Sunday, August 30, 2026
  • Insight Corporte
Insight TV News
Advertisement
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
Insight TV News
No Result
View All Result

मध्यप्रदेश में नन्हे खिलाड़ियों के लिए बड़ी पहल, 6 से 12 साल के बच्चों हेतु बनेगा हॉकी फीडर सेंटर

Insight TV Admin by Insight TV Admin
August 30, 2026
in खेल
0
मध्यप्रदेश में नन्हे खिलाड़ियों के लिए बड़ी पहल, 6 से 12 साल के बच्चों हेतु बनेगा हॉकी फीडर सेंटर
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

मध्यप्रदेश में 6 से 12 वर्ष उम्र के बच्चों के लिए बनेगा हॉकी का फीडर सेंटर

स्क्रीन टाइम घटाएं और एक घंटा खेल मैदान में बिताएं : मंत्री सारंग
राष्ट्रीय खेल दिवस पर भोपाल में मैत्री हॉकी मैच का आयोजन
प्रदेशभर में हुई विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं एवं फिटनेस गतिविधियां

भोपाल 
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं एवं फिटनेस गतिविधियां आयोजित की गई हैं। राजधानी भोपाल स्थित मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में मैत्री हॉकी मैचों का आयोजन किया गया। टीटी नगर स्टेडियम में स्पोर्ट्स साइंस सेमिनार, कराते, बॉलीबाल, वेटलिफ्टिंग, फुटबॉल, जूडो, बॉक्सिंग, कुश्ती सहित पैरेंट्स फन गेम्स हुए। इन आयोजनों में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मंत्री सारंग ने 6 से 12 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए हॉकी फीडर सेंटर शुरू करने की घोषणा की। मंत्री सारंग ने कहा कि इस फीडर सेंटर में कम उम्र से ही बच्चों की खेल प्रतिभा को उचित प्रशिक्षण एवं मंच देकर उनका समुचित विकास सुनिश्चित किया जा सकेगा। स्पोर्ट्स साइंस सेमिनार में शामिल होकर मंत्री सारंग ने कहा कि स्क्रीन टाइम घटाएं और एक घंटा खेल मैदान में बिताएं, जिससे युवाओं को शारीरिक, मानसिक सहित समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सके। सेमिनार में पोषण, इंजरी सहित अन्य विषयों पर विषय विशेषज्ञों द्वारा खिलाड़ियों को मार्गदर्शन दिया गया।

भोपाल में हुआ हॉकी का मैत्री मैच

कार्यक्रम में पहला मैत्री हॉकी मुकाबला एमपी अकादमी और भोपाल वांडर्स के बीच खेला गया। इसमें एमपी अकादमी ने 3-0 से मैच जीता। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मैदान पर शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों में उत्साह पैदा किया। मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों ने तेज आक्रमण, मजबूत डिफेंस और बेहतर तालमेल का प्रदर्शन किया। वहीं महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से महिला वर्ग में रायसेन क्वीन और भोपाल टाइग्रेस के बीच मैत्री हॉकी मैच हुआ। जिसमें भोपाल टाइग्रेस ने शूट आउट में 3-2 से मैच जीती।

6 से 12 वर्ष के बच्चों के लिए फीडर सेंटर में मिलेगा प्रशिक्षण

मंत्री सारंग ने कहा कि मध्यप्रदेश में वर्तमान में 11 खेल अकादमियों का संचालन किया जा रहा है। इन अकादमियों में प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण देकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जा रहा है। मंत्री सारंग ने कहा कि अब खेल अकादमियों के लिए प्रतिभाओं को और कम उम्र से तैयार करने की व्यवस्था की जा रही है। इसके तहत 6 से 12 वर्ष तक के बच्चों को फीडर सेंटर के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा। मंत्री सारंग ने कहा कि प्रयास है कि प्रतिभाओं की तलाश केवल अकादमी स्तर पर नहीं, बल्कि उससे भी नीचे स्तर से हो। फीडर सेंटर के माध्यम से छोटे बच्चों की खेल प्रतिभा को पहचाना जाएगा, उन्हें प्रारंभिक प्रशिक्षण दिया जाएगा और उनकी क्षमता अनुसार आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

जमीनी स्तर से होगा टैलेंट सर्च

मंत्री सारंग ने कहा कि यह मध्यप्रदेश में जमीनी स्तर से खेल प्रतिभाओं को तलाशने और तैयार करने की दिशा में नया प्रयोग है। अभी तक जहां खिलाड़ियों का चयन अपेक्षाकृत बड़े स्तर पर होता था, वहीं अब गांव, ब्लॉक और स्थानीय स्तर तक प्रतिभा खोजने की प्रक्रिया को मजबूत किया जाएगा। मंत्री सारंग ने कहा कि 6 से 12 वर्ष की उम्र बच्चों में खेल कौशल विकसित करने के लिए महत्वपूर्ण होती है। इसी उम्र में यदि बच्चों को सही प्रशिक्षण, उचित मार्गदर्शन और खेल का वातावरण मिले तो उन्हें भविष्य के उत्कृष्ट खिलाड़ी के रूप में तैयार किया जा सकता है। फीडर सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे चलकर खेल अकादमियों से जोड़ने की व्यवस्था की जाएगी। इस प्रकार फीडर सेंटर से लेकर अकादमी और फिर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक खिलाड़ियों के विकास की एक मजबूत श्रृंखला तैयार होगी।

अकादमी तक पहुंचेगी नई प्रतिभाएं

मंत्री सारंग ने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करना नहीं है, बल्कि खिलाड़ी तैयार करने की पूरी व्यवस्था को मजबूत करना है। फीडर सेंटर इस पूरी व्यवस्था की शुरुआती कड़ी होंगे। यहां से तैयार होने वाले प्रतिभाशाली बच्चों को उनकी रुचि और क्षमता के अनुसार संबंधित खेलों में आगे बढ़ाया जाएगा। मंत्री सारंग ने कहा कि प्रदेश में संचालित 11 खेल अकादमियां उत्कृष्ट खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण देने का कार्य कर रही हैं। अब फीडर सेंटर के माध्यम से इन अकादमियों के लिए प्रतिभाओं की एक मजबूत और सतत पाइपलाइन तैयार होगी।

Tags: sport
Previous Post

महामाया मंदिर विवाद में FIR के बाद BJP का बड़ा एक्शन, रेहाना को महामंत्री पद से हटाया

Insight TV Admin

Insight TV Admin

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
  • Comments
मध्यप्रदेश में नन्हे खिलाड़ियों के लिए बड़ी पहल, 6 से 12 साल के बच्चों हेतु बनेगा हॉकी फीडर सेंटर

मध्यप्रदेश में नन्हे खिलाड़ियों के लिए बड़ी पहल, 6 से 12 साल के बच्चों हेतु बनेगा हॉकी फीडर सेंटर

August 30, 2026
महामाया मंदिर विवाद में FIR के बाद BJP का बड़ा एक्शन, रेहाना को महामंत्री पद से हटाया

महामाया मंदिर विवाद में FIR के बाद BJP का बड़ा एक्शन, रेहाना को महामंत्री पद से हटाया

August 30, 2026
बिलासपुर में प्रणवम फेस्टिवल का आगाज, 1300 कलाकार बिखेरेंगे सुर और ताल का जादू

बिलासपुर में प्रणवम फेस्टिवल का आगाज, 1300 कलाकार बिखेरेंगे सुर और ताल का जादू

August 30, 2026
न रुतबा, न VIP ट्रीटमेंट… मेट्रो में खड़े जवागल श्रीनाथ की सादगी ने जीता दिल

न रुतबा, न VIP ट्रीटमेंट… मेट्रो में खड़े जवागल श्रीनाथ की सादगी ने जीता दिल

August 30, 2026
जो रूट ने रचा नया इतिहास, घर में बने सबसे सफल टेस्ट बल्लेबाज; पोंटिंग का महारिकॉर्ड टूटा

जो रूट ने रचा नया इतिहास, घर में बने सबसे सफल टेस्ट बल्लेबाज; पोंटिंग का महारिकॉर्ड टूटा

August 30, 2026
चर्चित IAS दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पोस्ट में छलका दर्द

चर्चित IAS दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पोस्ट में छलका दर्द

August 30, 2026
कोलंबो टेस्ट ड्रॉ पर मोहम्मद कैफ का बड़ा खुलासा, बताया टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी

कोलंबो टेस्ट ड्रॉ पर मोहम्मद कैफ का बड़ा खुलासा, बताया टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी

August 30, 2026
‘बचपन से मुझे लड़कियों वाले शौक थे…’ ट्रांस एक्टर और मॉडल एला वर्मा ने बयां किया अपना दर्द

‘बचपन से मुझे लड़कियों वाले शौक थे…’ ट्रांस एक्टर और मॉडल एला वर्मा ने बयां किया अपना दर्द

August 30, 2026
प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

December 5, 2025
रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

December 8, 2025
विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के प्रयास रंग लाये,50 ग्राम पंचायतों में 25-25 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के प्रयास रंग लाये,50 ग्राम पंचायतों में 25-25 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

November 29, 2025
IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

October 26, 2025
बिहार में एनडीए को  प्रचंड जनादेश  मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

बिहार में एनडीए को प्रचंड जनादेश मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

November 14, 2025
डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

June 10, 2026

मानसिक स्वास्थ्य पर खुला संवाद जरूरी, विद्यार्थियों को मिला सकारात्मक जीवन का मंत्र

August 5, 2026
RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

January 9, 2026
ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

0
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

0
कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

0
चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

0
जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

0
10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

0
प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

0
नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

0

About Us

Insight TV News – एक ऑनलाइन मंच है जहाँ देश-विदेश की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और व्यवसाय से जुड़ी जानकारियाँ तुरंत उपलब्ध होती हैं। पाठकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखती है और हर समय, हर जगह समाचार पढ़ने की सुविधा प्रदान करती है।

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Contact Us

B-29, IT Park, Badwai
Near RGPV, Bhopal (M. P.) – 462033

Mobile: +91 93036 09004
Email: insighttvnews@gmail.com

WhatsApp: +91 93036 09004

  • Home
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Home
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved