Thursday, January 15, 2026
  • Insight Corporte
Insight TV News
Advertisement
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
Insight TV News
No Result
View All Result

पाँचवे एशेज टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट से हराया, सीरीज 4-1 से जीती

Insight TV Admin by Insight TV Admin
January 8, 2026
in खेल
0
पाँचवे एशेज टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट से हराया, सीरीज 4-1 से जीती
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

 स‍िडनी
 पांचवें एशेज टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली. सिडनी टेस्ट में जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज पर मुहर लगाई. हालांकि मैच का अंत थोड़ा अस्त-व्यस्त रहा, जहां एलेक्स कैरी और कैमरन ग्रीन के बीच विकेटों के बीच दौड़ में गड़बड़ी दिखी. इसके बावजूद ग्रीन ने दो शानदार चौके लगाते हुए 22 रन पर नाबाद रहकर टीम को जीत दिलाई.

यह सीरीज दोनों टीमों की बल्लेबाजी गलतियों से भरी रही, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के मुकाबले कम चूक की और अहम मौकों पर बड़े व्यक्तिगत प्रदर्शन किए. एडिलेड टेस्ट में ही एशेज का फैसला हो गया था. हालांकि आखिरी दो टेस्ट में इंग्लैंड का प्रदर्शन कुछ हद तक बेहतर रहा.

इसके साथ ही इंग्लैंड की टीम का ऑस्ट्रेलिया में एशेज सीरीज जीतने का इंतजार और लंबा हो गया है. साल 2011 के बाद से इंग्लैंड अब तक ऑस्ट्रेलियाई की सरजमीं पर एक भी एशेज सीरीज नहीं जीत सका है. सिडनी टेस्ट में इंग्लैंड ने दूसरी पारी में दमदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 160 रन का लक्ष्य दिया, लेकिन कंगारू टीम ने इसे हासिल कर सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली. यह ऑस्ट्रेलिया की अपने घर में इंग्लैंड के खिलाफ लगातार चौथी एशेज सीरीज जीत है.

सिडनी टेस्ट में इंग्लैंड की दूसरी पारी में युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 154 रन बनाए. यह उनके टेस्ट करियर का पहला शतक रहा, जो उन्होंने एशेज जैसे बड़े प्लेटफॉर्म पर जड़ा. इंग्लैंड की दूसरी पारी 342 रन पर सिमटी, जिसमें हैरी ब्रूक ने 42 रन का योगदान दिया. ऑस्ट्रेलिया की ओर से दूसरी पारी में मिचेल स्टार्क और ब्यू वेबस्टर ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए.

इस टेस्ट से पहले ही ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने ऐलान कर दिया था कि यह उनका आखिरी टेस्ट मैच होगा. टीम ने उन्हें जीत के साथ यादगार विदाई दी. इससे पहले इंग्लैंड ने पहली पारी में जो रूट की 160 रन की शानदार पारी की बदौलत 384 रन बनाए थे.

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला. 'प्लेयर ऑफ द मैच' ट्रेविस हेड ने 166 गेंदों पर 24 चौकों और एक छक्के की मदद से 163 रन की बेहतरीन पारी खेली. कप्तान स्टीव स्मिथ ने भी 220 गेंदों पर 16 चौकों और एक छक्के के साथ 138 रन बनाए. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहली पारी में 567 रन बनाकर 183 रन की अहम बढ़त हासिल की.

183 रन से पिछड़कर उतरी इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में शुरुआत से ही दबाव में नजर आई. जैकब बेथेल को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं सका. बेथेल ने 265 गेंदों में 15 चौके लगाते हुए 154 रन बनाए और अपनी प्रतिभा द‍िखाई. 

160 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को ट्रेविस हेड और जेक वेदराल्ड ने 62 रन की मजबूत शुरुआत दिलाई. हालांकि इसके बाद हेड 29 रन और वेदराल्ड 34 रन बनाकर आउट हो गए. तीसरे नंबर पर उतरे मार्नस लाबुशेन 37 रन पर रन आउट हुए, जबकि कप्तान स्मिथ 12 रन ही बना सके.

अपने टेस्ट करियर की आखिरी पारी में उस्मान ख्वाजा सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए, जिससे ऑस्ट्रेलिया ने 121 रन तक अपने पांच विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद एलेक्स कैरी (नाबाद 16) और कैमरन ग्रीन (नाबाद 22) ने संयम के साथ बल्लेबाजी करते हुए टीम को 31.2 ओवर में पांच विकेट से जीत दिला दी और एशेज सीरीज पर कब्जा जमा लिया.

एशेज सीरीज 2025-26 के मैचों के नतीजे 
पहला टेस्ट (पर्थ): ऑस्ट्रेलिया 8 विकेट से जीता
दूसरा टेस्ट (ब्रिस्बेन): ऑस्ट्रेलिया 8 विकेट से जीता
तीसरा टेस्ट (एडिलेड): ऑस्ट्रेलिया 82 रन से जीता
चौथा टेस्ट (मेलबर्न): इंग्लैंड 4 विकेट से जीता
पांचवां टेस्ट (सिडनी): ऑस्ट्रेलिया 5 विकेट से जीता

Tags: Ashes Test.
Previous Post

भारत का देसी F-35 तैयार, दुश्‍मनों के लिए आसमान में खतरा, एयर डिफेंस सिस्टम को मिलेगी कड़ी चुनौती

Next Post

अंबिकापुर में मोर मकान-मोर चिन्हारी प्रक्रिया संपन्न, आवासों का लाटरी पद्धति से हुआ आवंटन

Insight TV Admin

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
  • Comments
15 जनवरी का राशिफल: ग्रहों की स्थिति और जानिए किस राशी की किस्मत बदलने वाली है

15 जनवरी का राशिफल: ग्रहों की स्थिति और जानिए किस राशी की किस्मत बदलने वाली है

January 14, 2026
मिचेल-यंग की घातक जोड़ी, भारत की ‘बत्ती गुल’; न्यूजीलैंड ने सीरीज में की बराबरी

मिचेल-यंग की घातक जोड़ी, भारत की ‘बत्ती गुल’; न्यूजीलैंड ने सीरीज में की बराबरी

January 14, 2026
झूठ ममता बनर्जी की पहचान बन चुका है, महिलाएं ही देंगी जवाब– सुकांत मजूमदार का हमला

झूठ ममता बनर्जी की पहचान बन चुका है, महिलाएं ही देंगी जवाब– सुकांत मजूमदार का हमला

January 14, 2026
ईरान पर ट्रंप का सख्त रुख: कूटनीति खत्म, नए टैरिफ लगाए, प्रदर्शनकारियों के समर्थन का ऐलान

ईरान पर ट्रंप का सख्त रुख: कूटनीति खत्म, नए टैरिफ लगाए, प्रदर्शनकारियों के समर्थन का ऐलान

January 14, 2026
ईरान में हालात बेकाबू, भारत ने अपने नागरिकों से कहा—तुरंत देश छोड़ें, अब तक 2000 मौतें

ईरान में हालात बेकाबू, भारत ने अपने नागरिकों से कहा—तुरंत देश छोड़ें, अब तक 2000 मौतें

January 14, 2026
सावरकर की तस्वीर हटाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, याचिकाकर्ता पूर्व अधिकारी को कड़ी फटकार

सावरकर की तस्वीर हटाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, याचिकाकर्ता पूर्व अधिकारी को कड़ी फटकार

January 14, 2026
करहीडीह ईकाई साहु समाज के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में तहसील अध्यक्ष पोषण साहू शामिल हुए

करहीडीह ईकाई साहु समाज के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में तहसील अध्यक्ष पोषण साहू शामिल हुए

January 14, 2026
दिग्विजय सिंह का राज्यसभा से किनारा, तीसरी बार नहीं जाएंगे संसद के उच्च सदन में—क्या है कांग्रेस की अंदरूनी रणनीति?

दिग्विजय सिंह का राज्यसभा से किनारा, तीसरी बार नहीं जाएंगे संसद के उच्च सदन में—क्या है कांग्रेस की अंदरूनी रणनीति?

January 14, 2026
बिहार में एनडीए को  प्रचंड जनादेश  मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

बिहार में एनडीए को प्रचंड जनादेश मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

November 14, 2025
विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

October 26, 2025
Zoho Vani क्या है? अरट्टई के बाद Zoho का नया Free AI टूल चर्चा में!

Zoho Vani क्या है? अरट्टई के बाद Zoho का नया Free AI टूल चर्चा में!

October 4, 2025
IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

October 26, 2025
गौरवशाली इतिहास से युवा पीढ़ी को जोड़ने का सेतु -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सांस्कृतिक दृष्टि और ‘सम्राट विक्रमादित्य’ महानाट्य का संदेश

गौरवशाली इतिहास से युवा पीढ़ी को जोड़ने का सेतु -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सांस्कृतिक दृष्टि और ‘सम्राट विक्रमादित्य’ महानाट्य का संदेश

October 27, 2025
MMS क्या होता है? जानें कैसे लीक होती हैं प्राइवेट वीडियो और क्या है सजा का प्रावधान

MMS क्या होता है? जानें कैसे लीक होती हैं प्राइवेट वीडियो और क्या है सजा का प्रावधान

November 28, 2025
नीति आयोग का सुझाव: बात-बात पर लाइसेंस और निरीक्षण राज को खत्म किया जाए

नीति आयोग का सुझाव: बात-बात पर लाइसेंस और निरीक्षण राज को खत्म किया जाए

November 27, 2025
लाड़ली बहनों को इस माह से मिलेंगे 1500 रूपये

लाड़ली बहनों को इस माह से मिलेंगे 1500 रूपये

November 12, 2025
ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

0
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

0
कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

0
चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

0
जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

0
10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

0
प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

0
नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

0

About Us

Insight TV News – एक ऑनलाइन मंच है जहाँ देश-विदेश की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और व्यवसाय से जुड़ी जानकारियाँ तुरंत उपलब्ध होती हैं। पाठकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखती है और हर समय, हर जगह समाचार पढ़ने की सुविधा प्रदान करती है।

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Contact Us

B-29, IT Park, Badwai
Near RGPV, Bhopal (M. P.) – 462033

Mobile: +91 93036 09004
Email: insighttvnews@gmail.com

WhatsApp: +91 93036 09004

  • Home
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Home
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved