Sunday, October 18, 2026
  • Insight Corporte
Insight TV News
Advertisement
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
Insight TV News
No Result
View All Result

रोहित शर्मा का वनडे करियर खत्म? आंकड़े दे रहे हैं अलग कहानी

Insight TV Admin by Insight TV Admin
July 17, 2026
in खेल
0
रोहित शर्मा का वनडे करियर खत्म? आंकड़े दे रहे हैं अलग कहानी
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली
16 जुलाई 2026  की तारीख, भारतीय टीम कार्ड‍िफ में इंग्लैंड के ख‍िलाफ हारती हैं और खबर आने लगी कि रोहित शर्मा का लॉर्ड्स में 19 जुलाई को होने वाला मैच उनका आख‍िरी वनडे मैच होगा. यानी रोहित शर्मा के कर‍ियर पर फुलटॉप तय है, टी20 और टेस्ट क्रिकेट से वो पहले ही संन्यास ले चुके हैं.

सवाल यही कि आख‍िर रोहित शर्मा को लेकर फ‍िर से क्यों चर्चा हो रही है, क्या वाकई उनका कर‍ियर 'अवसान' की ओर है. या उनको कंटीन्यू करना चाहिए? हालांकि रोहित के कर‍ियर के 'द एंड' को लेकर  टीम इंड‍िया के मैनेजमेंट की ओर से जो बयान प्रेस कॉन्फ्रेंस में आ रहे हैं, वो तो यही कहते हैं कि रोहित अभी टीम में रहेंगे.

एक संभावना यह मान ली जाए कि रोहित शर्मा का लॉर्ड्स में होने वाला वनडे उनका आख‍िरी इंटरनेशनल मैच होगा, तो क्या BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) ने उनके आंकड़े टटोलने की कोश‍िश की है? क्या वाकई रोहित अब वनडे के लिए फ‍िट नहीं हैं?

हमने 1 जनवरी 2025 से लेकर अब तक टीम इंड‍िया के वनडे क्रिकेट के आंकड़े खंगाले, जहां सामने आया कि रोहित भारतीय टीम की ओर से रन बनाने के मामले में टॉप 3 बैटर हैं.  शूभमन ग‍िल और व‍िराट कोहली उनसे आगे हैं. ग‍िल ने इस दरम्यान 19 मैचों में 3 शतक के साथ 974 रन 64.93 के एवरेज और 99.89 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं. व‍िराट कोहली ने इस दौरान 4 शतक के साथ 18 मैचों में 961 रन 64.06 के एवरेज और 98.36 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं.

बात करें 'हिटमैन' रोहित शर्मा की उनके आंकड़े भी खराब नहीं हैं. रोहित ने इस दौरान 22 वनडे मैचों में 2 शतक के साथ 891 रन बना हैं, जहां उनका एवरेज 42.42 और स्ट्राइक रेट 96.95 है. यानी साफ है कि 891 रन के इस आंकड़े पर BCCI को जरूर गौर करना चाहिए.

हाल‍िया सीरीज में रोहित के प्रदर्शन
रोहित शर्मा इंग्लैंड के ख‍िलाफ मौजूदा सीरीज के दो मैचों में 11 और 26 रनों की पारी खेल चुके हैं. उससे पहले अफगान‍िस्तान संग चनडे सीरीज में उन्होंने 16, 48, 79 की पारी खेली थी.  

वहीं इस साल यानी साल 2026 के वनडे मैचों में प्रदर्शन की बात की जाए तो उसमें ग‍िरावट है, इस साल खेले गए 8 मैचों में उन्होंने 241 रन  30.12 के एवरेज से बनाए हैं, इस साल रोहित के नाम महज एक अर्धशतक है.वहीं शुभमन ग‍िल ने इस साल 8 मैचों में 484 रन 96.8 के  एवरेज और 114.42 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं. दूसरी ओर व‍िराट कोहली ने इस साल 5 मैचों की 5 पार‍ियों में 310 रन बनाए हैं. कोहली का एवरेज इस साल वनडे में 62 का और स्ट्राइक रेट 103.33 का है.

यानी यह साफ है कि रोहित का प्रदर्शन साल 2025 से अब तक देखें तो शानदार लगता है, लेकिन इस साल यानी 2026 में उनके आंकड़ों में ग‍िरावट है. यशस्वी जायसवाल ने 2025 से अब तक के बीच 6 वनड मैचों में 285 रन 71.25 के एवरेज से बनाए हैं, इन 6 मैचों में उनके नाम दो शतक हैं. जो साफ तौर पर रोह‍ित के लिए चुनौती हैं. माना जा रहा है कि टीम इंड‍िया का मैनेजमेंट लेफ्ट राइट के कॉम्बिनेशन के साथ चलना चाहता है, ऐसे में ग‍िल और जायसवाल सबसे आदर्श जोड़ी आने वाले समय में लग रहे हैं.

फ‍िर स‍ितांशु कोटक और शुभमन गिल के बयान के क्या हैं मायने?
इंग्लैंड में वनडे सीरीज की शुरुआत में एजबेस्टन में पहले वनडे से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान शुभमन गिल ने रोहित शर्मा और विराट कोहली का खुलकर समर्थन किया था. उन्होंने कहा कि दोनों दिग्गज अब भी भारत की वनडे टीम के सबसे अहम खिलाड़ियों में हैं. ग‍िल ने कहा था कि रोहित भाई और विराट भाई पिछले एक दशक से भारतीय बल्लेबाजी की रीढ़ रहे हैं, वे आज भी हमारी वनडे टीम का अभिन्न हिस्सा हैं. उनका अनुभव टीम के लिए बेहद मूल्यवान है, अनुभवी खिलाड़ी जब टीम में होते हैं फैसले लेना आसान हो जाता है. यानी साफ है कि शुभमन ग‍िल रोहित को लेकर सीरीज के शुरुआत से ही सपोर्ट‍िव हैं.

वहीं कार्ड‍िफ वनडे के बाद जब रोहित के लॉर्ड्स में आख‍िरी वनडे खेलने की बारी आई तो तो एक बार फ‍िर स‍ितांशु कोटक ने बयान दिया और उनका समर्थन किया, इससे साफ है  टीम मैनेजमेंट फिलहाल रोहित शर्मा के साथ खड़ा है. सितांशु कोटक ने साफ कर दिया कि रोहित पर कोई दबाव नहीं है और वह बड़े खिलाड़ी हैं, जो ऐसे हालात में भी वापसी करना जानते हैं.

लेकिन रोहित को लेकर अंत‍िम फैसला क्या होगा, इस पर से पर्दा 19 जुलाई को मैच के अंत के समय पता चल सकता है, क्या रोहित अपने कर‍ियर को लेकर कोई ऐलान करेंगे या आने वाली वनडे सीरीज से उनका नाम गायब रहेगा? लेकिन कुछ भी हो रोह‍ित के 2 साल के आंकड़े BCCI को जरूर याद रखने चाहिए.

रोहित शर्मा का इंटरनेशनल कर‍ियर
    159 टी20, 4231  रन, 32.05 एवरेज, 140.89 स्टाइक रेट
    67 टेस्ट, 4301 रन, 40.57 एवरेज, 57.05 स्टाइक रेट
    कुल 12 इंटरनेशनल विकेट भी रोहित के नाम हैं

Tags: ODI careertop-news
Previous Post

सावन 2026 की शुरुआत 30 जुलाई से, जानें पहले सोमवार की तारीख

Next Post

महिला खिलाड़ियों के सम्मान के लिए बदले ब्रॉडकास्ट नियम, कैमरा एंगल पर रोक

Insight TV Admin

Insight TV Admin

Next Post
महिला खिलाड़ियों के सम्मान के लिए बदले ब्रॉडकास्ट नियम, कैमरा एंगल पर रोक

महिला खिलाड़ियों के सम्मान के लिए बदले ब्रॉडकास्ट नियम, कैमरा एंगल पर रोक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
  • Comments
स्व-सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बनीं दुर्ग की सोनिया साहू बैंक सखी के रूप में दे रही हैं सेवाएं

स्व-सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बनीं दुर्ग की सोनिया साहू बैंक सखी के रूप में दे रही हैं सेवाएं

October 17, 2026
मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने मां काली और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मां काली और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

October 17, 2026
भोपाल में होगा फिशरीज इन्वेस्टर्स एंड एक्सपोर्टर्स कॉन्क्लेव-2026

भोपाल में होगा फिशरीज इन्वेस्टर्स एंड एक्सपोर्टर्स कॉन्क्लेव-2026

October 17, 2026
बंगाल में दुर्गा पूजा पंडालों के उद्घाटन पर सियासी घमासान, ममता बनर्जी पर BJP का निशाना

बंगाल में दुर्गा पूजा पंडालों के उद्घाटन पर सियासी घमासान, ममता बनर्जी पर BJP का निशाना

October 17, 2026
धमतरी जिला के मोंगरागहन में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

धमतरी जिला के मोंगरागहन में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

October 17, 2026
जीआरपी विदिशा ने मेमो ट्रेन में 10 लाख रुपये से भरे बैग की चोरी का किया खुलासा

जीआरपी विदिशा ने मेमो ट्रेन में 10 लाख रुपये से भरे बैग की चोरी का किया खुलासा

October 17, 2026
फेरे नहीं होने पर शादी रद्द कराने हाईकोर्ट पहुंचा पति, कोर्ट ने याचिका की खारिज

फेरे नहीं होने पर शादी रद्द कराने हाईकोर्ट पहुंचा पति, कोर्ट ने याचिका की खारिज

October 17, 2026
मध्यप्रदेश में निवेश हर दृष्टि से आपको लाभ देगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश में निवेश हर दृष्टि से आपको लाभ देगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

October 17, 2026
प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

December 5, 2025
रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

December 8, 2025
विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के प्रयास रंग लाये,50 ग्राम पंचायतों में 25-25 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के प्रयास रंग लाये,50 ग्राम पंचायतों में 25-25 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

November 29, 2025
IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

October 26, 2025
बिहार में एनडीए को  प्रचंड जनादेश  मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

बिहार में एनडीए को प्रचंड जनादेश मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

November 14, 2025
डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

June 10, 2026

मानसिक स्वास्थ्य पर खुला संवाद जरूरी, विद्यार्थियों को मिला सकारात्मक जीवन का मंत्र

August 5, 2026
विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

October 26, 2025
ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

0
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

0
कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

0
चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

0
जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

0
10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

0
प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

0
नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

0

Recent Posts

  • स्व-सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बनीं दुर्ग की सोनिया साहू बैंक सखी के रूप में दे रही हैं सेवाएं
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मां काली और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
  • भोपाल में होगा फिशरीज इन्वेस्टर्स एंड एक्सपोर्टर्स कॉन्क्लेव-2026
  • बंगाल में दुर्गा पूजा पंडालों के उद्घाटन पर सियासी घमासान, ममता बनर्जी पर BJP का निशाना
  • धमतरी जिला के मोंगरागहन में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Recent Comments

No comments to show.

About Us

Insight TV News – एक ऑनलाइन मंच है जहाँ देश-विदेश की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और व्यवसाय से जुड़ी जानकारियाँ तुरंत उपलब्ध होती हैं। पाठकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखती है और हर समय, हर जगह समाचार पढ़ने की सुविधा प्रदान करती है।

Archives

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Contact Us

B-29, IT Park, Badwai
Near RGPV, Bhopal (M. P.) – 462033

Mobile: +91 93036 09004
Email: insighttvnews@gmail.com

WhatsApp: +91 93036 09004

  • Home
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Home
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved