Friday, November 27, 2026
  • Insight Corporte
Insight TV News
Advertisement
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
Insight TV News
No Result
View All Result

गढ़फुलझर को आस्था, अध्यात्म और सामाजिक समरसता के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करेंगे : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Insight TV Admin by Insight TV Admin
November 27, 2026
in छत्तीसगढ़, राज्य
0
गढ़फुलझर को आस्था, अध्यात्म और सामाजिक समरसता के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करेंगे : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

गढ़फुलझर को आस्था, अध्यात्म और सामाजिक समरसता के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करेंगे : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक नानक सागर साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था, विशेष कीर्तन समागम में हुए शामिल

नानकसागर के विकास के लिए एक करोड़ रुपये की घोषणा, सर्वसुविधायुक्त अंबेडकर भवन और सार्वजनिक उद्यान का भी होगा निर्माण

गुरु नानक देव जी का प्रेम, समानता और मानवता का संदेश संपूर्ण समाज के लिए प्रेरणास्रोत : मुख्यमंत्री साय

गढ़फुलझर की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक विरासत को सहेजकर पवित्र धाम के रूप में किया जाएगा विकसित

रायपुर 
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि गुरु नानक देव जी की पावन स्मृतियों से जुड़ा महासमुंद जिले का गढ़फुलझर छत्तीसगढ़ की अनमोल आध्यात्मिक और ऐतिहासिक धरोहर है। इस पवित्र स्थल को आस्था, अध्यात्म, सेवा और सामाजिक समरसता के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश की समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। गढ़फुलझर का विकास इस प्रकार किया जाएगा कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए श्रद्धा, सद्भाव और सामाजिक एकता का प्रेरणास्रोत बने।
मुख्यमंत्री साय आज महासमुंद जिले के बसना विकासखंड अंतर्गत गढ़फुलझर स्थित ऐतिहासिक नानक सागर साहिब गुरुद्वारे में सिख समाज द्वारा आयोजित विशेष कीर्तन समागम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने गुरुद्वारे में मत्था टेककर प्रदेशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली के लिए अरदास की तथा श्रद्धापूर्वक शबद कीर्तन का श्रवण किया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ का सौभाग्य है कि प्रथम सिख गुरु गुरु नानक देव जी महाराज के पावन चरण इस धरती पर पड़े थे। लगभग पांच शताब्दी पूर्व उनके आगमन की स्मृतियां आज भी गढ़फुलझर की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक पहचान का अभिन्न हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि तत्कालीन राजा भैंना द्वारा पांच एकड़ भूमि दान किए जाने का प्रसंग इस क्षेत्र की उदारता, श्रद्धा और सद्भाव की गौरवशाली परंपरा को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गढ़फुलझर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि विभिन्न समाजों की साझा आस्था और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। सिख समाज, कोलता समाज, आदिवासी समाज सहित सभी समुदायों की भावनाओं से जुड़े इस स्थल का समग्र विकास किया जाएगा। हमारा प्रयास है कि गढ़फुलझर एक ऐसे पवित्र धाम के रूप में प्रतिष्ठित हो, जहां आध्यात्मिक शांति के साथ सामाजिक सद्भाव और मानवीय मूल्यों का संदेश भी प्रसारित हो।

नानकसागर के विकास के लिए एक करोड़ रुपये की घोषणा

मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर नानकसागर के विकास के लिए एक करोड़ रुपये की राशि प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने क्षेत्र में सर्वसुविधायुक्त अंबेडकर भवन तथा सार्वजनिक उद्यान के निर्माण की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन कार्यों से क्षेत्र में धार्मिक, सामाजिक और सार्वजनिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही गढ़फुलझर की पहचान एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक एवं पर्यटन केंद्र के रूप में और सुदृढ़ होगी।

गुरु नानक देव जी के आदर्शों में समाहित है मानव कल्याण का मार्ग

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने संपूर्ण मानवता को प्रेम, करुणा, समानता, परिश्रम और सेवा का मार्ग दिखाया। उनका संदेश किसी एक समाज या समुदाय तक सीमित नहीं, बल्कि समूची मानवता के कल्याण का संदेश है। 'सरबत दा भला' की भावना हमें सभी के सुख, समृद्धि और कल्याण के लिए कार्य करने की प्रेरणा देती है।

मुख्यमंत्री ने सिख समाज की सेवा भावना, परिश्रम और परोपकार की परंपरा की सराहना करते हुए कहा कि गुरुद्वारों में संचालित लंगर सेवा सामाजिक समानता और मानवीय एकता का अनुपम उदाहरण है। यहां जाति, धर्म, ऊंच-नीच और आर्थिक स्थिति का कोई भेद नहीं होता। सभी लोग एक पंगत में बैठकर भोजन करते हैं। यही गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं का वास्तविक स्वरूप है, जो समाज को जोड़ने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारी सरकार भी सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की भावना के अनुरूप समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। विकास का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे और प्रदेश में शांति, सद्भाव तथा समृद्धि का वातावरण बना रहे, यही हमारा संकल्प है।

गढ़फुलझर की ऐतिहासिक विरासत को मिलेगी नई पहचान

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बसना विधायक संपत अग्रवाल ने कहा कि गढ़फुलझर का ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व अत्यंत गौरवशाली है। छत्तीसगढ़ की धरती जहां भगवान श्रीराम के ननिहाल के रूप में विख्यात है, वहीं गुरु नानक देव जी की पावन स्मृतियों से जुड़ा गढ़फुलझर भी प्रदेश की समृद्ध धार्मिक विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र है।

उन्होंने कहा कि लगभग 500 वर्ष पूर्व गुरु नानक देव जी के यहां आगमन और प्रवास की स्मृतियां इस स्थल को विशेष महत्व प्रदान करती हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा की गई घोषणाओं से नानकसागर एवं गढ़फुलझर के विकास को नई गति मिलेगी। इससे धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहन मिलने के साथ इस ऐतिहासिक स्थल की पहचान प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर और व्यापक होगी।

इस अवसर पर जत्थेदार बाबा साहिब सिंह, राज्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा, क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सवन्नी, छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा सहित सिख समाज एवं विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधिगण तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Tags: featuredvishnu
Previous Post

WhatsApp यूजर्स सावधान! CERT-In ने जारी किया सुरक्षा अलर्ट, बचने के लिए बताए जरूरी उपाय

Next Post

नक्सलवाद से निपटने वाले C-60 कमांडो की नई भूमिका, अब शहरों में संभालेंगे सुरक्षा मोर्चा

Insight TV Admin

Insight TV Admin

Next Post
नक्सलवाद से निपटने वाले C-60 कमांडो की नई भूमिका, अब शहरों में संभालेंगे सुरक्षा मोर्चा

नक्सलवाद से निपटने वाले C-60 कमांडो की नई भूमिका, अब शहरों में संभालेंगे सुरक्षा मोर्चा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
  • Comments
‘न्यूनतम सरकार, अधिकतम सुशासन’ की राह पर छत्तीसगढ़

‘न्यूनतम सरकार, अधिकतम सुशासन’ की राह पर छत्तीसगढ़

November 27, 2026
स्टे हटते ही ऐशबाग का आखिरी मकान भी ध्वस्त, जनता क्वार्टर की 1.73 एकड़ जमीन पर सवाल

स्टे हटते ही ऐशबाग का आखिरी मकान भी ध्वस्त, जनता क्वार्टर की 1.73 एकड़ जमीन पर सवाल

November 27, 2026
छत्तीसगढ़ में 39 लाख से अधिक महिलाओं को चूल्हे के धुएं से मिली आजादी

छत्तीसगढ़ में 39 लाख से अधिक महिलाओं को चूल्हे के धुएं से मिली आजादी

November 27, 2026

राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा की कार हादसे का शिकार, हाथ में आई चोट; बेटा और गनमैन भी थे सवार

November 27, 2026
*छत्तीसगढ़ में अब तक 4.44 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी*

*छत्तीसगढ़ में अब तक 4.44 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी*

November 27, 2026
तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर कल जलेगा दीप, दीपथून स्तंभ को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश

तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर कल जलेगा दीप, दीपथून स्तंभ को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश

November 27, 2026
नक्सलवाद से निपटने वाले C-60 कमांडो की नई भूमिका, अब शहरों में संभालेंगे सुरक्षा मोर्चा

नक्सलवाद से निपटने वाले C-60 कमांडो की नई भूमिका, अब शहरों में संभालेंगे सुरक्षा मोर्चा

November 27, 2026
गढ़फुलझर को आस्था, अध्यात्म और सामाजिक समरसता के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करेंगे : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

गढ़फुलझर को आस्था, अध्यात्म और सामाजिक समरसता के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करेंगे : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

November 27, 2026
प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

December 5, 2025
विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के प्रयास रंग लाये,50 ग्राम पंचायतों में 25-25 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के प्रयास रंग लाये,50 ग्राम पंचायतों में 25-25 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

November 29, 2025
रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

December 8, 2025
IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

October 26, 2025
डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

June 10, 2026
विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

October 26, 2025
बिहार में एनडीए को  प्रचंड जनादेश  मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

बिहार में एनडीए को प्रचंड जनादेश मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

November 14, 2025
गौरवशाली इतिहास से युवा पीढ़ी को जोड़ने का सेतु -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सांस्कृतिक दृष्टि और ‘सम्राट विक्रमादित्य’ महानाट्य का संदेश

गौरवशाली इतिहास से युवा पीढ़ी को जोड़ने का सेतु -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सांस्कृतिक दृष्टि और ‘सम्राट विक्रमादित्य’ महानाट्य का संदेश

October 27, 2025
ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

0
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

0
कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

0
चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

0
जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

0
10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

0
प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

0
नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

0

Recent Posts

  • ‘न्यूनतम सरकार, अधिकतम सुशासन’ की राह पर छत्तीसगढ़
  • स्टे हटते ही ऐशबाग का आखिरी मकान भी ध्वस्त, जनता क्वार्टर की 1.73 एकड़ जमीन पर सवाल
  • छत्तीसगढ़ में 39 लाख से अधिक महिलाओं को चूल्हे के धुएं से मिली आजादी
  • राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा की कार हादसे का शिकार, हाथ में आई चोट; बेटा और गनमैन भी थे सवार
  • *छत्तीसगढ़ में अब तक 4.44 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी*

Recent Comments

No comments to show.

About Us

Insight TV News – एक ऑनलाइन मंच है जहाँ देश-विदेश की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और व्यवसाय से जुड़ी जानकारियाँ तुरंत उपलब्ध होती हैं। पाठकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखती है और हर समय, हर जगह समाचार पढ़ने की सुविधा प्रदान करती है।

Archives

  • November 2026
  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Contact Us

B-29, IT Park, Badwai
Near RGPV, Bhopal (M. P.) – 462033

Mobile: +91 93036 09004
Email: insighttvnews@gmail.com

WhatsApp: +91 93036 09004

  • Home
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Home
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved