Friday, August 7, 2026
  • Insight Corporte
Insight TV News
Advertisement
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
Insight TV News
No Result
View All Result

ब्रिक्स डेलीगेट्स का भोपाल के पर्यटन स्थलों ने मोहा मन

Insight TV Admin by Insight TV Admin
August 7, 2026
in मध्य प्रदेश
0
ब्रिक्स डेलीगेट्स का भोपाल के पर्यटन स्थलों ने मोहा मन
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

भोपाल 

मध्यप्रदेश का दिल और 'झीलों की नगरी' भोपाल इन दिनों ऐतिहासिक और गौरवशाली आयोजन का साक्षी बन रहा है। ब्रिक्स सम्मेलन न केवल देशों के बीच सांस्कृतिक सेतु का कार्य कर रहा है, बल्कि ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः – हार्मनी फॉर ऑल’ की पावन भावना को भी जीवंत कर रहा है। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य ब्रिक्स देशों की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता और प्राचीन परंपराओं को एक मंच पर पिरोना, कलात्मक सहयोग को बढ़ावा देना और पारंपरिक मानवीय मूल्यों को विश्व पटल पर स्थापित करना है।

भोपाल के पर्यटन स्थलों एवं अनुभव ने ब्रिक्स डेलीगेट्स का मन मोह लिया है। मध्यप्रदेश पर्यटन द्वारा अतिथियों के लिए विशेष भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। डेलीगेट्स ने हैरिटेज वॉक के माध्यम से भोपाल के ऐतिहासिक स्थल गौहर महल, इकबाल मैदान और ऐतिहासिक मोती मस्जिद के वास्तुशिल्प का अनुभव प्राप्त हुआ।

प्राकृतिक सौंदर्य से परिचित होते हुए, डेलीगेट्स ने वन विहार नेशनल पार्क की जैव-विविधता को सराहा और अपर लेक (बड़ा तालाब) में शिकारा की सैर का आनंद लिया। इसी दौरान बर्ड वाचिंग को उन्होंने अपने जीवन का एक यादगार और अद्वितीय अनुभव बताया। भ्रमण के अगले चरण में, अतिथियों ने भोपाल के जीवंत बाज़ारों—चौक बाज़ार, नया बाज़ार और भोपाल हाट—में हस्तकला और स्थानीय संस्कृति की अद्भुत झलक देखी। अपनी भारत यात्रा और विशेष रूप से भोपाल के हार्दिक आदर-सत्कार की प्रशंसा करते हुए डेलीगेट्स ने माना कि भोपाल न केवल अपने गौरवशाली अतीत को संजोए हुए है, बल्कि यह मेहमाननवाज़ी के मामले में भी विश्व के बेहतरीन केंद्रों में से एक है।

भोपाल की यादें, सांस्कृतिक सेतु और आत्मीयता का संगम : महानिदेशक  हामिद मोस्तफवी

अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक आदान-प्रदान एवं संगठनों के महानिदेशक,  हामिद मोस्तफवी ने भोपाल की अपनी यात्रा को एक 'बेहद खूबसूरत और यादगार' अनुभव बताया है। वन विहार नेशनल पार्क के भ्रमण के उपरांत उन्होंने न केवल इस स्थल की प्राकृतिक विशेषताओं और वैज्ञानिक महत्व की सराहना की, बल्कि यहाँ की ज्ञानवर्धक जानकारी को भी अत्यंत सराहा।  मोस्तफवी ने भोपाल की सुंदरता और ऐतिहासिक गौरव को रेखांकित करते हुए कहा कि यहाँ की समृद्ध वनस्पति और पक्षियों की विविधता पर्यटकों को सहज ही आकर्षित करती है। भारत और ईरान के बीच सदियों पुराने संबंधों को याद करते हुए  मोस्तफवी ने कहा कि हिंदी और फारसी भाषाओं में मौजूद शब्दगत समानताएं, दोनों राष्ट्रों के गहरे सांस्कृतिक जुड़ाव और साझा विरासत का जीवंत प्रमाण हैं। उन्होंने इन भाषाई संबंधों को दोनों देशों के बीच मैत्री का एक मजबूत सेतु बताया। भोपाल में मिले स्नेह और आतिथ्य से अभिभूत  मोस्तफवी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा, "यहाँ की आत्मीय मेहमाननवाज़ी हृदय में सदा याद रहेगी।

मध्यप्रदेश आकर बहुत खुशी हुई -ईरान के उप मंत्री के सलाहकार  अयूब देहघांकर

ईरान के सांस्कृतिक मामलों के उप मंत्री के सलाहकार  अयूब देहघांकर ने वन विहार नेशनल पार्क के भ्रमण के दौरान कहा कि उन्हें यहां आकर खुशी हुई। वन विहार में पृथ्वी और हमारी प्राकृतिक विरासत के संरक्षण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। इस तरह के प्रयास न केवल हमारी धरती और प्राकृतिक धरोहर को संरक्षित करने में सहायक हैं, बल्कि इनका लाभ पूरी दुनिया को मिलता है। ऐसे महत्वपूर्ण प्रयासों के लिए हम आयोजकों और इससे जुड़े सभी लोगों का हृदय से धन्यवाद करते हैं।

भोपाल भ्रमण करना मेरे लिए बेहद अनूठा और यादगार अनुभव:  हाइिलिंग

चीन से आए  हाइिलिंग ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश ने उनका मन मोह लिया है। यहां भ्रमण करना उनके लिए बेहद अनूठा और यादगार अनुभव रहा। यहां हमने न केवल प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया, बल्कि पक्षियों, सरीसृपों, बाघों और यहां की जैव विविधता के बारे में भी बहुत कुछ जानने का अवसर मिला। सबसे खास बात यहां मिली आत्मीय मेहमाननवाजी और पेशेवर मार्गदर्शन रहा। स्थानीय मेजबानों ने जिस गर्मजोशी और समर्पण के साथ हमारा स्वागत किया, वह बेहद सराहनीय है। इसके लिए मैं सभी का हृदय से धन्यवाद करता हूं। उन्होंने कहा कि वह दुनियाभर के पर्यटकों से आग्रह करेंगे कि सभी मध्यप्रदेश की प्राकृतिक एवं वन्यजीव संपदा का अनुभव अवश्य लें।

झीलों की नगरी के आतिथ्य, समृद्ध जैव-विविधता और सांस्कृतिक धरोहर ने वैश्विक मंच पर भारत की छाप को और अधिक प्रगाढ़ किया है। ब्रिक्स प्रतिनिधियों की यह सराहना दोनों देशों के बीच मजबूत होते सांस्कृतिक और मानवीय संबंधों का प्रमाण है। भोपाल की यह खूबसूरत यात्रा सभी डेलीगेट्स के हृदयों में सदैव एक अमिट छाप बनकर हमेशा ताजा रहेगी। यह आयोजन अंततः 'वसुधैव कुटुंबकम' और 'सर्वे भवन्तु सुखिनः' के संदेश को पूरी दुनिया में प्रसारित करने में पूर्णतः सफल रहा है।

 

Tags: Bhopal's tourist attractionsfeatured
Previous Post

शहडोल संभागीय अध्यक्ष प्रकाश सोनी ने लगाए नीम के पौधे

Next Post

नगरीय विकास एवं आवास विभाग का प्रदेश स्तरीय जनसंवाद एवं सेवा वितरण अभियान हुआ प्रारंभ

Insight TV Admin

Insight TV Admin

Next Post
नगरीय विकास एवं आवास विभाग का प्रदेश स्तरीय जनसंवाद एवं सेवा वितरण अभियान हुआ प्रारंभ

नगरीय विकास एवं आवास विभाग का प्रदेश स्तरीय जनसंवाद एवं सेवा वितरण अभियान हुआ प्रारंभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
  • Comments
बंदियों की समय पूर्व रिहाई दूसरे बंदियों को भी अच्छे आचरण के लिए करेगी प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

बंदियों की समय पूर्व रिहाई दूसरे बंदियों को भी अच्छे आचरण के लिए करेगी प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

August 7, 2026

138 करोड़ की लागत से नांदघाट-मुंगेली रोड होगा फोरलेन

August 7, 2026
13वीं पश्चिम क्षेत्रीय पुलिस समन्वय समिति की बैठक इंदौर में सम्पन्न

13वीं पश्चिम क्षेत्रीय पुलिस समन्वय समिति की बैठक इंदौर में सम्पन्न

August 7, 2026
नगरीय विकास एवं आवास विभाग का प्रदेश स्तरीय जनसंवाद एवं सेवा वितरण अभियान हुआ प्रारंभ

नगरीय विकास एवं आवास विभाग का प्रदेश स्तरीय जनसंवाद एवं सेवा वितरण अभियान हुआ प्रारंभ

August 7, 2026
ब्रिक्स डेलीगेट्स का भोपाल के पर्यटन स्थलों ने मोहा मन

ब्रिक्स डेलीगेट्स का भोपाल के पर्यटन स्थलों ने मोहा मन

August 7, 2026
शहडोल संभागीय अध्यक्ष प्रकाश सोनी ने लगाए नीम के पौधे

शहडोल संभागीय अध्यक्ष प्रकाश सोनी ने लगाए नीम के पौधे

August 7, 2026
Bastar में बेरोजगार युवाओं से 7 महीने में ₹6.5 करोड़ की ठगी, 27 आरोपी जेल भेजे गए

Bastar में बेरोजगार युवाओं से 7 महीने में ₹6.5 करोड़ की ठगी, 27 आरोपी जेल भेजे गए

August 7, 2026
ढाई साल की उपलब्धियाँ- छत्तीसगढ़ का श्रमिक कल्याण के क्षेत्र में नई पहचान

ढाई साल की उपलब्धियाँ- छत्तीसगढ़ का श्रमिक कल्याण के क्षेत्र में नई पहचान

August 7, 2026
प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

December 5, 2025
रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

December 8, 2025
IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

October 26, 2025
बिहार में एनडीए को  प्रचंड जनादेश  मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

बिहार में एनडीए को प्रचंड जनादेश मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

November 14, 2025
डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

June 10, 2026
RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

January 9, 2026
MMS क्या होता है? जानें कैसे लीक होती हैं प्राइवेट वीडियो और क्या है सजा का प्रावधान

MMS क्या होता है? जानें कैसे लीक होती हैं प्राइवेट वीडियो और क्या है सजा का प्रावधान

November 28, 2025
Zoho Vani क्या है? अरट्टई के बाद Zoho का नया Free AI टूल चर्चा में!

Zoho Vani क्या है? अरट्टई के बाद Zoho का नया Free AI टूल चर्चा में!

October 4, 2025
ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

0
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

0
कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

0
चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

0
जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

0
10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

0
प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

0
नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

0

About Us

Insight TV News – एक ऑनलाइन मंच है जहाँ देश-विदेश की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और व्यवसाय से जुड़ी जानकारियाँ तुरंत उपलब्ध होती हैं। पाठकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखती है और हर समय, हर जगह समाचार पढ़ने की सुविधा प्रदान करती है।

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Contact Us

B-29, IT Park, Badwai
Near RGPV, Bhopal (M. P.) – 462033

Mobile: +91 93036 09004
Email: insighttvnews@gmail.com

WhatsApp: +91 93036 09004

  • Home
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Home
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved