Wednesday, February 4, 2026
  • Insight Corporte
Insight TV News
Advertisement
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
Insight TV News
No Result
View All Result

वाइजैग T20 में टीम इंडिया को झटका, न्यूजीलैंड ने रोका विजयरथ, शिवम की 15 गेंदों की फिफ्टी भी बेअसर

Insight TV Admin by Insight TV Admin
January 29, 2026
in खेल
0
वाइजैग T20 में टीम इंडिया को झटका, न्यूजीलैंड ने रोका विजयरथ, शिवम की 15 गेंदों की फिफ्टी भी बेअसर
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

 विशाखापत्तनम
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला 28 जनवरी (बुधवार) को व‍िशाखापत्तनम (वाइजैग) के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. न्यूजीलैंड ने इस मैच में 50 रनों से जीत हासिल की. न्यूजीलैंड ने भारत को जीत के लिए 216 रनों का टारगेट दिया था, लेकिन उसकी पूरी टीम 18.4 ओवरों में 165 रनों पर सिमट गई.

भारत के लिए शिवम दुबे ने 7 छक्के और तीन चौके की मदद से 23 बॉल पर 65 रन बनाए, लेकिन ये इनिंग्स टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं थी. भारतीय टीम टी20 सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुकी है. 21 जनवरी दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर में खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया ने 48 रनों से जीत हासिल की थी.

इसके बाद रायुपर टी20 में भारत को 7 विकेट से जीत मिली. फिर गुवाहाटी में खेले गए मैच को भारतीय टीम ने 8 विकेट से जीत लिया था. अब न्यूजीलैंड ने ये मैच जीतकर स्कोर 1-3 कर दिया है. टी20 सीरीज का पांचवां एवं आखिरी मुकाबला 31 जनवरी को तिरुवनंतपुरम में खेला जाना है.

शिवम दुबे ने वाइजैग T20 में किया धुआं-धुआं, बने कई कीर्तिमान 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 28 जनवरी (बुधवार) को विशाखापत्तनम (वाइजैग) में खेले गए टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में शिवम दुबे का जलवा देखने को मिला. भारतीय ऑलराउंडर शिवम ने इस मैच में महज 23 गेंदों पर 65 रन बनाए, जिसमें सात छक्के और तीन चौके शामिल रहे. शिवम ने इस दौरान सिर्फ 15 गेंदों पर अर्धशतक पूरा कर लिया.

यह टी20 इंटरनेशनल में किसी भारतीय बल्लेबाज का तीसरा सबसे तेज अर्धशतक रहा. इस मामले में युवराज सिंह और अभिषेक शर्मा ही शिवम दुबे से आगे हैं. युवराज ने साल 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया था. वहीं अभिषेक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज के दौरान ही गुवााहटी में 14 बॉल पर पचासा जड़ने में कामयाब रहे थे.

टी20I में भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक (गेंदों के आधार पर):
12- युवराज सिंह बनाम इंग्लैंड, डरबन 2007
14- अभिषेक शर्मा बनाम न्यूजीलैंड, गुवाहाटी 2026
15- शिवम दुबे बनाम न्यूजीलैंड, विशाखापत्तनम 2026
16- हार्दिक पंड्या बनाम साउथ अफ्रीका, अहमदाबाद 2025
17- अभिषेक शर्मा बनाम इंग्लैंड, वानखेड़े, 2025

शिवम दुबे ने अपनी तूफानी पारी के दौरान न्यूजीलैंड के स्पिनर ईश सोढ़ी की जमकर खबर ली. सोढ़ी के एक ओवर में 29 रन बनाए, जिसमें 28 रन शिवम के बल्ले से निकले. वहीं एक रन वाइ़ड के चलते आया.वो भारत की पारी का 12वां ओवर था. उस ओवर में सोढ़ी का गेंदबाजी आंकड़ा- 2, 4, Wd, 6, 4, 6, 6  रहा. भारत और न्यूजीलैंड के बीच किसी टी20I मैच के दौरान एक ओवर में बनाए गए ये दूसरे सबसे ज्यादा रन रहे. साल 2020 में शिवम दुबे ने माउंट माउंगानुई टी20 मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक ओवर में 34 रन लुटाए थे. शिवम का वो अनचाहा रिकॉर्ड अब भी नहीं टूटा है.

टी20I मैच में एक ओवर में बनाए गए सर्वाधिक रन (भारत vs न्यूजीलैंड)
34 रन (गेंदबाज-शिवम दुबे, माउंट माउंगानुई, 2020)
29 रन (गेंदबाज-ईश सोढ़ी, विशाखापत्तनम, 2026)

शिवम दुबे अब भारत की ओर से किसी टी20 इंटरनेशनल मैच के दौरान एक ओवर में सबसे ज्यादा बनाने वाले बैटर्स की लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर आ चुके हैं. शिवम दुबे ने ईश सोढ़ी के ओवर में बल्ले से कुल 28 रन बनाए. शिवम ने रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है, जिन्होंने साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप के दौरान मिचेल स्टार्क के एक ओवर में 28 रन बनाए थे. युवराज सिंह (36 रन) और संजू सैमसन (30 रन) ही केवल शिवम से आगे हैं.
 
एक ओवर में सबसे अधिक रन बनाने वाले भारतीय बैटर (टी20 अंतरराष्ट्रीय):
36- युवराज सिंह (गेंदबाज- स्टुअर्ट ब्रॉड, डरबन, 2007)
30- संजू सैमसन (गेंदबाज- रिशाद हुसैन, हैदराबाद, 2024)
28- रोहित शर्मा (गेंदबाज- मिचेल स्टार्क, ग्रोस आइलेट, 2024)
28- शिवम दुबे (गेंदबाज- ईश सोढ़ी, विशाखापत्तनम, 2026)

शिवम दुबे ने इस मैच में 282.60 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए. 50 ज्यदा की टी20I इनिंग्स में किसी भारतीय बैटर का ये तीसरा सर्वाधिक स्ट्राइक रेट रहा. इस मामले में युवराज सिंह (362.50) और अभिषेक शर्मा (340.00) ही इस मामले में शिवम से आगे हैं.

टी20I पारी में भारत के लिए उच्चतम स्ट्राइक रेट (50+ रन)
362.50- युवराज सिंह (16 गेंदों पर 58 रन) बनाम इंग्लैंड, डरबन, 2007
340.00- अभिषेक शर्मा (20 गेंदों पर 68* रन) बनाम न्यूजीलैंड, गुवाहाटी
282.60- शिवम दुबे (23 गेंदों पर 65 रन) बनाम न्यूजीलैंड, विशाखापत्तनम, 2026

सिर्फ शिवम दुबे ही चल पाए…
चेज में भारतीय टीम की शुरुआत काफी खराब रही. उसने 9 रनों के स्कोर तक अभिषेक शर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव के विकेट गंवा दिए. अभिषेक (0 रन) पहली ही गेंद पर मैट हेनरी का शिकार बने. वहीं सूर्यकुमार (8 रन) को जैकब डफी ने कॉट एंड बोल्ड किया. संजू सैसमन की खराब फॉर्म जारी रही और वो 24 रन बनाकर कप्तान मिचेल सेंटनर की गेंद पर बोल्ड हो गए. हार्दिक पंड्या से तूफानी बैटिंग की आस थी, लेकिन वो 2 रन ही बना सके. रिंकू सिंह लय में दिख रहे थे, लेकिन वो अपनी इनिंग्स को काफी बड़ा नहीं कर पाए. रिंकू ने 3 चौके और दो छक्के की मदद से 30 बॉल पर 39 रन बनाए.

रिंकू सिंह के आउट होने के समय भारत का स्कोर 82/5 था. इसके बाद शिवम दुबे की आक्रामक बैटिंग देखने को मिली. शिवम ने 6 छक्के और दो चौके की मदद से सिर्फ 15 गेंदों पर फिफ्टी जड़ दी. शिवम दुबे अर्धशतक जड़ने के बाद ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पाए और वो रनआउट हो गए. यहां से भारत के लिए जीत हासिल करना मुश्किल था और ऐसा हुआ भी. हर्षित राणा (9 रन), अर्शदीप सिंह (0 रन), जसप्रीत बुमराह (4 रन) और कुलदीप यादव (1 रन) आउट होने वाले आखिरी चार बल्लेबाज रहे. कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर ने तीन खिलाड़ियों को आउट किया

वाइजैग T20 में एक्पेर‍िमेंट पड़ा टीम इंड‍िया पर भारी

न्यूजीलैंड ने भारत को बुधवार को वाइजैग (व‍िशाखापत्तनम) खेले गए चौथे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में 50 रन से हराया. इस तरह अब सीरीज का गण‍ित  पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 215 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया.

न्यूजीलैंड की शुरुआत मुकाबले में ताबड़तोड़ रही. सलामी बल्लेबाज टिम सिफर्ट और डेवोन कॉन्वे ने भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाते हुए पहले विकेट के लिए सिर्फ 8.2 ओवर में 100 रन जोड़ दिए. सिफर्ट ने 36 गेंदों पर 62 रन की तेज पारी खेली, जबकि कॉन्वे ने 23 गेंदों में 44 रन बनाए.

हालांकि इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने वापसी की कोशिश की. अंतिम 10 ओवरों में भारत ने रन गति पर कुछ हद तक अंकुश लगाया. अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट झटके. बावजूद इसके डेरिल मिचेल ने अंत में 18 गेंदों पर 39 रन बनाकर न्यूजीलैंड को 200 के पार पहुंचाया.

216 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे. शिवम दुबे ने जरूर एक छोर संभालते हुए 23 गेंदों में तूफानी 65 रन ठोके, जबकि रिंकू सिंह ने 30 गेंदों पर 39 रन की उपयोगी पारी खेली. लेकिन इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका.

भारतीय टीम 18.4 ओवर में 165 रन पर सिमट गई. न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर गेंदबाजी में सबसे सफल रहे. उन्होंने चार ओवर में 26 रन देकर तीन अहम विकेट चटकाए और मैच के हीरो साबित हुए.

Tags: featuredTeam India
Previous Post

टी-20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया में आयुष बडोनी और प्रियांश आर्या की एंट्री, दो खास मैच खेलेंगे

Next Post

T20 वर्ल्ड कप से पहले बड़ा झटका, मैच फिक्सिंग में USA क्रिकेटर आरोन जोंस पर ICC का बैन

Insight TV Admin

Insight TV Admin

Next Post
T20 वर्ल्ड कप से पहले बड़ा झटका, मैच फिक्सिंग में USA क्रिकेटर आरोन जोंस पर ICC का बैन

T20 वर्ल्ड कप से पहले बड़ा झटका, मैच फिक्सिंग में USA क्रिकेटर आरोन जोंस पर ICC का बैन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
  • Comments
ढाई लाख को ढाई करोड़ बनाने वाले तांत्रिक की पिटाई, नोटों की बारिश कराते वीडियो वायरल

ढाई लाख को ढाई करोड़ बनाने वाले तांत्रिक की पिटाई, नोटों की बारिश कराते वीडियो वायरल

February 4, 2026
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

February 4, 2026
राज्य सहकारी बोर्ड में मनोनयन, शक्तियों का प्रयोग करने शशिकांत द्विवेदी प्राधिकृत

राज्य सहकारी बोर्ड में मनोनयन, शक्तियों का प्रयोग करने शशिकांत द्विवेदी प्राधिकृत

February 4, 2026
विधायक ने गुणवत्ताहीन निर्माण को तुड़वाया, भ्रष्ट ठेकेदार का कारनामा उजागर

विधायक ने गुणवत्ताहीन निर्माण को तुड़वाया, भ्रष्ट ठेकेदार का कारनामा उजागर

February 4, 2026
एमपी में घना कोहरा, 12 से ज्यादा ट्रेनें लेट; मालवा एक्सप्रेस 8 घंटे देरी से, शाजापुर में हादसे में युवक की मौत

एमपी में घना कोहरा, 12 से ज्यादा ट्रेनें लेट; मालवा एक्सप्रेस 8 घंटे देरी से, शाजापुर में हादसे में युवक की मौत

February 4, 2026
चार दिन की गिरावट के बाद सोना-चांदी में जोरदार उछाल, सोना ₹5000 और चांदी ₹15000 महंगी

चार दिन की गिरावट के बाद सोना-चांदी में जोरदार उछाल, सोना ₹5000 और चांदी ₹15000 महंगी

February 4, 2026
क्रिकेट के नियमों में ऐतिहासिक बदलाव, 73 संशोधनों को मंजूरी—टेस्ट मैच होंगे और रोमांचक

क्रिकेट के नियमों में ऐतिहासिक बदलाव, 73 संशोधनों को मंजूरी—टेस्ट मैच होंगे और रोमांचक

February 4, 2026
26 फरवरी को विजय से शादी करेंगी रश्मिका? एक्ट्रेस ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

26 फरवरी को विजय से शादी करेंगी रश्मिका? एक्ट्रेस ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

February 4, 2026
बिहार में एनडीए को  प्रचंड जनादेश  मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

बिहार में एनडीए को प्रचंड जनादेश मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

November 14, 2025
Zoho Vani क्या है? अरट्टई के बाद Zoho का नया Free AI टूल चर्चा में!

Zoho Vani क्या है? अरट्टई के बाद Zoho का नया Free AI टूल चर्चा में!

October 4, 2025
RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

January 9, 2026
विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

October 26, 2025
IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

October 26, 2025
गौरवशाली इतिहास से युवा पीढ़ी को जोड़ने का सेतु -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सांस्कृतिक दृष्टि और ‘सम्राट विक्रमादित्य’ महानाट्य का संदेश

गौरवशाली इतिहास से युवा पीढ़ी को जोड़ने का सेतु -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सांस्कृतिक दृष्टि और ‘सम्राट विक्रमादित्य’ महानाट्य का संदेश

October 27, 2025
MMS क्या होता है? जानें कैसे लीक होती हैं प्राइवेट वीडियो और क्या है सजा का प्रावधान

MMS क्या होता है? जानें कैसे लीक होती हैं प्राइवेट वीडियो और क्या है सजा का प्रावधान

November 28, 2025
नीति आयोग का सुझाव: बात-बात पर लाइसेंस और निरीक्षण राज को खत्म किया जाए

नीति आयोग का सुझाव: बात-बात पर लाइसेंस और निरीक्षण राज को खत्म किया जाए

November 27, 2025
ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

0
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

0
कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

0
चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

0
जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

0
10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

0
प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

0
नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

0

About Us

Insight TV News – एक ऑनलाइन मंच है जहाँ देश-विदेश की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और व्यवसाय से जुड़ी जानकारियाँ तुरंत उपलब्ध होती हैं। पाठकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखती है और हर समय, हर जगह समाचार पढ़ने की सुविधा प्रदान करती है।

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Contact Us

B-29, IT Park, Badwai
Near RGPV, Bhopal (M. P.) – 462033

Mobile: +91 93036 09004
Email: insighttvnews@gmail.com

WhatsApp: +91 93036 09004

  • Home
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Home
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved