Wednesday, February 4, 2026
  • Insight Corporte
Insight TV News
Advertisement
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
Insight TV News
No Result
View All Result

ट्रंप का सख्त बयान: यूक्रेन न क्रीमिया ले पाएगा, न बन पाएगा NATO सदस्य

Insight TV Admin by Insight TV Admin
August 18, 2025
in विदेश
0
ट्रंप का सख्त बयान: यूक्रेन न क्रीमिया ले पाएगा, न बन पाएगा NATO सदस्य
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

वाशिंगटन

व्हाइट हाउस में पिछली दफे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और यूक्रेन के प्रेसिडेंट जेलेंस्की की हॉट टॉक भरसक आपको याद हो. एक बार ऐसी ही बहस के लिए व्हाइट हाउस में स्टेज फिर से तैयार है. लेकिन प्रेसिडेंट जेलेंस्की इस बार बातचीत की टेबल पर ट्रंप के सामने अकेले नहीं होंगे. इस बार जेलेंस्की की पैरवी के लिए ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी, जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज भी साथ होंगे. अमेरिका पहुंचने वालों में फिनलैंड के  राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब और यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन भी शामिल हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की मुलाकात 18 अगस्त 2025 को वाशिंगटन डी.सी. में व्हाइट हाउस में होने वाली है. अमेरिकी समय के अनुसार ये मीटिंग एक बजे दोपहर से शुरू होगी. भारतीय समय के अनुसार ये मीटिंग रात 9.30 बजे से शुरू होगी.

‘कुछ चीजें कभी नहीं बदलतीं’

डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर कहा कि ओबामा प्रशासन के तहत 2014 में क्रीमिया के रूसी कब्जे में चला गया था. उन्होंने कहा, ‘यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की चाहें तो रूस के साथ युद्ध लगभग तुरंत समाप्त कर सकते हैं, या फिर लड़ाई जारी रख सकते हैं. याद कीजिए कि इसकी शुरुआत कैसे हुई थी. क्रीमिया वापस नहीं मिलेगा और यूक्रेन नाटो में शामिल नहीं होगा. कुछ चीजें कभी नहीं बदलतीं.’

आज है जेलेंस्की-ट्रंप बैठक

दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप आज यानी सोमवार को वाशिंगटन में जेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं की बैठक की मेजबानी करने वाले हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पिछले सप्ताह अलास्का में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी. बातचीत के बाद यूक्रेन में स्थायी शांति सुनिश्चित करने के लिए जेलेंस्की से समझौता करने का आह्वान किया. ट

ट्रंप ने दिया था पुतिन का प्रस्ताव

इससे पहले शुक्रवार को ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन को युद्ध समाप्त करने के लिए समझौता करना चाहिए क्योंकि रूस एक बहुत बड़ी शक्ति है और वे नहीं हैं. उन्होंने जेलेंस्की को पुतिन के प्रस्ताव के बारे में भी बताया कि अगर यूक्रेन ने डोनेट्स्क का सारा हिस्सा छोड़ दिया तो अधिकांश मोर्चों को विराम हो जाएगा. हालांकि, जेलेंस्की ने उस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया.

अमेरिका पहुंचे जेलेंस्की ने कहा कि अमेरिका और हमारे यूरोपीय मित्रों के साथ हमारी साझा शक्ति रूस को वास्तविक शांति के लिए प्रेरित करेगी. पिछले बार के कड़वे अनुभवों के बावजूद जेलेंस्की ने राष्ट्रपति ट्रंप को इस मीटिंग को शुरू करने के लिए धन्यवाद दिया और कहा, "हम सभी इस युद्ध को शीघ्र और सुरक्षित रूप से समाप्त करना चाहते हैं."

गौरतलब है कि व्हाइट हाउस की ये मीटिंग अलास्का शिखर सम्मेलन के बाद हो रही है. 

क्रीमिया को भूल ही जाए यूक्रेन

इस मीटिंग से पहले ट्रंप ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसके अहम संदेश हैं. ट्रंप ने कहा है कि यूक्रेन को क्रीमिया पर फिर से दावे की बात तो भूल ही जानी चाहिए. इसके अलावा ट्रंप ने जेलेंस्की को यह भी कहा है कि वो यूक्रेन को नाटो का सदस्य बनाने के लिए लालायित न रहे. रूस यूक्रेन की नाटो सदस्यता को अपने लिए खतरे के रूप में देखता है और इस पर गहरी नाराजगी जताता है.

ट्रंप ने आगे सुझाव दिया कि संघर्ष को समाप्त करने का निर्णय ज़ेलेंस्की के पास है, उन्होंने टिप्पणी की कि वह "रूस के साथ युद्ध को लगभग तुरंत समाप्त कर सकते हैं, यदि वह चाहें, या वह लड़ाई जारी रख सकते हैं."

आश्चर्य की बात यह है कि ट्रंप की यह टिप्पणी उनके विशेष दूत स्टीव विटकॉफ द्वारा सीएनएन को दिए गए बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि मास्को, अमेरिका और उसके यूरोपीय सहयोगियों को संभावित शांति समझौते के तहत कीव को नाटो शैली की सुरक्षा गारंटी प्रदान करने की अनुमति देने को तैयार है. उन्होंने इस घटनाक्रम को "खेल बदलने वाला" बताया.

  ट्रंप के मुख्य वार्ताकार स्टीव विटकॉफ जिन्होंने अलास्का मीटिंग से पहले व्लादिमीर पुतिन के साथ गहन विचार विमर्श किया था ने सीएनएन को कहा कि हमें कई रियायतें मिली, जैसे कि संयुक्त राज्य अमेरिका यूक्रेन को अनुच्छेद 5 जैसी सुरक्षा प्रदान कर सकता है, ये एक बड़ी वजह है कि यूक्रेन नाटो में क्यों रहना चाहता है.

इसे एक बड़ी सफलता बताते हुए विटकॉफ ने कहा कि यह पहली बार है जब मास्को इस तरह के प्रस्ताव पर सहमत हुआ है.

क्या है NATO का अनुच्छेद-5 

नाटो का अनुच्छेद-5 नाटो के सामूहिक रक्षा सिद्धांत का आधार है. इसमें कहा गया है कि यूरोप या उत्तरी अमेरिका में गठबंधन के 32 सदस्यों में से किसी पर भी सशस्त्र हमला उन सभी के खिलाफ हमला माना जाएगा. 

इतने सारे राष्ट्राध्यक्षों का इतनी जल्दी अमेरिका पहुंचना मॉर्डन डिप्लोमेसी में अभूतपूर्व प्रतीत होता है, जो इस बात को रेखांकित करता है कि इसमें कितना बड़ा जोखिम है.

राजनयिक सूत्रों का कहना है कि यूरोपीय अधिकारी इस बात को लेकर चिंतित हैं कि ट्रंप ज़ेलेंस्की को अपने शर्तों पर सहमत होने के लिए दबाव डाल सकते हैं, क्योंकि पिछले शुक्रवार को अमेरिकी धरती पर हुई ट्रंप-पुतिन बैठक में यूक्रेनी नेता ज़ेलेंस्की को शामिल नहीं किया गया था. 

जेलेंस्की ने कड़वे अनुभवों को किया याद

वाशिंगटन पहुंचे जेलेंस्की ने कहा कि हम सभी इस युद्ध को शीघ्र और विश्वसनीय रूप से समाप्त करने की प्रबल इच्छा रखते हैं. और शांति स्थायी होनी चाहिए. उन्होंने पिछले समझौतों को शक की निगाह से देखते हुए कहा कि इस बार ऐसा नहीं होना चाहिए  जैसा वर्षों पहले हुआ था. जब यूक्रेन को क्रीमिया और हमारे पूर्वी हिस्से—डोनबास के एक हिस्से—को छोड़ने के लिए मजबूर किया गया था और पुतिन ने इसे एक नए हमले के लिए एक मंच के रूप में इस्तेमाल किया था. 

जेलेंस्की ने कहा कि 1994 में भी यूक्रेन को तथाकथित "सुरक्षा गारंटी" दी गई थी, लेकिन वे कारगर नहीं रहीं. बेशक क्रीमिया को तब नहीं छोड़ा जाना चाहिए था, जैसे यूक्रेनियों ने 2022 के बाद कीव, ओडेसा या खार्किव को नहीं छोड़ा. यूक्रेन के लोग अपनी जमीन, अपनी आजादी के लिए लड़ रहे हैं. 

उन्होंने कहा कि रूस को यह युद्ध समाप्त करना ही होगा जिसकी शुरुआत उसने खुद की थी. और मुझे उम्मीद है कि अमेरिका और हमारे यूरोपीय मित्रों के साथ हमारी संयुक्त शक्ति रूस को वास्तविक शांति की ओर जाने पर मजबूर करेगी. 

Tags: NATOtop-newsTrump
Previous Post

गाजा पर कब्जे के करीब इजरायल: हवाई हमले में हमास के बड़े कमांडर ढेर

Next Post

रिंकू सिंह ने पहली ही गेंद पर मारा बोल्ड, बैटिंग नहीं मिली तो बॉलिंग में छाए, पहली गेंद पर बोल्ड कर मैच में मचाया धमाल

Insight TV Admin

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
  • Comments
ढाई लाख को ढाई करोड़ बनाने वाले तांत्रिक की पिटाई, नोटों की बारिश कराते वीडियो वायरल

ढाई लाख को ढाई करोड़ बनाने वाले तांत्रिक की पिटाई, नोटों की बारिश कराते वीडियो वायरल

February 4, 2026
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

February 4, 2026
राज्य सहकारी बोर्ड में मनोनयन, शक्तियों का प्रयोग करने शशिकांत द्विवेदी प्राधिकृत

राज्य सहकारी बोर्ड में मनोनयन, शक्तियों का प्रयोग करने शशिकांत द्विवेदी प्राधिकृत

February 4, 2026
विधायक ने गुणवत्ताहीन निर्माण को तुड़वाया, भ्रष्ट ठेकेदार का कारनामा उजागर

विधायक ने गुणवत्ताहीन निर्माण को तुड़वाया, भ्रष्ट ठेकेदार का कारनामा उजागर

February 4, 2026
एमपी में घना कोहरा, 12 से ज्यादा ट्रेनें लेट; मालवा एक्सप्रेस 8 घंटे देरी से, शाजापुर में हादसे में युवक की मौत

एमपी में घना कोहरा, 12 से ज्यादा ट्रेनें लेट; मालवा एक्सप्रेस 8 घंटे देरी से, शाजापुर में हादसे में युवक की मौत

February 4, 2026
चार दिन की गिरावट के बाद सोना-चांदी में जोरदार उछाल, सोना ₹5000 और चांदी ₹15000 महंगी

चार दिन की गिरावट के बाद सोना-चांदी में जोरदार उछाल, सोना ₹5000 और चांदी ₹15000 महंगी

February 4, 2026
क्रिकेट के नियमों में ऐतिहासिक बदलाव, 73 संशोधनों को मंजूरी—टेस्ट मैच होंगे और रोमांचक

क्रिकेट के नियमों में ऐतिहासिक बदलाव, 73 संशोधनों को मंजूरी—टेस्ट मैच होंगे और रोमांचक

February 4, 2026
26 फरवरी को विजय से शादी करेंगी रश्मिका? एक्ट्रेस ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

26 फरवरी को विजय से शादी करेंगी रश्मिका? एक्ट्रेस ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

February 4, 2026
बिहार में एनडीए को  प्रचंड जनादेश  मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

बिहार में एनडीए को प्रचंड जनादेश मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

November 14, 2025
Zoho Vani क्या है? अरट्टई के बाद Zoho का नया Free AI टूल चर्चा में!

Zoho Vani क्या है? अरट्टई के बाद Zoho का नया Free AI टूल चर्चा में!

October 4, 2025
RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

January 9, 2026
विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

October 26, 2025
IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

October 26, 2025
गौरवशाली इतिहास से युवा पीढ़ी को जोड़ने का सेतु -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सांस्कृतिक दृष्टि और ‘सम्राट विक्रमादित्य’ महानाट्य का संदेश

गौरवशाली इतिहास से युवा पीढ़ी को जोड़ने का सेतु -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सांस्कृतिक दृष्टि और ‘सम्राट विक्रमादित्य’ महानाट्य का संदेश

October 27, 2025
MMS क्या होता है? जानें कैसे लीक होती हैं प्राइवेट वीडियो और क्या है सजा का प्रावधान

MMS क्या होता है? जानें कैसे लीक होती हैं प्राइवेट वीडियो और क्या है सजा का प्रावधान

November 28, 2025
नीति आयोग का सुझाव: बात-बात पर लाइसेंस और निरीक्षण राज को खत्म किया जाए

नीति आयोग का सुझाव: बात-बात पर लाइसेंस और निरीक्षण राज को खत्म किया जाए

November 27, 2025
ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

0
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

0
कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

0
चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

0
जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

0
10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

0
प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

0
नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

0

About Us

Insight TV News – एक ऑनलाइन मंच है जहाँ देश-विदेश की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और व्यवसाय से जुड़ी जानकारियाँ तुरंत उपलब्ध होती हैं। पाठकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखती है और हर समय, हर जगह समाचार पढ़ने की सुविधा प्रदान करती है।

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Contact Us

B-29, IT Park, Badwai
Near RGPV, Bhopal (M. P.) – 462033

Mobile: +91 93036 09004
Email: insighttvnews@gmail.com

WhatsApp: +91 93036 09004

  • Home
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Home
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved