Monday, September 21, 2026
  • Insight Corporte
Insight TV News
Advertisement
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
Insight TV News
No Result
View All Result

टीवी पर एक्टर्स की कुर्सी खतरे में! रोहित से सहवाग तक, क्रिकेटर्स बने नए होस्ट

Insight TV Admin by Insight TV Admin
September 21, 2026
in मनोरंजन
0
टीवी पर एक्टर्स की कुर्सी खतरे में! रोहित से सहवाग तक, क्रिकेटर्स बने नए होस्ट
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली
एक दौर था जब टीवी पर आने से बॉलीवुड के बड़े सेलेब्स कतराते थे. छोटे पर्दे का नाम आते ही उन्हें स्टारडम कम होने का डर सताता था. लेकिन फिर वक्त बदला. अमिताभ बच्चन, सलमान खान और शाहरुख खान जैसे सितारों ने छोटे पर्दे पर बतौर होस्ट काम किया. बस फिर क्या था… छोटे पर्दे ने बड़े सितारों को ऐसा अपनाया कि टीवी उनके स्टारडम का दुश्मन नहीं, बल्कि पॉपुलैरिटी बढ़ाने का सबसे बड़ा हथियार बन गया.

एक्टर्स की कुर्सी पर खतरा!
उनके लिए टीवी घर-घर में पहुंचने का जरिया बना. बॉलीवुड स्टार्स ने टीवी पर्दे को सलाम किया. बड़े रियलिटी शोज होस्ट किए. अब एक बार फिर से ट्रेंड बदला है. एक्टर्स की कुर्सी खतरे में दिखने लगी है. मेकर्स ने बड़ा दांव खेला है. जहां पहले शो की कमान बड़े एक्टर्स के कंधों पर होती थी, या फिर कॉमेडियंस के हाथ में. अब मेकर्स का ध्यान सीधे क्रिकेट की पिच पर जा पहुंचा है. उन्होंने एक्टर्स और कॉमेडियंस को साइड कर क्रिकेटर्स को होस्टिंग का जिम्मा थमा दिया है. कई स्टार्स प्लेयर्स ने टीवी का रुख किया है. वो होस्टिंग की कमान संभाल रहे हैं.

सौरव गांगुली, वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा, शिखर धवन जैसे बड़े नाम भी होस्टिंग में अपना दम दिखा रहे हैं. कभी मैदान में उनका बल्ला बजता था. अब वो कैमरे के सामने दर्शकों को हंसाने, चौंकाने और एंटरटेन करने की जिम्मेदारी उठा रहे हैं. बात करते हैं उन खिलाड़ियों की, जो मैदान में चौका छक्का लगाने के बाद टीवी पर होस्टिंग कर गर्दा उड़ा रहे हैं.

रोहित शर्मा
पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 'फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा शो' से टीवी पर बतौर होस्ट डेब्यू किया है. यानी हिटमैन अब होस्टमैन बन गया है. रोहित को होस्टिंग करते देखना फैंस के लिए ट्रीट है. वो इस रोल में भी छा रहे हैं. रोहित की खासियत उनकी शांत और रिलैक्स्ड पर्सनैलिटी है. मैदान पर जो रोहित गेंदबाजों की धुनाई करते थे, अब वो टीवी दर्शकों को फुलऑन एंटरटेन कर रहे हैं.

वीरेंद्र सहवाग
वन लाइनर्स के किंग वीरेंद्र सहवाग के करियर की नई पारी शुरू हो चुकी है. वो रियलिटी शो राइज एंड फॉल 2 से मेनस्ट्रीम रियलिटी टीवी के होस्ट बने हैं. इससे पहले उन्होंने 'वीरू के फंडे' नाम की वेब सीरीज में होस्टिंग की थी. सहवाग की बेबाकी, हाजिरजवाबी और वन-लाइनर्स दर्शकों को खूब एंटरटेन करने वाले हैं.

सौरव गांगुली
फील्ड पर कब्जा जमाने के बाद सौरव गांगुली यानी 'दादा' ने टीवी ऑडियंस के बीच भी अपना दबदबा बना लिया है. सौरव गांगुली ने क्विज और गेम शो 'दादागिरी अनलिमिटेड' को होस्ट किया. अब वो बिग बॉस बांग्ला की मेजबानी कर रहे हैं. उनकी जर्नी बताती है कि अगर क्रिकेटर अपनी पर्सनैलिटी को होस्टिंग में ढाल ले तो फील्ड पर नहीं, कैमरे के सामने भी लोगों को एंटरटेन कर सकता है.

हरभजन सिंह
हरभजन सिंह ने शो 'भज्जी के साथ पंजाबियां दी दादागिरी' होस्ट किया. इससे अलावा वो रोडीज राइजिंग सीजन 14 में गैंग लीडर के तौर पर दिख चुके हैं. रेसलिंग बेस्ड रियलिटी शो 'रिंग का किंग' में हरभजन सिंह होस्ट/प्रमोटर के तौर पर जुड़े थे. हरभजन के पास पंजाबी अंदाज और फुलऑन एंटरटेनमंट की कमी नहीं है. उनके कॉमिक पंच दमदार रहते हैं.

शिखर धवन
शिखर धवन एंटरटेनमेंट फ्रेंडली रहे हैं. क्रिकेट फील्ड के बाद उनका 'गब्बर' अंदाज टीवी-डिजिटल स्पेस पर दिख रहा है. उन्होंने क्रिकेट दरबार में RJ किशना के साथ स्पोर्ट्स-कॉमेडी फॉर्मेट का हिस्सा बनकर होस्टिंग का तड़का लगाया. फिर वो बैटलग्राउंड शो में बतौर जज नजर आए. शिखर धवन की एनर्जेटिक पर्सनैलिटी उनकी सबसे बड़ी खासियत है.

क्रिकेटर्स को होस्ट बनाने का क्या फायदा?
क्रिकेटर्स को टीवी होस्टिंग की कमान थमाने की सबसे बड़ी वजह उनका तगड़ा फैनबेस है. भला जिस क्रिकेटर के एक चौके-छक्के पर इंडिया स्टेडियम झूम चुका हो, उसे कौन टीवी पर नहीं देखना चाहेगा? किसी बड़े स्टार को ही शो का फेस बना देना सबसे बड़ा प्रमोशन एसेट है. क्रिकेटर्स को अपनी पहचान बनाने के लिए टीवी पर महीनों मेहनत नहीं करनी पड़ती. शो लॉन्च होते ही एक बड़ा ऑडियंस बेस साथ आ जाता है.

भारत में क्रिकेट को पूजा जाता है. धुरंधर खिलाड़ियों की पॉपुलैरिटी रियलिटी शो में काम आ सकती है. क्रिकेटर्स की लोकप्रियता सिर्फ युवाओं तक सीमित नहीं होती. हर ऐज ब्रैकेट के लोग उनके फैन होते हैं.

दूसरी खास वजह ये है कि हर इंसान कुछ नया देखना चाहता है. एक्टर्स, कॉमेडियंस को तो कई बार देख लिया. लेकिन क्रिकेटर्स को शो की कमान देना बड़ा ट्विस्ट है. क्रिकेटर्स अपनी पर्सनैलिटी को ज्यादा दिखाते नहीं हैं. क्रिकेट की पिच और सोशल मीडिया लाइफ के अलावा लोग उनके बारे में नहीं जान पाते. ऐसे में टीवी होस्टिंग परफेक्ट एंग्जांपल है दर्शकों को अपने साथ जोड़ने के लिए.

मैदान पर खिलाड़ी का एक अलग पर्सोना होता है. लेकिन जब वही खिलाड़ी किसी रियलिटी शो की होस्टिंग करता है तो उसकी ऑफ फील्ड पर्सनैलिटी देखने को मिलती है. जो लोगों में उत्सुकता पैदा करती है. क्रिकेटर उसके पुराने मैच, लड़ाइयों के अलावा ड्रेसिंग रूम के किस्से बताकर दर्शकों को दमदार कंटेंट देगा.

Tags: new hosts
Previous Post

छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन छुट्टियों का ऐलान

Insight TV Admin

Insight TV Admin

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
  • Comments
टीवी पर एक्टर्स की कुर्सी खतरे में! रोहित से सहवाग तक, क्रिकेटर्स बने नए होस्ट

टीवी पर एक्टर्स की कुर्सी खतरे में! रोहित से सहवाग तक, क्रिकेटर्स बने नए होस्ट

September 21, 2026
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन छुट्टियों का ऐलान

छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन छुट्टियों का ऐलान

September 21, 2026
मंत्री खुशवंत साहेब ने भाई के कांग्रेस में जाने पर दी प्रतिक्रिया

मंत्री खुशवंत साहेब ने भाई के कांग्रेस में जाने पर दी प्रतिक्रिया

September 21, 2026
इंडिया-A में लौटे साई सुदर्शन, ऑस्ट्रेलिया-A के खिलाफ नजरें रहेंगी प्रदर्शन पर

इंडिया-A में लौटे साई सुदर्शन, ऑस्ट्रेलिया-A के खिलाफ नजरें रहेंगी प्रदर्शन पर

September 21, 2026
आर्यवीर सहवाग ने ठोके 47 रन, फिफ्टी से चूके; भारत ने बनाए 341 रन

आर्यवीर सहवाग ने ठोके 47 रन, फिफ्टी से चूके; भारत ने बनाए 341 रन

September 21, 2026
IIT कानपुर से जापान क्रिकेट टीम तक पहुंचा बिहारी, वायरल हुआ ‘बिहारी कहां नहीं है भाई’ वाला जवाब

IIT कानपुर से जापान क्रिकेट टीम तक पहुंचा बिहारी, वायरल हुआ ‘बिहारी कहां नहीं है भाई’ वाला जवाब

September 21, 2026
बुध का चित्रा नक्षत्र में प्रवेश, इन 3 राशियों को 1 अक्टूबर तक रहना होगा सावधान

बुध का चित्रा नक्षत्र में प्रवेश, इन 3 राशियों को 1 अक्टूबर तक रहना होगा सावधान

September 21, 2026
AI को लेकर बराक ओबामा की चिंता, बोले- अब खुद सीख रहे AI सिस्टम

AI को लेकर बराक ओबामा की चिंता, बोले- अब खुद सीख रहे AI सिस्टम

September 21, 2026
प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

December 5, 2025
रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

December 8, 2025
विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के प्रयास रंग लाये,50 ग्राम पंचायतों में 25-25 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के प्रयास रंग लाये,50 ग्राम पंचायतों में 25-25 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

November 29, 2025
IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

October 26, 2025
बिहार में एनडीए को  प्रचंड जनादेश  मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

बिहार में एनडीए को प्रचंड जनादेश मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

November 14, 2025
डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

June 10, 2026

मानसिक स्वास्थ्य पर खुला संवाद जरूरी, विद्यार्थियों को मिला सकारात्मक जीवन का मंत्र

August 5, 2026
RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

January 9, 2026
ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

0
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

0
कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

0
चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

0
जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

0
10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

0
प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

0
नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

0

About Us

Insight TV News – एक ऑनलाइन मंच है जहाँ देश-विदेश की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और व्यवसाय से जुड़ी जानकारियाँ तुरंत उपलब्ध होती हैं। पाठकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखती है और हर समय, हर जगह समाचार पढ़ने की सुविधा प्रदान करती है।

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Contact Us

B-29, IT Park, Badwai
Near RGPV, Bhopal (M. P.) – 462033

Mobile: +91 93036 09004
Email: insighttvnews@gmail.com

WhatsApp: +91 93036 09004

  • Home
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Home
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved