Wednesday, August 19, 2026
  • Insight Corporte
Insight TV News
Advertisement
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
Insight TV News
No Result
View All Result

स्कूलों में कानून की पाठशाला, थानों में पुलिसिंग का प्रत्यक्ष अनुभव

Insight TV Admin by Insight TV Admin
August 19, 2026
in मध्य प्रदेश
0
स्कूलों में कानून की पाठशाला, थानों में पुलिसिंग का प्रत्यक्ष अनुभव
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

भोपाल

मध्यप्रदेश पुलिस एवं स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा यूनाइटेड नेशंसपॉप्युलेशनफंड (UNFPA) के तकनीकी सहयोग से प्रदेश के सभी 52 जिलों में “जन सुरक्षा–युवा सृजन संवाद”कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। सामुदायिक पुलिसिंग की इस राज्यव्यापी पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को कानून, उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों, व्यक्तिगत सुरक्षा तथा साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी जा रही है। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 14 जुलाई 2026 को रवीन्द्र भवन, भोपालमें किया था। इस अवसर पर अभियान के लिए तैयार विधिक पाठ्य सामग्री “जन सुरक्षा–युवा सृजन संवाद”पुस्तक का विमोचन भी किया गया।

प्रदेशभर में एकरूप प्रशिक्षण व्यवस्था

कार्यक्रम के सुचारु संचालन के लिए पुलिस मुख्यालय द्वाराहैंडबुक एवं पावरपॉइंटप्रेजेंटेशनतैयार किया गया है। विधिक पाठ्य सामग्री की परिकल्पना एवं मार्गदर्शन अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सामुदायिक पुलिसिंग) डी.पी. गुप्ताएवं सचिवस्कूल शिक्षा विभागडॉ. संजय गोयलद्वारा किया गया है। मुख्य संपादन उप पुलिस महानिदेशक (सामुदायिक पुलिसिंग)डॉ. विनीत कपूरतथा सह-संपादन सहायक पुलिस महानिदेशक अमृत मीणाद्वारा किया गया है।

कार्यक्रम के लिए भोपाल स्थित भौंरी पुलिस अकादमी में मास्टर ट्रेनर तैयार किए गए हैं। प्रशिक्षित पुलिस अधिकारी एवं शिक्षक विद्यार्थियों को लगभग 2 घंटे 45 मिनटका प्रशिक्षण देते हैं। प्रशिक्षण के उपरांत 20 से 25 विद्यार्थियों के छोटे समूहों को पुलिस थाने, जिला पुलिस कंट्रोल रूम एवं डायल-112 की कार्यप्रणाली से परिचित कराया जाता है।

कार्यक्रम का स्वरूप

        1. कार्यक्रम के लिए एकविशेष निर्देशिका पुस्तिकातैयार की गई है, जिसमें विद्यार्थियों के लिए उपयोगी एवं व्यवहारिक विषयों को शामिल किया गया है। पुस्तिका मेंमानव अधिकार, न्याय संहिता, महिला सुरक्षा, बाल सुरक्षा, यातायात नियम, नशा मुक्ति, अच्छे नागरिकों के कर्तव्य एवं कानूनसम्मत आचरण, थाने की कार्यप्रणाली, डायल-112 की कार्यप्रणाली, अपराध पीड़ितों की सहायता तथा डिजास्टर मैनेजमेंटजैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं।

        2. दो मानक PPT प्रस्तुतियां तैयारविद्यार्थियों तक आवश्यक जानकारी सरल, रोचक एवं एक समान तरीके से पहुंचाने के लिएदो मानक PowerPoint Presentations तैयार की गई। जो पुलिस अधिकारियों तथा प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा संचालित किए जाने का प्रावधान है।

        3. इस क्रियान्वयन हेतु दो माह पूर्व प्रदेशभर से चयनित 300 पुलिसकर्मियों एवं शिक्षकों को Training of Trainers (TOT) प्रशिक्षणप्रदान किया गया।

कानून, साइबर सुरक्षा और सड़क सुरक्षा पर विशेष जोर

कार्यक्रम में मुख्य रूप से कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को शामिल किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान संविधान एवं नागरिक कर्तव्यों, महिला एवं बाल सुरक्षा कानून, साइबर अपराधों से बचाव, नशे के दुष्प्रभाव तथा यातायात एवं सड़क सुरक्षा जैसे विषयों पर जानकारी दी जाती है।

विद्यार्थियों को POCSO Act, किशोर न्याय अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम तथा घरेलू हिंसा से संबंधित कानूनी प्रावधानोंकी सामान्य जानकारी भी दी जा रही है। साइबर सुरक्षा सत्र में ऑनलाइन ठगी, फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल, OTP साझा करने, संदिग्ध लिंक, साइबर बुलिंग और डिजिटल अरेस्ट जैसी धोखाधड़ी से बचाव के उपाय समझाए जाते हैं।

जन सुरक्षा तथा पुलिस की कार्यप्रणाली की जानकारी

कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को नजदीकी पुलिस थानों का भ्रमण कराया जा रहा है। इस दौरान उन्हें FIR पंजीयन, CCTNS, महिला ऊर्जा डेस्क, बाल-मित्र कक्ष, हवालात, शस्त्रागार एवं मालखानेसहित पुलिस थाने की विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी दी जाती है।

जिला पुलिस कंट्रोल रूम के भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों कोडायल-112 की कार्यप्रणाली, GPS आधारित लोकेशन ट्रैकिंग, इवेंट डिस्पैचिंग तथा आपात सूचना प्राप्त होने के बाद पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया की प्रक्रिया से अवगत कराया जा रहा है।

प्रदेश के सभी 55 जिलों में संचालित हो रहा है कार्यक्रम

मध्यप्रदेश के सभी 55 जिलों में विद्यार्थियों और पुलिस के बीच संवाद एवं शंका समाधान कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। 5 एवं 6 अगस्त को पुलिस अधीक्षकों के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने पुलिस अधिकारियों से कानून, सुरक्षा, यातायात एवं पुलिस की कार्यप्रणाली सहित विभिन्न विषयों पर खुलकर सवाल किए और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।

दो चरणों में होगा प्रदेशव्यापी विस्तार

“जन सुरक्षा–युवा सृजन संवाद” को दो चरणों में संचालित किया जा रहा है।प्रथम चरण 5 अगस्त से 15 सितंबर 2026 तकजिला मुख्यालयों के शासकीय, पीएम एवं सांदीपनि विद्यालयों में आयोजित किया जा रहा है। इसके बादद्वितीय चरण 15 सितंबर से 30 अक्टूबर 2026 तकतहसील एवं अनुभाग स्तर के विद्यालयों तक विस्तारित किया जाएगा।

Tags: Legal education
Previous Post

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में शहरी गैस वितरण नीति के तहत राज्य स्तरीय निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न

Next Post

माओवाद के साये से पुलिस की वर्दी तक: अर्जुन की प्रेरक कहानी

Insight TV Admin

Insight TV Admin

Next Post
माओवाद के साये से पुलिस की वर्दी तक: अर्जुन की प्रेरक कहानी

माओवाद के साये से पुलिस की वर्दी तक: अर्जुन की प्रेरक कहानी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
  • Comments
एक आवेदन से आसान हुई दिव्यांग अशोक की राह, आवेदन के दिन ही मिली ट्राईसायकल

एक आवेदन से आसान हुई दिव्यांग अशोक की राह, आवेदन के दिन ही मिली ट्राईसायकल

August 19, 2026
300 दिवस के प्रावधान के तहत बच्चों और माताओं को पूरक पोषण आहार उपलब्ध, अगस्त के प्रथम सप्ताह से नई टीएचआर व्यवस्था लागू

300 दिवस के प्रावधान के तहत बच्चों और माताओं को पूरक पोषण आहार उपलब्ध, अगस्त के प्रथम सप्ताह से नई टीएचआर व्यवस्था लागू

August 19, 2026
माओवाद के साये से पुलिस की वर्दी तक: अर्जुन की प्रेरक कहानी

माओवाद के साये से पुलिस की वर्दी तक: अर्जुन की प्रेरक कहानी

August 19, 2026
स्कूलों में कानून की पाठशाला, थानों में पुलिसिंग का प्रत्यक्ष अनुभव

स्कूलों में कानून की पाठशाला, थानों में पुलिसिंग का प्रत्यक्ष अनुभव

August 19, 2026
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में शहरी गैस वितरण नीति के तहत राज्य स्तरीय निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में शहरी गैस वितरण नीति के तहत राज्य स्तरीय निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न

August 19, 2026
भव्य, दिव्य, अलौकिक और आपदा मुक्त सिंहस्थ के लिए तैयार हो रहा उज्जैन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भव्य, दिव्य, अलौकिक और आपदा मुक्त सिंहस्थ के लिए तैयार हो रहा उज्जैन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

August 19, 2026
सोनमणि बोरा ने प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का कार्यभार ग्रहण किया

सोनमणि बोरा ने प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का कार्यभार ग्रहण किया

August 19, 2026
CG High Court: शादी के बाद भी खत्म नहीं होता POCSO केस, हाईकोर्ट ने याचिका की खारिज

CG High Court: शादी के बाद भी खत्म नहीं होता POCSO केस, हाईकोर्ट ने याचिका की खारिज

August 19, 2026
प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

December 5, 2025
रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

December 8, 2025
IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

October 26, 2025
बिहार में एनडीए को  प्रचंड जनादेश  मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

बिहार में एनडीए को प्रचंड जनादेश मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

November 14, 2025
डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

June 10, 2026
RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

January 9, 2026
MMS क्या होता है? जानें कैसे लीक होती हैं प्राइवेट वीडियो और क्या है सजा का प्रावधान

MMS क्या होता है? जानें कैसे लीक होती हैं प्राइवेट वीडियो और क्या है सजा का प्रावधान

November 28, 2025

मानसिक स्वास्थ्य पर खुला संवाद जरूरी, विद्यार्थियों को मिला सकारात्मक जीवन का मंत्र

August 5, 2026
ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

0
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

0
कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

0
चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

0
जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

0
10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

0
प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

0
नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

0

About Us

Insight TV News – एक ऑनलाइन मंच है जहाँ देश-विदेश की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और व्यवसाय से जुड़ी जानकारियाँ तुरंत उपलब्ध होती हैं। पाठकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखती है और हर समय, हर जगह समाचार पढ़ने की सुविधा प्रदान करती है।

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Contact Us

B-29, IT Park, Badwai
Near RGPV, Bhopal (M. P.) – 462033

Mobile: +91 93036 09004
Email: insighttvnews@gmail.com

WhatsApp: +91 93036 09004

  • Home
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Home
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved