Sunday, August 16, 2026
  • Insight Corporte
Insight TV News
Advertisement
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
Insight TV News
No Result
View All Result

द इंडिया स्टोरी रिव्यू: गंभीर मुद्दा, कमजोर कोर्टरूम ड्रामा और फीकी कहानी

Insight TV Admin by Insight TV Admin
July 24, 2026
in मनोरंजन
0
द इंडिया स्टोरी रिव्यू: गंभीर मुद्दा, कमजोर कोर्टरूम ड्रामा और फीकी कहानी
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

अगर आपकी थाली में परोसा गया खाना ही धीरे-धीरे जहर बन जाए तो? यही सवाल लेकर आई है 'द इंडिया स्टोरी', जो सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि हमारे खाने, खेती और सिस्टम पर बड़ा सवाल उठाने की कोशिश करती है. श्रेयस तलपड़े और काजल अग्रवाल स्टारर ये कोर्टरूम ड्रामा एक ऐसे पिता की लड़ाई दिखाता है, जो अपनी मासूम बेटी की मौत के लिए सरकार, किसानों और बड़ी कीटनाशक कंपनियों को जिम्मेदार ठहराता है. विषय बेहद गंभीर और सोचने पर मजबूर करने वाला है, लेकिन क्या फिल्म इस मुद्दे को उतनी ही मजबूती से पर्दे पर उतार पाती है? आइए जानते हैं.

क्या है कहानी?
फिल्म की कहानी मेजर योगेश पाटिल (श्रेयस तलपड़े) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी छोटी बेटी परी (तृषा सरदा) कैंसर से दम तोड़ देती है. योगेश का दावा है कि उसकी बेटी की मौत बीमारी से नहीं, बल्कि जहरीले कीटनाशकों और मिलावटी खाने की वजह से हुई है. जब पुलिस और वकील उसका साथ छोड़ देते हैं, तब पहली बार केस लड़ रही एडवोकेट अर्चना (काजल अग्रवाल) उसका हाथ थामती हैं.

इसके बाद कोर्ट में सरकार, मल्टीनेशनल कंपनियों और किसानों के खिलाफ शुरू होती है एक ऐसी कानूनी जंग, जो पूरे देश में बहस का मुद्दा बन जाती है.

कैसी है फिल्म?
'द इंडिया स्टोरी' का सबसे बड़ा प्लस पॉइंट इसका टॉपिक है. फिल्म खाने में मिलावट, फसलों में जहरीले केमिकल, दूध में मिलावट और बढ़ते कैंसर जैसे मुद्दों पर बात करती है. पंजाब की 'कैंसर ट्रेन' से लेकर केरल के कीटनाशक विवाद तक कई वास्तविक घटनाओं का जिक्र कहानी को गंभीर बनाता है.

लेकिन अफसोस, इतना दमदार मुद्दा कमजोर स्क्रीनप्ले का शिकार हो जाता है. कोर्टरूम ड्रामा में जिस तरह के तगड़े सवाल-जवाब, जोरदार बहस और सीटियां बजवा देने वाले डायलॉग्स की उम्मीद होती है, वह यहां नदारद हैं. विरोधी पक्ष के वकील सिर्फ जवाब देते नजर आते हैं, जबकि बड़ी कंपनियों की तरफ से कोई मजबूत रणनीति या गवाह तक नहीं दिखाया गया. इससे पूरी कानूनी लड़ाई काफी सपाट महसूस होती है.

फिल्म का पहला हिस्सा ठीक-ठाक रफ्तार से आगे बढ़ता है, लेकिन दूसरे हाफ में अस्पताल और इलाज वाले दृश्य जरूरत से ज्यादा लंबे और भावुक हो जाते हैं. कई जगह कहानी मेलोड्रामा में बदल जाती है और क्लाइमैक्स भी वैसा असर नहीं छोड़ पाता, जैसा इतना बड़ा मुद्दा डिजर्व करता था.

एक्टिंग कैसी है?
श्रेयस तलपड़े ने एक बेबस और टूटे हुए पिता के दर्द को पूरी ईमानदारी से निभाया है. खासकर दूसरे हाफ में उनकी परफॉर्मेंस दिल छू लेती है. काजल अग्रवाल एक जुझारू वकील के रोल में अच्छी लगती हैं और फिल्म को मजबूती देने की कोशिश करती हैं, हालांकि कुछ सीन में उनकी एक्टिंग थोड़ी ओवर-ड्रामाटिक लगती है.

छोटी परी बनी तृषा सरदा ने अपनी मासूमियत और बीमारी वाले दृश्यों में प्रभाव छोड़ा है. मुरली शर्मा हमेशा की तरह भरोसेमंद हैं, जबकि मनीष वाधवा सीमित मौके में भी असर छोड़ते हैं.

फिल्म का संगीत याद नहीं रहता और कोई भी गाना थिएटर से निकलने के बाद साथ नहीं आता. बैकग्राउंड स्कोर ठीक-ठाक है. सिनेमैटोग्राफी और प्रोडक्शन डिजाइन कहानी के मुताबिक हैं, लेकिन कुछ जगह AI का इस्तेमाल अटपटा लगता है. एडिटिंग भी और बेहतर हो सकती थी.

देखें या नहीं?
'द इंडिया स्टोरी' एक ऐसे मुद्दे पर बनी फिल्म है जिस पर चर्चा होना बेहद जरूरी है. ये आपको सोचने पर मजबूर जरूर करती है कि आखिर हमारी थाली कितनी सुरक्षित है. लेकिन कमजोर लेखन, फीकी कोर्टरूम बहस, जरूरत से ज्यादा मेलोड्रामा और बेअसर क्लाइमैक्स इसकी ताकत कम कर देते हैं.

अगर आप सामाजिक मुद्दों पर बनी गंभीर फिल्में देखना पसंद करते हैं, काजल अग्रवाल के फैन हैं और श्रेयस तलपड़े की दमदार एक्टिंग के लिए थिएटर जाना चाहते हैं, तो इसे एक मौका दिया जा सकता है. लेकिन अगर आप एक दमदार, रोमांचक और सीटियां बजवा देने वाला कोर्टरूम ड्रामा देखने की उम्मीद लेकर जा रहे हैं, तो ये फिल्म शायद आपकी उम्मीदों पर पूरी तरह खरी न उतरे.
 
Tags: Reviewtop-news
Previous Post

Raipur Police की बड़ी पहल! देवेंद्र नगर थाने में शुरू हुआ E-Malkhana 2.0, बारकोड स्कैन करते ही मिलेगी पूरी जानकारी

Next Post

मीटू विवाद के बाद आलोक नाथ पर बोलीं नारायणी शास्त्री, जताया दुख

Insight TV Admin

Insight TV Admin

Next Post
मीटू विवाद के बाद आलोक नाथ पर बोलीं नारायणी शास्त्री, जताया दुख

मीटू विवाद के बाद आलोक नाथ पर बोलीं नारायणी शास्त्री, जताया दुख

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
  • Comments
Aaj Ka Rashifal 16 August 2026: आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-करियर में मिलेगा लाभ

Aaj Ka Rashifal 16 August 2026: आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-करियर में मिलेगा लाभ

August 15, 2026
लू को प्राकृतिक आपदा घोषित करने का बड़ा फैसला! अब कुल 14 आपदाएं, जानें किसे और क्या मिलेगा फायदा

लू को प्राकृतिक आपदा घोषित करने का बड़ा फैसला! अब कुल 14 आपदाएं, जानें किसे और क्या मिलेगा फायदा

August 15, 2026
Apple Pay India Launch: सितंबर-अक्टूबर में हो सकती है एंट्री, शुरुआत में UPI सपोर्ट नहीं

Apple Pay India Launch: सितंबर-अक्टूबर में हो सकती है एंट्री, शुरुआत में UPI सपोर्ट नहीं

August 15, 2026
हर महीने ₹5,000 निवेश करने हैं? FD, RD या SIP—कहां मिलेगा बेहतर रिटर्न, जानें पूरा हिसाब

हर महीने ₹5,000 निवेश करने हैं? FD, RD या SIP—कहां मिलेगा बेहतर रिटर्न, जानें पूरा हिसाब

August 15, 2026
PM-KUSUM-2 पर किसानों को बड़ी राहत, सोलर पंप से होगी सिंचाई; खाली खेत से भी होगी कमाई

PM-KUSUM-2 पर किसानों को बड़ी राहत, सोलर पंप से होगी सिंचाई; खाली खेत से भी होगी कमाई

August 15, 2026
‘WhatsApp-ईमेल पर दे रहे तलाक’, SC में ‘Virtual Divorce’ मामले पर 27 अक्टूबर को सुनवाई

‘WhatsApp-ईमेल पर दे रहे तलाक’, SC में ‘Virtual Divorce’ मामले पर 27 अक्टूबर को सुनवाई

August 15, 2026
धमतरी के शासकीय ITI परिसर में बन रहा ‘ऑपरेशन सिंदूर उद्यान’, देशभक्ति की दिखेगी झलक

धमतरी के शासकीय ITI परिसर में बन रहा ‘ऑपरेशन सिंदूर उद्यान’, देशभक्ति की दिखेगी झलक

August 15, 2026
Google Fitbit Air की भारत में एंट्री! अक्टूबर में होगा लॉन्च, सिंगल चार्ज में 7 दिन चलेगा

Google Fitbit Air की भारत में एंट्री! अक्टूबर में होगा लॉन्च, सिंगल चार्ज में 7 दिन चलेगा

August 15, 2026
प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

December 5, 2025
रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

December 8, 2025
IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

October 26, 2025
बिहार में एनडीए को  प्रचंड जनादेश  मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

बिहार में एनडीए को प्रचंड जनादेश मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

November 14, 2025
डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

June 10, 2026
RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

January 9, 2026
MMS क्या होता है? जानें कैसे लीक होती हैं प्राइवेट वीडियो और क्या है सजा का प्रावधान

MMS क्या होता है? जानें कैसे लीक होती हैं प्राइवेट वीडियो और क्या है सजा का प्रावधान

November 28, 2025

मानसिक स्वास्थ्य पर खुला संवाद जरूरी, विद्यार्थियों को मिला सकारात्मक जीवन का मंत्र

August 5, 2026
ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

0
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

0
कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

0
चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

0
जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

0
10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

0
प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

0
नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

0

About Us

Insight TV News – एक ऑनलाइन मंच है जहाँ देश-विदेश की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और व्यवसाय से जुड़ी जानकारियाँ तुरंत उपलब्ध होती हैं। पाठकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखती है और हर समय, हर जगह समाचार पढ़ने की सुविधा प्रदान करती है।

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Contact Us

B-29, IT Park, Badwai
Near RGPV, Bhopal (M. P.) – 462033

Mobile: +91 93036 09004
Email: insighttvnews@gmail.com

WhatsApp: +91 93036 09004

  • Home
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Home
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved