Saturday, September 12, 2026
  • Insight Corporte
Insight TV News
Advertisement
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
Insight TV News
No Result
View All Result

एयरप्लेन मोड क्यों जरूरी है? जानिए फोन और विमान सुरक्षा का सच

Insight TV Admin by Insight TV Admin
July 23, 2026
in टेक
0
एयरप्लेन मोड क्यों जरूरी है? जानिए फोन और विमान सुरक्षा का सच
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

जैसे ही एयरप्लेन रनवे पर पहुंचता है, एक अनाउंसमेंट लगभग हर फ्लाइट में सुनाई देता है- 'कृपया अपने मोबाइल फोन को Airplane Mode पर कर लें'. कई लोग बिना सोचे ऐसा कर देते हैं, जबकि कुछ के मन में सवाल आता है कि आज के 5G और AI वाले दौर में भी इसकी जरूरत क्यों है?

अगर कोई ऐसा नहीं करता तो क्या विमान को खतरा हो सकता है? इस सवाल का जवाब उतना सीधा नहीं है, जितना सोशल मीडिया पर बताया जाता है.

एयरप्लेन मोड में फोन में क्या बदलाव होता है?
सबसे पहले यह समझिए कि स्मार्टफोन का एयरप्लेन मोड आपके फोन का सेल्यूलर रेडियो बंद कर देता है. यानी फोन मोबाइल टावर से संपर्क करने की कोशिश नहीं करता.

हालांकि Wi-Fi और ब्लूटूथ को जरूरत पड़ने पर बाद में दोबारा चालू किया जा सकता है. यही वजह है कि आज कई फ्लाइट्स में एयरप्लेन मोड ऑन होने के बाद भी इन-फ्लाइट Wi-Fi इस्तेमाल किया जा सकता है.

यही सेल्यूलर सिग्नल असली वजह है. जब एयरप्लेन उड़ान भर रहा होता है या लैंड कर रहा होता है, तब वह जमीन के सबसे करीब होता है. अगर बड़ी संख्या में फोन नॉर्मल मोड में रहें, तो वे लगातार आसपास के मोबाइल टावर से कनेक्ट होने की कोशिश करते हैं.

रिस्क नहीं लेना चाहती इंडस्ट्री
इससे रेडियो फ्रीक्वेंसी का शोर बढ़ सकता है. मॉडर्न विमान ऐसे सिग्नल झेलने के लिए डिजाइन किए जाते हैं, लेकिन एविएशन इंडस्ट्री सिक्योरिटी के मामले में कोई जोखिम नहीं लेना चाहती.

क्या एक फोन से विमान क्रैश हो सकता है? जवाब है नहीं. ऐसा कोई सबूत नहीं है कि सिर्फ एक यात्री का फोन विमान गिरा सकता है. FAA और EASA जैसी एजेंसियों ने भी माना है कि मॉडर्न विमान इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से होने वाली ज्यादातर इंटरफेरेंस को संभाल सकते हैं.

यही वजह है कि आज कई देशों में एयरप्लेन मोड के साथ पूरे सफर में फोन इस्तेमाल करने की परमिशन है.

फिर नियम अब भी क्यों है?
क्योंकि एविएशन में सोच हमेशा 'Better Safe Than Sorry' वाली होती है. टेक्नोलॉजी जितनी भी आगे बढ़ जाए, उड़ान के सबसे अहम चरण फेज यानी टेकऑफ और लैंडिंग के दौरान किसी भी तरह का एक्स्ट्रा रेडियो इंटरफेरेंस ऐक्सेप्ट नहीं किया जाता.

अगर सैकड़ों फोन एक साथ नेटवर्क सर्च लगें, तो पायलट और एयर ट्रैफिक कंट्रोल के बीच रेडियो कम्युनिकेशन में हल्का शोर या 'बज़' जैसी आवाज आ सकती है. यह खतरनाक नहीं माना जाता, लेकिन इंपॉर्टेंट बातचीत के दौरान ऐसी दिक्कत कोई नहीं चाहता.

पुराने विमान हो सकते हैं प्रभावित
पिछले कुछ सालों में 5G नेटवर्क को लेकर भी यह बहस हुई थी. अमेरिका में FAA ने कुछ समय के लिए चेतावनी जारी की थी कि 5G C-Band सिग्नल कुछ पुराने विमान के रेडियो ऑल्टीमीटर को प्रभावित कर सकते हैं.

रेडियो ऑल्टीमीटर वही सिस्टम है जो विमान को जमीन से सटीक ऊंचाई बताता है, खासकर खराब मौसम में लैंडिंग के दौरान. बाद में एयरक्राफ्ट और टेलीकॉम कंपनियों ने मिलकर कई बदलाव किए, लेकिन इस घटना ने दिखाया कि रेडियो फ्रीक्वेंसी और एविएशन के बीच संतुलन कितना महत्वपूर्ण है.

दिलचस्प बात यह है कि यूरोप में कई एयरलाइंस अब ऐसे टेक इस्तेमाल कर रही हैं, जहां विमान के अंदर ही मोबाइल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराई जाती है. वहां एयरलाइन पहले यह मेक श्योर करती है कि विमान के सिस्टम पर इसका कोई असर न पड़े. यानी तकनीक मौजूद है, लेकिन फैसला एयरलाइन और रेगुलेटर की सुरक्षा जांच पर निर्भर करता है.

एक और वजह है जिसे लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं. टेकऑफ और लैंडिंग को एविएशन की क्रिटिकल फेज ऑफ फ्लाइट माना जाता है. अगर इस दौरान कोई इमरजेंसी हो जाए, तो यात्रियों का क्रू की अनाउंसमेंट सुनना और तुरंत निर्देश मानना जरूरी होता है. इसलिए भी एयरलाइंस चाहती हैं कि पैसेंजर्स का ध्यान फोन की बजाय सेफ्टी पर रहे.

Tags: airplane modetop-news
Previous Post

लवलीना बोर्गोहैन को मिला आसान ड्रॉ, कॉमनवेल्थ में पदक पक्का

Next Post

गलत धान बीज से किसानों की लाखों की फसल चौपट, फर्म संचालक पर कार्रवाई की मांग

Insight TV Admin

Insight TV Admin

Next Post
गलत धान बीज से किसानों की लाखों की फसल चौपट, फर्म संचालक पर कार्रवाई की मांग

गलत धान बीज से किसानों की लाखों की फसल चौपट, फर्म संचालक पर कार्रवाई की मांग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
  • Comments
Rashifal 12 September: शनिवार को इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, धन लाभ के बनेंगे प्रबल योग

Rashifal 12 September: शनिवार को इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, धन लाभ के बनेंगे प्रबल योग

September 11, 2026
महिला सशक्तिकरण के लिए बनेंगे स्व-सहायता समूह ; आजीविका और विभागीय योजनाओं से जुड़ेंगी महिलाए

महिला सशक्तिकरण के लिए बनेंगे स्व-सहायता समूह ; आजीविका और विभागीय योजनाओं से जुड़ेंगी महिलाए

September 11, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया तकनीक, नवाचार और नवीन ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर केन्द्रित प्रदर्शनी का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया तकनीक, नवाचार और नवीन ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर केन्द्रित प्रदर्शनी का शुभारंभ

September 11, 2026
CG Weather: सुकमा-बीजापुर से धमतरी तक दो दिन बारिश के आसार, रायपुर में छाए रहेंगे बादल

CG Weather: सुकमा-बीजापुर से धमतरी तक दो दिन बारिश के आसार, रायपुर में छाए रहेंगे बादल

September 11, 2026
‘राइज एंड फॉल 2’ के होस्ट बने वीरेंद्र सहवाग, क्रिकेट के बाद अब रियलिटी शो में लगाएंगे चौके-छक्के

‘राइज एंड फॉल 2’ के होस्ट बने वीरेंद्र सहवाग, क्रिकेट के बाद अब रियलिटी शो में लगाएंगे चौके-छक्के

September 11, 2026
650 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, खाद्य विभाग ने जांच के लिए सैंपल भेजे

650 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, खाद्य विभाग ने जांच के लिए सैंपल भेजे

September 11, 2026
Railway Employees को बड़ा तोहफा! बनेंगी 5 मंजिला बिल्डिंग, मिलेंगे 2BHK-3BHK फ्लैट और ये सुविधाएं

Railway Employees को बड़ा तोहफा! बनेंगी 5 मंजिला बिल्डिंग, मिलेंगे 2BHK-3BHK फ्लैट और ये सुविधाएं

September 11, 2026
विनेश फोगाट को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने वर्ल्ड चैंपियनशिप ट्रायल में उतरने से रोका

विनेश फोगाट को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने वर्ल्ड चैंपियनशिप ट्रायल में उतरने से रोका

September 11, 2026
प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

December 5, 2025
रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

December 8, 2025
विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के प्रयास रंग लाये,50 ग्राम पंचायतों में 25-25 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के प्रयास रंग लाये,50 ग्राम पंचायतों में 25-25 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

November 29, 2025
IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

October 26, 2025
बिहार में एनडीए को  प्रचंड जनादेश  मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

बिहार में एनडीए को प्रचंड जनादेश मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

November 14, 2025
डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

June 10, 2026

मानसिक स्वास्थ्य पर खुला संवाद जरूरी, विद्यार्थियों को मिला सकारात्मक जीवन का मंत्र

August 5, 2026
RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

January 9, 2026
ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

0
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

0
कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

0
चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

0
जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

0
10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

0
प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

0
नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

0

About Us

Insight TV News – एक ऑनलाइन मंच है जहाँ देश-विदेश की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और व्यवसाय से जुड़ी जानकारियाँ तुरंत उपलब्ध होती हैं। पाठकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखती है और हर समय, हर जगह समाचार पढ़ने की सुविधा प्रदान करती है।

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Contact Us

B-29, IT Park, Badwai
Near RGPV, Bhopal (M. P.) – 462033

Mobile: +91 93036 09004
Email: insighttvnews@gmail.com

WhatsApp: +91 93036 09004

  • Home
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Home
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved