Saturday, November 28, 2026
  • Insight Corporte
Insight TV News
Advertisement
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
Insight TV News
No Result
View All Result

गेमिंग चिप बनाने वाली Nvidia कैसे बनी AI की बादशाह, जानिए CUDA की पूरी कहानी

Insight TV Admin by Insight TV Admin
November 27, 2026
in टेक
0
गेमिंग चिप बनाने वाली Nvidia कैसे बनी AI की बादशाह, जानिए CUDA की पूरी कहानी
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

आज ChatGPT से लेकर Gemini तक, दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की चर्चा है. कोई AI से तस्वीरें बना रहा है, कोई वीडियो तैयार कर रहा है और कोई अपना पूरा काम AI से करवा रहा है. लेकिन इन सभी AI टूल्स के पीछे एक ऐसी टेक्नोलॉजी काम करती है, जिसके बारे में आमतौर पर बहुत कम लोग जानते हैं. इसका नाम है CUDA यानी कंप्यूट यूनिफाइड डिवाइस आर्किटेक्चर.

अगर आपको लगता है कि एनवीडिया सिर्फ AI चिपसेट की वजह से इतनी बड़ी और पॉपुलर कंपनी है तो आप गलत हैं. असली कहानी कुछ और है.

CUDA नाम की टेक्नोलॉजी को बनाने वाली कंपनी आज दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे प्रभावशाली टेक कंपनियों में शामिल है. इसके AI चिप्स की मांग इतनी ज्यादा है कि दुनिया की बड़ी टेक कंपनियां इन्हें खरीदने के लिए अरबों डॉलर खर्च कर रही हैं. लेकिन एनवीडिया की असली ताकत सिर्फ उसके महंगे GPU चिप्स नहीं हैं. कंपनी ने करीब 20 साल पहले एक ऐसा सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म तैयार किया था, जिसने आज उसे AI की दुनिया में मजबूत बढ़त दिलाई है.

इस प्लेटफॉर्म का नाम CUDA है. दिलचस्प बात यह है कि एनवीडिया ने इसे तब पेश किया था, जब दुनिया में ChatGPT जैसे AI टूल्स का कोई नामोनिशान नहीं था. कंपनी उस समय कंप्यूटर गेम और ग्राफिक्स के लिए GPU बना रही थी. लेकिन CUDA ने इन ग्राफिक्स चिप्स को सिर्फ गेम खेलने तक सीमित नहीं रहने दिया. इसने इन्हें वैज्ञानिक रिसर्च, मशीन लर्निंग और AI जैसे मुश्किल काम करने के काबिल बना दिया.

सवाल है कि आखिर CUDA है क्या? यह एनवीडिया के चिप्स को इतना खास कैसे बनाता है? और अगर किसी दूसरी कंपनी के पास भी पावरफुल चिप है तो वह एनवीडिया को आसानी से पीछे क्यों नहीं छोड़ पा रही?

सबसे पहले समझिए CUDA क्या है?
CUDA का पूरा नाम Compute Unified Device Architecture है. यह एनवीडिया का बनाया हुआ एक कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म और प्रोग्रामिंग मॉडल है. आसान भाषा में कहें तो यह एक ऐसा सॉफ्टवेयर सिस्टम है, जिसकी मदद से डेवलपर्स एनवीडिया के GPU की पावर का इस्तेमाल करके मुश्किल और बड़े कैलकुलेशन तेजी से कर सकते हैं.

इसे एक उदाहरण से समझिए. आपके कंप्यूटर में CPU और GPU दोनों होते हैं. CPU को कंप्यूटर का दिमाग कहा जा सकता है. यह अलग-अलग तरह के काम संभालता है और एक समय में कई तरह के टास्क्स को पूरा करता है.

दूसरी तरफ GPU एक साथ बहुत सारे छोटे कैलकुलेशन करने में माहिर होता है. यही वजह है कि गेम में ग्राफिक्स दिखाने से लेकर AI मॉडल ट्रेन करने तक GPU की जरूरत पड़ती है.

लेकिन सिर्फ पावरफुल GPU होने से काम नहीं चलता. कंप्यूटर को यह भी पता होना चाहिए कि GPU से काम कैसे करवाना है. CUDA इसी काम में मदद करता है.

मान लीजिए आपके पास एक बहुत शक्तिशाली इंजन है, लेकिन उसे चलाने का सही सिस्टम नहीं है. तब उस इंजन की पूरी ताकत इस्तेमाल करना मुश्किल होगा. GPU इंजन की तरह है और CUDA उसे सही तरीके से चलाने वाला सिस्टम.

CUDA डेवलपर्स को ऐसे प्रोग्राम और ऐप बनाने की सुविधा देता है, जो GPU की कैपेसिटी का पूरा फायदा उठा सकें.

AI की दुनिया में CUDA इतना जरूरी क्यों है?
आज AI मॉडल को तैयार करना कोई छोटा काम नहीं है. ChatGPT जैसे बड़े AI मॉडल को ट्रेन करने के लिए अरबों-खरबों डेटा पॉइंट्स पर कैलकुलेशन करना पड़ता है.

अगर यह पूरा काम सामान्य CPU से किया जाए तो इसमें बहुत ज्यादा समय लग सकता है. GPU एक साथ हजारों छोटे कैलकुलेशन कर सकता है. इससे AI मॉडल की ट्रेनिंग और दूसरे मुश्किल काम तेज हो सकते हैं.

लेकिन यहां एक और समस्या है. हर GPU को अलग तरीके से प्रोग्राम करना आसान नहीं होता. डेवलपर्स को ऐसे टूल्स चाहिए, जिनकी मदद से वे हार्डवेयर का सही इस्तेमाल कर सकें.

CUDA इसी परेशानी को कम करता है. एनवीडिया ने इसके साथ कई लाइब्रेरी, कंपाइलर, डेवलपर टूल और सॉफ्टवेयर उपलब्ध कराए हैं. इनके जरिए डेवलपर्स AI मॉडल ट्रेन करने, डेटा का विश्लेषण करने और वैज्ञानिक रिसर्च जैसे काम कर सकते हैं. इसका फायदा यह हुआ कि AI बनाने वाली कंपनियों और रिसर्चर्स के लिए एनवीडिया के GPU पर काम करना आसान होता गया.

एनवीडिया ने 2006 में ही देख लिया था AI का भविष्य
CUDA की शुरुआत साल 2006 में हुई थी. उस समय Nvidia मुख्य रूप से गेमिंग और कंप्यूटर ग्राफिक्स के लिए GPU बनाती थी. कंपनी ने महसूस किया कि GPU सिर्फ गेम में बेहतर तस्वीरें दिखाने के लिए ही इस्तेमाल नहीं हो सकते. इनकी मदद से दूसरे मुश्किल कंप्यूटिंग काम भी तेजी से किए जा सकते हैं.

यहीं से CUDA की कहानी शुरू हुई.
शुरुआत में इसका इस्तेमाल वैज्ञानिक रिसर्च, मौसम की जानकारी, मेडिकल रिसर्च और इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में होने लगा. धीरे-धीरे मशीन लर्निंग और AI रिसर्च करने वाले लोगों ने भी GPU की ताकत का इस्तेमाल करना शुरू किया.

साल 2012 में AlexNet नाम के एक AI मॉडल ने ImageNet इमेज पहचान प्रतियोगिता में बड़ी सफलता हासिल की. इस मॉडल की ट्रेनिंग एनवीडिया के GPU पर हुई थी. AI की दुनिया में इस घटना को एक अहम मोड़ माना जाता है.

इसके बाद AI रिसर्च में GPU का इस्तेमाल तेजी से बढ़ने लगा. एनवीडिया के लिए यह एक बड़ा मौका था, क्योंकि कंपनी के पास पहले से GPU के साथ काम करने वाला CUDA प्लेटफॉर्म मौजूद था.

यानी जब AI की मांग बढ़ी तो एनवीडिया को सिर्फ चिप बनाने वाली कंपनी के तौर पर शुरुआत नहीं करनी पड़ी. उसके पास पहले से तैयार सॉफ्टवेयर और डेवलपर इकोसिस्टम था

.क्या CUDA की वजह से Nvidia को कोई आसानी से टक्कर नहीं दे पा रहा?
यही एनवीडिया की सबसे बड़ी बढ़त मानी जाती है. मान लीजिए किसी कंपनी ने एनवीडिया के बराबर ताकत वाला GPU तैयार कर लिया. कागज पर उसकी परफॉर्मेंस भी शानदार है. लेकिन अगर उस GPU के लिए जरूरी सॉफ्टवेयर, टूल्स और लाइब्रेरी उपलब्ध नहीं हैं तो डेवलपर्स के लिए उस पर काम करना मुश्किल हो सकता है.

दूसरी तरफ एनवीडिया के पास CUDA का पुराना और बड़ा इकोसिस्टम है. दुनिया भर के डेवलपर्स, रिसर्चर्स और कंपनियां कई सालों से इस प्लेटफॉर्म पर काम कर रहे हैं.

उन्होंने अपने सॉफ्टवेयर, AI मॉडल और काम करने के तरीके एनवीडिया के GPU और CUDA के हिसाब से तैयार किए हैं. अब अगर कोई कंपनी एनवीडिया को छोड़कर दूसरे हार्डवेयर पर जाना चाहती है तो उसे सिर्फ GPU बदलने की जरूरत नहीं होगी. कई मामलों में उसे अपना सॉफ्टवेयर, कोड और काम करने का तरीका भी बदलना पड़ सकता है.

इसमें समय और पैसा दोनों खर्च होते हैं. यही वजह है कि एनवीडिया के मुकाबले कोई दूसरा GPU खरीदना सिर्फ कीमत और स्पीड की तुलना करने जैसा आसान फैसला नहीं है.

इसे एक उदाहरण से समझिए. अगर आपने कई साल तक Android फोन इस्तेमाल किया है तो आप उसके ऐप्स और सिस्टम के आदी हो जाते हैं. अचानक किसी दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए आपको अपना इस्तेमाल करने का तरीका बदलना पड़ सकता है. CUDA के साथ भी कुछ ऐसा ही है. एनवीडिया ने सिर्फ हार्डवेयर नहीं बेचा, बल्कि डेवलपर्स को ऐसा पूरा माहौल दिया जिसमें वे आसानी से काम कर सकें.

क्या AMD और दूसरी कंपनियां CUDA को चुनौती दे सकती हैं?
एनवीडिया के सामने सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक AMD जैसी कंपनियों से आती है. AMD भी AI और डेटा सेंटर के लिए GPU बना रही है. इसके अलावा Google, Amazon और Microsoft जैसी बड़ी टेक कंपनियां अपने खास AI चिप्स तैयार कर रही हैं.

लेकिन इन कंपनियों के लिए चुनौती सिर्फ तेज चिप बनाना नहीं है. उन्हें डेवलपर्स को ऐसे सॉफ्टवेयर टूल भी देने होंगे, जिनसे वे आसानी से अपने हार्डवेयर पर काम कर सकें.

AMD का ROCm एक ऐसा सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म है, जिसे GPU कंप्यूटिंग और AI के लिए तैयार किया गया है. इसका मकसद डेवलपर्स को AMD के GPU पर काम करने का विकल्प देना है.

दूसरी तरफ खुले सॉफ्टवेयर और दूसरे प्रोग्रामिंग सिस्टम भी CUDA पर निर्भरता कम करने की कोशिश कर रहे हैं. इसका मतलब यह है कि CUDA का कोई विकल्प नहीं है, ऐसा कहना सही नहीं होगा. लेकिन एनवीडिया के पास डेवलपर्स और सॉफ्टवेयर का जो बड़ा नेटवर्क है, उसे चुनौती देना आसान नहीं है.

OECD की एक रिपोर्ट भी बताती है कि एनवीडिया की GPU बाजार में बढ़त के पीछे उसके हार्डवेयर के साथ CUDA सॉफ्टवेयर का बड़ा योगदान है. रिपोर्ट के मुताबिक, AI में इस्तेमाल होने वाले GPU बाजार में एनवीडिया की हिस्सेदारी बहुत ज्यादा रही है और CUDA एक तरह से इंडस्ट्री का अहम स्टैंडर्ड बन चुका है.

Tags: gaming chip
Previous Post

मुंबई इंडियंस में फिर होगी रोहित शर्मा की ताजपोशी? शाम 5:45 बजे होगा नए कप्तान का ऐलान

Next Post

CGPSC में अध्यक्ष नहीं होने से टूटी परंपरा, संविधान दिवस पर भर्ती विज्ञापन जारी नहीं

Insight TV Admin

Insight TV Admin

Next Post
CGPSC में अध्यक्ष नहीं होने से टूटी परंपरा, संविधान दिवस पर भर्ती विज्ञापन जारी नहीं

CGPSC में अध्यक्ष नहीं होने से टूटी परंपरा, संविधान दिवस पर भर्ती विज्ञापन जारी नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
  • Comments
एमपी के सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता पर सवाल, 80 विद्यार्थी अपनी कक्षा के स्तर के अनुरूप नहीं

एमपी के सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता पर सवाल, 80 विद्यार्थी अपनी कक्षा के स्तर के अनुरूप नहीं

November 27, 2026
11 बी.टी. रोड सहित 15 कार्यों के लिए 5.50 करोड़ स्वीकृत उप मुख्यमंत्री  अरुण साव के अनुमोदन के बाद मंजूरी आदेश जारी

11 बी.टी. रोड सहित 15 कार्यों के लिए 5.50 करोड़ स्वीकृत उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद मंजूरी आदेश जारी

November 27, 2026
28 नवंबर राशिफल: शनिवार को इन राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, चमकेगी किस्मत

28 नवंबर राशिफल: शनिवार को इन राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, चमकेगी किस्मत

November 27, 2026
‘न्यूनतम सरकार, अधिकतम सुशासन’ की राह पर छत्तीसगढ़

‘न्यूनतम सरकार, अधिकतम सुशासन’ की राह पर छत्तीसगढ़

November 27, 2026
स्टे हटते ही ऐशबाग का आखिरी मकान भी ध्वस्त, जनता क्वार्टर की 1.73 एकड़ जमीन पर सवाल

स्टे हटते ही ऐशबाग का आखिरी मकान भी ध्वस्त, जनता क्वार्टर की 1.73 एकड़ जमीन पर सवाल

November 27, 2026
छत्तीसगढ़ में 39 लाख से अधिक महिलाओं को चूल्हे के धुएं से मिली आजादी

छत्तीसगढ़ में 39 लाख से अधिक महिलाओं को चूल्हे के धुएं से मिली आजादी

November 27, 2026

राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा की कार हादसे का शिकार, हाथ में आई चोट; बेटा और गनमैन भी थे सवार

November 27, 2026
*छत्तीसगढ़ में अब तक 4.44 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी*

*छत्तीसगढ़ में अब तक 4.44 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी*

November 27, 2026
प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

December 5, 2025
विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के प्रयास रंग लाये,50 ग्राम पंचायतों में 25-25 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के प्रयास रंग लाये,50 ग्राम पंचायतों में 25-25 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

November 29, 2025
रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

December 8, 2025
IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

October 26, 2025
डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

June 10, 2026
विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

October 26, 2025
बिहार में एनडीए को  प्रचंड जनादेश  मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

बिहार में एनडीए को प्रचंड जनादेश मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

November 14, 2025
गौरवशाली इतिहास से युवा पीढ़ी को जोड़ने का सेतु -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सांस्कृतिक दृष्टि और ‘सम्राट विक्रमादित्य’ महानाट्य का संदेश

गौरवशाली इतिहास से युवा पीढ़ी को जोड़ने का सेतु -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सांस्कृतिक दृष्टि और ‘सम्राट विक्रमादित्य’ महानाट्य का संदेश

October 27, 2025
ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

0
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

0
कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

0
चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

0
जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

0
10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

0
प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

0
नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

0

Recent Posts

  • एमपी के सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता पर सवाल, 80 विद्यार्थी अपनी कक्षा के स्तर के अनुरूप नहीं
  • 11 बी.टी. रोड सहित 15 कार्यों के लिए 5.50 करोड़ स्वीकृत उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद मंजूरी आदेश जारी
  • 28 नवंबर राशिफल: शनिवार को इन राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, चमकेगी किस्मत
  • ‘न्यूनतम सरकार, अधिकतम सुशासन’ की राह पर छत्तीसगढ़
  • स्टे हटते ही ऐशबाग का आखिरी मकान भी ध्वस्त, जनता क्वार्टर की 1.73 एकड़ जमीन पर सवाल

Recent Comments

No comments to show.

About Us

Insight TV News – एक ऑनलाइन मंच है जहाँ देश-विदेश की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और व्यवसाय से जुड़ी जानकारियाँ तुरंत उपलब्ध होती हैं। पाठकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखती है और हर समय, हर जगह समाचार पढ़ने की सुविधा प्रदान करती है।

Archives

  • November 2026
  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Contact Us

B-29, IT Park, Badwai
Near RGPV, Bhopal (M. P.) – 462033

Mobile: +91 93036 09004
Email: insighttvnews@gmail.com

WhatsApp: +91 93036 09004

  • Home
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Home
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved