Monday, September 7, 2026
  • Insight Corporte
Insight TV News
Advertisement
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
Insight TV News
No Result
View All Result

US Open 2026: ज्वेरेव-गॉफ की जीत, स्वियातेक-सबालेंका भी आगे; फ्रिट्ज समेत कई दिग्गज बाहर

Insight TV Admin by Insight TV Admin
September 7, 2026
in खेल
0
US Open 2026: ज्वेरेव-गॉफ की जीत, स्वियातेक-सबालेंका भी आगे; फ्रिट्ज समेत कई दिग्गज बाहर
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली
अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने अपने दूसरे ग्रैंडस्लैम टाइटल की उम्मीदें जिंदा रखते हुए चिली के अलेहांद्रो ताबिलो को सीधे सेटों में हराकर यूएस ओपन के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

महिलाओं के वर्ग में कोको गॉफ ने घरेलू दर्शकों को चैन की सांस लेने का मौका देते हुए अगले राउंड में जगह बना ली, जबकि कई अन्य अमेरिकी शनिवार को हारकर बाहर हो गए। जापान की नाओमी ओसाका कड़े संघर्ष के बाद अगले राउंड में पहुंची। 2022 की चैंपियन इगा स्वियातेक और एलेना रिबाकिना भी अपने-अपने मैच जीतकर अगले राउंड में पहुंच गई हैं।

आखिरकार मिली आसान जीत
लगातार पांच सेट के मुकाबले खेलने के बाद आखिरकार ज्वेरेव को एक आसान मैच मिला और उन्होंने चिली के ताबिलो को 6-2, 7-6(2), 6-2 से हराया। जीत के बाद उन्होंने कहा कि मैं सोचता हूं कि आज का दिन बीते कुछ दिनों से बहुत बेहतर रहा। मैंने बेसलाइन से खुद में बहुत सुधार किया है। मैं दूसरे सेट से नाखुश था। खासतौर से इसके अंत में शायद मेरा फोकस थोड़ा हिल गया था। मैं अच्छा नहीं खेल रहा था। लेकिन मेरे हिसाब से पहले और तीसरे सेट को देखें तो बाकी दिनों से मैं बहुत बेहतर था।

पुरुष वर्ग में एक और दिग्गज पांचवें वरीय इटली के फ्लावियो कोबोली को बेल्जियम के अलेक्जांडर ब्लोक्स ने 6-7(4), 6-3, 6-0, 6-3 से हराते हुए बड़ा उलटफेर कर दिया। अमेरिकन वाइल्ड कार्ड एंट्री माइकल झेंग को फ्रांस के आर्थर गेआ ने 7-6(7), 3-6, 4-6, 6-3, 6-2 से हराया। अमेरिका के लर्नर टिएन ने चेक गणराज्य के याकुब मेंसिक को 6-3, 1-6, 6-7(2), 6-3, 6-4 से मात दी। मेजबान देश के टेलर फ्रित्ज इससे पहले न्यूयॉर्क में एक भी सेट नहीं हारे थे लेकिन अर्जेंटीना के फ्रैंसिस्को सेरुंदोलो ने उन्हें 3-6, 4-6, 6-3, 6-4, 6-4 से मात दी।

स्वियातेक-सबालेंका प्री क्वार्टर फाइनल में
आठवीं वरीयता प्राप्त इगा स्वियातेक ने एक बार फिर शानदार जीत हासिल की। महिला वर्ग के तीसरे दौर में आठ बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन स्वियातेक ने चेक गणराज्य की मैरी बोजकोवा को 7-6(3), 7-6(3) शिकस्त दी और प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। अब उनका सामना चीन की झेंग किनवेन से होगा। इसी तरह, गत चैंपियन एरिना सबालेंका क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। उन्होंने प्री क्वार्टर फाइनल में अमेरिका की टेलर टाउनसेंड को 6-4, 6-3 से हराकर आसान जीत हासिल की।

दो बार की यूएस ओपन चैंपियन और 13वीं वरीयता प्राप्त नाओमी ओसाका ने बेल्जियम की एलीस मर्टेंस के विरुद्ध 6-3, 3-6, 7-5 से जीत हासिल की। इस मैच में ओसाका की कड़ी परीक्षा हुई और दूसरा सेट गंवाने के दौरान उनकी झुंझलाहट साफ दिख रही थी। हालांकि बाद में उन्होंने मैच पर कंट्रोल लेते हुए इसे अपने नाम किया। चौथी वरीयता कोको गफ ने इससे पहले स्पेन की क्रिस्टीना बुक्सा को बेहद आसानी के साथ 6-3, 6-4 से हराया।

दूसरी वरीयता प्राप्त एलेना रिबाकिना का सफर भी बरकरार रहा, उन्होंने यूक्रेन की युलिया स्तारोदुब्त्सेवा को 7-6(6), 6-3 से मात दी। फ्रेंच ओपन चैंपियन मीरा आंद्रीवा ने चेक गणराज्य की निकोला बार्तुंकोवा को 6-2, 7-6(5) से हराया। मेजबान देश के 22वीं वरीयता प्राप्त मैडिसन कीज और 10वीं वरीयता प्राप्त अमांडा अनिसिमोवा को तीसरे राउंड में हार मिली और घरेलू प्रशंसक फ्लशिंग मीडोव्स में लगातार निराश हुए।

चीन की झेंग क्विंवेन ने कीज को 1-6, 7-6(3), 7-5 से हराया। वहीं, दसवीं वरीयता अनिसिमोवा को आस्ट्रियाई खिलाड़ी अनास्तासिया पोतापोवा ने 6-2, 7-5 से हराया।

युकी भांबरी और अनिरुद्ध चंद्रशेखर हारे
भारत के युकी भांबरी और अनिरुद्ध चंद्रशेखर को पुरुष डबल्स के पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही दोनों खिलाड़ियों का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया। भांबरी और उनके न्यूजीलैंड के जोड़ीदार माइकल वीनस को रयान सेगमैन और पैट्रिक ट्रहाक की अमेरिका की जोड़ी ने कड़े मुकाबले में 7-6 (4), 7-6 (3) से शिकस्त दी। यह हार भांबरी और वीनस के लिए निराशाजनक रही, क्योंकि दोनों ने पिछले साल यूएस ओपन के सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था।

अनिरुद्ध चंद्रशेखर और बेलारूस के इवान ल्यूतारेविच की जोड़ी को भी पहले दौर में संघर्षपूर्ण मुकाबले में हार मिली। ब्रिटेन के आर्थर फेरी और जोशुआ पैरिस ने उन्हें 4-6, 7-5, 4-6 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई।

Tags: top-newsUS Open
Previous Post

21 साल की अनूप्रिया ने नौकरी की पूरी कमाई लगा दी फिल्म में, अब ‘हनुमान अंश’ का आएगा सीक्वल

Next Post

चेपॉक में वैभव सूर्यवंशी का जलवा, 12 हजार फैन्स ने लगाए नारे; ऑटोग्राफ देकर जीता दिल

Insight TV Admin

Insight TV Admin

Next Post
चेपॉक में वैभव सूर्यवंशी का जलवा, 12 हजार फैन्स ने लगाए नारे; ऑटोग्राफ देकर जीता दिल

चेपॉक में वैभव सूर्यवंशी का जलवा, 12 हजार फैन्स ने लगाए नारे; ऑटोग्राफ देकर जीता दिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
  • Comments
20 साल बाद भारत का कमाल, बांग्लादेश को 3-0 से हराकर AFC U-20 एशियन कप में बनाई जगह

20 साल बाद भारत का कमाल, बांग्लादेश को 3-0 से हराकर AFC U-20 एशियन कप में बनाई जगह

September 7, 2026
इंटर्न डॉक्टरों का भोपाल में पैदल मार्च, स्टाइपेंड ₹14,337 से बढ़ाकर ₹30 हजार करने की मांग

इंटर्न डॉक्टरों का भोपाल में पैदल मार्च, स्टाइपेंड ₹14,337 से बढ़ाकर ₹30 हजार करने की मांग

September 7, 2026
Jio का ₹3,599 वाला धांसू प्लान, 365 दिन की वैलिडिटी के साथ रोज 2.5GB डेटा

Jio का ₹3,599 वाला धांसू प्लान, 365 दिन की वैलिडिटी के साथ रोज 2.5GB डेटा

September 7, 2026
चेपॉक में वैभव सूर्यवंशी का जलवा, 12 हजार फैन्स ने लगाए नारे; ऑटोग्राफ देकर जीता दिल

चेपॉक में वैभव सूर्यवंशी का जलवा, 12 हजार फैन्स ने लगाए नारे; ऑटोग्राफ देकर जीता दिल

September 7, 2026
US Open 2026: ज्वेरेव-गॉफ की जीत, स्वियातेक-सबालेंका भी आगे; फ्रिट्ज समेत कई दिग्गज बाहर

US Open 2026: ज्वेरेव-गॉफ की जीत, स्वियातेक-सबालेंका भी आगे; फ्रिट्ज समेत कई दिग्गज बाहर

September 7, 2026
21 साल की अनूप्रिया ने नौकरी की पूरी कमाई लगा दी फिल्म में, अब ‘हनुमान अंश’ का आएगा सीक्वल

21 साल की अनूप्रिया ने नौकरी की पूरी कमाई लगा दी फिल्म में, अब ‘हनुमान अंश’ का आएगा सीक्वल

September 7, 2026
दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईशान किशन का डबल धमाका, ठोका शानदार दोहरा शतक

दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईशान किशन का डबल धमाका, ठोका शानदार दोहरा शतक

September 7, 2026
क्राइम पेट्रोल में अजय देवगन की एंट्री फीकी, अनूप सोनी की याद दिला रही होस्टिंग

क्राइम पेट्रोल में अजय देवगन की एंट्री फीकी, अनूप सोनी की याद दिला रही होस्टिंग

September 7, 2026
प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

December 5, 2025
रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

December 8, 2025
विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के प्रयास रंग लाये,50 ग्राम पंचायतों में 25-25 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के प्रयास रंग लाये,50 ग्राम पंचायतों में 25-25 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

November 29, 2025
IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

October 26, 2025
बिहार में एनडीए को  प्रचंड जनादेश  मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

बिहार में एनडीए को प्रचंड जनादेश मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

November 14, 2025
डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

June 10, 2026

मानसिक स्वास्थ्य पर खुला संवाद जरूरी, विद्यार्थियों को मिला सकारात्मक जीवन का मंत्र

August 5, 2026
RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

January 9, 2026
ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

0
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

0
कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

0
चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

0
जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

0
10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

0
प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

0
नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

0

About Us

Insight TV News – एक ऑनलाइन मंच है जहाँ देश-विदेश की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और व्यवसाय से जुड़ी जानकारियाँ तुरंत उपलब्ध होती हैं। पाठकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखती है और हर समय, हर जगह समाचार पढ़ने की सुविधा प्रदान करती है।

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Contact Us

B-29, IT Park, Badwai
Near RGPV, Bhopal (M. P.) – 462033

Mobile: +91 93036 09004
Email: insighttvnews@gmail.com

WhatsApp: +91 93036 09004

  • Home
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Home
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved