Sunday, June 7, 2026
  • Insight Corporte
Insight TV News
Advertisement
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
Insight TV News
No Result
View All Result

Xiaomi 17T भारत में लॉन्च, Leica कैमरा और 6500mAh बैटरी के साथ 60 हजार रेंज में उतरा प्रीमियम फोन

Insight TV Admin by Insight TV Admin
June 6, 2026
in टेक
0
Xiaomi 17T भारत में लॉन्च, Leica कैमरा और 6500mAh बैटरी के साथ 60 हजार रेंज में उतरा प्रीमियम फोन
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

Xiaomi ने 4 साल बाद भारत में अपनी टी-सीरीज को वापस से पेश किया है. 4 जून को कंपनी ने नया Xiaomi 17T मॉडल भारतीय बाजार में पेश कर दिया है. 60 हजार की रेंज में लॉन्च हुए Xiaomi 17T को प्रीमियम डिजाइन, बेहतरीन डिस्प्ले और लेटेस्ट HyperOS 3 के साथ एक ऑलराउंड पैकेज की तरह पेश किया गया है. सबसे बड़ी खासियत इसका Leica कैमरा सिस्टम और फ्लैगशिप जैसे फीचर्स हैं. हालांकि, कैमरे और फीचर्स के मामले में पहले से Vivo और Oppo इस प्राइस रेंज में अपनी जगह बना चुके हैं. ऐसे में सवाल यह है कि क्या Xiaomi का यह नया फोन अपने पुराने वैल्यू फॉर मनी वाले टैग को बरकरार रख पाता है? आइए जानते हैं.

Xiaomi 17T Review: डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी
Xiaomi 17T पहली नजर में ही प्रीमियम स्मार्टफोन का एहसास कराता है. इसका 6.59 इंच का कॉम्पैक्ट फॉर्म फैक्टर आज के बड़े और भारी फोन्स के बीच एक बैलेंस्ड एक्सपीरियंस देता है. डिजाइन की बात करें, तो फोन में फ्लैट फ्रंट और रियर पैनल दिए गए हैं, जबकि किनारों को हल्का कर्व किया गया है, जिससे इसकी ग्रिप बेहतर हो जाती है. पीछे मौजूद बड़ा Metallic Deco कैमरा मॉड्यूल तुरंत ध्यान खींचता है और फोन को एक अलग पहचान देता है. कैमरा आइलैंड पर दी गई Leica ब्रांडिंग इसके कैमरा-फोकस्ड अप्रोच को और मजबूत बनाती है.

मॉडल की बिल्ड क्वालिटी भी काफी अच्छी है. हालांकि, Xiaomi ने इसमें प्लास्टिक फ्रेम का इस्तेमाल किया है. डिस्प्ले के प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Glass 7i दिया गया है. साथ ही मॉडल IP68 रेटिंग से लैस है, जिससे फोन धूल और पानी से सुरक्षित रहेगा.

Xiaomi 17T Review: डिस्प्ले
Xiaomi 17T में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.59 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. साथ ही यह Dolby Vision, HDR10+ और 12-बिट कलर को भी सपोर्ट करता है. 120Hz रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रॉलिंग, एनिमेशन और ऐप्स के बीच नेविगेशन बेहद स्मूद होगा. यानी चाहे मूवी देखना हो, सोशल मीडिया स्क्रॉल करना हो या गेम खेलना हो, स्क्रीन हर चीज में प्रीमियम एक्सपीरियंस देगी. ब्राइटनेस की बात करें, तो कंपनी का दावा है कि इसकी पीक ब्राइटनेस 3500 निट्स तक पहुंच सकती है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन आसानी से पढ़ी जा सकती है. साथ ही, TÜV Rheinland के कई सर्टिफिकेशन इसे आंखों के लिए आरामदायक बनाते हैं.

Xiaomi 17T Review: कैमरा
Xiaomi 17T की सबसे बड़ी खासियत इसका Leica-ट्यून कैमरा सिस्टम है. फोन में 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP टेलीफोटो लेंस और 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी के लिए 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है. दिन की रोशनी में प्राइमरी कैमरा शानदार तस्वीरें क्लिक करता है. फोटो में अच्छी डिटेल, बेहतरीन डायनामिक रेंज और आकर्षक रंग देखने को मिलते हैं. वहीं, टेलीफोटो कैमरा पोर्ट्रेट फोटोग्राफी में काफी प्रभावित करता है और नेचुरल बैकग्राउंड ब्लर के साथ शानदार रिजल्ट देता है. अल्ट्रा-वाइड कैमरा ठीक-ठाक प्रदर्शन करता है, लेकिन इस कीमत पर इससे थोड़ा बेहतर आउटपुट की उम्मीद की जा सकती थी. वहीं लो-लाइट फोटोग्राफी में कैमरा एवरेज प्रदर्शन करता है और कुछ तस्वीरों में नॉइज देखने को मिल सकती है. कुल मिलाकर, अगर आपको पोर्ट्रेट और डे-लाइट फोटोग्राफी पसंद है, तो Xiaomi 17T का कैमरा अनुभव आपको निराश नहीं करेगा.

Xiaomi 17T Review: परफॉर्मेंस
Xiaomi 17T परफॉर्मेंस के मामले में एक बैलेंस्ड अप्रोच अपनाता है. फोन में 4nm बेस्ड MediaTek Dimensity 8500-Ultra चिपसेट, 12GB LPDDR5X RAM और 3D IceLoop कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो स्मूद और स्टेबल परफॉर्मेंस बनाए रखने में मदद करता है. रोजमर्रा के इस्तेमाल में सोशल मीडिया, मल्टीटास्किंग और वीडियो स्ट्रीमिंग के दौरान फोन बिना किसी लैग के काम करता है. HyperOS 3 का ऑप्टिमाइजेशन भी यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाता है. वहीं BGMI जैसे गेम्स भी आसानी से चल सकते हैं, जिससे गेमिंग एक्सपीरियंस अच्छा रहेगा. इसके अलावा Xiaomi का 6 साल तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा इसे लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए एक भरोसेमंद ऑप्शन बनाता है.

Xiaomi 17T Review: बैटरी
Xiaomi 17T में 6500mAh की बड़ी Silicon-Carbon बैटरी दी गई है. यह बैटरी फोन की सबसे बड़ी खूबियों में से एक है. नॉर्मल इस्तेमाल में फोन आसानी से पूरा दिन निकाल देता है और फोन कम इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए यह डेढ़ से दो दिन तक का बैकअप दे सकता है. चार्जिंग के लिए 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे बैटरी लगभग एक घंटे में फुल चार्ज हो जाती है. इसके अलावा 22.5W रिवर्स वायर चार्जिंग की सुविधा भी दी गई है.

क्या खरीदना चाहिए?
60,000 रुपये की कीमत में Xiaomi 17T खुद को सबसे फास्ट स्मार्टफोन के रूप में पेश नहीं करता. इसके बजाय यह एक ऐसा फोन है जो कैमरा, डिस्प्ले, बैटरी और डिजाइन के बीच अच्छा बैलेंस बनाने की कोशिश करता है. Leica कैमरा सिस्टम इसकी सबसे बड़ी ताकत है. शानदार डिस्प्ले, लंबी बैटरी लाइफ और स्टेबल परफॉर्मेंस इसे एक मजबूत ऑप्शन बनाते हैं. हालांकि अगर आप इस कीमत में सबसे पावरफुल प्रोसेसर चाहते हैं, तो बाजार में और भी कई ऑप्शन मौजूद हैं. ऐसे में अगर आपकी प्रायोरिटी फोटोग्राफी, शानदार डिस्प्ले और भरोसेमंद बैटरी लाइफ है, तो Xiaomi 17T एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है. लेकिन मौजूदा बाजार में इसे कड़े कॉम्पिटिशन का सामना करना पड़ेगा.

Tags: top-newsXiaomi 17T
Previous Post

15 जून को बनेगा बुधादित्य योग, मेष से सिंह राशि तक के जातकों को मिलेगा लाभ

Next Post

छत्तीसगढ़ राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का आगाज, 265 पदों पर भर्ती की दौड़ शुरू

Insight TV Admin

Insight TV Admin

Next Post
छत्तीसगढ़ राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का आगाज, 265 पदों पर भर्ती की दौड़ शुरू

छत्तीसगढ़ राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का आगाज, 265 पदों पर भर्ती की दौड़ शुरू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
  • Comments
मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

June 6, 2026
वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री  टंक राम वर्मा

वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

June 6, 2026
मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

June 6, 2026
उप मुख्यमंत्री  अरुण साव द्वारा निर्माण कार्यों के गहन निरीक्षण का दौर जारी, पुल, सड़क, रेलवे ओवरब्रिज और जल जीवन मिशन के कार्यों का लिया जायजा

उप मुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा निर्माण कार्यों के गहन निरीक्षण का दौर जारी, पुल, सड़क, रेलवे ओवरब्रिज और जल जीवन मिशन के कार्यों का लिया जायजा

June 6, 2026
एक पेड़ मां के नाम 3.0’ अंतर्गत राज्यभर में पहले ही दिन 6 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा

एक पेड़ मां के नाम 3.0’ अंतर्गत राज्यभर में पहले ही दिन 6 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा

June 6, 2026
बारिश से पहले निगम की बड़ी कार्रवाई, 3814 जर्जर मकानों को जारी किया अंतिम नोटिस

बारिश से पहले निगम की बड़ी कार्रवाई, 3814 जर्जर मकानों को जारी किया अंतिम नोटिस

June 6, 2026
सुशासन तिहार से किसान निर्मल राम को मिली आर्थिक मजबूती, बना किसान क्रेडिट कार्ड

सुशासन तिहार से किसान निर्मल राम को मिली आर्थिक मजबूती, बना किसान क्रेडिट कार्ड

June 6, 2026
15 साल के वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में एंट्री, कई बड़े खिलाड़ी बाहर

15 साल के वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में एंट्री, कई बड़े खिलाड़ी बाहर

June 6, 2026
IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

October 26, 2025
बिहार में एनडीए को  प्रचंड जनादेश  मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

बिहार में एनडीए को प्रचंड जनादेश मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

November 14, 2025
RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

January 9, 2026
Zoho Vani क्या है? अरट्टई के बाद Zoho का नया Free AI टूल चर्चा में!

Zoho Vani क्या है? अरट्टई के बाद Zoho का नया Free AI टूल चर्चा में!

October 4, 2025
MMS क्या होता है? जानें कैसे लीक होती हैं प्राइवेट वीडियो और क्या है सजा का प्रावधान

MMS क्या होता है? जानें कैसे लीक होती हैं प्राइवेट वीडियो और क्या है सजा का प्रावधान

November 28, 2025
विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

October 26, 2025
गौरवशाली इतिहास से युवा पीढ़ी को जोड़ने का सेतु -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सांस्कृतिक दृष्टि और ‘सम्राट विक्रमादित्य’ महानाट्य का संदेश

गौरवशाली इतिहास से युवा पीढ़ी को जोड़ने का सेतु -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सांस्कृतिक दृष्टि और ‘सम्राट विक्रमादित्य’ महानाट्य का संदेश

October 27, 2025
नीति आयोग का सुझाव: बात-बात पर लाइसेंस और निरीक्षण राज को खत्म किया जाए

नीति आयोग का सुझाव: बात-बात पर लाइसेंस और निरीक्षण राज को खत्म किया जाए

November 27, 2025
ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

0
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

0
कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

0
चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

0
जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

0
10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

0
प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

0
नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

0

About Us

Insight TV News – एक ऑनलाइन मंच है जहाँ देश-विदेश की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और व्यवसाय से जुड़ी जानकारियाँ तुरंत उपलब्ध होती हैं। पाठकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखती है और हर समय, हर जगह समाचार पढ़ने की सुविधा प्रदान करती है।

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Contact Us

B-29, IT Park, Badwai
Near RGPV, Bhopal (M. P.) – 462033

Mobile: +91 93036 09004
Email: insighttvnews@gmail.com

WhatsApp: +91 93036 09004

  • Home
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Home
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved