Monday, November 10, 2025
Insight TV News
Advertisement
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
Insight TV News
No Result
View All Result

भारत की प्राचीन ज्ञान परम्परा विश्व कल्याण की आधार शिला : मंत्री परमार

Insight TV Admin by Insight TV Admin
August 31, 2025
in मध्य प्रदेश
0
भारत की प्राचीन ज्ञान परम्परा विश्व कल्याण की आधार शिला : मंत्री परमार
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

आयुर्वेद, योग और ध्यान की परम्परा ने विश्व को स्वस्थ जीवन का मार्ग दिखाया
जेएनएस महाविद्यालय में "आधुनिक शिक्षा एवं अनुसंधान में प्राचीन ज्ञान की भूमिका विषयक एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार

भोपाल

उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार ने कहा कि भारत की समृद्ध प्राचीन ज्ञान परंपरा, वर्तमान परिदृश्य में भी विश्व कल्याण की आधारशिला है। भारतीय शिक्षा पद्धति, जो प्राचीन काल से ही मानवता को दिशा देती रही है, आधुनिक युग में भी उतनी ही प्रासंगिक है। यह बात मंत्री श्री परमार ने शनिवार को जवाहरलाल नेहरू स्मृति शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय शुजालपुर में, उच्च शिक्षा विभाग एवं आईक्यूऐसी के संयुक्त तत्वावधान में "आधुनिक शिक्षा एवं अनुसंधान में प्राचीन ज्ञान की भूमिका" विषय पर आयोजित एक दिवसीय ऑनलाइन राष्ट्रीय वेबिनार में सहभागिता कर कही। मंत्री श्री परमार ने भारत की समृद्ध प्राचीन ज्ञान परंपरा और इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि चिकित्सा, दर्शन, शिक्षा और न्याय प्रणाली में भारत ने जो अद्वितीय योगदान दिए, वही स्वतंत्रता के शताब्दी वर्ष 2047 के सशक्त भारत के निर्माण की आधारशिला बन रहे हैं। आयुर्वेद, योग और ध्यान की परंपरा ने विश्व को स्वस्थ जीवन का मार्ग दिखाया, तो गणित और खगोल विज्ञान ने आधुनिक विज्ञान की नींव रखी। मंत्री श्री परमार ने कहा कि न्याय व्यवस्था और शिक्षा पद्धति ने समाज को संतुलन और सामंजस्य का स्वरूप दिया।

मंत्री श्री परमार ने कहा कि भारत की जीवन-दृष्टि “वसुधैव कुटुंबकम्” संपूर्ण विश्व एक परिवार है। यही जीवन दृष्टि, सदैव से मानवता के कल्याण का मार्गदर्शन करती रही है। यही नीति आज विश्व शांति और सह अस्तित्व की सबसे बड़ी आवश्यकता के रूप में उभर रही है। मंत्री श्री परमार ने कहा कि अमृतकाल की ओर बढ़ते हुए भारत की यही प्राचीन ज्ञान परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर नए भारत की आधारशिला है, जो न केवल देश बल्कि संपूर्ण मानवता के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करेगी।

मुख्य वक्ता प्रशांत पौराणिक ने विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा विश्व में आकर्षण का केंद्र है। सिंधु घाटी सभ्यता, हड़प्पा की मिट्टी कला, धातुकर्म और लिपि इसके प्रमाण हैं। शून्य का आविष्कार, आर्यभट का पाई (π) मान और सूर्यग्रहण की गणना भारतीय गणित की गौरवशाली धरोहर हैं। यह धरोहर वर्ष 2047 के सशक्त भारत को विश्वगुरु बनाने की दिशा में मार्गदर्शक है।

विषय विशेषज्ञ डॉ.अनुपम जैन ने "द रूल ऑफ़ ऐंसीइन्ट इंडियन नॉलेज इन मॉडर्न एजुकेशन एंड रिसर्च" पर अपने व्याख्यान दिए। द्वितीय विषय विशेषज्ञ के रूप में सहा. प्राध्यापक भौतिकी प्रो. लोकेंद्र सिंह चौहान ने अपने व्याख्यान में भोपाल स्थित राजा भोज के मंदिर की वास्तुकला, शिल्प कला और एस्ट्रो फिजिक्स पर प्रकाश डाला। उन्होंने पृथ्वी के घूर्णन की गति, राजा भोज द्वारा बनाए गए जहाजों की माप और भोज मंदिर भोपाल की विशेषताओं का उल्लेख किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार, विशेष अतिथि श्री आलोक खन्ना अध्यक्ष महाविद्यालय जनभागीदारी समिति शुजालपुर, डॉ. एच. एल. अनिजवाल अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा उज्जैन संभाग, मुख्य वक्ता श्री प्रशांत पौराणिक, गर्ल्स पीजी कॉलेज उज्जैन, विषय विशेषज्ञ डॉ. अनुपम जैन सेवानिवृत प्राध्यापक गणित उच्च शिक्षा विभाग, विषय विशेषज्ञ प्रो. लोकेंद्र सिंह चौहान, असिस्टेंट प्रोफेसर फिजिक्स आर.आई. ई.भोपाल एवं विशेष अतिथि के रूप में आईक्यूऐसी कोऑर्डिनेटर डॉ. बी.के. त्यागी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.राजेश कुमार शर्मा ने स्वागत उद्बोधन दिया।

मंत्री श्री परमार ने व्याख्यान विभिन्न वक्ताओं के व्याख्यान की सराहना की। वेबीनार में विभिन्न प्राध्यापकों एवं शोधार्थियों ने अपने शोध पत्रों का वाचन भी किया।महाविद्यालय के समस्त स्टॉफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग अध्यक्ष डॉ.आनंद अजनोदिया द्वारा किया गया तथा संपूर्ण कार्यक्रम का आभार भौतिकी विभागाध्यक्ष डॉ. रवि राठौर द्वारा किया गया।

Previous Post

छतरपुर में 10 करोड़ की लागत से बनेगा स्टेडियम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Next Post

इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज को मिली बहुत बड़ी वॉर्निंग, विराट कोहली जैसे झटका जो रूट को भी लगेगा

Insight TV Admin

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
  • Comments
बिना इंटरनेट भी होगा UPI पेमेंट! जानें नई ऑफलाइन सुविधा कैसे करेगी काम

बिना इंटरनेट भी होगा UPI पेमेंट! जानें नई ऑफलाइन सुविधा कैसे करेगी काम

November 10, 2025
प्रदेश के 8 नगर निगमों को 972 इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी

प्रदेश के 8 नगर निगमों को 972 इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी

November 10, 2025
आज का राशिफल: 10 नवम्बर 2025, मकर वालों का दिन बनेगा ख़ास, जानें बाकी राशियों की स्थिति

आज का राशिफल: 10 नवम्बर 2025, मकर वालों का दिन बनेगा ख़ास, जानें बाकी राशियों की स्थिति

November 9, 2025
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन बेंगलुरु पहुंचे, राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने किया स्वागत

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन बेंगलुरु पहुंचे, राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने किया स्वागत

November 9, 2025
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जूनागढ़ में ‘एकता मार्च’ को हरी झंडी दिखाई

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जूनागढ़ में ‘एकता मार्च’ को हरी झंडी दिखाई

November 9, 2025
बेटे-बेटी ने मां को 2.5 साल तक कमरे में किया कैद, पड़ोसियों की सूचना के बाद पुलिस ने बचाया

बेटे-बेटी ने मां को 2.5 साल तक कमरे में किया कैद, पड़ोसियों की सूचना के बाद पुलिस ने बचाया

November 9, 2025
उत्पन्ना एकादशी: इन भूलों से बचें, वरना रुक सकता है सौभाग्य का मार्ग

उत्पन्ना एकादशी: इन भूलों से बचें, वरना रुक सकता है सौभाग्य का मार्ग

November 9, 2025
छत्तीसगढ़ में जैव ईंधन के उत्पादन में 3,500 करोड़ रुपये का हो रहा निवेश

छत्तीसगढ़ में जैव ईंधन के उत्पादन में 3,500 करोड़ रुपये का हो रहा निवेश

November 9, 2025
विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

October 26, 2025
गौरवशाली इतिहास से युवा पीढ़ी को जोड़ने का सेतु -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सांस्कृतिक दृष्टि और ‘सम्राट विक्रमादित्य’ महानाट्य का संदेश

गौरवशाली इतिहास से युवा पीढ़ी को जोड़ने का सेतु -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सांस्कृतिक दृष्टि और ‘सम्राट विक्रमादित्य’ महानाट्य का संदेश

October 27, 2025
फ्रूट फारेस्ट्री योजना से महिलाओं को मिलेगा स्व-रोजगार : राज्यपाल  पटेल

फ्रूट फारेस्ट्री योजना से महिलाओं को मिलेगा स्व-रोजगार : राज्यपाल पटेल

October 7, 2025
PoK में विरोध-प्रदर्शन जारी, अब तक 12 मौतें; UN में उठी आवाज़, पाक पर मानवाधिकार हनन का आरोप

PoK में विरोध-प्रदर्शन जारी, अब तक 12 मौतें; UN में उठी आवाज़, पाक पर मानवाधिकार हनन का आरोप

October 3, 2025
Zoho Vani क्या है? अरट्टई के बाद Zoho का नया Free AI टूल चर्चा में!

Zoho Vani क्या है? अरट्टई के बाद Zoho का नया Free AI टूल चर्चा में!

October 4, 2025
वंदे मातरम’ का इतिहास: कैसे बना राष्ट्रीय गीत और क्यों कुछ मुसलमान करते हैं इसका विरोध

वंदे मातरम’ का इतिहास: कैसे बना राष्ट्रीय गीत और क्यों कुछ मुसलमान करते हैं इसका विरोध

November 6, 2025
सीएम डॉ. मोहन यादव बोले – कलेक्टर्स स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाएं, अस्पतालों का करें नियमित निरीक्षण

सीएम डॉ. मोहन यादव बोले – कलेक्टर्स स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाएं, अस्पतालों का करें नियमित निरीक्षण

October 7, 2025
IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

October 26, 2025
ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

0
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

0
कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

0
चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

0
जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

0
10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

0
प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

0
नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

0

About Us

Insight TV News – एक ऑनलाइन मंच है जहाँ देश-विदेश की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और व्यवसाय से जुड़ी जानकारियाँ तुरंत उपलब्ध होती हैं। पाठकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखती है और हर समय, हर जगह समाचार पढ़ने की सुविधा प्रदान करती है।

Categories

  • अतिथि आलेख
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Contact Us

B-29, IT Park, Badwai
Near RGPV, Bhopal (M. P.) – 462033

Mobile: +91 93036 09004
Email: insighttvnews@gmail.com

WhatsApp: +91 93036 09004

  • Home
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Home
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved