Sunday, September 13, 2026
  • Insight Corporte
Insight TV News
Advertisement
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
Insight TV News
No Result
View All Result

ट्रेन की जानकारी अब एक क्लिक पर, रेलवे स्टेशनों पर IPIS तकनीक से मिलेगा रियल-टाइम अपडेट

Insight TV Admin by Insight TV Admin
January 5, 2026
in देश
0
ट्रेन की जानकारी अब एक क्लिक पर, रेलवे स्टेशनों पर IPIS तकनीक से मिलेगा रियल-टाइम अपडेट
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

जमालपुर (मुंगेर)
भारतीय रेल यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की दिशा में लगातार काम कर रही है। इस क्रम में मालदा रेल मंडल अंतर्गत आने वाले ए श्रेणी के जमालपुर जंक्शन पर इंटीग्रेटेड पैसेंजर इनफारमेशन सिस्टम (IPIS) की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

इस अत्याधुनिक डिजिटल प्रणाली के लागू होने से रेल यात्रियों को ट्रेनों से संबंधित अपडेट या जानकारी एक ही स्थान पर आडियो-विजुअल माध्यम से मिल सकेगी, जिससे उनकी यात्रा और भी आसान एवं सुविधाजनक हो जाएगी।
रेल अधिकारियों के अनुसार आइपीआइएस के माध्यम से यात्रियों को डिजिटल पैटर्न पर ट्रेन की लाइव स्थिति, आगमन-प्रस्थान समय, प्लेटफार्म नंबर सहित अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं प्रदर्शित की जाएंगी। अब यात्रियों को बार-बार पूछताछ काउंटर या अनाउंसमेंट पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। स्टेशन परिसर में लगाए गए डिस्प्ले बोर्ड और स्वचालित उद्घोषणा प्रणाली के जरिए सभी जानकारियां स्पष्ट रूप से उपलब्ध होंगी।

क्या है आइपीआइएस तकनीक
इंटीग्रेटेड पैसेंजर इनफारमेशन सिस्टम (एकीकृत यात्री सूचना प्रणाली) एक कंप्यूटर आधारित आधुनिक तकनीक है, जो रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को ट्रेनों से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारियां एकीकृत रूप से उपलब्ध कराती है। इस प्रणाली के तहत स्टेशन पर लगे इलेक्ट्रानिक डिस्प्ले बोर्ड और अनाउंसमेंट सिस्टम के जरिए ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान समय, प्लेटफार्म नंबर, रनिंग स्टेटस और अन्य सूचनाएं प्रसारित की जाती हैं। आइपीआइएस एक सिंगल कंट्रोल यूनिट से संचालित होता है, जिससे पूरे स्टेशन परिसर में एक साथ सूचनाओं का प्रसारण संभव होता है। इसमें ऑटोमेटिक घोषणाएं, रिकॉर्डेड मैसेज और रियल टाइम अपडेट शामिल होते हैं, जो यात्रियों के लिए बेहद उपयोगी साबित होते हैं।
 
इस प्रकार मिलेगी यात्रियों को जानकारी
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आइपीआइएस लागू होने के बाद यात्रियों को स्टेशन पर लगे डिस्प्ले बोर्ड के माध्यम से ट्रेन की लाइव लोकेशन की जानकारी मिलेगी। यात्री यह भी जान सकेंगे कि उनकी ट्रेन कितनी देर में स्टेशन पहुंचेगी। यदि ट्रेन विलंब से चल रही है तो उसके संभावित आगमन समय की सटीक जानकारी भी उपलब्ध होगी।

इसके अलावा ट्रेन किस प्लेटफार्म पर आएगी, उसका रनिंग स्टेटस क्या है और किस कोच की स्थिति प्लेटफार्म पर किस स्थान पर होगी, यह जानकारी भी यात्रियों को मिलेगी। इससे बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांग यात्रियों को विशेष सुविधा होगी। उन्होंने बताया गया कि जमालपुर रेलवे स्टेशन होकर प्रतिदिन लगभग तीन दर्जन ट्रेनों का परिचालन होता है। अभी तक यात्रियों को डायवर्टेड ट्रेनों की जानकारी समय पर नहीं मिल पाती थी, लेकिन आइपीआइएस के लागू होने के बाद डायवर्टेड ट्रेनों से जुड़ी सूचना भी तुरंत उपलब्ध कराई जा सकेगी।

इन स्थानों पर होगा सिस्टम लागू
रेल अधिकारियों ने बताया कि मालदा रेल मंडल अंतर्गत मालदा, साहिबगंज, भागलपुर, जमालपुर, बांका और गोड्डा स्टेशनों पर चरणबद्ध तरीके से आइपीआइएस प्रणाली लागू की जाएगी। जमालपुर स्टेशन पर इस नई व्यवस्था के लिए स्टेशन परिसर और सर्कुलेटिंग एरिया में उपयुक्त स्थान की तलाश की जा रही है। रेल प्रशासन का मानना है कि इस नई तकनीक के लागू होने से न सिर्फ यात्रियों की असुविधाएं कम होंगी, बल्कि स्टेशन प्रबंधन भी अधिक प्रभावी और व्यवस्थित तरीके से कार्य कर सकेगा।

Tags: Train information
Previous Post

आंध्र प्रदेश में तेल कुएं से गैस रिसाव, दहशत में लोग घर छोड़कर भागे; इलाके में हाई अलर्ट

Next Post

बांग्लादेश चुनाव से पहले सुरक्षा अलर्ट, नेपाल सीमा से घुसपैठ की आशंका; बिहार-बंगाल और पूर्वोत्तर पर कड़ी नजर

Insight TV Admin

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
  • Comments
छत्तीसगढ़ में आज कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, यार्ड रीमॉडलिंग के लिए इंटरलॉकिंग का काम

छत्तीसगढ़ में आज कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, यार्ड रीमॉडलिंग के लिए इंटरलॉकिंग का काम

September 13, 2026
BRICS में शी जिनपिंग का बड़ा संदेश, बोले- ताकतवर देश जो चाहे वही सही नहीं; सभी पर लागू हों समान नियम

BRICS में शी जिनपिंग का बड़ा संदेश, बोले- ताकतवर देश जो चाहे वही सही नहीं; सभी पर लागू हों समान नियम

September 13, 2026
पीएम आवास पर भाजपा का पोस्टर वार, कांग्रेस के ‘कुशासन’ और भाजपा के ‘सुशासन’ का दिखाया फर्क

पीएम आवास पर भाजपा का पोस्टर वार, कांग्रेस के ‘कुशासन’ और भाजपा के ‘सुशासन’ का दिखाया फर्क

September 13, 2026
जबलपुर मास्टर प्लान से 62 गांवों में मची हलचल, कृषि-ग्रीन बेल्ट और आवासीय जमीन पर नजर

जबलपुर मास्टर प्लान से 62 गांवों में मची हलचल, कृषि-ग्रीन बेल्ट और आवासीय जमीन पर नजर

September 13, 2026
दुनिया की सबसे लंबी स्टील स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

दुनिया की सबसे लंबी स्टील स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

September 13, 2026
ग्वालियर-झांसी बायपास पर 109 करोड़ होंगे खर्च, ब्लैक स्पॉट खत्म करने बनेंगे 3 अंडरपास-फ्लाईओवर

ग्वालियर-झांसी बायपास पर 109 करोड़ होंगे खर्च, ब्लैक स्पॉट खत्म करने बनेंगे 3 अंडरपास-फ्लाईओवर

September 13, 2026
नीम करोली बाबा के 5 चमत्कार, भक्त आज भी मानते हैं दिव्य शक्तियों का प्रमाण

नीम करोली बाबा के 5 चमत्कार, भक्त आज भी मानते हैं दिव्य शक्तियों का प्रमाण

September 13, 2026
हरतालिका तीज पर भूलकर भी न करें ये 5 काम, वरना अधूरा रह सकता है व्रत

हरतालिका तीज पर भूलकर भी न करें ये 5 काम, वरना अधूरा रह सकता है व्रत

September 13, 2026
प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

December 5, 2025
रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

December 8, 2025
विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के प्रयास रंग लाये,50 ग्राम पंचायतों में 25-25 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के प्रयास रंग लाये,50 ग्राम पंचायतों में 25-25 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

November 29, 2025
IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

October 26, 2025
बिहार में एनडीए को  प्रचंड जनादेश  मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

बिहार में एनडीए को प्रचंड जनादेश मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

November 14, 2025
डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

June 10, 2026

मानसिक स्वास्थ्य पर खुला संवाद जरूरी, विद्यार्थियों को मिला सकारात्मक जीवन का मंत्र

August 5, 2026
RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

January 9, 2026
ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

0
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

0
कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

0
चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

0
जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

0
10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

0
प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

0
नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

0

About Us

Insight TV News – एक ऑनलाइन मंच है जहाँ देश-विदेश की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और व्यवसाय से जुड़ी जानकारियाँ तुरंत उपलब्ध होती हैं। पाठकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखती है और हर समय, हर जगह समाचार पढ़ने की सुविधा प्रदान करती है।

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Contact Us

B-29, IT Park, Badwai
Near RGPV, Bhopal (M. P.) – 462033

Mobile: +91 93036 09004
Email: insighttvnews@gmail.com

WhatsApp: +91 93036 09004

  • Home
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Home
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved