Saturday, April 11, 2026
  • Insight Corporte
Insight TV News
Advertisement
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
Insight TV News
No Result
View All Result

विश्वविजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम को टाटा का तोहफा — मिलेगी नई Sierra SUV!

Insight TV Admin by Insight TV Admin
November 6, 2025
in बिज़नेस
0
विश्वविजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम को टाटा का तोहफा — मिलेगी नई Sierra SUV!
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

मुंबई 

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाने के लिए टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल ने एक अनोखा कदम उठाया है. कंपनी टीम की हर सदस्य को जल्द लॉन्च होने वाली नई Tata Sierra की एक-एक यूनिट भेंट करेगी. यह सिर्फ एक तोहफ़ा नहीं, बल्कि उनके अदम्य साहस, समर्पण और देश को गौरवान्वित करने की भावना के प्रति एक सच्चा सम्मान होगा.

बीते 2 नवंबर को हुए वूमेंस वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 52 रनों से करारी शिकस्त दी थी. यह पहला मौका था जब भारतीय महिला टीम ने वर्ल्ड कप जीता था. इस प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ियों ने गेंद और बल्ले से वो करिश्मा कर दिखाया था, जिसका इंतजार सालों से था. अब मौका है इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाने का और इन खिलाड़ियों को सम्मानित करने का. 

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल लिमिटेड के एमडी और सीईओ शैलेश चंद्र ने कहा, “भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपने असाधारण प्रदर्शन और शानदार जीत से पूरे देश को गर्व का एहसास कराया है. उनका सफर दृढ़ निश्चय और विश्वास की ताकत का प्रतीक है, जो हर भारतीय को प्रेरित करता है. टाटा मोटर्स के लिए यह गर्व की बात है कि हम इन लीजेंड्स को एक और लीजेंड – Tata Sierra – भेंट कर रहे हैं. यह दो दिग्गजों की साझी भावना और अनंत प्रेरणा का प्रतीक है.”

टीम के हर मेंबर को मिलेगा टॉप मॉडल

टाटा मोटर्स ने ऐलान किया है कि, भारत को विश्वविजयी बनाने वाली महिला क्रिकेट टीम के हर सदस्य को एक-एक टाटा सिएरा एसयूवी भेंट की जाएगी. टाटा सिएरा को आगामी 25 नवंबर 2025 को लॉन्च किया जाना है. कंपनी टाटा सिएरा के फर्स्ट बैच को तोहफे में देगी और इसमें एसयूवी का टॉप मॉडल शामिल होगा.
 
कैसी है नई Tata Sierra 

भारत में 90 के दशक का ऑटोमोबाइल इतिहास जब लिखा जाएगा, तो Tata Sierra का नाम उसमें सुनहरे अक्षरों में दर्ज रहेगा. यह वही एसयूवी थी जिसने देश को पहली बार 'लाइफस्टाइल व्हीकल' की झलक दिखाई थी. अब तीन दशक बाद, टाटा मोटर्स इस दिग्गज ब्रांड को फिर से जीवंत करने रही है और टाटा सिएरा को बिल्कुल नए अंदाज में पेश करने की तैयारी है.  

एक्सटीरियर डिज़ाइन

नई Sierra अपने डिज़ाइन में अतीत की झलक और मॉर्डन टेक्नोलॉजी का अद्भुत मिश्रण लेकर आएगी. इसमें स्कल्प्टेड बोनट, शार्प एंगल लाइन्स, और ब्लैक्ड-आउट ग्रिल पर उकेरा गया ‘SIERRA’ नेमप्लेट है. इसके साथ फ्रंट में कनेक्टेड LED लाइट बार, डुअल-टोन अलॉय व्हील्स और पिलर्स पर दिया गया कलर डिटेलिंग, पुराने Sierra के मशहूर 'रैप-अराउंड ग्लास' लुक को आधुनिक अंदाज़ में पेश करती है.

कैसा होगा केबिन

इंटीरियर की बात करें तो नई Sierra में ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप होगा, जिसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, इंफोटेनमेंट यूनिट और को-पैसेंजर डिस्प्ले शामिल है. SUV में Level-2 ADAS, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और एडवांस्ड कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलेंगे.

इंजन ऑप्शन

टाटा की मल्टी-पावरट्रेन स्ट्रैटेजी के तहत, Sierra को पहले अलग-अलग इंजन विकल्पों के साथ पेश किया जाएगा. और अगले साल इसके ऑल-इलेक्ट्रिक वेरिएंट के रूप को भी बाजार में उतारा जाएगा. इसमें 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 2.0-लीटर टर्बो डीज़ल इंजन मिलने की उम्मीद है, जो मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन के साथ आएंगे.

क्या होगी कीमत

हालांकि लॉन्च से पहले Tata Sierra की कीमत के बारे में कुछ भी कहना थोड़ी जल्दबाजी होगी. लेकिन इसकी कीमतें 13.50 लाख से 24 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच होने की उम्मीद है. बाजार में इसका मुकाबला Mahindra Thar Roxx और MG Hector जैसी एसयूवी से होगा.

Tags: Tata Sierra SUVtop-news
Previous Post

UAE ने भारत को ठगा! महादेव ऐप घोटाले का आरोपी छोड़ने से किया इनकार

Next Post

मध्यप्रदेश में पहली बार 2 दिन की बच्ची को एयरलिफ्ट कर मुंबई में दिल का इलाज

Insight TV Admin

Insight TV Admin

Next Post
मध्यप्रदेश में पहली बार 2 दिन की बच्ची को एयरलिफ्ट कर मुंबई में दिल का इलाज

मध्यप्रदेश में पहली बार 2 दिन की बच्ची को एयरलिफ्ट कर मुंबई में दिल का इलाज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
  • Comments
प्रदेश में बैंकों की 6500 से ज्यादा शिकायतें, उपभोक्ताओं का गुस्सा सबसे ज्यादा इस बैंक पर

प्रदेश में बैंकों की 6500 से ज्यादा शिकायतें, उपभोक्ताओं का गुस्सा सबसे ज्यादा इस बैंक पर

April 11, 2026
प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोलियम पदार्थ उपलब्ध : मंत्री राजपूत

प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोलियम पदार्थ उपलब्ध : मंत्री राजपूत

April 11, 2026
चित्रकूट में 500 साल पुरानी पांडुलिपियों की खोज, उर्दू में मिला ‘कालिया मर्दन’ का अनूठा वर्णन

चित्रकूट में 500 साल पुरानी पांडुलिपियों की खोज, उर्दू में मिला ‘कालिया मर्दन’ का अनूठा वर्णन

April 11, 2026
नर्मदा में बोटिंग के दौरान चट्टानों पर आराम करता दिखा तेंदुआ, पर्यटकों में मची हलचल

नर्मदा में बोटिंग के दौरान चट्टानों पर आराम करता दिखा तेंदुआ, पर्यटकों में मची हलचल

April 11, 2026
इंदौर चिड़ियाघर में बनेगी अंडर वॉटर टनल, दुबई और सिंगापुर की तर्ज पर 35 करोड़ का मॉडल

इंदौर चिड़ियाघर में बनेगी अंडर वॉटर टनल, दुबई और सिंगापुर की तर्ज पर 35 करोड़ का मॉडल

April 11, 2026
11 अप्रैल 2026 का राशिफल: मेष राशि में बढ़ेगी भागदौड़, सिंह और मकर को मिलेगा मेहनत का फल

11 अप्रैल 2026 का राशिफल: मेष राशि में बढ़ेगी भागदौड़, सिंह और मकर को मिलेगा मेहनत का फल

April 10, 2026
चेपॉक में CSK बनाम दिल्ली कैपिटल्स, पहली जीत की तलाश

चेपॉक में CSK बनाम दिल्ली कैपिटल्स, पहली जीत की तलाश

April 10, 2026
प्रदेश के विद्यार्थियों ने देखी उत्तर-पूर्व भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं जीवन शैली

प्रदेश के विद्यार्थियों ने देखी उत्तर-पूर्व भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं जीवन शैली

April 10, 2026
IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

October 26, 2025
बिहार में एनडीए को  प्रचंड जनादेश  मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

बिहार में एनडीए को प्रचंड जनादेश मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

November 14, 2025
RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

January 9, 2026
Zoho Vani क्या है? अरट्टई के बाद Zoho का नया Free AI टूल चर्चा में!

Zoho Vani क्या है? अरट्टई के बाद Zoho का नया Free AI टूल चर्चा में!

October 4, 2025
MMS क्या होता है? जानें कैसे लीक होती हैं प्राइवेट वीडियो और क्या है सजा का प्रावधान

MMS क्या होता है? जानें कैसे लीक होती हैं प्राइवेट वीडियो और क्या है सजा का प्रावधान

November 28, 2025
विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

October 26, 2025
गौरवशाली इतिहास से युवा पीढ़ी को जोड़ने का सेतु -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सांस्कृतिक दृष्टि और ‘सम्राट विक्रमादित्य’ महानाट्य का संदेश

गौरवशाली इतिहास से युवा पीढ़ी को जोड़ने का सेतु -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सांस्कृतिक दृष्टि और ‘सम्राट विक्रमादित्य’ महानाट्य का संदेश

October 27, 2025
नीति आयोग का सुझाव: बात-बात पर लाइसेंस और निरीक्षण राज को खत्म किया जाए

नीति आयोग का सुझाव: बात-बात पर लाइसेंस और निरीक्षण राज को खत्म किया जाए

November 27, 2025
ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

0
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

0
कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

0
चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

0
जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

0
10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

0
प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

0
नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

0

About Us

Insight TV News – एक ऑनलाइन मंच है जहाँ देश-विदेश की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और व्यवसाय से जुड़ी जानकारियाँ तुरंत उपलब्ध होती हैं। पाठकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखती है और हर समय, हर जगह समाचार पढ़ने की सुविधा प्रदान करती है।

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Contact Us

B-29, IT Park, Badwai
Near RGPV, Bhopal (M. P.) – 462033

Mobile: +91 93036 09004
Email: insighttvnews@gmail.com

WhatsApp: +91 93036 09004

  • Home
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Home
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved