Saturday, September 19, 2026
  • Insight Corporte
Insight TV News
Advertisement
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
Insight TV News
No Result
View All Result

WPL 2026: इन 4 खिलाड़ियों ने बदली RCB की किस्मत, फाइनल जीतकर इतिहास रचने से एक कदम दूर

Insight TV Admin by Insight TV Admin
January 30, 2026
in खेल
0
WPL 2026: इन 4 खिलाड़ियों ने बदली RCB की किस्मत, फाइनल जीतकर इतिहास रचने से एक कदम दूर
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली

स्मृति मंधाना की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने WPL 2026 फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। प्लेऑफ के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुकी आरसीबी ने यूपी वॉरियर्स को लीग स्टेज के 18वें मुकाबले में 8 विकेट से धूल चटाकर अपनी 6ठी जीत दर्ज की। इस जीत ने आरसीबी की फाइनल में जगह पक्की की। अब प्लेऑफ के लिए बचे दो पायदानों के लिए चार टीमों के बीच जंग जारी है। बता दें, WPL में कुल तीन टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करती है। टेबल टॉपर को सीधा फाइनल का टिकट मिलता है, वहीं दूसरे और तीसरे पायदान पर रहने वाली टीमें एलिमिनेटर मुकाबला खेलती है।

ग्रेस हैरिस

लिस्ट में पहले नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओपनर बल्लेबाज ग्रेस हैरिस का नाम आता है, जिन्होंने बल्ले से तूफान मचाया है। 8 मैचों की 8 इनिंग में हैरिस ने 228 रन बनाए हैं, जिसमें 180.95 की स्ट्राइक रेट और 28.00 का औसत रहा है। यूपी वॉरियर्स के खिलाफ अहम मुकाबले में 37 गेंदों पर 75 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी। इससे पहले भी इसी टीम के सामने दूसरे मैच में 40 गेंदों पर 85 रन बनाए थे। गेंद से भी 1 इनिंग में 2 विकेट लिए, जो पिछले मैच में भी यूपी के सामने किया है।

लॉरेन बेल

दूसरे नंबर पर लंबे कद के तेज गेंदबाज लॉरेन बेल का नाम शामिल है, जिन्होंने अभी तक पूरे टूर्नामेंट में धमाकेदार प्रदर्शन करके दिखाया है। बेल ने 8 इनिंग में 12 विकेट चटकाए हैं, जिसमें उनका इकोनॉमी रेट 5.63 का रहा है। 2 बार उन्होंने 3 विकेट हॉल लिया है। एक बार भी उन्होंने 4 ओवर में 30 या उससे रन नहीं दिए हैं। यही वजह है कि आज आरसीबी की टीम फाइनल में पहुंची है। पहले मुकाबले में ही मुंबई इंडियंस की कमर तोड़ दी थी। यूपी वॉरियर्स के खिलाफ भी 4 ओवर में सिर्फ 21 रन दिए और 1 बल्लेबाज को जाल में फंसाया।

नदीन डी क्लर्क

साउथ अफ्रीका की धाकड़ ऑलराउंडर नदीन डी क्लर्क ने पूरे टूर्नामेंट में धमाल मचाया है। 5 इनिंग में उन्होंने लाजवाब 128 रन बनाए हैं, जिसमें मुंबई इंडियंस के खिलाफ 44 गेंदों में नाबाद 63* रन बनाए थे। उनकी इस घातक पारी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सीजन की शुरुआत जीत के साथ की थी। उन्होंने बल्ले से ज्यादा गेंद से बड़ा योगदान दिया है। 8 इनिंग में 15 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है। उनका इकोनॉमी रेट भी 7.25 का रहा है। यूपी वॉरियर्स के खिलाफ जीत में अहम भूमिका निभाई। 4 ओवर में 24 रन देकर 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया।

स्मृति मंधाना

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तान स्मृति मंधाना ने इस सीजन बल्ले से लाजवाब प्रदर्शन करके दिखाया है। उन्होंने अपनी टीम को आगे से लीड किया है। स्मृति ने 8 इनिंग में 290 रन बनाए हैं, जिसमें औसत 48.33 और स्ट्राइक रेट 141.46 का रहा है। यूपी वॉरियर्स के खिलाफ भी 27 गेंदों पर नाबाद 54 रनों की पारी खेली। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने 96 रन बनाए थे, वो भी सिर्फ 61 बॉल पर। उस मैच में टीम ने एकतरफा जीत दर्ज की थी।

कैसा रहा आरसीबी वर्सेस यूपी मैच?

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी यूपी वॉरियर्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 143 ही रन बोर्ड पर लगा पाई। दीप्ति शर्मा ने जरूर अर्धशतक जड़ते हुए 55 रनों की पारी खेली, वहीं मेग लैनिंग ने 41 रन बनाए। मगर इन दोनों के आउट होने के बाद टीम की कोई बैटर 20 रन का आंकड़ा तक नहीं छू पाई। नादिन डी क्लर्क ने 4 ओवर के कोटे में 22 रन खर्ज कर सबसे अधिक 4 विकेट चटकाए।

144 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी आरसीबी की ओपनिंग जोड़ी ने तबाही मचा दी। ग्रेस हैरिस और स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए 9.1 ओवर में 108 रनों की साझेदारी कर मैच वहीं समाप्त कर दिया था। ग्रेस हैरिस ने 37 गेंदों पर 75 रन बनाए, वहीं मंधाना 27 गेंदों पर 54 रन बनाकर नाबाद रहीं।

WPL 2026 प्लेऑफ की रेस बड़ी रोमांचक

आरसीबी के फाइनल में जगह पक्की करने के बाद बचे दो पायदानों के लिए चार टीमों के बीच रेस जारी है। गुजरात जाएंट्स 8 पॉइंट्स के साथ दूसरे पायदान पर है, मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के खाते में 6-6 अंक है। वहीं यूपी वॉरियर्स 4 पॉइंट्स के साथ सबसे नीचे हैं। अधिकारिक रूप से कोई टीम अभी तक टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुई है।

WPL 2026 के अगले दो मैच बेहद ही रोमांचक होने वाले हैं। गुजरात जाएंट्स की भिड़ंत मुंबई इंडियंस से तो दिल्ली कैपिटल्स की यूपी वॉरियर्स से होने वाली है। यह दो मुकाबले ही प्लेऑफ में पहुंचने वाली बाकी दो टीमों की तस्वीर साफ करेंगे।

Tags: top-newsWPL 2026
Previous Post

बच्चों की डिजिटल लत बढ़ती चिंता, सोशल मीडिया पर एज लिमिट लागू करने की तैयारी

Next Post

U-19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में नया ट्विस्ट, इंग्लैंड बिगाड़ सकता है भारत-पाक मुकाबला

Insight TV Admin

Insight TV Admin

Next Post
U-19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में नया ट्विस्ट, इंग्लैंड बिगाड़ सकता है भारत-पाक मुकाबला

U-19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में नया ट्विस्ट, इंग्लैंड बिगाड़ सकता है भारत-पाक मुकाबला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
  • Comments
19 सितंबर राशिफल: शनिवार को चमकेगा इन राशियों का भाग्य, धन लाभ के बनेंगे योग

19 सितंबर राशिफल: शनिवार को चमकेगा इन राशियों का भाग्य, धन लाभ के बनेंगे योग

September 18, 2026
9 लाख 77 हजार से अधिक स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिली 10.53 करोड़ रुपये की छूट

9 लाख 77 हजार से अधिक स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिली 10.53 करोड़ रुपये की छूट

September 18, 2026
आशीर्वाद का दीया’ बना विश्व रिकॉर्ड का साक्षी

आशीर्वाद का दीया’ बना विश्व रिकॉर्ड का साक्षी

September 18, 2026
सूरज की ऊर्जा से सुकमा में विकास की नई रोशनी, गांवों में रोशनी से लेकर खेतों की सिंचाई तक आसान हुआ जीवन

सूरज की ऊर्जा से सुकमा में विकास की नई रोशनी, गांवों में रोशनी से लेकर खेतों की सिंचाई तक आसान हुआ जीवन

September 18, 2026
मध्यप्रदेश पुलिस की त्वरित कार्रवाई से सिंगरौली डकैती का 06 घंटे में पर्दाफाश

मध्यप्रदेश पुलिस की त्वरित कार्रवाई से सिंगरौली डकैती का 06 घंटे में पर्दाफाश

September 18, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यों एवं 76वें जन्मदिवस पर आशीर्वाद के दीप जलाने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर नान अध्यक्ष का पलटवार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यों एवं 76वें जन्मदिवस पर आशीर्वाद के दीप जलाने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर नान अध्यक्ष का पलटवार

September 18, 2026
कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी 12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी 12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

September 18, 2026
सेवा संकल्प अभियान में बच्चों की रचनात्मक अभिव्यक्ति से गूंजा विकसित भारत का संदेश

सेवा संकल्प अभियान में बच्चों की रचनात्मक अभिव्यक्ति से गूंजा विकसित भारत का संदेश

September 18, 2026
प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

December 5, 2025
रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

December 8, 2025
विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के प्रयास रंग लाये,50 ग्राम पंचायतों में 25-25 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के प्रयास रंग लाये,50 ग्राम पंचायतों में 25-25 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

November 29, 2025
IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

October 26, 2025
बिहार में एनडीए को  प्रचंड जनादेश  मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

बिहार में एनडीए को प्रचंड जनादेश मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

November 14, 2025
डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

June 10, 2026

मानसिक स्वास्थ्य पर खुला संवाद जरूरी, विद्यार्थियों को मिला सकारात्मक जीवन का मंत्र

August 5, 2026
RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

January 9, 2026
ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

0
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

0
कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

0
चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

0
जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

0
10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

0
प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

0
नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

0

About Us

Insight TV News – एक ऑनलाइन मंच है जहाँ देश-विदेश की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और व्यवसाय से जुड़ी जानकारियाँ तुरंत उपलब्ध होती हैं। पाठकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखती है और हर समय, हर जगह समाचार पढ़ने की सुविधा प्रदान करती है।

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Contact Us

B-29, IT Park, Badwai
Near RGPV, Bhopal (M. P.) – 462033

Mobile: +91 93036 09004
Email: insighttvnews@gmail.com

WhatsApp: +91 93036 09004

  • Home
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Home
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved