Sunday, June 21, 2026
  • Insight Corporte
Insight TV News
Advertisement
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
Insight TV News
No Result
View All Result

T20 वर्ल्ड कप से पहले महासंग्राम: ऑस्ट्रेलिया vs पाकिस्तान, किसकी ताकत असली?

Insight TV Admin by Insight TV Admin
January 28, 2026
in खेल
0
T20 वर्ल्ड कप से पहले महासंग्राम: ऑस्ट्रेलिया vs पाकिस्तान, किसकी ताकत असली?
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली
टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की तैयारियों को पुख्ता करने और ऑस्ट्रेलियाई टीम को उपमहाद्वीप की स्थितियों के मुताबिक खुद को ढालने का मौका होगा। सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार को लाहौर में भारतीय समयानुसार शाम साढ़े 4 बजे से शुरू होगा।

पाकिस्तान का मजबूत पक्ष
पाकिस्तानी टीम टी20 की खतरनाक टीमों में गिनी जाती है। घर में उसे हराना किसी भी टीम के लिए काफी मुश्किल रहा है। तेज गेंदबाजी उसकी मजबूती रही है। उसके पेसर नई गेंद से जल्द विकेट चटकाने की क्षमता रखते हैं। वहीं बल्लेबाजी में उसके पास बाबर आजम के रूप में शानदार बल्लेबाज है जिनका टी20 में शानदार रिकॉर्ड है। हालांकि वह काफी समय से अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं। बिग बैश लीग में वह कोई खास छाप नहीं छोड़ पाए थे फिर भी टी20 इंटरनेशनल में उन्हें हल्के में लेना भारी पड़ सकता है।

ऑस्ट्रेलिया का मजबूत पक्ष
दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो वो बेशक दुनिया की सबसे खतरनाक टीमों में से एक है। वह खेल के हर डिपार्टमेंट में खतरनाक है। उसके पास एक बहुत ही मजबूत बैटिंग लाइन अप है जो किसी भी गेंदबाजी की धज्जियां उड़ाने में सक्षम है। इसके अलावा उसके पास जानदार तेज गेंदबाजी है जो किसी भी तरह की सतह पर विकेट चटकाने में सक्षम है। उसका स्पिन डिपार्टमेंट भी मजबूत है। हालांकि भारतीय उपमहाद्वीप की स्थितियों में उसके खिलाड़ियों की कड़ी परीक्षा होगी। ट्रेविस हेड, कैमरन ग्रीन, एडम जैम्पा जैसे खिलाड़ी सीरीज में अपनी छाप छोड़ने को बेकरार होंगे।

दोनों टीमों का हालिया प्रदर्शन

पाकिस्तान
पाकिस्तान ने पिछले साल श्रीलंका और जिम्बाब्वे के साथ हुए ट्राई सीरीज में जीत हासिल की थी। फाइनल में उसने श्रीलंका को शिकस्त दी थी। हालांकि उसके बाद श्रीलंका के साथ हुई टी20 सीरीज 1-1 से बराबरी पर रही थी। सीरीज के पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 20 गेंद बाकी रहते 6 विकेट से हराया था। दूसरा मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था और एक भी गेंद नहीं फेंकी गई थी। 11 जनवरी 2026 को हुए तीसरे टी20 में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 14 रन से शिकस्त दी थी।

ऑस्ट्रेलिया
दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो उसे अपनी पिछली टी20 सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था और वह भी अपने घर में। अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के साथ 5 टी20 मैच की सीरीज खेली थी। पहला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था। दूसरे में ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट से जीत हासिल कर 1-0 की बढ़त बनाई थी लेकिन उसके बाद उसे तीसरे और चौथे मैच में भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। पांचवां मैच भी बारिश की वजह से रद्द हो गया था।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं
ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड: ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मिचेल ओवेन, जोश फिलिप (विकेटकीपर), मैट रेनशॉ, मैथ्यू शॉर्ट, मिचेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, कूपर कोनोली, जैक एडवर्ड्स, कैमरन ग्रीन, मार्कस स्टोइनिस, जेवियर बार्टलेट, माहली बर्डमैन, बेन ड्वारशुइस, मैथ्यू कुहनमैन, एडम जैम्पा।

पाकिस्तान का स्क्वाड: बाबर आजम, फखर जमां, ख्वाजा नैफे, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, उस्मान खान (विकेटकीपर), सलमान आगा (कप्तान), फहीम अशरफ, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, अबरार अहमद, मोहम्मद वसीम, नसीम शाह, सलमान मिर्जा, शाहीन शाह अफरीदी, उस्मान तारिक।

Tags: Australia-Pakistan clashtop-news
Previous Post

गाँधी टॉक्स का दमदार ट्रेलर रिलीज़, दर्शकों में उत्सुकता

Next Post

आरक्षण के लिए धर्म परिवर्तन? CJI सख्त— बोले, यह तो नए जमाने का फ्रॉड है

Insight TV Admin

Insight TV Admin

Next Post
आरक्षण के लिए धर्म परिवर्तन? CJI सख्त— बोले, यह तो नए जमाने का फ्रॉड है

आरक्षण के लिए धर्म परिवर्तन? CJI सख्त— बोले, यह तो नए जमाने का फ्रॉड है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
  • Comments
राष्ट्रपति मुर्मु से मुख्यमंत्री डॉ. यादव की सौजन्य भेंट, स्मृति चिन्हों का हुआ आदान-प्रदान

राष्ट्रपति मुर्मु से मुख्यमंत्री डॉ. यादव की सौजन्य भेंट, स्मृति चिन्हों का हुआ आदान-प्रदान

June 21, 2026
भारतीय संस्कृति, परंपरा और भाषाओं के प्रति सम्मान का भाव विकसित करना विश्वविद्यालयों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी : राष्ट्रपति मुर्मु

भारतीय संस्कृति, परंपरा और भाषाओं के प्रति सम्मान का भाव विकसित करना विश्वविद्यालयों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी : राष्ट्रपति मुर्मु

June 21, 2026
संस्कृति विभाग ने 14 स्थानों पर आयोजित किए सांस्कृतिक कार्यक्रम, जनजातीय संग्रहालय में संगीत संध्या

संस्कृति विभाग ने 14 स्थानों पर आयोजित किए सांस्कृतिक कार्यक्रम, जनजातीय संग्रहालय में संगीत संध्या

June 21, 2026
जेलेंस्की ने लौटाया पोलैंड का सर्वोच्च सम्मान, द्वितीय विश्वयुद्ध विवाद फिर गरमाया

जेलेंस्की ने लौटाया पोलैंड का सर्वोच्च सम्मान, द्वितीय विश्वयुद्ध विवाद फिर गरमाया

June 21, 2026
बालाघाट में महिला सरपंच पर जानलेवा हमला, ईंट-लाठियों से पीटा; 5 आरोपी हिरासत में

बालाघाट में महिला सरपंच पर जानलेवा हमला, ईंट-लाठियों से पीटा; 5 आरोपी हिरासत में

June 21, 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किडनी रोगी को दी बड़ी राहत, मंजूर की ₹3.95 लाख की सहायता राशि

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किडनी रोगी को दी बड़ी राहत, मंजूर की ₹3.95 लाख की सहायता राशि

June 21, 2026
मृतक शिक्षाकर्मी के आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति से इनकार गलत, हाईकोर्ट का अहम फैसला

मृतक शिक्षाकर्मी के आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति से इनकार गलत, हाईकोर्ट का अहम फैसला

June 21, 2026
वैभव सूर्यवंशी की 29 गेंदों में 94 रन, इंडिया ए ने श्रीलंका ए को 66 रन से हराकर जीता खिताब

वैभव सूर्यवंशी की 29 गेंदों में 94 रन, इंडिया ए ने श्रीलंका ए को 66 रन से हराकर जीता खिताब

June 21, 2026
IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

October 26, 2025
बिहार में एनडीए को  प्रचंड जनादेश  मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

बिहार में एनडीए को प्रचंड जनादेश मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

November 14, 2025
डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

June 10, 2026
RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

January 9, 2026
Zoho Vani क्या है? अरट्टई के बाद Zoho का नया Free AI टूल चर्चा में!

Zoho Vani क्या है? अरट्टई के बाद Zoho का नया Free AI टूल चर्चा में!

October 4, 2025
MMS क्या होता है? जानें कैसे लीक होती हैं प्राइवेट वीडियो और क्या है सजा का प्रावधान

MMS क्या होता है? जानें कैसे लीक होती हैं प्राइवेट वीडियो और क्या है सजा का प्रावधान

November 28, 2025
विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

October 26, 2025
गौरवशाली इतिहास से युवा पीढ़ी को जोड़ने का सेतु -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सांस्कृतिक दृष्टि और ‘सम्राट विक्रमादित्य’ महानाट्य का संदेश

गौरवशाली इतिहास से युवा पीढ़ी को जोड़ने का सेतु -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सांस्कृतिक दृष्टि और ‘सम्राट विक्रमादित्य’ महानाट्य का संदेश

October 27, 2025
ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

0
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

0
कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

0
चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

0
जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

0
10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

0
प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

0
नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

0

About Us

Insight TV News – एक ऑनलाइन मंच है जहाँ देश-विदेश की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और व्यवसाय से जुड़ी जानकारियाँ तुरंत उपलब्ध होती हैं। पाठकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखती है और हर समय, हर जगह समाचार पढ़ने की सुविधा प्रदान करती है।

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Contact Us

B-29, IT Park, Badwai
Near RGPV, Bhopal (M. P.) – 462033

Mobile: +91 93036 09004
Email: insighttvnews@gmail.com

WhatsApp: +91 93036 09004

  • Home
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Home
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved