मुंबई
ईरान और इजराइल युद्ध के चलते पिछले एक महीने से शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली है. आज 1 अप्रैल को पॉजिटिव शुरुआत हुई है. सेंसेक्स निफ्टी 2 फीसदी के उछाल के साथ खुला. इससे पहले ही गिफ्ट निफ्टी इंडेक्स 450 अंक की बढ़त के साथ 22854 के करीब करते हुए नजर आया था. एशियाई बाजारों में भी बढ़त से कारोबार होते हुए नजर आया. KOPSI इंडेक्स 6 फीसदी उछलकर कारोबार करते हुए नजर आया. निक्कई में 3.91 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली।
शेयर बाजार में तेजी जारी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है. सेंसेक्स 1,879.76 अंक यानी 2.61% बढ़कर 73,827.31 पर पहुंच गया है. वहीं निफ्टी 570.25 अंक यानी 2.55% की तेजी के साथ 22,901.65 पर ट्रेड कर रहा है. बाजार में चौतरफा खरीदारी दिख रही है. करीब 3,351 शेयर बढ़े हैं, जबकि 268 शेयर गिरे हैं और 90 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
चांदी के रेट में गिरावट
एमसीएक्स पर सोने के भाव में 1.73 फीसदी की बढ़त देखी जा रही है. वहीं, चांदी के रेट में गिरावट देखने को मिल रही है।
सभी सेक्टोरल इंडेक्स में तेजी
सभी सेक्टर्स में खरीदारी देखने को मिल रही है. मेटल, ऑटो, आईटी, मीडिया में 3 फीसदी से ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है।
Escorts Kubota Limited की सेल्स में बढ़त
Escorts Kubota Limited के एग्री मशीनरी बिजनेस ने मार्च 2026 में 12,119 ट्रैक्टर सेल किए हैं. यह पिछले साल मार्च 2025 के 11,374 ट्रैक्टरों के मुकाबले 6.6% की बढ़त है. घरेलू बाजार में कंपनी की बिक्री और बेहतर रही. मार्च 2026 में 11,582 ट्रैक्टर बिके, जो मार्च 2025 के 10,775 ट्रैक्टरों के मुकाबले 7.5% ज्यादा है।
IndiGo को मिला नया CEO
InterGlobe Aviation ने विलियम वॉल्श को नया CEO नियुक्त किया है. वॉल्श फिलहाल International Air Transport Association (IATA) से जुड़े हुए हैं. उनका कार्यकाल वहां 31 जुलाई 2026 को खत्म होगा और इसके बाद वे 3 अगस्त 2026 तक कंपनी जॉइन कर सकते हैं।


























