Tuesday, March 10, 2026
  • Insight Corporte
Insight TV News
Advertisement
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
Insight TV News
No Result
View All Result

क्या सच में भारत से मैच खेलने से पीछे हटेगा पाकिस्तान? T20 वर्ल्ड कप बहिष्कार की अटकलों की असली हकीकत

Insight TV Admin by Insight TV Admin
January 27, 2026
in खेल
0
क्या सच में भारत से मैच खेलने से पीछे हटेगा पाकिस्तान? T20 वर्ल्ड कप बहिष्कार की अटकलों की असली हकीकत
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली
बांग्लादेश तो अपनी जिद की वजह से बिना कोई मैच खेले ही टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है। अब पाकिस्तान उसके समर्थन में बड़ी-बड़ी डींगे हाक रहा। वर्ल्ड कप के बहिष्कार की धमकी दे रहा। अगर वर्ल्ड कप का बहिष्कार नहीं तो कम से कम 15 फरवरी को भारत से होने वाले ग्रुप मैच के बायकॉट पर विचार का संदेश दे रहा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी के मुताबिक इसे लेकर आखिरी फैसला शुक्रवार या फिर सोमवार को सुना दिया जाएगा। इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स इस तरफ इशारा कर रही हैं कि पाकिस्तान का टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार करना तो दूर, भारत के खिलाफ मैच से पीछे हटना तक दूर की कौड़ी लग रही है।
 
पाकिस्तान की पैंतरेबाजी
पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने सोमवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की थी। मीटिंग के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, ‘प्रधानमंत्री मियां मोहम्मद शहबाज शरीफ के साथ अच्छी मीटिंग रही। उन्हें आईसीसी से जुड़े मसले के बारे में बताया और उन्होंने निर्देश दिया कि हम इसका हल ढूंढे और साथ में सभी विकल्प भी खुला रखा है। इस पर सहमति बनी कि आखिरी फैसला या तो शुक्रवार को या फिर सोमवार को लिया जाएगा।’

नकवी ने सभी विकल्प खुले रहने की बात कहकर बायकॉट की अटकलों को पैंतरेबाजी से जिंदा रखने की कोशिश की। वैसे पाकिस्तान ने एशिया कप के बीच में ही तब उसके बहिष्कार की धमकी दी थी जब भारतीय खिलाड़ियों ने मैच के बाद पाकिस्तान टीम के साथ हाथ नहीं मिलाया था। आईसीसी के सामने मैच रेफरी को हटाने की शर्त रख दी थी। तब उस गीदड़भभकी का अंजाम दुनिया ने देखा ही था। ड्रामेबाजी के बाद पाकिस्तान ने न सिर्फ एशिया कप खेला बल्कि उसी मैच रेफरी की निगरानी में मुकाबला खेला, जिसे हटाने के लिए बहुत सारा नखरा किया था।

आईसीसी ने पीसीबी को पहुंचा दिया है दो टूक संदेश
अब अगर टी20 वर्ल्ड कप की बात करें तो क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक आईसीसी ने पाकिस्तान को साफ-साफ बता दिया है कि अगर वह बायकॉट कार्ड खेलता है तो उसे क्या कीमत चुकानी पड़ सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक आईसीसी ने अपनी बात पहुंचा दी है कि उसे कड़े प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है। बायकॉट पूरी तरह से प्रतिभागिता समझौते यानी पार्टिसिपेशन अग्रीमेंट का उल्लंघन होगा जिस पर आईसीसी के साथ दस्तखत किया गया है। इससे वैश्विक और एशिया कप टूर्नामेंट से पाकिस्तान को सस्पेंड किए जाने की सजा मिल सकती है। इसके अलावा विदेशी खिलाड़ियों को पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने के लिए जारी होने वाले नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट को भी वापस लिया जा सकता है। वैसे भी पाकिस्तान के पास विश्व कप या फिर भारत के साथ मैच के संभावित बहिष्कार को उचित ठहराने का कोई खास आधार नहीं है क्योंकि उन्हें उनकी पसंद के वेन्यू पर खेलने की इजाजत दी गई है।

पाकिस्तान अगर बाहर हुआ तो बांग्लादेश को फिर मिल सकती है एंट्री
पाकिस्तान के खिलाफ एक और बड़ा फैक्टर काम कर रहा है। दरअसल ऐसी रिपोर्ट हैं कि अगर पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप का बहिष्कार करती है तो आईसीसी उसकी जगह पर बांग्लादेश को फिर शामिल कर सकती है। चूंकि पाकिस्तान के सारे मैच श्रीलंका में हैं और बांग्लादेश की मांग भी यही थी कि उसके मैच भारत से बाहर कराए जाएं तो आईसीसी को ऐसी सूरत में किसी तरह की लॉजिस्टिक से जुड़ी चुनौतियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

मामले से वाकिफ आईसीसी से जुड़े एक अधिकारी ने बताया, ‘अगर पाकिस्तान हटने का फैसला करता है तो उसकी जगह पर ग्रुप ए में बांग्लादेश को जगह दी जाएगी और उनके सारे मैच श्री लंका में होंगे। बीसीबी की भी वेन्यू को लेकर यही गुजारिश रही है। इसमें लॉजिस्टिकल चैलेंज भी बहुत सीमित रहेंगे।’

7 फरवरी से 8 मार्च तक चलेगा टी20 वर्ल्ड कप
टी20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। इसकी संयुक्त मेजबानी भारत और श्रीलंका कर रहे हैं। टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं जिन्हें 5-5 के कुल 4 ग्रुप में बांटा गया है। भारत ग्रुप ए में है जिसमें उसके अलावा पाकिस्तान, अमेरिका, नीदरलैंड और नामीबिया हैं। बांग्लादेश को ग्रुप सी में रखा गया था लेकिन उसके भारत में मैच खेलने से इनकार के बाद उसकी जगह स्कॉटलैंड को जगह मिली है। 8 मार्च को वर्ल्ड कप फाइनल खेला जाएगा।

Tags: Pakistan really back
Previous Post

लाखों बैंक कर्मचारी ‘फाइव डे वीक’ के लिए सड़कों उतरे, 7 हजार से ज्यादा शाखाओं में हड़ताल के चलते तालाबंदी

Next Post

दुर्ग में किराए से बैंक खाता देना भारी पड़ा, ठगी के पैसे के लेनदेन पर फंसा खाता धारक

Insight TV Admin

Insight TV Admin

Next Post
दुर्ग में किराए से बैंक खाता देना भारी पड़ा, ठगी के पैसे के लेनदेन पर फंसा खाता धारक

दुर्ग में किराए से बैंक खाता देना भारी पड़ा, ठगी के पैसे के लेनदेन पर फंसा खाता धारक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
  • Comments
सरकारी योजनाओं ने बदली शशि केशरवानी की तकदीर, छोटे व्यवसाय से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल

सरकारी योजनाओं ने बदली शशि केशरवानी की तकदीर, छोटे व्यवसाय से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल

March 10, 2026
LPG संकट की आशंका खत्म? सरकार बोली—तेल रिफाइनरियों ने 10% बढ़ाया उत्पादन

LPG संकट की आशंका खत्म? सरकार बोली—तेल रिफाइनरियों ने 10% बढ़ाया उत्पादन

March 10, 2026
मेहनत से लिखी सफलता की कहानी

मेहनत से लिखी सफलता की कहानी

March 10, 2026
चार प्रमुख क्रिकेट प्रतियोगिताओं में डीजीपी इलेवन का शानदार प्रदर्शन, सभी में विजेता बनकर बढ़ाया मध्यप्रदेश पुलिस का गौरव

चार प्रमुख क्रिकेट प्रतियोगिताओं में डीजीपी इलेवन का शानदार प्रदर्शन, सभी में विजेता बनकर बढ़ाया मध्यप्रदेश पुलिस का गौरव

March 10, 2026
ईरान की ट्रंप को खुली धमकी: कहा– अलर्ट रहें, कहीं आप खुद ही खत्म न हो जाएं

ईरान की ट्रंप को खुली धमकी: कहा– अलर्ट रहें, कहीं आप खुद ही खत्म न हो जाएं

March 10, 2026
कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी का अनोखा निमंत्रण, कार्ड में लिखा – जल्दी आइए और देर रात तक रुकिए

कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी का अनोखा निमंत्रण, कार्ड में लिखा – जल्दी आइए और देर रात तक रुकिए

March 10, 2026
डेरिल मिचेल पर गेंद फेंकने की घटना: अर्शदीप सिंह पर ICC का एक्शन, 15% मैच फीस का जुर्माना

डेरिल मिचेल पर गेंद फेंकने की घटना: अर्शदीप सिंह पर ICC का एक्शन, 15% मैच फीस का जुर्माना

March 10, 2026
दुर्घटनाओं को रोकने ब्लैक-स्पॉट्स की वैज्ञानिक तरीके से पहचान और समयबद्ध सुधारात्मक उपाय लागू करना प्रभावी रणनीति

दुर्घटनाओं को रोकने ब्लैक-स्पॉट्स की वैज्ञानिक तरीके से पहचान और समयबद्ध सुधारात्मक उपाय लागू करना प्रभावी रणनीति

March 10, 2026
बिहार में एनडीए को  प्रचंड जनादेश  मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

बिहार में एनडीए को प्रचंड जनादेश मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

November 14, 2025
Zoho Vani क्या है? अरट्टई के बाद Zoho का नया Free AI टूल चर्चा में!

Zoho Vani क्या है? अरट्टई के बाद Zoho का नया Free AI टूल चर्चा में!

October 4, 2025
RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

January 9, 2026
IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

October 26, 2025
MMS क्या होता है? जानें कैसे लीक होती हैं प्राइवेट वीडियो और क्या है सजा का प्रावधान

MMS क्या होता है? जानें कैसे लीक होती हैं प्राइवेट वीडियो और क्या है सजा का प्रावधान

November 28, 2025
विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

October 26, 2025
गौरवशाली इतिहास से युवा पीढ़ी को जोड़ने का सेतु -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सांस्कृतिक दृष्टि और ‘सम्राट विक्रमादित्य’ महानाट्य का संदेश

गौरवशाली इतिहास से युवा पीढ़ी को जोड़ने का सेतु -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सांस्कृतिक दृष्टि और ‘सम्राट विक्रमादित्य’ महानाट्य का संदेश

October 27, 2025
नीति आयोग का सुझाव: बात-बात पर लाइसेंस और निरीक्षण राज को खत्म किया जाए

नीति आयोग का सुझाव: बात-बात पर लाइसेंस और निरीक्षण राज को खत्म किया जाए

November 27, 2025
ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

0
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

0
कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

0
चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

0
जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

0
10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

0
प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

0
नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

0

About Us

Insight TV News – एक ऑनलाइन मंच है जहाँ देश-विदेश की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और व्यवसाय से जुड़ी जानकारियाँ तुरंत उपलब्ध होती हैं। पाठकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखती है और हर समय, हर जगह समाचार पढ़ने की सुविधा प्रदान करती है।

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Contact Us

B-29, IT Park, Badwai
Near RGPV, Bhopal (M. P.) – 462033

Mobile: +91 93036 09004
Email: insighttvnews@gmail.com

WhatsApp: +91 93036 09004

  • Home
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Home
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved