Tuesday, November 11, 2025
Insight TV News
Advertisement
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
Insight TV News
No Result
View All Result

पन्नू ही नहीं, नेपाल–पाकिस्तान में भी हत्या की साज़िश? निखिल गुप्ता पर अमेरिका के नए आरोप

Insight TV Admin by Insight TV Admin
September 27, 2025
in विदेश
0
पन्नू ही नहीं, नेपाल–पाकिस्तान में भी हत्या की साज़िश? निखिल गुप्ता पर अमेरिका के नए आरोप
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

न्यूयॉर्क
अमेरिकी सरकार ने जेल में बंद भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता पर नए आरोप लगाए हैं। इन आरोपों में मनी लॉन्ड्रिंग, क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी, ड्रग्स और हथियारों की तस्करी के अलावा नेपाल या पाकिस्तान में किसी व्यक्ति की हत्या की कोशिश का आरोप भी शामिल है। अमेरिकी सरकारी वकीलों ने अदालत में दायर ताजा दस्तावेजों में दावा किया है कि कथित मर्डर-फॉर-हायर (किराए के हत्यारे के जरिए हत्या) की साजिश केवल न्यूयॉर्क तक सीमित नहीं थी, बल्कि नेपाल या पाकिस्तान में भी एक और व्यक्ति की हत्या की योजना बनाई गई थी।

यह मामला भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता से जुड़ा है, जिस पर अमेरिका के न्याय विभाग ने पिछले साल आरोप लगाया था कि उसने न्यूयॉर्क में अमेरिकी नागरिक गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कोशिश की थी। वकीलों का कहना है कि गुप्ता को यह आदेश भारत की बाहरी खुफिया एजेंसी के अधिकारी विकाश यादव से मिले थे। गुप्ता को जून 2023 में चेक गणराज्य से गिरफ्तार कर अमेरिका प्रत्यर्पित किया गया, जबकि विकाश यादव अभी भारत में है।

अदालत में नए आरोप
न्यूयॉर्क की संघीय अदालत में इस हफ्ते दाखिल दस्तावेजों में अभियोजकों ने कहा है कि निखिल गुप्ता और विकाश यादव ने नेपाल या पाकिस्तान में एक अन्य व्यक्ति की हत्या की योजना बनाई थी। यही नहीं, अदालत में यह भी दावा किया गया है कि दोनों का रिश्ता कनाडा में 2023 में मारे गए खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या से भी जुड़ा है।

निज्जर खालिस्तानी आतंकी था और भारत में खालिस्तान नामक अलगाववादी देश की मांग का समर्थन करता था। निज्जर और न्यूयॉर्क में निशाना बनाया गया खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू करीबी सहयोगी माने जाते हैं। दोनों ही भारत सरकार द्वारा आतंकवादी घोषित किए गए हैं।

भारत का रुख
भारत ने पहले कनाडा के आरोपों को खारिज किया था, लेकिन अमेरिका की शिकायत पर आंतरिक जांच शुरू की थी। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने जांच में पाया कि यह साजिश कुछ भटके हुए एजेंटों द्वारा रची गई थी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने पिछले अक्टूबर में बताया था कि इस मामले में शामिल व्यक्ति को सेवा से हटा दिया गया। हालांकि, ताजा आरोपों पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने कोई टिप्पणी नहीं की है।

अमेरिका और भारत के रिश्तों में भी हाल के महीनों में खटास आई है। ट्रंप प्रशासन ने भारत पर 50% का ऊंचा टैरिफ लगाया है, जो क्षेत्र के अन्य देशों की तुलना में कहीं अधिक है। इसका कारण भारत द्वारा रूस से तेल की लगातार खरीद बताई जा रही है। यह दस्तावेज ऐसे समय आया है जब कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी भारत से रिश्ते सुधारने की कोशिश कर रहे हैं। उनके पूर्ववर्ती जस्टिन ट्रूडो के कार्यकाल में दोनों देशों के बीच रिश्ते बेहद बिगड़ गए थे। कनाडाई अधिकारियों ने निज्जर की हत्या के मामले में चार भारतीय नागरिकों पर आरोप तय कर दिए हैं और मुकदमा अदालत में चल रहा है।

मुकदमे की अगली तारीख
निखिल गुप्ता ने अमेरिकी अदालत में सभी आरोपों से निर्दोष होने की दलील दी है। उनका ट्रायल 3 नवंबर 2025 से न्यूयॉर्क में शुरू होगा। अभियोजकों का कहना है कि उन्होंने गुप्ता और यादव के बीच सैकड़ों व्हाट्सएप चैट्स और ईमेल्स की जांच की है। अदालत में पेश दस्तावेजों में यह भी दर्ज है कि गुप्ता और यादव ने निज्जर को निशाना बनाने, नेपाल या पाकिस्तान में एक और हत्या की योजना बनाने और हथियार उपलब्ध कराने जैसी बातचीत की थी।

 

Tags: Nikhil Gupta
Previous Post

हेलिकॉप्टर में ट्रंप का इशारा! मेलानिया संग रिश्तों पर उठे सवाल, लिप रीडर्स ने क्या कहा

Next Post

Backrub से शुरू हुआ था सफर, 27 साल में Google बना बेजोड़ बादशाह

Insight TV Admin

Insight TV Admin

Next Post
Backrub से शुरू हुआ था सफर, 27 साल में Google बना बेजोड़ बादशाह

Backrub से शुरू हुआ था सफर, 27 साल में Google बना बेजोड़ बादशाह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
  • Comments
AK-47 से ‘रिसिन’ तक! 4 डॉक्टरों की गिरफ्तारी ने खोले आतंक कनेक्शन के चौंकाने वाले राज

AK-47 से ‘रिसिन’ तक! 4 डॉक्टरों की गिरफ्तारी ने खोले आतंक कनेक्शन के चौंकाने वाले राज

November 11, 2025
कोरिया : डिजिटल मार्केंटिंग व डिजिटल साक्षरता के लिए कार्यशाला का आयोजन 14 नवम्बर को

कोरिया : डिजिटल मार्केंटिंग व डिजिटल साक्षरता के लिए कार्यशाला का आयोजन 14 नवम्बर को

November 11, 2025
संजू सैमसन को CSK की बर्थडे विश: क्या सच में होने वाला है बड़ा ट्रेड?

संजू सैमसन को CSK की बर्थडे विश: क्या सच में होने वाला है बड़ा ट्रेड?

November 11, 2025
छत्तीसगढ़ में विकास को नई गति, CM विष्णु देव साय के नेतृत्व में कुनकुरी क्षेत्र की परियोजनाओं को मिली स्वीकृति

छत्तीसगढ़ में विकास को नई गति, CM विष्णु देव साय के नेतृत्व में कुनकुरी क्षेत्र की परियोजनाओं को मिली स्वीकृति

November 11, 2025
भारत में लॉन्च होगी Maruti Suzuki e-Vitara, जानें इसकी रेंज और खासियत

भारत में लॉन्च होगी Maruti Suzuki e-Vitara, जानें इसकी रेंज और खासियत

November 11, 2025
स्टीव ओकीफ का बड़ा बयान: एशेज में ऑस्ट्रेलिया की होगी करारी हार!

स्टीव ओकीफ का बड़ा बयान: एशेज में ऑस्ट्रेलिया की होगी करारी हार!

November 11, 2025
दिल्ली कार धमाका: अमित शाह ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, J&K से जुड़े अफसर वीडियो कॉल पर शामिल

दिल्ली कार धमाका: अमित शाह ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, J&K से जुड़े अफसर वीडियो कॉल पर शामिल

November 11, 2025
पंत की वापसी से बढ़ी टक्कर! SA टेस्ट में ध्रुव जुरेल की जगह पर क्या बोले गांगुली?

पंत की वापसी से बढ़ी टक्कर! SA टेस्ट में ध्रुव जुरेल की जगह पर क्या बोले गांगुली?

November 11, 2025
विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

October 26, 2025
गौरवशाली इतिहास से युवा पीढ़ी को जोड़ने का सेतु -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सांस्कृतिक दृष्टि और ‘सम्राट विक्रमादित्य’ महानाट्य का संदेश

गौरवशाली इतिहास से युवा पीढ़ी को जोड़ने का सेतु -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सांस्कृतिक दृष्टि और ‘सम्राट विक्रमादित्य’ महानाट्य का संदेश

October 27, 2025
फ्रूट फारेस्ट्री योजना से महिलाओं को मिलेगा स्व-रोजगार : राज्यपाल  पटेल

फ्रूट फारेस्ट्री योजना से महिलाओं को मिलेगा स्व-रोजगार : राज्यपाल पटेल

October 7, 2025
PoK में विरोध-प्रदर्शन जारी, अब तक 12 मौतें; UN में उठी आवाज़, पाक पर मानवाधिकार हनन का आरोप

PoK में विरोध-प्रदर्शन जारी, अब तक 12 मौतें; UN में उठी आवाज़, पाक पर मानवाधिकार हनन का आरोप

October 3, 2025
Zoho Vani क्या है? अरट्टई के बाद Zoho का नया Free AI टूल चर्चा में!

Zoho Vani क्या है? अरट्टई के बाद Zoho का नया Free AI टूल चर्चा में!

October 4, 2025
वंदे मातरम’ का इतिहास: कैसे बना राष्ट्रीय गीत और क्यों कुछ मुसलमान करते हैं इसका विरोध

वंदे मातरम’ का इतिहास: कैसे बना राष्ट्रीय गीत और क्यों कुछ मुसलमान करते हैं इसका विरोध

November 6, 2025
IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

October 26, 2025
सीएम डॉ. मोहन यादव बोले – कलेक्टर्स स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाएं, अस्पतालों का करें नियमित निरीक्षण

सीएम डॉ. मोहन यादव बोले – कलेक्टर्स स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाएं, अस्पतालों का करें नियमित निरीक्षण

October 7, 2025
ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

0
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

0
कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

0
चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

0
जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

0
10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

0
प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

0
नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

0

About Us

Insight TV News – एक ऑनलाइन मंच है जहाँ देश-विदेश की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और व्यवसाय से जुड़ी जानकारियाँ तुरंत उपलब्ध होती हैं। पाठकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखती है और हर समय, हर जगह समाचार पढ़ने की सुविधा प्रदान करती है।

Categories

  • अतिथि आलेख
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Contact Us

B-29, IT Park, Badwai
Near RGPV, Bhopal (M. P.) – 462033

Mobile: +91 93036 09004
Email: insighttvnews@gmail.com

WhatsApp: +91 93036 09004

  • Home
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Home
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved