Tuesday, May 12, 2026
  • Insight Corporte
Insight TV News
Advertisement
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
Insight TV News
No Result
View All Result

टैरिफ वॉर के बीच बर्गर किंग की बड़ी योजना: चीन और भारत में करेगा कारोबार

Insight TV Admin by Insight TV Admin
January 21, 2026
in बिज़नेस
0
टैरिफ वॉर के बीच बर्गर किंग की बड़ी योजना: चीन और भारत में करेगा कारोबार
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली

भारत में काफी पॉपुलर फास्ट फूड चेन में से एक बर्गर किंग भी है. यह अमेरिका की पुरानी और मशहूर बर्गर कंपनी है, जो यहां व्हॉपर, चिकन बर्गर, फ्रेंच फ्राइज और कोल्ड ड्रिंक्स जैसी चीजें बेचती है. लोग इसे मैकडॉनल्ड्स और केएफसी से तुलना करते हैं, क्योंकि ये तीनों ही क्विक सर्विस रेस्टोरेंट यानी क्यूएसआर सेक्टर में बड़े नाम हैं. बर्गर किंग भारत में 575 से ज्यादा आउटलेट्स चला रही है. ये दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर, चेन्नई जैसे बड़े शहरों से लेकर छोटे शहरों तक फैली हुई है. कंपनी हर साल नए स्टोर खोल रही है और ग्रोथ पर फोकस कर रही है. भारत में बर्गर किंग चलाने वाली कंपनी रेस्टोरेंट ब्रांड्स एशिया (आरबीए) अब नए हाथों में जा रही है. चाइनीज वोक ब्रांड की मालिक कंपनी इंस्पिरा ग्लोबल आरबीए में कंट्रोलिंग स्टेक ले रही है.

यह डील अमेरिका की पुरानी बर्गर कंपनी बर्गर किंग के भारत वाले ऑपरेटर को खरीदने जैसी है, क्योंकि बर्गर किंग अमेरिका की सबसे पुरानी और मशहूर ब्रांड्स में से एक है. अभी वैश्विक स्तर पर अमेरिका-चीन के बीच टैरिफ वॉर चल रही है, ऐसे में यह डील काफी चर्चा में है. इस डील के तहत एवरस्टोन कैपिटल अपनी पूरी 11.26 प्रतिशत हिस्सेदारी इंस्पिरा ग्लोबल को बेच रही है. एवरस्टोन ने यह हिस्सेदारी अपने निवेश वाहन क्यूएसआर एशिया के जरिए रखी थी. इस बिक्री से एवरस्टोन को करीब 460 करोड़ रुपये मिलेंगे. डील ₹70 प्रति शेयर पर हुई है, जो बीएसई पर मंगलवार को बंद हुए ₹64 के क्लोजिंग प्राइस से लगभग 10 प्रतिशत ज्यादा है.
1500 करोड़ का फ्रेश कैपिटल

इंस्पिरा ग्लोबल के प्रमोटर्स आयुष अग्रवाल और मधुसूदन अग्रवाल ने कंपनी में और पैसा लगाने का ऐलान किया है. वे ₹900 करोड़ इक्विटी शेयर के जरिए और ₹600 करोड़ वॉरंट के जरिए निवेश करेंगे. कुल मिलाकर यह करीब ₹1500 करोड़ का फ्रेश कैपिटल होगा. यह निवेश आरबीए में नए प्रमोटर के रूप में इंस्पिरा को मजबूत बनाएगा और कंपनी को ग्रोथ के लिए पैसा मिलेगा. इस डील से ओपन ऑफर भी ट्रिगर होगा, जिसमें पब्लिक शेयरहोल्डर्स को भी शेयर बेचने का मौका मिलेगा. आरबीए भारत और इंडोनेशिया में बर्गर किंग चलाती है. इंडोनेशिया में पोपाइज ब्रांड भी उसी के पास है. भारत में बर्गर किंग के 575 से ज्यादा आउटलेट्स हैं. यह मैकडॉनल्ड्स और केएफसी जैसी बड़ी कंपनियों से सीधा मुकाबला करती है. फास्ट फूड सेक्टर में अभी उपभोक्ता खर्च कम होने से स्लोडाउन चल रहा है, लेकिन इंस्पिरा ग्लोबल को भरोसा है कि यह सेक्टर हाई ग्रोथ वाला है.

60 से 80 नए रेस्टोरेंट्स खोलने की प्लानिंग

इंस्पिरा ग्लोबल का फूड एंड बेवरेज हिस्सा लेनेक्सिस फूडवर्क्स पहले से ही 45 से ज्यादा शहरों में 250 से अधिक चाइनीज वोक रेस्टोरेंट्स चला रहा है. आयुष अग्रवाल ने कहा कि यह निवेश उनकी कंज्यूमर बिजनेस पर फोकस को मजबूत करेगा और हाई-ग्रोथ क्यूएसआर सेक्टर में मौजूदगी बढ़ाएगा. वे ब्रांड को अच्छे से संभालने, ऑपरेशनल एक्सीलेंस और स्मार्ट कैपिटल यूज पर जोर देंगे.

यह डील आरबीए को नई एनर्जी देगी. कंपनी हर साल 60 से 80 नए रेस्टोरेंट्स खोलने की प्लानिंग कर रही है. आने वाले सालों में आउटलेट्स की संख्या बढ़ाकर 800 तक पहुंचाने और ग्रॉस प्रॉफिट मार्जिन 70 प्रतिशत तक करने का लक्ष्य है. एवरस्टोन कैपिटल ने सालों पहले निवेश किया था और अब एग्जिट कर रही है. इंस्पिरा ग्लोबल के आने से बर्गर किंग भारत में और तेजी से फैल सकती है. आम लोग अब देखेंगे कि क्या बर्गर किंग के आउटलेट्स बढ़ेंगे और नई चीजें मिलेंगी. यह डील फास्ट फूड मार्केट में बड़ा बदलाव ला सकती है.

Tags: Burger Kingtop-news
Previous Post

रायपुर : मंत्री रामविचार नेताम ने केन्द्रीय कृषि मंत्री चौहान से की मुलाकात

Next Post

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी: ट्रंप ने हाथ बढ़ाया तो ‘काट देंगे’

Insight TV Admin

Insight TV Admin

Next Post
ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी: ट्रंप ने हाथ बढ़ाया तो ‘काट देंगे’

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी: ट्रंप ने हाथ बढ़ाया तो ‘काट देंगे’

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
  • Comments
राशिफल 12 मई 2026: आज के दिन कैरियर, प्रेम और वित्त पर जानें सभी राशियों की संभावनाएं

राशिफल 12 मई 2026: आज के दिन कैरियर, प्रेम और वित्त पर जानें सभी राशियों की संभावनाएं

May 11, 2026
एक करोड़ लोग अगर हफ्ते में 3 दिन वर्क फ्रॉम होम करें, ₹70,000 करोड़ बचेंगे!

एक करोड़ लोग अगर हफ्ते में 3 दिन वर्क फ्रॉम होम करें, ₹70,000 करोड़ बचेंगे!

May 11, 2026
एमपी निर्वाचन आयोग ने 3500 अभ्यर्थियों को 2027 नगरीय चुनाव के लिए अयोग्य किया

एमपी निर्वाचन आयोग ने 3500 अभ्यर्थियों को 2027 नगरीय चुनाव के लिए अयोग्य किया

May 11, 2026
गलवान शहीद चीनी सैनिकों की प्रतिमाओं से लिपटी मांएं, मदर्स डे पर चीन से आया भावुक वीडियो

गलवान शहीद चीनी सैनिकों की प्रतिमाओं से लिपटी मांएं, मदर्स डे पर चीन से आया भावुक वीडियो

May 11, 2026
रायपुर जेल की महिला कैदी अब वीडियो कॉल से परिवार से मिल सकेंगी, स्क्रीन पर देख भावुक हुईं

रायपुर जेल की महिला कैदी अब वीडियो कॉल से परिवार से मिल सकेंगी, स्क्रीन पर देख भावुक हुईं

May 11, 2026
जगदलपुर में अंतिम संस्कार विवाद: मतांतरण के बाद गुस्साए लोगों ने जमीन नहीं दी

जगदलपुर में अंतिम संस्कार विवाद: मतांतरण के बाद गुस्साए लोगों ने जमीन नहीं दी

May 11, 2026
पेंड्रा में 500 साल पुरानी हस्तलिखित ‘अथ श्रीमद्भागवत गीता’ और अन्य प्राचीन पांडुलिपियां मिलीं

पेंड्रा में 500 साल पुरानी हस्तलिखित ‘अथ श्रीमद्भागवत गीता’ और अन्य प्राचीन पांडुलिपियां मिलीं

May 11, 2026
सेंट्रल यूनिवर्सिटी को 15 दिन में वेतन भुगतान का अल्टीमेटम, हाईकोर्ट ने लिया सख्त रुख

सेंट्रल यूनिवर्सिटी को 15 दिन में वेतन भुगतान का अल्टीमेटम, हाईकोर्ट ने लिया सख्त रुख

May 11, 2026
IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

October 26, 2025
बिहार में एनडीए को  प्रचंड जनादेश  मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

बिहार में एनडीए को प्रचंड जनादेश मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

November 14, 2025
RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

January 9, 2026
Zoho Vani क्या है? अरट्टई के बाद Zoho का नया Free AI टूल चर्चा में!

Zoho Vani क्या है? अरट्टई के बाद Zoho का नया Free AI टूल चर्चा में!

October 4, 2025
MMS क्या होता है? जानें कैसे लीक होती हैं प्राइवेट वीडियो और क्या है सजा का प्रावधान

MMS क्या होता है? जानें कैसे लीक होती हैं प्राइवेट वीडियो और क्या है सजा का प्रावधान

November 28, 2025
विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

October 26, 2025
गौरवशाली इतिहास से युवा पीढ़ी को जोड़ने का सेतु -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सांस्कृतिक दृष्टि और ‘सम्राट विक्रमादित्य’ महानाट्य का संदेश

गौरवशाली इतिहास से युवा पीढ़ी को जोड़ने का सेतु -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सांस्कृतिक दृष्टि और ‘सम्राट विक्रमादित्य’ महानाट्य का संदेश

October 27, 2025
नीति आयोग का सुझाव: बात-बात पर लाइसेंस और निरीक्षण राज को खत्म किया जाए

नीति आयोग का सुझाव: बात-बात पर लाइसेंस और निरीक्षण राज को खत्म किया जाए

November 27, 2025
ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

0
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

0
कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

0
चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

0
जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

0
10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

0
प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

0
नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

0

About Us

Insight TV News – एक ऑनलाइन मंच है जहाँ देश-विदेश की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और व्यवसाय से जुड़ी जानकारियाँ तुरंत उपलब्ध होती हैं। पाठकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखती है और हर समय, हर जगह समाचार पढ़ने की सुविधा प्रदान करती है।

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Contact Us

B-29, IT Park, Badwai
Near RGPV, Bhopal (M. P.) – 462033

Mobile: +91 93036 09004
Email: insighttvnews@gmail.com

WhatsApp: +91 93036 09004

  • Home
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Home
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved