Wednesday, September 16, 2026
  • Insight Corporte
Insight TV News
Advertisement
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
Insight TV News
No Result
View All Result

छत्तीसगढ़: सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, सुकमा में 10 और बीजापुर में 2 नक्सली ढेर

Insight TV Admin by Insight TV Admin
January 3, 2026
in छत्तीसगढ़, राज्य
0
छत्तीसगढ़: सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, सुकमा में 10 और बीजापुर में 2 नक्सली ढेर
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

सुकमा 

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षाबलों का बड़ा अभियान जारी है। सुकमा और बीजापुर जिलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ चल रही है। सुकमा जिले के किस्टाराम क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 10 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है, जबकि इलाके में अब भी रुक-रुककर फायरिंग जारी है। दूसरी ओर बीजापुर जिले में दो माओवादियों को ढेर कर दिया गया है, जिनके शव और हथियार बरामद कर लिए गए हैं।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक माओवादियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिलने के बाद डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) की टीम ने नक्सल विरोधी अभियान शुरू किया था। इसी दौरान शनिवार तड़के नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में मुठभेड़ शुरू हो गई।

माओवादियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने नक्सल विरोधी अभियान शुरू किया था। डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) की टीम ऑपरेशन पर निकली थी। इसी दौरान शनिवार तड़के नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

सुबह करीब 5 बजे से माओवादियों के साथ रुक-रुककर मुठभेड़ जारी है। सर्च ऑपरेशन के दौरान अब तक बीजापुर क्षेत्र से दो नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ की पुष्टि एसपी जितेंद्र यादव ने की है।

सुरक्षा कारणों को देखते हुए मुठभेड़ के सटीक स्थान और ऑपरेशन में शामिल सुरक्षाबलों की संख्या का खुलासा नहीं किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, अभियान पूरा होने के बाद विस्तृत जानकारी आधिकारिक रूप से जारी की जाएगी।

3 जनवरी की सुबह करीब 5 बजे से लगातार रुक-रुककर गोलीबारी चल रही है। बीजापुर में हुई मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने अब तक दो नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। मुठभेड़ की पुष्टि बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने की है। उन्होंने बताया कि इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है और सुरक्षाबल पूरी सतर्कता के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

सुरक्षा कारणों को देखते हुए फिलहाल मुठभेड़ के सटीक स्थान और ऑपरेशन में शामिल जवानों की संख्या सार्वजनिक नहीं की गई है। अधिकारियों का कहना है कि अभियान पूरा होने के बाद विस्तृत जानकारी आधिकारिक रूप से साझा की जाएगी।

हाल के दिनों में तेज हुए नक्सल विरोधी अभियान

गौरतलब है कि 8 दिन पहले पड़ोसी राज्य ओडिशा के कंधमाल जिले में हुए एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने 1 करोड़ रुपये के इनामी नक्सली नेता गणेश उईके समेत 6 माओवादियों को मार गिराया था। उस कार्रवाई में दो महिला नक्सली भी ढेर हुई थीं और बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए गए थे। छत्तीसगढ़ और सीमावर्ती राज्यों में लगातार हो रही इन कार्रवाइयों को नक्सल नेटवर्क पर अब तक का बड़ा दबाव माना जा रहा है।

Yearender 2025 – छत्तीसगढ़ के बड़े नक्सल एनकाउंटर

 छत्तीसगढ़ में मार्च 2026 तक नक्सल खात्मे का लक्ष्य रखा गया है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बस्तर दौरे में नक्सलियों से हथियार छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने की अपील की थी. इस अपील के बाद बड़ी संख्या में नक्सलियों ने फोर्स के सामने हथियार डाले. जिन नक्सलियों ने हथियार के साथ फोर्स को चुनौती देने की कोशिश की उनके नामो निशान मिट गए.साल 2025 बड़े नक्सलियों के खात्मे के लिए भी जाना जाएगा.
दिसंबर

19.12.2025 : बीजापुर जिले में सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी नक्सली मारा गया. ASP चंद्रकांत गोवर्णा ने बताया कि भैरमगढ़ पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले इंद्रावती क्षेत्र में डीआरजी टीम ने तलाशी अभियान चलाया था.जिसमें एक नक्सली ढेर हुआ.

18.12.2025: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 नक्सली मारे गए, जिनमें कई हिंसक घटनाओं में शामिल एक महिला नक्सली भी थी. गोलापल्ली पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पहाड़ी वन क्षेत्र में यह मुठभेड़ हुई.

03.12.2025: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के गंगालूर में हुई मुठभेड़ में पीएलजीए कंपनी नंबर 2 के कमांडर मोदियामी वेल्ला समेत 18 नक्सली मारे गए. मुठभेड़ में तीन सुरक्षाकर्मी भी शहीद हो गए, जबकि दो घायल हुए. छत्तीसगढ़ सरकार ने वेल्ला पर 8 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था.
नवंबर

18.11.2025: आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले के मारेदुमिल्ली वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 6 माओवादी मारे गए. इनमें बस्तर का वरिष्ठ माओवादी नेता और केंद्रीय समिति सदस्य माडवी हिड़मा भी शामिल था.

11.11.2025: बीजापुर जिले में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में 6 नक्सली मारे गए. इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम क्षेत्र में वरिष्ठ माओवादी कैडरों की उपस्थिति की सूचना के आधार पर नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी.

सितंबर

28.09.2025: छत्तीसगढ़ के कांकेर में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में 14 लाख रुपए के 3 इनामी नक्सली मारे गए. कांकेर पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलेसला के मुताबिक कांकेर और गरियाबंद जिलों की सीमा पर स्थित छिंदखड़क गांव के पास एक पहाड़ी पर मुठभेड़ हुई.

22.09.2025: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र के जंगलों में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 2 नक्सली मारे गए. नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर, महाराष्ट्र से सटे अबूझमाड़ के मूसफरशी जंगलों में एक अभियान शुरू किया गया और सुबह गोलीबारी शुरू हो गई. नारायणपुर के एसपी रॉबिन्सन गुड़िया ने कहा कि महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर अबूझमाड़ के जंगलों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई.

11.09.2025: छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों ने हाल के वर्षों में अपनी सबसे बड़ी सफलताओं में से एक को अंजाम दिया, जब उन्होंने गरियाबंद क्षेत्र में एक सुनियोजित अभियान में 10 कट्टर नक्सलियों को मार गिराया. मारे गए लोगों में मोदम बालकृष्ण उर्फ ​​मोनाज (CCM) भी शामिल था, जिस पर एक करोड़ रुपए का इनाम था.

5.22 करोड़ रुपए के इनामी 10 नक्सली मारे गए: रायपुर रेंज के आईजी अमरीश मिश्रा ने बताया कि गरियाबंद मुठभेड़ में 10 नक्सली मारे गए. इनमें बालकृष्ण उर्फ मनोज उर्फ ​​बलन्ना भी शामिल था, जिस पर एक करोड़ रुपए का इनाम था.इस मुठभेड़ में अन्य नक्सली भी मारे गए, जिन पर कुल मिलाकर 4.22 करोड़ रुपए का इनाम था.

अगस्त

13.08.2025: छत्तीसगढ़ के मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले में पुलिस और सुरक्षा बलों ने भीषण मुठभेड़ में दो वरिष्ठ माओवादी नेताओं को मार गिराया. यह मुठभेड़ मदनवाड़ा क्षेत्र के बांदा पहाड़ रेतेगांव इलाके में पुलिस और सुरक्षा बलों के तलाशी अभियान के दौरान हुई, जिसमें विशेष क्षेत्रीय समिति के सदस्य विजय रेड्डी और संभागीय समिति के सचिव लोकेश सलामे सहित दो शीर्ष नक्सली मारे गए. पुलिस अधीक्षक वाईपी सिंह ने बताया कि दोनों माओवादी संगठन के कट्टर सदस्य थे और लंबे समय से सक्रिय थे.

जुलाई

27.07.2025: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में 4 नक्सली मारे गए. बीजापुर एसपी जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि बीजापुर जिले के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से के एक जंगल में शाम को उस समय गोलीबारी शुरू हो गई, जब सुरक्षा बलों की एक टीम नक्सली कार्यकर्ताओं की मौजूदगी की सूचना मिलने पर नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी.

19.07.2025: नारायणपुर जिले में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में 6 नक्सली मारे गए. अबूझमाड़ क्षेत्र के जंगल में उस समय गोलीबारी शुरु हुई, जब सुरक्षा बलों की संयुक्त टीमें नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद इलाके में नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थीं.

07.07.2025: सुरक्षा बलों ने राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान एक कुख्यात नक्सली स्नाइपर को मार गिराया. मारे गए नक्सली की पहचान पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) बटालियन नंबर 1 की कंपनी नंबर 2 के उप कमांडर सोढ़ी कन्ना के रूप में हुई , जिस पर 8 लाख रुपए का इनाम था.

जून

26.06.2025: नारायणपुर जिले के कोहकमेटा पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत अबूझमाड़ क्षेत्र के घने जंगलों में सुरक्षा बलों के साथ भीषण मुठभेड़ में 2 महिला नक्सली मारी गईं. जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की संयुक्त टीम द्वारा चलाया गया यह अभियान माड़ डिवीजन से संबंधित वरिष्ठ माओवादी कैडरों की उपस्थिति के बारे में विशिष्ट खूफिया सूचनाओं पर आधारित था.

20.06.2025: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में एक महिला नक्सली मारी गई.यह मुठभेड़ छोटेबेठिया पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में स्थित एक पहाड़ी जंगल में हुई. कांकेर पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलेसला ने बताया कि यह घटना तब घटी, जब जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी.

11.06.2025: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए. यह मुठभेड़ कुकनार पुलिस स्टेशन के अंतर्गत पुसगुना गांव के जंगल में हुई.

06.06.2025: बीजापुर जिले के इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने 45 लाख रुपए के इनामी भास्कर उर्फ ​​मैलारपु अदेल्लू उर्फ ​​भास्कर राव को मार गिराया. भास्कर राव तेलंगाना राज्य समिति का विशेष समिति सदस्य था. भास्कर तेलंगाना के आदिलाबाद जिले के उरुमडला गांव का निवासी था. छत्तीसगढ़ सरकार ने भास्कर पर 25 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था, जबकि तेलंगाना ने 20 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था.

05.06.2025: सुरक्षा बलों ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान में एक मुठभेड़ में वरिष्ठ माओवादी विचारक और केंद्रीय समिति के सदस्य नरसिम्हा चालम उर्फ ​​गौतम उर्फ ​​सुधाकर को मार गिराया.

मई

21.05.2025: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर डिवीजन में नारायणपुर-दंतेवाड़ा सीमा पर सुरक्षा बलों के साथ हुई भीषण मुठभेड़ में नक्सल नेता नंबला केशव राव उर्फ ​​बसवराजू समेत 28 नक्सली मारे गए. राज्य पुलिस की एक इकाई, जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) का एक जवान भी इस मुठभेड़ में शहीद हो गया.

07.05.2025: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के जंगलों में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 15 नक्सली मारे गए. करेगुट्टा पहाड़ियों के जंगलों में गोलीबारी के बाद सुरक्षाकर्मियों ने मुठभेड़ स्थल से वर्दीधारी एक महिला माओवादी का शव और एक 303 राइफल बरामद की.
मार्च

20.03.2025: छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर जिलों में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में 30 नक्सली और एक पुलिस जवान मारे गए. पहली मुठभेड़ में 26 नक्सली मारे गए, जो बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा से लगे वन क्षेत्र में हुई, जबकि दूसरी मुठभेड़ कोरोस्कोडो गांव, छोटेबेटिया पुलिस स्टेशन क्षेत्र में हुई, जिसमें चार नक्सली मारे गए.

Tags: featuredNaxalites
Previous Post

ब्रह्मोस से तेज रफ्तार, चीनी मिसाइल DF-12 का बड़ा भाई, ब्रह्मास्‍त्र K-4 पाकिस्‍तान जैसे दुश्‍मनों के लिए खतरा

Next Post

सीएम साय ने प्रदेशवासियों को लोकपर्व छेरछेरा की दी बधाई, अन्न करते हैं दान

Insight TV Admin

Insight TV Admin

Next Post
सीएम साय ने प्रदेशवासियों को लोकपर्व छेरछेरा की दी बधाई, अन्न करते हैं दान

सीएम साय ने प्रदेशवासियों को लोकपर्व छेरछेरा की दी बधाई, अन्न करते हैं दान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
  • Comments
16 सितंबर राशिफल: बुधवार को चमकेगी इन राशियों की किस्मत, धन लाभ के बनेंगे योग

16 सितंबर राशिफल: बुधवार को चमकेगी इन राशियों की किस्मत, धन लाभ के बनेंगे योग

September 15, 2026
राहुल गांधी का 19 सितंबर को इंदौर दौरा

राहुल गांधी का 19 सितंबर को इंदौर दौरा

September 15, 2026
भूपेश बघेल का केंद्र और साय सरकार पर हमला

भूपेश बघेल का केंद्र और साय सरकार पर हमला

September 15, 2026
सीमेंस एनर्जी उज्जैन में करेगी 2,053 करोड़ का निवेश

सीमेंस एनर्जी उज्जैन में करेगी 2,053 करोड़ का निवेश

September 15, 2026
सेवा संकल्प अभियान’: सीएम साय की अनूठी पहल

सेवा संकल्प अभियान’: सीएम साय की अनूठी पहल

September 15, 2026
डीजल के दाम एक झटके में 40% बढ़े, सीरिया में मचा बवाल

डीजल के दाम एक झटके में 40% बढ़े, सीरिया में मचा बवाल

September 15, 2026
Emmy Awards 2026 Winners: ड्रामा-कॉमेडी में किसने मारी बाजी? जीन स्मार्ट ने रचा इतिहास, टॉम हॉलैंड ने किया डेब्यू

Emmy Awards 2026 Winners: ड्रामा-कॉमेडी में किसने मारी बाजी? जीन स्मार्ट ने रचा इतिहास, टॉम हॉलैंड ने किया डेब्यू

September 15, 2026
एशियाई खेलों में पहली बार शामिल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे वरुण सान्याल

एशियाई खेलों में पहली बार शामिल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे वरुण सान्याल

September 15, 2026
प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

December 5, 2025
रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

December 8, 2025
विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के प्रयास रंग लाये,50 ग्राम पंचायतों में 25-25 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के प्रयास रंग लाये,50 ग्राम पंचायतों में 25-25 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

November 29, 2025
IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

October 26, 2025
बिहार में एनडीए को  प्रचंड जनादेश  मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

बिहार में एनडीए को प्रचंड जनादेश मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

November 14, 2025
डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

June 10, 2026

मानसिक स्वास्थ्य पर खुला संवाद जरूरी, विद्यार्थियों को मिला सकारात्मक जीवन का मंत्र

August 5, 2026
RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

January 9, 2026
ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

0
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

0
कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

0
चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

0
जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

0
10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

0
प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

0
नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

0

About Us

Insight TV News – एक ऑनलाइन मंच है जहाँ देश-विदेश की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और व्यवसाय से जुड़ी जानकारियाँ तुरंत उपलब्ध होती हैं। पाठकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखती है और हर समय, हर जगह समाचार पढ़ने की सुविधा प्रदान करती है।

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Contact Us

B-29, IT Park, Badwai
Near RGPV, Bhopal (M. P.) – 462033

Mobile: +91 93036 09004
Email: insighttvnews@gmail.com

WhatsApp: +91 93036 09004

  • Home
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Home
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved