Saturday, July 25, 2026
  • Insight Corporte
Insight TV News
Advertisement
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
Insight TV News
No Result
View All Result

Raipur Police की बड़ी पहल! देवेंद्र नगर थाने में शुरू हुआ E-Malkhana 2.0, बारकोड स्कैन करते ही मिलेगी पूरी जानकारी

Insight TV Admin by Insight TV Admin
July 24, 2026
in छत्तीसगढ़, राज्य
0
Raipur Police की बड़ी पहल! देवेंद्र नगर थाने में शुरू हुआ E-Malkhana 2.0, बारकोड स्कैन करते ही मिलेगी पूरी जानकारी
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

रायपुर
 पुलिस कमिश्नरेट रायपुर ने जब्त संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। थाना देवेंद्र नगर में  ई-मालखाना 2.0 व्यवस्था का शुभारंभ किया गया। इस नई डिजिटल व्यवस्था का उद्घाटन अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित तुकाराम कांबले ने किया। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त (मध्य) तारकेश्वर पटेल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त विवेक शुक्ला, सहायक पुलिस आयुक्त रमाकांत साहू, थाना देवेंद्र नगर प्रभारी दीपेश सैनी सहित थाने के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

ई-मालखाना 2.0 के लागू होने से थानों में जब्त की गई संपत्तियों के रख-रखाव, रिकॉर्ड संधारण और निगरानी की प्रक्रिया पहले से अधिक आसान और प्रभावी हो जाएगी। इस डिजिटल प्रणाली के जरिए मालखाने में रखी प्रत्येक जब्त संपत्ति की जानकारी ऑनलाइन दर्ज की जाएगी। नई व्यवस्था में हर जब्त वस्तु पर बारकोड लगाया जाएगा। बारकोड स्कैन करते ही संबंधित संपत्ति की पूरी जानकारी तत्काल उपलब्ध हो सकेगी। इससे पुलिसकर्मियों को जब्त सामान की पहचान, सत्यापन और न्यायालयीन प्रक्रिया के दौरान आवश्यक जानकारी जुटाने में काफी सुविधा मिलेगी।

पुलिस कमिश्नरेट रायपुर के अधिकारियों के अनुसार, ई-मालखाना 2.0 व्यवस्था का उद्देश्य पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाना है। डिजिटल रिकॉर्ड के माध्यम से जब्त संपत्तियों की निगरानी बेहतर तरीके से की जा सकेगी और रिकॉर्ड में होने वाली गड़बड़ियों की संभावना भी कम होगी। इससे पहले थाना कोतवाली, गंज और मोदहापारा में भी ई-मालखाना व्यवस्था शुरू की जा चुकी है। अब पुलिस कमिश्नरेट रायपुर के अन्य थाना क्षेत्रों में भी इसे चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है। पुलिस विभाग लगातार तकनीक आधारित पुलिसिंग को बढ़ावा दे रहा है। ई-मालखाना 2.0 इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे अपराध जांच, न्यायालयीन कार्यवाही और जब्त संपत्तियों के प्रबंधन में तेजी और सुधार आने की उम्मीद है।

इन थानों में शुरू हो चुका है ये सिस्टम
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले कोतवाली, गंज और मोदहापारा थाना में भी ई-मालखाना प्रणाली सफलतापूर्वक शुरू की जा चुकी है। अब इसे चरणबद्ध तरीके से कमिश्नरेट के सभी थानों में लागू किया जाएगा।

ई-मालखाना 2.0 ऐप के माध्यम से मालखाने में रखी गई प्रत्येक जब्त संपत्ति का पूरा विवरण ऑनलाइन दर्ज किया गया है। हर सामान पर बारकोड लगाया गया है, जिसे स्कैन करते ही उससे जुड़ी पूरी जानकारी तत्काल स्क्रीन पर उपलब्ध हो जाएगी।

इससे जब्त माल की खोज, रिकॉर्ड सत्यापन, रखरखाव और न्यायालयीन प्रक्रियाओं के दौरान जानकारी उपलब्ध कराने में आसानी होगी।

जब्त संपत्तियों के रिकॉर्ड में पारदर्शिता बढ़ेगी
पुलिस का कहना है कि डिजिटल प्रणाली लागू होने से जब्त संपत्तियों के रिकॉर्ड में पारदर्शिता बढ़ेगी, गड़बड़ियों की संभावना कम होगी और जवाबदेही भी सुनिश्चित होगी। साथ ही पुलिस कर्मियों का समय बचेगा और रिकॉर्ड प्रबंधन पहले की तुलना में अधिक प्रभावी होगा।

पुलिस कमिश्नरेट रायपुर का लक्ष्य सभी थाना क्षेत्रों में तकनीक आधारित व्यवस्थाओं को लागू कर पुलिसिंग को अधिक आधुनिक, पारदर्शी और नागरिक हितैषी बनाना है।

बार कोड से काम होगा आसान
इस प्रोजेक्ट को लीड कर रहे रायपुर के एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस अमित तुकारात काम्बले ने बताया कि मालखाने में रखी केस प्रॉपर्टी के मैनेजमेंट के लिए ई-मालखाना सिस्टम काफी मददगार साबित होगा।

पहले किसी केस से जुड़े सामान को कोर्ट में पेश करने के लिए उसे ढूंढने में काफी समय लगता था, लेकिन अब डिजिटल सिस्टम की मदद से संबंधित प्रॉपर्टी को तुरंत ट्रेस कर सही तरीके से प्रस्तुत किया जा सकेगा।

‘चेन ऑफ कस्टडी’ का पूरा रिकॉर्ड रहेगा सुरक्षित
ई-मालखाना सिस्टम में हर जब्त सामान का पूरा रिकॉर्ड डिजिटल रूप से सुरक्षित रहेगा। इसी पूरे प्रोसेस को ही चेन ऑफ कस्टडी कहा जाता है, जो किसी भी केस में सबूत की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है।

मौदहापारा थाना में ई-मालखाना का शुभारंभ
पुलिस द्वारा जब्त किए गए सामानों को ई मालखाने में रखा जाता है. जब्त दस्तावेज सुरक्षित रहें इसके लिए ई मालखानों को डिजिटल तकनीक से जोड़ा जा रहा है. ई मालखाना डिजिटल होने के बाद जब्त किए गए सामानों की सूची ऑनलाइन जानकारी के लिए उपलब्ध होती है. डिजिटल तकनीक के जरिए डेटा और जानकारी दोनों को सालों तक सुरक्षित रखा जा सकता है. पुलिस और पीड़ित दोनों पक्ष इस सुविधा के जरिए जब्त सामानों से जुड़ी जानकारी दे सकते हैं और जरूरत के मुताबिक ले भी सकते हैं. रायपुर पुलिस के थानों को भी तेजी से हाइटेक करने की तैयारी चल रही है. इसी कड़ी में मौदहापारा थाना में ई मालखाने का सुभारंभ किया गया। 

मौदहापारा थाना में ई-मालखाना का शुभारंभ
इससे पूर्व कमिश्नरेट रायपुर में ई-मालखाना की शुरुआत थाना कोतवाली से की गई थी. इस सुविधा के शुरू होने से कोर्ट में चल रही कार्यवाही में भी मदद मिलेगी. पुलिस कमिश्नरेट रायपुर द्वारा पुलिसिंग में आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देते हुए चरणबद्ध रूप से अन्य थानों में भी ई-मालखाना प्रणाली प्रारंभ किए जाने की योजना है. यह पहल पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, जवाबदेह एवं नागरिक हितैषी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 

इस सुविधा से होने वाले फायदे
ई मालखाना में सॉफ्टवेयर की मदद से जब्त सामानों की सूची दर्ज की जाती है. जरूरत पड़ने पर दूसरे थानों को भी ये सूची भेजा सकती है. जांच प्रक्रिया के दौरान पुलिस को अनुसंधान में मदद मिलती है और कम समय में डेटा भी उपलब्ध हो जाता है. इस सुविधा के शुरू होने से समय की बचत भी होती है. कई बार ये शिकायत पुलिस तक पहुंचती है कि जब्त सामानों की सूची में कुछ हेरफेर हुई है. लेकिन अब बारकोड या क्यूआर कोड को स्कैन करते ही वस्तु की संपूर्ण जानकारी और स्थान मोबाइल पर उपलब्ध हो जाती है। 

Tags: E-Malkhana
Previous Post

खेसारी लाल यादव पर साइबर केस दर्ज, अंजना सिंह ने लगाए गंभीर आरोप

Next Post

द इंडिया स्टोरी रिव्यू: गंभीर मुद्दा, कमजोर कोर्टरूम ड्रामा और फीकी कहानी

Insight TV Admin

Insight TV Admin

Next Post
द इंडिया स्टोरी रिव्यू: गंभीर मुद्दा, कमजोर कोर्टरूम ड्रामा और फीकी कहानी

द इंडिया स्टोरी रिव्यू: गंभीर मुद्दा, कमजोर कोर्टरूम ड्रामा और फीकी कहानी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
  • Comments
25 जुलाई 2026 राशिफल: मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन? जानें किस राशि का चमकेगा भाग्य

25 जुलाई 2026 राशिफल: मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन? जानें किस राशि का चमकेगा भाग्य

July 24, 2026
राजस्व प्रकरणों के ऑनलाइन पंजीयन, ई-ऑफिस के प्रभावी संचालन तथा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

राजस्व प्रकरणों के ऑनलाइन पंजीयन, ई-ऑफिस के प्रभावी संचालन तथा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

July 24, 2026
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ओरछा हेरिटेज विजन के क्रियान्वयन के लिए स्टेट लेवल कमेटी का गठन

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ओरछा हेरिटेज विजन के क्रियान्वयन के लिए स्टेट लेवल कमेटी का गठन

July 24, 2026
वित्त मंत्री  ओपी चौधरी ने निःशुल्क पौधा वितरण वैन को दिखाई हरी झंडी

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने निःशुल्क पौधा वितरण वैन को दिखाई हरी झंडी

July 24, 2026
वन मंत्री  केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया जा रहा अधिक प्रभावी

वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया जा रहा अधिक प्रभावी

July 24, 2026
युवाओं के हित में कार्य कर रही है सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

युवाओं के हित में कार्य कर रही है सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

July 24, 2026
Telecom Dark Patterns: टेलीकॉम कंपनियों की मनमानी पर सख्ती की मांग, उपभोक्ताओं के हित में नए नियमों की तैयारी

Telecom Dark Patterns: टेलीकॉम कंपनियों की मनमानी पर सख्ती की मांग, उपभोक्ताओं के हित में नए नियमों की तैयारी

July 24, 2026
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 – डीजीपी  कैलाश मकवाणा

तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 – डीजीपी कैलाश मकवाणा

July 24, 2026
रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

December 8, 2025
IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

October 26, 2025
बिहार में एनडीए को  प्रचंड जनादेश  मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

बिहार में एनडीए को प्रचंड जनादेश मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

November 14, 2025
डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

June 10, 2026
RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

January 9, 2026
विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

October 26, 2025
Zoho Vani क्या है? अरट्टई के बाद Zoho का नया Free AI टूल चर्चा में!

Zoho Vani क्या है? अरट्टई के बाद Zoho का नया Free AI टूल चर्चा में!

October 4, 2025
MMS क्या होता है? जानें कैसे लीक होती हैं प्राइवेट वीडियो और क्या है सजा का प्रावधान

MMS क्या होता है? जानें कैसे लीक होती हैं प्राइवेट वीडियो और क्या है सजा का प्रावधान

November 28, 2025
ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

0
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

0
कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

0
चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

0
जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

0
10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

0
प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

0
नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

0

About Us

Insight TV News – एक ऑनलाइन मंच है जहाँ देश-विदेश की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और व्यवसाय से जुड़ी जानकारियाँ तुरंत उपलब्ध होती हैं। पाठकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखती है और हर समय, हर जगह समाचार पढ़ने की सुविधा प्रदान करती है।

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Contact Us

B-29, IT Park, Badwai
Near RGPV, Bhopal (M. P.) – 462033

Mobile: +91 93036 09004
Email: insighttvnews@gmail.com

WhatsApp: +91 93036 09004

  • Home
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Home
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved