Sunday, October 25, 2026
  • Insight Corporte
Insight TV News
Advertisement
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
Insight TV News
No Result
View All Result

भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित पुस्तक लेखन से शिक्षा और जीवन को मिलेगी सार्थक दिशा : अतुल कोठारी

Insight TV Admin by Insight TV Admin
October 25, 2026
in मध्य प्रदेश
0
भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित पुस्तक लेखन से शिक्षा और जीवन को मिलेगी सार्थक दिशा : अतुल कोठारी
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

दो दिवसीय कार्यशाला में पुस्तक लेखन, प्रामाणिक संदर्भ सामग्री और विद्यार्थी-केंद्रित गतिविधियों पर हुआ मंथन

भोपाल
उच्च शिक्षा विभाग एवं मध्यप्रदेश हिंदी ग्रंथ अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, भोपाल में आयोजित दो दिवसीय पुस्तक लेखन कार्यशाला का रविवार को समापन हुआ। कार्यशाला में भारतीय ज्ञान परंपरा को उच्च शिक्षा के पाठ्यक्रमों एवं पुस्तकों में समाहित करने, प्रामाणिक संदर्भ सामग्री के उपयोग तथा गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक साहित्य के सृजन पर विषय विशेषज्ञों ने मार्गदर्शन दिया।

समापन सत्र में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के राष्ट्रीय सचिव डॉ. अतुल कोठारी ने कहा कि कार्यशाला का सफल आयोजन पुस्तक लेखन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा में सफल जीवन के साथ-साथ जीवन को सार्थक बनाने के सूत्र भी निहित हैं। इस परंपरा पर आधारित विषयों के व्याख्यानों को सुनना और उनके विचारों को समझना चाहिए, क्योंकि इनमें जीवन को सार्थक बनाने का संदेश समाहित है। केवल सफल होना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि जीवन का सार्थक होना अधिक महत्वपूर्ण है। भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित नई शिक्षा नीति जीवन को सार्थक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। उन्होंने निरंतर अकादमिक रुचि विकसित करने पर भी जोर दिया।

इस अवसर पर मध्यप्रदेश हिंदी ग्रंथ अकादमी के निदेशक श्री अशोक कड़ेल ने बताया कि अकादमी द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति एवं भारतीय ज्ञान परंपरा के बौद्धिक और व्यावहारिक ज्ञान को समाहित करते हुए 17 लाख से अधिक पुस्तकों का प्रकाशन कर उन्हें विद्यार्थियों तक पहुंचाने का कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि आगामी शैक्षणिक सत्रों में भारतीय ज्ञान परंपरा की समग्रता पर आधारित पाठ्यपुस्तकें तैयार करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इन पुस्तकों के माध्यम से विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुख शिक्षा प्रदान करने के साथ स्वावलंबन की भावना को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि शिक्षा ज्ञानवर्धन के साथ उनके व्यावहारिक जीवन और आजीविका के लिए भी उपयोगी बने।

कार्यशाला के दूसरे दिन शिक्षाविद् डॉ. चांदकिरण सलूजा ने पुस्तक लेखन में ऐसी गतिविधियों को शामिल करने की आवश्यकता बताई, जिनसे विद्यार्थियों में सामूहिक कार्य, स्वतंत्र चिंतन और विश्लेषण की क्षमता विकसित हो। उन्होंने पुस्तकों को कार्यपुस्तिका के स्वरूप में तैयार करने, विद्यार्थियों को स्वयं प्रश्न बनाने एवं उत्तर लिखने के अवसर देने तथा परिस्थिति-आधारित प्रश्नों और अभ्यासों को शामिल करने पर बल दिया। उन्होंने पाठ्य सामग्री के लिए पुरातात्विक प्रमाणों के उपयोग की आवश्यकता भी रेखांकित की।

शिक्षाविद् डॉ. मीनाक्षी ने वैदिक गणित की परंपरा और भारतीय साहित्य में गणितीय अवधारणाओं के उल्लेख पर प्रकाश डाला। उन्होंने विभिन्न साहित्यिक संदर्भों के माध्यम से भारतीय गणितीय ज्ञान की परंपरा को समझाया।

इसके बाद पुस्तक लेखन से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखकों और विषय विशेषज्ञों के बीच चर्चा हुई। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए पुस्तकें तैयार करने, संदर्भ ग्रंथों के लेखन, उपयुक्त शब्दावली के चयन एवं प्रामाणिक स्रोतों के उपयोग से जुड़े प्रश्नों पर डॉ. चांदकिरण सलूजा और डॉ. रमेश भारद्वाज ने मार्गदर्शन दिया। स्नातक स्तर के विषयों को शामिल करते हुए विषयवार कार्यशालाएं आयोजित करने पर भी विचार-विमर्श हुआ।

कार्यशाला के अंतिम चरण में संकायवार समूह चर्चा आयोजित की गई, जिसमें डॉ. अखिलेश कुमार पाण्डेय, डॉ. हरीश व्यास, डॉ. खेमसिंह डहेरिया, डॉ. राकेश ढण्ड एवं डॉ. अलकेश चतुर्वेदी ने संयोजक के रूप में नेतृत्व किया। इस दौरान पुस्तक लेखन की विषयवस्तु, संरचना एवं प्रस्तुति से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार साझा किए गए।

कार्यशाला का प्रमुख उद्देश्य उच्च शिक्षा में गुणवत्तापूर्ण एवं मौलिक लेखन को प्रोत्साहित करना तथा भारतीय ज्ञान परंपरा को प्रामाणिक तथ्यों के साथ पाठ्यपुस्तकों में समाहित करना रहा। दो दिवसीय कार्यशाला में हुए विमर्श और विषय विशेषज्ञों के मार्गदर्शन से भारतीय ज्ञान परंपरा आधारित विद्यार्थी-केंद्रित, प्रामाणिक एवं उपयोगी शैक्षणिक साहित्य के सृजन को दिशा मिली।

 

Tags: Atul Kotharitop-news
Previous Post

चक्रवाती तूफान के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना, किसानों को सतर्क रहने की सलाह

Next Post

एमए पास दुर्गा सिंह ने हुनर को बनाया अपनी ताकत, लकड़ी की कलाकारी से संवार रहीं भविष्य

Insight TV Admin

Insight TV Admin

Next Post
एमए पास दुर्गा सिंह ने हुनर को बनाया अपनी ताकत, लकड़ी की कलाकारी से संवार रहीं भविष्य

एमए पास दुर्गा सिंह ने हुनर को बनाया अपनी ताकत, लकड़ी की कलाकारी से संवार रहीं भविष्य

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
  • Comments
मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना : कांकेर में दो नए मार्गों पर बस सेवा शुरू, दूरस्थ गांवों को मिलेगी परिवहन सुविधा

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना : कांकेर में दो नए मार्गों पर बस सेवा शुरू, दूरस्थ गांवों को मिलेगी परिवहन सुविधा

October 25, 2026
प्रदेश के 309 पारंपरिक वैद्यों को मिला प्रमाण पत्र

प्रदेश के 309 पारंपरिक वैद्यों को मिला प्रमाण पत्र

October 25, 2026
लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक रहें युवा : राज्य मंत्री  गौर

लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक रहें युवा : राज्य मंत्री गौर

October 25, 2026
एमए पास दुर्गा सिंह ने हुनर को बनाया अपनी ताकत, लकड़ी की कलाकारी से संवार रहीं भविष्य

एमए पास दुर्गा सिंह ने हुनर को बनाया अपनी ताकत, लकड़ी की कलाकारी से संवार रहीं भविष्य

October 25, 2026
भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित पुस्तक लेखन से शिक्षा और जीवन को मिलेगी सार्थक दिशा : अतुल कोठारी

भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित पुस्तक लेखन से शिक्षा और जीवन को मिलेगी सार्थक दिशा : अतुल कोठारी

October 25, 2026
चक्रवाती तूफान के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना, किसानों को सतर्क रहने की सलाह

चक्रवाती तूफान के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना, किसानों को सतर्क रहने की सलाह

October 25, 2026
विद्यालय एवं महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग, स्थानीय समस्याओं के तकनीकी समाधान पर रहा विशेष जोर

विद्यालय एवं महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग, स्थानीय समस्याओं के तकनीकी समाधान पर रहा विशेष जोर

October 25, 2026
सीएम साय ने तैयार किया स्मृति ईरानी का दौरा प्लान, अलग-अलग स्तर पर होंगी बैठकें

सीएम साय ने तैयार किया स्मृति ईरानी का दौरा प्लान, अलग-अलग स्तर पर होंगी बैठकें

October 25, 2026
प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

December 5, 2025
रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

December 8, 2025
विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के प्रयास रंग लाये,50 ग्राम पंचायतों में 25-25 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के प्रयास रंग लाये,50 ग्राम पंचायतों में 25-25 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

November 29, 2025
IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

October 26, 2025
बिहार में एनडीए को  प्रचंड जनादेश  मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

बिहार में एनडीए को प्रचंड जनादेश मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

November 14, 2025
डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

June 10, 2026

मानसिक स्वास्थ्य पर खुला संवाद जरूरी, विद्यार्थियों को मिला सकारात्मक जीवन का मंत्र

August 5, 2026
विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

October 26, 2025
ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

0
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

0
कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

0
चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

0
जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

0
10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

0
प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

0
नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

0

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना : कांकेर में दो नए मार्गों पर बस सेवा शुरू, दूरस्थ गांवों को मिलेगी परिवहन सुविधा
  • प्रदेश के 309 पारंपरिक वैद्यों को मिला प्रमाण पत्र
  • लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक रहें युवा : राज्य मंत्री गौर
  • एमए पास दुर्गा सिंह ने हुनर को बनाया अपनी ताकत, लकड़ी की कलाकारी से संवार रहीं भविष्य
  • भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित पुस्तक लेखन से शिक्षा और जीवन को मिलेगी सार्थक दिशा : अतुल कोठारी

Recent Comments

No comments to show.

About Us

Insight TV News – एक ऑनलाइन मंच है जहाँ देश-विदेश की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और व्यवसाय से जुड़ी जानकारियाँ तुरंत उपलब्ध होती हैं। पाठकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखती है और हर समय, हर जगह समाचार पढ़ने की सुविधा प्रदान करती है।

Archives

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Contact Us

B-29, IT Park, Badwai
Near RGPV, Bhopal (M. P.) – 462033

Mobile: +91 93036 09004
Email: insighttvnews@gmail.com

WhatsApp: +91 93036 09004

  • Home
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Home
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved