Thursday, October 1, 2026
  • Insight Corporte
Insight TV News
Advertisement
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
Insight TV News
No Result
View All Result

‘सऊदी में भीख मांगी तो खैर नहीं’, पाकिस्तान की नागरिकों को आखिरी चेतावनी; पासपोर्ट तक हो सकता है ब्लॉक

Insight TV Admin by Insight TV Admin
August 17, 2026
in विदेश
0
‘सऊदी में भीख मांगी तो खैर नहीं’, पाकिस्तान की नागरिकों को आखिरी चेतावनी; पासपोर्ट तक हो सकता है ब्लॉक
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

दुबई 
पाकिस्तान से बड़ी संख्या में लोग उमरा और रोजगार के लिए सऊदी अरब जाते हैं. हालांकि, कुछ पाकिस्तानी नागरिकों के वहां भीख मांगने में शामिल होने की शिकायतें सामने आती रही हैं. जून 2026 में रियाद में भी पाकिस्तानी नागरिकों को भीख मांगने के आरोप में पकड़े जाने की जानकारी सामने आई थी. अब इसी तरह की गतिविधियों को लेकर सऊदी अरब में पाकिस्तान के दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए खास चेतावनी जारी की है। 

पाकिस्तानी दूतावास ने एक वीडियो संदेश में उमरा यात्रियों और सऊदी अरब आने वाले कामगारों से कहा है कि वे भीख मांगने या इस तरह की किसी भी गतिविधि में शामिल न हों. दूतावास ने साफ किया कि सऊदी अरब में भीख मांगना कानूनन अपराध है और इसका उल्लंघन करने पर सऊदी अधिकारियों की ओर से कड़ी कार्रवाई हो सकती है। 

गिरफ्तारी से लेकर देश निकाले तक की चेतावनी
दूतावास के मुताबिक, गैरकानूनी तरीके से भीख मांगने पर गिरफ्तारी, देश से निकाले जाने और भविष्य में सऊदी अरब में दोबारा प्रवेश पर स्थायी रोक जैसी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है. सऊदी गृह मंत्रालय भी भीख मांगने को हर रूप में प्रतिबंधित बता चुका है और विदेशी नागरिकों को सजा पूरी होने के बाद देश से बाहर भेजे जाने की बात कह चुका है। 

पाकिस्तानी दूतावास ने खास तौर पर हरमैन यानी मक्का और मदीना के पवित्र स्थलों में कुछ गतिविधियों से भी दूर रहने को कहा है. इनमें अपनी तरफ से व्हीलचेयर सेवा देना, बाल काटना या नाई की सेवा देना, लोगों के बीच चंदा या आर्थिक मदद बांटना, पैसे का लेन-देन करना और लोगों को उधार देना शामिल है। 

पाकिस्तान की छवि खराब न करने की अपील
दूतावास ने अपने नागरिकों से सऊदी अरब के कानूनों का पूरी तरह पालन करने की अपील की है. साथ ही कहा है कि एक जिम्मेदार पाकिस्तानी नागरिक के तौर पर गैरकानूनी गतिविधियों से दूर रहना जरूरी है. दूतावास ने इसे पाकिस्तान की सकारात्मक छवि बनाए रखने से भी जोड़ते हुए कहा कि सऊदी कानूनों का पालन करना बेहद महत्वपूर्ण है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सऊदी अरब ने 56,000 से अधिक पाकिस्तानी भिखारियों को निकालकर पाकिस्तान भेज दिया है. वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तानी अधिकारियों ने भीख मांगने वाले गिरोहों को विदेश जाने से रोकने के लिए केवल इस साल यानी 2025 में 66,000 से अधिक यात्रियों को प्लेन से उतारा है। 

दरअसल हजारों की तादाद में पाकिस्तानी केवल भीख मांगने के लिए विदेश यात्रा करते रहे या ऐसा करने का प्रयास कर रहे हैं. सऊदी अरब पर इनका खास जोर है क्योंकि यहां इस्लाम के दो सबसे पवित्र स्थान हैं, मक्का और मदीना. अब साऊदी ने भीख मांगने वाले लगभग 56,000 पाकिस्तानियों को डिपोर्ट कर दिया है, जबकि पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी (फेडरल इंवेस्टिगेशन एजेंसी) ने पाकिस्तानी सरकार से कई शिकायतें किए जाने के बाद विदेश जाने से रोकने के लिए 2025 में 66,154 संदिग्ध यात्रियों को खुद रोका है। 

कराची स्थित द न्यूज इंटरनेशनल की एक रिपोर्ट में पाकिस्तान की सीमा नियंत्रण सुरक्षा एजेंसी, संघीय जांच एजेंसी (फेडरल इंवेस्टिगेशन एजेंसी) के प्रमुख रिफत मुख्तार के हवाले से कहा गया है, "संगठित तौर पर भीख मांगने में शामिल 56,000 पाकिस्तानियों को हाल ही में सऊदी अरब से निर्वासित (डिपोर्ट) किया गया था." इस रिपोर्ट के अनुसार मुख्तार ने कहा कि अवैध रूस से दूसरे देशों में जाने और भीख मांगने वालों ने विश्व स्तर पर पाकिस्तान की छवि को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाया है। 

सच्चाई यह है कि पाकिस्तान के भिखारी ढीठ हो गए हैं. वो नो-फ्लाई लिस्ट, वीजा प्रतिबंधों, विदेशी सरकारों की कड़ी चेतावनियों और यहां तक ​​कि बार-बार होने वाले डिपोर्टेशन की भी अवहेलना कर रहे हैं और भीख मांगने के लिए खाड़ी देशों में जा रहे हैं. तीर्थयात्रा और टूरिस्ट वीजा का दुरुपयोग करके पाकिस्तान के भिखारियों ने पश्चिम एशिया के शहरों में बाढ़ ला दी है। 

Tags: featuredSaudi Arabia
Previous Post

स्वदेशी फैशन शो में आत्मसमर्पित महिलाओं ने बढ़ाया आत्मविश्वास, रैंप पर दिखाया हुनर

Next Post

Divyastra MK3 की पहली टेस्ट फ्लाइट सफल, स्वदेशी जेट इंजन से उड़ने वाला भारत का नया ‘सुसाइड ड्रोन’ तैयार

Insight TV Admin

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
  • Comments
फूलगोभी की उन्नत खेती से प्रमोद सिंह को मिला 1.50 लाख रुपए का लाभ

फूलगोभी की उन्नत खेती से प्रमोद सिंह को मिला 1.50 लाख रुपए का लाभ

October 1, 2026
भोपाल दुग्ध संघ की 44वीं वार्षिक साधारण सभा संपन्न

भोपाल दुग्ध संघ की 44वीं वार्षिक साधारण सभा संपन्न

October 1, 2026
मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना बनी श्रमिक परिवार का सहारा, बच्चों की पढ़ाई की राह हुई आसान

मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना बनी श्रमिक परिवार का सहारा, बच्चों की पढ़ाई की राह हुई आसान

October 1, 2026
मध्यप्रदेश के दिल से प्रकृति और रोमांच के सफर पर निकले 22 राइडर्स, एडवेंचर टूरिज्म को मिली नई रफ्तार

मध्यप्रदेश के दिल से प्रकृति और रोमांच के सफर पर निकले 22 राइडर्स, एडवेंचर टूरिज्म को मिली नई रफ्तार

October 1, 2026
सेवा संकल्प अभियान: वडनगर से वाराणसी की सेवा यात्रा पहुंची जांजगीर

सेवा संकल्प अभियान: वडनगर से वाराणसी की सेवा यात्रा पहुंची जांजगीर

October 1, 2026
पंचायतों को जवाबदेह, पारदर्शी और आत्मनिर्भर बनाना सरकार की प्राथमिकता : मंत्री  प्रह्लाद सिंह पटेल

पंचायतों को जवाबदेह, पारदर्शी और आत्मनिर्भर बनाना सरकार की प्राथमिकता : मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल

October 1, 2026
इंदौर डकैती कांड: चादर डालकर युवक से मारपीट, 6 लाख लूटे; 5 आरोपी गिरफ्तार

इंदौर डकैती कांड: चादर डालकर युवक से मारपीट, 6 लाख लूटे; 5 आरोपी गिरफ्तार

October 1, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री  पाटिल से की भेंट

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री पाटिल से की भेंट

October 1, 2026
प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

December 5, 2025
रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

December 8, 2025
विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के प्रयास रंग लाये,50 ग्राम पंचायतों में 25-25 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के प्रयास रंग लाये,50 ग्राम पंचायतों में 25-25 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

November 29, 2025
IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

October 26, 2025
बिहार में एनडीए को  प्रचंड जनादेश  मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

बिहार में एनडीए को प्रचंड जनादेश मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

November 14, 2025
डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

June 10, 2026
विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

October 26, 2025

मानसिक स्वास्थ्य पर खुला संवाद जरूरी, विद्यार्थियों को मिला सकारात्मक जीवन का मंत्र

August 5, 2026
ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

0
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

0
कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

0
चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

0
जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

0
10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

0
प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

0
नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

0

Recent Posts

  • फूलगोभी की उन्नत खेती से प्रमोद सिंह को मिला 1.50 लाख रुपए का लाभ
  • भोपाल दुग्ध संघ की 44वीं वार्षिक साधारण सभा संपन्न
  • मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना बनी श्रमिक परिवार का सहारा, बच्चों की पढ़ाई की राह हुई आसान
  • मध्यप्रदेश के दिल से प्रकृति और रोमांच के सफर पर निकले 22 राइडर्स, एडवेंचर टूरिज्म को मिली नई रफ्तार
  • सेवा संकल्प अभियान: वडनगर से वाराणसी की सेवा यात्रा पहुंची जांजगीर

Recent Comments

No comments to show.

About Us

Insight TV News – एक ऑनलाइन मंच है जहाँ देश-विदेश की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और व्यवसाय से जुड़ी जानकारियाँ तुरंत उपलब्ध होती हैं। पाठकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखती है और हर समय, हर जगह समाचार पढ़ने की सुविधा प्रदान करती है।

Archives

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Contact Us

B-29, IT Park, Badwai
Near RGPV, Bhopal (M. P.) – 462033

Mobile: +91 93036 09004
Email: insighttvnews@gmail.com

WhatsApp: +91 93036 09004

  • Home
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Home
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved