Saturday, June 20, 2026
  • Insight Corporte
Insight TV News
Advertisement
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
Insight TV News
No Result
View All Result

AI ने ‘बैटमैन’ Val Kilmer को फिर किया जिंदा, मौत के 1 साल बाद नई फिल्म में वापसी!

Insight TV Admin by Insight TV Admin
March 20, 2026
in मनोरंजन
0
AI ने ‘बैटमैन’ Val Kilmer को फिर किया जिंदा, मौत के 1 साल बाद नई फिल्म में वापसी!
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

लॉस एंजिल्स

'बैटमैन फॉरएवर' और 'टॉप गन' जैसी फिल्‍मों के लिए पहचाने जाने वाले दिवंगत एक्‍टर वैल किल्‍मर की बीते साल अप्रैल में मौत हो गई थी। 65 साल की उम्र में उनका निधन हुआ था। अब जब फैंस यह मानकर चल रहे थे कि वह अपने फेवरेट एक्‍टर को पर्दे पर दोबारा नहीं देख पाएंगे, जनरेटिव AI ने उन्‍हें डिजिटली फिर से जिंदा कर दिया है। जी हां, आर्टिफिश‍ियल इंटेलिजेंस के जरिए हम और आप अपकमिंग फिल्‍म 'As Deep as the Grave' में वैल किल्‍मर को एक्‍ट‍िंग करते हुए देखेंगे। इस फिल्‍म के लिए उन्‍हें साल 2020 में कास्‍ट किया गया था। उन्‍होंने इसके कुछ हिस्‍सों की शूटिंग की थी, जबकि कई सीन शूट नहीं कर पाए थे। अब इस खबर ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। कई फैंस जहां एक्‍टर को दोबारा पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं, वहीं कइयों ने इसे तकनीक का 'घटिया इस्‍तेमाल' बताया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2020 में वैल किल्‍मर को इस फिल्‍म में कैथोलिक पादरी, फादर फ‍िंटन के रोल कास्ट किया गया था। तब इस फिल्‍म का नाम 'Canyon Of The Dead' था। हालांकि, एक्टर की कैंसर की बीमारी बढ़ गई, जिसकी वजह से वह इस फ‍िल्म के कई सीन शूट नहीं कर पाए। अब, छह साल बाद और वैल की मौत के एक साल बाद, दिवंगत एक्टर इसी फ‍िल्म के साथ स्क्रीन पर वापसी करने जा रहा है। नाम बदलकर अब 'As Deep As The Grave' कर दिया गया है। यह सब जनरेटिव AI की मदद से मुमकिन हो पाया है। फ‍िल्म का पहला लुक भी जारी कर दिया गया है।

'बिगड़ी सेहत के साथ वह शूट नहीं कर पाए'
फिल्म के राइटर और डायरेक्टर कोएर्ट वूरहीस कहते हैं, 'वही एकमात्र एक्टर थे, जिन्हें मैं इस रोल के लिए लेना चाहता था। यह रोल पूरी तरह से उन्हीं को ध्यान में रखकर लिखा गया था। इसमें उनकी मूल अमेरिकी विरासत और दक्षिण-पश्चिम से उनके जुड़ाव और प्यार को दिखाया गया है। कुछ दिन पहले मैं एक कॉल शीट देख रहा था, हमने उन्हें शूटिंग के लिए राज़ी कर लिया था। लेकिन वह उस समय सेहत से जुड़ी बहुत ही मुश्किल दौर से गुजर रहे थे और इसलिए वह यह काम नहीं कर पाए।'

वैल विल्‍मर और परिवार ने पहले ही दे दी थी AI के इस्‍तेमाल की इजाजत
'वैराइटी' की रिपोर्ट के मुताबिक, जनरेटिव AI की मदद से वैल किल्‍मर को पर्दे पर दिखाने के लिए उनकी और परिवार की इजाजत पहले ही ले ली गई थी। उनका परिवार इस फ‍िल्म का पूरा समर्थन कर रहा है और उन्होंने फ‍िल्म बनाने वालों को वैल की जवानी की तस्वीरें भी दी हैं, ताकि उनका इस्तेमाल किया जा सके। इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि उनकी फीस के बदले परिवार को मुआवजा भी दिया गया है।

डायरेक्‍टर बोले- वैल यही चाहते थे
डायरेक्‍टर कोएर्ट ने आगे बताया, 'उनके परिवार वाले बार-बार यही कह रहे थे कि यह फ‍िल्म उनके लिए कितनी अहम है और वैल भी इसका हिस्सा बनना चाहते थे। उन्हें सच में लगता था कि यह एक बहुत ही जरूरी कहानी है, जिसके साथ वह अपना नाम जोड़ना चाहते थे। इसी वजह से मुझे यह कहने का हौसला मिला कि, 'ठीक है, चलो इसे करते हैं।' भले ही कुछ लोग इसे विवादित कह सकते हैं, लेकिन वैल यही चाहते थे।'

फैंस बोले- यह सम्‍मान, दूसरे बोले- यह गलत ट्रेंड है
दूसरी ओर, सोशल मीडिया पर ही वैल किल्‍मर के AI अवतार को लेकर दो तरह की बातें हो रही हैं। एक फैन ने लिखा है, 'यकीन नहीं हो रहा है कि हम उन्‍हें पर्दे पर दोबारा देख पाएंगे। यह भावुक करने वाला पल होगा।' एक अन्‍य ने लिखा, 'यह वैल को एक सम्‍मान की तरह है।' हालांकि, कुछ यूजर्स यह भी कह रहे हैं कि यह 'गलत' है। एक ने कहा है, 'मुझे लगता है कि वैल जैसे बेहतरीन एक्‍टर के लिए यह करना, उनकी शानदार जिंदगी का अपमान है।' एक अन्‍य यूजर ने लिखा है, 'यह सिनेमा के लिए गलत ट्रेंड हो सकता है। यह प्रकृति की चाह के साथ ख‍िलवाड़ जैसा है।'

As Deep as the Grave फिल्‍म की कहानी
As Deep as the Grave की कहानी दक्षिण-पश्चिम के आर्कियोलॉजिस्ट एन और अर्ल मॉरिस के बारे में है। इसमें एरिजोना के Canyon de Chelly में उनके द्वारा की गई खुदाई और Navajo लोगों के इतिहास का पता लगाने की उनकी कोशिशों को दिखाया गया है। इस फ‍िल्म में एबिगेल लॉरी, टॉम फेल्टन, वेस स्टूडी और एबिगेल ब्रेस्लिन भी नजर आएंगे। AI की मदद से तैयार किया गया वैल किल्‍मर का किरदार फ‍िल्म के एक अहम हिस्से में दिखाई देगा। इसके ऑडियो में भी वैल की ही आवाज का इस्तेमाल किया गया है।

वैल किल्‍मर कौन थे
वैल किल्मर, को 'बैटमैन फॉरएवर' और 'टॉप गन' जैसी फ‍िल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए याद किया जाता है। बीते साल 1 अप्रैल, 2025 को 65 साल की उम्र में निधन हो गया। तब उन्‍हें निमोनिया हुआ था। वैल को 1986 की जबरदस्त हिट फ‍िल्म 'टॉप गन' में टॉम क्रूज के साथ एक राइवल नेवल एविएटर, टॉम 'आइसमैन' कजान्स्की के रोल से शोहरत मिली थी। वैल अपनी मृत्यु तक काम करते रहे। उनकी आखिरी फ‍िल्म 'टॉप गन: मेवरिक' थी, जिसमें वे टॉम क्रूज़ के साथ नजर आए थे। वह 'बैटमैन फॉरएवर' में ब्रूस वेन की भूमिका निभाने के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा उन्होंने ओलिवर स्टोन की फ‍िल्म 'द डोर्स' में जिम मॉरिसन का किरदार निभाया था।

साल 2014 में कैंसर, चली गई थी आवाज
साल 2014 में वैल को गले के कैंसर का पता चला था। ट्रेकियोटॉमी (गले में छेद करके सांस लेने का रास्ता बनाना) करवाने के बाद उनकी आवाज हमेशा के लिए चली गई थी। वैल की जिंदगी पर बनी एक डॉक्यूमेंट्री का प्रीमियर 2021 में कान फ‍िल्म फ‍ेस्टिवल में हुआ था। साल 2022 में आई 'टॉप गन: मेवर‍िक' के समय वैल ने अपनी आवाज चले जाने की समस्या का समाधान निकाला था। उनके किरदार 'आइसमैन' को कंप्यूटर पर टाइप करके बात करते हुए दिखाया गया। हालांकि वे कुछ देर के लिए फिल्‍म में बोलते भी हैं। तब AI की मदद से अपनी आवाज तैयार करने के लिए 'सोनैंटिक' के साथ उन्‍होंने साझेदारी की थी।

वैल विल्‍मर की शादी और बच्‍चे
वैल किल्‍मर की शादी एक्‍ट्रेस जोआन वैली से हुई थी, जिनसे उनकी मुलाकात रॉन हॉवर्ड की फैंटेसी फ‍िल्म 'विलो' (1988) के सेट पर हुई थी। यह शादी तलाक के साथ खत्म हो गई। उनके परिवार में उनके बच्चे, मर्सिडीज और जैक हैं।

Tags: ‘Batman’ Val Kilmer
Previous Post

CM पर धमकाने का आरोप, महिला पहुंची सुप्रीम कोर्ट; जज की टिप्पणी से बढ़ी चर्चा

Next Post

मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव: USS त्रिपोली की तैनाती से क्या ईरान युद्ध के संकेत?

Insight TV Admin

Insight TV Admin

Next Post
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव: USS त्रिपोली की तैनाती से क्या ईरान युद्ध के संकेत?

मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव: USS त्रिपोली की तैनाती से क्या ईरान युद्ध के संकेत?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
  • Comments
आज जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त, किसानों के खाते में आएंगे ₹2000

आज जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त, किसानों के खाते में आएंगे ₹2000

June 20, 2026
सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, जून में गोल्ड 6.5% और सिल्वर 11% तक टूटा

सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, जून में गोल्ड 6.5% और सिल्वर 11% तक टूटा

June 20, 2026
23 जून को होगी साय कैबिनेट की बैठक, धान बुआई और खाद-बीज की उपलब्धता पर रहेगा फोकस

23 जून को होगी साय कैबिनेट की बैठक, धान बुआई और खाद-बीज की उपलब्धता पर रहेगा फोकस

June 20, 2026
21 साल बाद MP में लौटेंगी सरकारी बसें, इंदौर से होगी सेवा की शुरुआत

21 साल बाद MP में लौटेंगी सरकारी बसें, इंदौर से होगी सेवा की शुरुआत

June 20, 2026
जशपुर दौरे पर रहेंगे CM साय, जैविक खेती कार्यशाला और जनकल्याण शिविर में करेंगे शिरकत

जशपुर दौरे पर रहेंगे CM साय, जैविक खेती कार्यशाला और जनकल्याण शिविर में करेंगे शिरकत

June 20, 2026
एमपी के हजारों कर्मचारियों को बड़ी राहत, पेंशन और पीएफ के लिए अब 4 महीने पहले करना होगा ऑनलाइन आवेदन

एमपी के हजारों कर्मचारियों को बड़ी राहत, पेंशन और पीएफ के लिए अब 4 महीने पहले करना होगा ऑनलाइन आवेदन

June 20, 2026
जोनाथन डेविड की हैट्रिक, कनाडा ने कतर को 6-0 से रौंदा

जोनाथन डेविड की हैट्रिक, कनाडा ने कतर को 6-0 से रौंदा

June 20, 2026
तेजस MK2 की ताकत से दुनिया हैरान! THAAD-आयरन डोम को दे सकता है चुनौती, राफेल जैसी रफ्तार का दावा

तेजस MK2 की ताकत से दुनिया हैरान! THAAD-आयरन डोम को दे सकता है चुनौती, राफेल जैसी रफ्तार का दावा

June 20, 2026
IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

October 26, 2025
बिहार में एनडीए को  प्रचंड जनादेश  मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

बिहार में एनडीए को प्रचंड जनादेश मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

November 14, 2025
RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

January 9, 2026
डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

June 10, 2026
Zoho Vani क्या है? अरट्टई के बाद Zoho का नया Free AI टूल चर्चा में!

Zoho Vani क्या है? अरट्टई के बाद Zoho का नया Free AI टूल चर्चा में!

October 4, 2025
MMS क्या होता है? जानें कैसे लीक होती हैं प्राइवेट वीडियो और क्या है सजा का प्रावधान

MMS क्या होता है? जानें कैसे लीक होती हैं प्राइवेट वीडियो और क्या है सजा का प्रावधान

November 28, 2025
विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

October 26, 2025
गौरवशाली इतिहास से युवा पीढ़ी को जोड़ने का सेतु -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सांस्कृतिक दृष्टि और ‘सम्राट विक्रमादित्य’ महानाट्य का संदेश

गौरवशाली इतिहास से युवा पीढ़ी को जोड़ने का सेतु -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सांस्कृतिक दृष्टि और ‘सम्राट विक्रमादित्य’ महानाट्य का संदेश

October 27, 2025
ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

0
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

0
कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

0
चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

0
जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

0
10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

0
प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

0
नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

0

About Us

Insight TV News – एक ऑनलाइन मंच है जहाँ देश-विदेश की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और व्यवसाय से जुड़ी जानकारियाँ तुरंत उपलब्ध होती हैं। पाठकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखती है और हर समय, हर जगह समाचार पढ़ने की सुविधा प्रदान करती है।

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Contact Us

B-29, IT Park, Badwai
Near RGPV, Bhopal (M. P.) – 462033

Mobile: +91 93036 09004
Email: insighttvnews@gmail.com

WhatsApp: +91 93036 09004

  • Home
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Home
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved