Tuesday, March 3, 2026
  • Insight Corporte
Insight TV News
Advertisement
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
Insight TV News
No Result
View All Result

टी20 विश्व कप 2026: आज होगी भारतीय टीम की घोषणा, मुंबई में चयन बैठक

Insight TV Admin by Insight TV Admin
December 20, 2025
in खेल
0
टी20 विश्व कप 2026: आज होगी भारतीय टीम की घोषणा, मुंबई में चयन बैठक
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

 नई दिल्ली

अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप के लिए आज भारतीय टीम का एलान होगा। इसके साथ ही पुरुष चयन समिति न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम की घोषणा करेगी। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव दोपहर 1:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे। टी20 विश्व कप का आयोजन सात फरवरी से भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होगा।

अगरकर-सूर्यकुमार करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की सीनियर राष्ट्रीय चयन समिति की बोर्ड के मुख्यालय में बैठक होगी जिसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी जिसमें भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार और मुख्य चयनकर्ता अगरकर मौजूद रहेंगे। भारतीय टीम शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद में पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला खेलेगी। बताया जा रहा है कि सूर्यकुमार यादव इस मैच के बाद सीधे मुंबई पहुंचेंगे।

न्यूजीलैंड सीरीज के लिए भी होगा टीम का चयन
भारतीय टीम को 11 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है जिसके बाद पांच मैचों की टी20 सीरीज भी खेली जाएगी। माना जा रहा है टी20 विश्व कप से पहले भारतीय टीम की यह आखिरी द्विपक्षीय सीरीज होगी। चयन समिति टी20 विश्व कप के साथ ही न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भी टीम का चयन करेगी। भारतीय टीम इस वैश्विक टूर्नामेंट में अपने खिताब का बचाव करने उतरेगी। अब तक किसी भी टीम ने टी20 विश्व कप का खिताब का सफलतापूर्वक बचाव नहीं किया है।

ज्यादातर स्थान के लिए दावेदार तय
इसमें कोई शक नहीं है कि ज्यादातर स्थान के लिए दावेदार तय हैं, लेकिन कुछ स्थान ऐसे हैं जिनके लिए माथापच्ची हो रही है। उपकप्तान शुभमन गिल की खराब फॉर्म टीम प्रबंधन के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। उनके शामिल होने से संजू सैमसन को मध्यक्रम में भेजा गया था, लेकिन अब वह पिछले कुछ मैच से अंतिम एकादश से भी बाहर हैं। वहीं, गिल चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथे टी20 मैच में भी नहीं खेले थे।

भारत ग्रुप ए में शामिल
भारत ने 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। भारत इस टूर्नामेंट में खिताब बचाने के इरादे से उतरेगा। यह इस टूर्नामेंट का 10वां संस्करण होगा। भारत के अलावा ग्रुप ए में पाकिस्तान, अमेरिका, नीदरलैंड्स और नामीबिया की टीम है। ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया, सह-मेजबान श्रीलंका, आयरलैंड, जिम्बाब्वे और ओमान हैं। ग्रुप सी में इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, नेपाल और इटली मौजूद हैं। वहीं, ग्रुप डी में न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान, कनाडा और यूएई की टीम है।

टूर्नामेंट में भारत का कार्यक्रम
भारत टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत अमेरिका के खिलाफ सात फरवरी को करेगा। यह मुकाबला मुंबई में खेला जाएगा। इसके बाद भारत और नामीबिया के बीच मैच नई दिल्ली में 12 फरवरी को खेला जाएगा। फिर भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को टूर्नामेंट का महामुकाबला कोलंबो के आर प्रेमादासा स्टेडियम में खेला जाएगा। दरअसल, आईसीसी, बीसीसीआई और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के बीच समझौते के तहत 2027 तक भारत और पाकिस्तान के सभी मैच तटस्थ स्थल पर होंगे। यही कारण है कि दोनों टीमों के बीच मैच की मेजबानी कोलंबो करेगा। भारत ग्रुप चरण में अपना आखिरी मैच अहमदाबाद में 18 फरवरी को खेलेगा।

Tags: featuredIndian cricket teamT20 World Cup
Previous Post

चीन में बना फीमेल रोबोट, काम ऐसे कि रिसेप्शनिस्ट की भी कर दे छुट्टी

Next Post

14 साल बाद टीवी पर वापसी: अक्षय कुमार होस्ट करेंगे ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’

Insight TV Admin

Insight TV Admin

Next Post
14 साल बाद टीवी पर वापसी: अक्षय कुमार होस्ट करेंगे ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’

14 साल बाद टीवी पर वापसी: अक्षय कुमार होस्ट करेंगे ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
  • Comments
हजारों दिव्यांग एवं वृद्धजन लाभान्वित, ‘सर्विस ऑन व्हील्स’ अभियान बना जनसेवा की मिसाल

हजारों दिव्यांग एवं वृद्धजन लाभान्वित, ‘सर्विस ऑन व्हील्स’ अभियान बना जनसेवा की मिसाल

March 3, 2026
16 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, कलेक्टर ने प्रशासनिक ढांचे में कसावट लाने किया बदलाव

16 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, कलेक्टर ने प्रशासनिक ढांचे में कसावट लाने किया बदलाव

March 3, 2026
टीईटी 2018 पास अभ्यर्थियों को हाईकोर्ट से झटका, 7 साल बाद नियुक्ति की याचिका खारिज

टीईटी 2018 पास अभ्यर्थियों को हाईकोर्ट से झटका, 7 साल बाद नियुक्ति की याचिका खारिज

March 3, 2026
कुबेरेश्वर धाम में पं. प्रदीप मिश्रा ने किया होलिका दहन, शहरभर में सौ से अधिक होलिकाओं का जलना

कुबेरेश्वर धाम में पं. प्रदीप मिश्रा ने किया होलिका दहन, शहरभर में सौ से अधिक होलिकाओं का जलना

March 3, 2026
युवा कलाकारों से छात्रवृत्ति के मंगाए आवेदन, संस्कृति विभाग कई सब्जेक्ट में देगा सहायता

युवा कलाकारों से छात्रवृत्ति के मंगाए आवेदन, संस्कृति विभाग कई सब्जेक्ट में देगा सहायता

March 3, 2026
माँ बम्लेश्वरी धाम में बढ़ाएं सुविधाएं और सुरक्षा व्यवस्था, चैत्र नवरात्रि मेले को लेकर कलेक्टर ने दिए निर्देश

माँ बम्लेश्वरी धाम में बढ़ाएं सुविधाएं और सुरक्षा व्यवस्था, चैत्र नवरात्रि मेले को लेकर कलेक्टर ने दिए निर्देश

March 3, 2026
महाकाल की नगरी में अबीर-गुलाल की धूम, पंडे-पुजारियों ने भक्तों के साथ मनाया उत्सव

महाकाल की नगरी में अबीर-गुलाल की धूम, पंडे-पुजारियों ने भक्तों के साथ मनाया उत्सव

March 3, 2026
तालिबान ने पाकिस्तान पर किया प्रचंड हमला, डूरंड लाइन पर दो नई पोस्ट कब्जाई, युद्ध तेज

तालिबान ने पाकिस्तान पर किया प्रचंड हमला, डूरंड लाइन पर दो नई पोस्ट कब्जाई, युद्ध तेज

March 3, 2026
बिहार में एनडीए को  प्रचंड जनादेश  मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

बिहार में एनडीए को प्रचंड जनादेश मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

November 14, 2025
Zoho Vani क्या है? अरट्टई के बाद Zoho का नया Free AI टूल चर्चा में!

Zoho Vani क्या है? अरट्टई के बाद Zoho का नया Free AI टूल चर्चा में!

October 4, 2025
RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

January 9, 2026
IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

October 26, 2025
MMS क्या होता है? जानें कैसे लीक होती हैं प्राइवेट वीडियो और क्या है सजा का प्रावधान

MMS क्या होता है? जानें कैसे लीक होती हैं प्राइवेट वीडियो और क्या है सजा का प्रावधान

November 28, 2025
विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

October 26, 2025
गौरवशाली इतिहास से युवा पीढ़ी को जोड़ने का सेतु -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सांस्कृतिक दृष्टि और ‘सम्राट विक्रमादित्य’ महानाट्य का संदेश

गौरवशाली इतिहास से युवा पीढ़ी को जोड़ने का सेतु -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सांस्कृतिक दृष्टि और ‘सम्राट विक्रमादित्य’ महानाट्य का संदेश

October 27, 2025
नीति आयोग का सुझाव: बात-बात पर लाइसेंस और निरीक्षण राज को खत्म किया जाए

नीति आयोग का सुझाव: बात-बात पर लाइसेंस और निरीक्षण राज को खत्म किया जाए

November 27, 2025
ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

0
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

0
कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

0
चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

0
जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

0
10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

0
प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

0
नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

0

About Us

Insight TV News – एक ऑनलाइन मंच है जहाँ देश-विदेश की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और व्यवसाय से जुड़ी जानकारियाँ तुरंत उपलब्ध होती हैं। पाठकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखती है और हर समय, हर जगह समाचार पढ़ने की सुविधा प्रदान करती है।

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Contact Us

B-29, IT Park, Badwai
Near RGPV, Bhopal (M. P.) – 462033

Mobile: +91 93036 09004
Email: insighttvnews@gmail.com

WhatsApp: +91 93036 09004

  • Home
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Home
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved