में मौजूदा मंत्रियों की औसत संपत्ति 37.21 करोड़ रुपये है. बात अगर सभी 643 मंत्रियों की कुल संपत्ति लगभग 23,929 करोड़ रुपये  आंकी गई है. जबकि 30 विधानसभाओं में से 11 में अरबपति मंत्री भी हैं. 
इन मंत्रियों के पास है सबसे ज्यादा संपत्ति

आपको बता दें कि इस रिपोर्ट में उन मंत्रियों का भी नाम बताया गया है जिनके पास सबसे ज्यादा संपत्ति है. इस रिपोर्ट के अनुसार डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी (टीडीपी, आंध्र प्रदेश) के पास सबसे ज्यादा संपत्ति है. उनकी कुल संपत्ति 5,705 करोड़ रुपये से ज्यादा की है. उनके बाद कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री डी.के शिवकुमार सबसे ज्यादा अमीर हैं. उनके पास 1,413 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है. इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू हैं. उनके पास 931 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है. 
इन नेताओं के पास है सबसे कम संपत्ति

इस रिपोर्ट में के अनुसार त्रिपुरा के नेता शुक्ला चरण नोआतिया के पास महज दो लाख रुपये की संपत्ति है. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर बीरबाहा हंसदा हैं. पश्चिम बंगाल के इस नेता के पास 3 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति है. 
किस पार्टी के कितने नेताओं पर है आपराधिक मामला

आपको बता दें कि ADR की इस रिपोर्ट के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के 336 मंत्रियों में से 136 यानी 40 फीसदी पर आपराधिक मामले दर्ज हैं. इनमें से 86 यानी कुल 26 फीसदी पर गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं. वहीं कांग्रेस की बात करें तो उनके 61 मंत्रियों में से 45 यानी 74 फीसदी पर आपराधिक मामले दर्ज हैं. 18 यानी 30 फीसदी पर गंभीर अपराध में शामिल रहने की बात कही गई है. डीएमके के 31 में से 27 नेताओं यानी 87 फीसदी पर आपराधिक मामले दर्ज हैं. इनमें से 14 यानी 45 फीसदी पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं.

इसी तरह टीएमसी के 40 में से 13 नेताओं पर मामले दर्ज हैं. जो कुल 33 फीसदी होता है. जबकि 8 नेताओं यानी 20 फीसदी पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं. बात अगर टीडीपी की करें तो उसके 23 में से 22 नेताओं पर आपराधिक मामले दर्ज हैं, यानी टीडीपी के 96 फीसदी नेताओं पर मामला दर्ज है. इनमें से 57 फीसदी यानी कुल 13 नेताओं पर गंभीर आरोप लगाया गया है. बात अगर केंद्रीय मंत्रिमंडल की करें तो 72 मंत्रियों में से 29 यानी कुल 40 फीसदी मंत्रियों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं.

कुछ प्रमुख पार्टियों के नेताओं की स्थिति

भाजपा 336 मंत्रियों में से 136 (40%) पर आपराधिक केस हैं, वहीं 88 (26%) पर गंभीर आरोप हैं।
कांग्रेस 61 मंत्रियों में से 45 (74%) पर केस हैं, 18 (30%) पर गंभीर आरोप हैं।
डीएमके 31 में से 27 (87%) मंत्री आरोपी हैं, 14 (45%) पर गंभीर केस हैं।
टीएमसी 40 में से 13 (33%) पर केस हैं, 8 (20%) पर गंभीर आरोप हैं।
तेलुगु देशम पार्टी (TDP) 23 में से 22 (96%) मंत्री आरोपी हैं, 13 (57%) पर गंभीर केस हैं।

आम आदमी पार्टी

16 में से 11 (69%) मंत्री आरोपी हैं, 5 (31%) पर गंभीर आरोप हैं।

11 राज्यों में 60% मंत्री क्रिमिनल

आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, बिहार, ओडिशा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, पंजाब, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और पुडुचेरी में 60 प्रतिशत से ज्यादा मंत्री आपराधिक मामलों में आरोपी हैं।

दूसरी ओर हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, नागालैंड और उत्तराखंड के किसी भी मंत्री पर कोई आपराधिक केस दर्ज नहीं है।

643 मंत्रियों की संपत्ति का विश्लेषण

इन 643 मंत्रियों की कुल संपत्ति ₹23,929 करोड़ है। औसतन हर मंत्री के पास ₹37.21 करोड़ रुपए की संपत्ति है। 30 में से 11 विधानसभाओं में अरबपति मंत्री हैं। कर्नाटक में सबसे ज्यादा 8 अरबपति मंत्री हैं, आंध्र प्रदेश में 6 और महाराष्ट्र में 4 हैं। केंद्र सरकार में 72 मंत्रियों में से 6 मंत्री (8%) अरबपति हैं।

सरकार के मंत्रियों पर आपराधिक आरोप

केंद्र सरकार के मंत्री:

केंद्र सरकार के 72 मंत्रियों में से 29 मंत्रियों ने खुद पर आपराधिक आरोपों का सामना करने की बात स्वीकार की है, जो कि 40% हैं।

राज्य सरकारों के मंत्री:

देशभर के विभिन्न राज्य सरकारों में मंत्री अपने-अपने मामलों में घिरे हुए हैं।

Tags: criminal casesMinisterstop-news
Previous Post

मार्क जुकरबर्ग ने META के खिलाफ दायर किया केस, फेसबुक अकाउंट बार-बार बंद होने का आरोप

Next Post

पूर्व अमेरिकी अधिकारी बोले: भारत की अहमियत ट्रंप को अच्छे से समझा दी

Insight TV Admin

Insight TV Admin

Next Post
पूर्व अमेरिकी अधिकारी बोले: भारत की अहमियत ट्रंप को अच्छे से समझा दी

पूर्व अमेरिकी अधिकारी बोले: भारत की अहमियत ट्रंप को अच्छे से समझा दी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
  • Comments
महाअष्टमी पर उमड़ी आस्था की भीड़, बंजारी मंदिर में नाग-नागिन के दर्शन से श्रद्धालु अचंभित

महाअष्टमी पर उमड़ी आस्था की भीड़, बंजारी मंदिर में नाग-नागिन के दर्शन से श्रद्धालु अचंभित

March 26, 2026
गन्ना  बीज उत्पादन कर 37 जिलों की 57 हजार से ज्यादा ग्रामीण महिलाएं बनीं सफल उद्यमी

गन्ना बीज उत्पादन कर 37 जिलों की 57 हजार से ज्यादा ग्रामीण महिलाएं बनीं सफल उद्यमी

March 26, 2026
कमर्शियल LPG पर कटौती: अब केवल 20% सप्लाई, प्रशासन ने तय की नई प्राथमिकताएं

कमर्शियल LPG पर कटौती: अब केवल 20% सप्लाई, प्रशासन ने तय की नई प्राथमिकताएं

March 26, 2026
एशियन गेम्स का पदक जीतना मेरा अधूरा सपना – केआईटीजी उद्घाटन पर बोलीं मीराबाई चानू

एशियन गेम्स का पदक जीतना मेरा अधूरा सपना – केआईटीजी उद्घाटन पर बोलीं मीराबाई चानू

March 26, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक अंगारेश्वर महादेव का पूजन-दर्शन कर अभिषेक किया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक अंगारेश्वर महादेव का पूजन-दर्शन कर अभिषेक किया

March 26, 2026
हनुमान जयंती पर 5 दिवसीय रामकथा, राज्यपाल डेका और CM साय करेंगे शिरकत

हनुमान जयंती पर 5 दिवसीय रामकथा, राज्यपाल डेका और CM साय करेंगे शिरकत

March 26, 2026
CGPSC प्री रिजल्ट जारी: 3921 उम्मीदवार सफल, मई में होगी मेंस परीक्षा

CGPSC प्री रिजल्ट जारी: 3921 उम्मीदवार सफल, मई में होगी मेंस परीक्षा

March 26, 2026
PM आवास नहीं बनाने वालों पर सख्ती: निगम आयुक्त ने जारी किए वसूली नोटिस

PM आवास नहीं बनाने वालों पर सख्ती: निगम आयुक्त ने जारी किए वसूली नोटिस

March 26, 2026
बिहार में एनडीए को  प्रचंड जनादेश  मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

बिहार में एनडीए को प्रचंड जनादेश मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

November 14, 2025
Zoho Vani क्या है? अरट्टई के बाद Zoho का नया Free AI टूल चर्चा में!

Zoho Vani क्या है? अरट्टई के बाद Zoho का नया Free AI टूल चर्चा में!

October 4, 2025
RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

January 9, 2026
IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

October 26, 2025
MMS क्या होता है? जानें कैसे लीक होती हैं प्राइवेट वीडियो और क्या है सजा का प्रावधान

MMS क्या होता है? जानें कैसे लीक होती हैं प्राइवेट वीडियो और क्या है सजा का प्रावधान

November 28, 2025
विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

October 26, 2025
गौरवशाली इतिहास से युवा पीढ़ी को जोड़ने का सेतु -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सांस्कृतिक दृष्टि और ‘सम्राट विक्रमादित्य’ महानाट्य का संदेश

गौरवशाली इतिहास से युवा पीढ़ी को जोड़ने का सेतु -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सांस्कृतिक दृष्टि और ‘सम्राट विक्रमादित्य’ महानाट्य का संदेश

October 27, 2025
नीति आयोग का सुझाव: बात-बात पर लाइसेंस और निरीक्षण राज को खत्म किया जाए

नीति आयोग का सुझाव: बात-बात पर लाइसेंस और निरीक्षण राज को खत्म किया जाए

November 27, 2025
ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

0
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

0
कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

0
चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

0
जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

0
10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

0
प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

0
नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

0

About Us

Insight TV News – एक ऑनलाइन मंच है जहाँ देश-विदेश की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और व्यवसाय से जुड़ी जानकारियाँ तुरंत उपलब्ध होती हैं। पाठकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखती है और हर समय, हर जगह समाचार पढ़ने की सुविधा प्रदान करती है।

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Contact Us

B-29, IT Park, Badwai
Near RGPV, Bhopal (M. P.) – 462033

Mobile: +91 93036 09004
Email: insighttvnews@gmail.com

WhatsApp: +91 93036 09004

  • Home
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Home
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved