Saturday, November 21, 2026
  • Insight Corporte
Insight TV News
Advertisement
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
Insight TV News
No Result
View All Result

पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी के उद्बोधन को भोपाल के संभागीय आईटीआई में वर्चुअली सुना

Insight TV Admin by Insight TV Admin
November 21, 2026
in मध्य प्रदेश
0
पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री  मोदी के उद्बोधन को भोपाल के संभागीय आईटीआई में वर्चुअली सुना
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

भोपाल 

कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  गौतम टेटवाल ने कहा है कि विकसित भारत के निर्माण में युवा शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके लिए युवाओं का कुशल, आत्मनिर्भर, नवाचारी और तकनीकी रूप से दक्ष होना आवश्यक है। आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल, ड्रोन टेक्नोलॉजी, सोलर एनर्जी, ऑटोमेशन एवं डिजिटल टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में रोजगार की नई संभावनाएं विकसित हो रही हैं। ऐसे समय में युवाओं को उद्योगों की वर्तमान एवं भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प देश के सामने रखा है। इस संकल्प को पूरा करने में कुशल एवं दक्ष युवा शक्ति महत्वपूर्ण आधार बनेगी। राज्य मंत्री  टेटवाल शासकीय संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) भोपाल में आयोजित पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह-2026 को संबोधित कर रहे थे।

समारोह में भोपाल लोकसभा क्षेत्र के सांसद  आलोक शर्मा एवं खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के सांसद  वीडी शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। राज्य मंत्री  टेटवाल और अतिथियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

लखनऊ में आयोजित पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह के अंतर्गत भोपाल में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय समारोह में प्रधानमंत्री  मोदी के उद्बोधन को भोपाल के संभागीय आईटीआई सहित प्रदेश के सभी शासकीय आईटीआई संस्थानों में सुना गया।

राज्य मंत्री  टेटवाल ने कहा कि कौशल दीक्षांत समारोह केवल प्रमाण-पत्र प्रदान करने का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह युवाओं की मेहनत, प्रतिभा, अनुशासन, समर्पण और उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति विश्वास का उत्सव है। यह अवसर उन युवाओं की उपलब्धियों को पहचानने का है, जिन्होंने अपने परिश्रम और प्रशिक्षण के माध्यम से सफलता की नई ऊंचाइयां प्राप्त की हैं। जब युवाओं को सही दिशा, गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और उचित अवसर मिलते हैं, तो वे अपनी प्रतिभा के बल पर किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं।

राज्य मंत्री  टेटवाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी प्रशिक्षणार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि युवाओं की मेहनत, प्रतिभा और तकनीकी दक्षता प्रदेश एवं देश की प्रगति का आधार है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से अपने कौशल को निरंतर विकसित करने, नई तकनीकों को सीखने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें बदलती औद्योगिक एवं तकनीकी आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। प्रदेश में कौशल प्रशिक्षण की गुणवत्ता बढ़ाने, आधुनिक पाठ्यक्रमों का विस्तार करने और उद्योगों से प्रशिक्षण संस्थानों का जुड़ाव मजबूत करने की दिशा में किए जा रहे प्रयास आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। समारोह को सांसद  वी.डी. शर्मा एवं सांसद  आलोक शर्मा ने भी संबोधित किया।

मध्यप्रदेश के 10 प्रशिक्षणार्थियों ने अखिल भारतीय स्तर पर हासिल किया प्रथम स्थान

अखिल भारतीय व्यावसायिक परीक्षा (एआईटीटी), जुलाई 2026 में मध्यप्रदेश के 10 आईटीआई प्रशिक्षणार्थियों ने विभिन्न व्यवसायों में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। यह उपलब्धि प्रदेश में संचालित कौशल प्रशिक्षण की गुणवत्ता, प्रशिक्षणार्थियों की मेहनत और संस्थानों के समर्पित प्रयासों को दर्शाती है।

इस वर्ष मध्यप्रदेश के लिए एक विशेष गौरवपूर्ण उपलब्धि भोपाल के प्रशिक्षणार्थी  सूरज साहू ने हासिल की है। सीओपीए (कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट) व्यवसाय के श्रवण बाधित प्रशिक्षणार्थी  सूरज साहू को प्रधानमंत्री  मोदी ने राष्ट्रीय टॉपर के रूप में सम्मानित किया। सूरज साहू की सफलता दिव्यांगजनों की क्षमता, आत्मविश्वास और तकनीकी दक्षता का प्रेरणादायी उदाहरण है।

प्रदेश में आईटीआई में अब तक का सर्वाधिक 97.57 प्रतिशत प्रवेश

मध्यप्रदेश में कौशल विकास एवं रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए आईटीआई की प्रशिक्षण व्यवस्था का विस्तार किया जा रहा है। सत्र 2026 में शासकीय आईटीआई में अब तक का सर्वाधिक 97.57 प्रतिशत प्रवेश दर्ज किया गया है। प्रदेश में प्रवेश क्षमता में 3,872 सीटों की वृद्धि की गई है। युवाओं को भविष्य की तकनीकी एवं औद्योगिक आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने के लिए सोलर टेक्नीशियन, इलेक्ट्रिक व्हीकल और ड्रोन टेक्नीशियन जैसे नवीन एवं रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम प्रारंभ किए गए हैं।

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आईटीआई में महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों का प्रतिशत 30 से बढ़ाकर 35 प्रतिशत किया गया है। इसके साथ ही प्रशिक्षण शुल्क में 25 प्रतिशत की कमी की गई है। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप वर्तमान सत्र में 13,801 महिलाओं ने आईटीआई में प्रवेश प्राप्त किया है। इससे तकनीकी एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण में महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहन मिला है।

इस अवसर पर कौशल विकास संचालनालय के संचालक  बसंत कुर्रे सहित विभागीय अधिकारी, संस्थान के प्राचार्य, प्रशिक्षक एवं बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।

 

Tags: Prime Minister Mod
Previous Post

350 रुपये से आत्मनिर्भरता तक की कहानी – जानकी की

Insight TV Admin

Insight TV Admin

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
  • Comments
पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री  मोदी के उद्बोधन को भोपाल के संभागीय आईटीआई में वर्चुअली सुना

पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी के उद्बोधन को भोपाल के संभागीय आईटीआई में वर्चुअली सुना

November 21, 2026
350 रुपये से आत्मनिर्भरता तक की कहानी – जानकी की

350 रुपये से आत्मनिर्भरता तक की कहानी – जानकी की

November 21, 2026
कालिदास की लेखनी ने भारतीय सांस्कृतिक चेतना को विश्व पटल पर अमर कर दिया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

कालिदास की लेखनी ने भारतीय सांस्कृतिक चेतना को विश्व पटल पर अमर कर दिया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

November 21, 2026
मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना में प्रदेश में 25 लाख से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना में प्रदेश में 25 लाख से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

November 21, 2026
पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक ने की PM मोदी की तारीफ, भारत को दिया पाकिस्तान आने का न्योता

पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक ने की PM मोदी की तारीफ, भारत को दिया पाकिस्तान आने का न्योता

November 21, 2026
उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस

उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस

November 21, 2026
PCB का बड़ा फैसला, मोहम्मद रिजवान समेत 13 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर, बाबर आजम को झटका

PCB का बड़ा फैसला, मोहम्मद रिजवान समेत 13 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर, बाबर आजम को झटका

November 21, 2026
CGPSC अध्यक्ष की कुर्सी पर किसकी होगी ताजपोशी? महादेव कांवरे और नरेंद्र दुग्गा में मुकाबला

CGPSC अध्यक्ष की कुर्सी पर किसकी होगी ताजपोशी? महादेव कांवरे और नरेंद्र दुग्गा में मुकाबला

November 21, 2026
प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

December 5, 2025
विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के प्रयास रंग लाये,50 ग्राम पंचायतों में 25-25 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के प्रयास रंग लाये,50 ग्राम पंचायतों में 25-25 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

November 29, 2025
रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

December 8, 2025
IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

October 26, 2025
डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

June 10, 2026
बिहार में एनडीए को  प्रचंड जनादेश  मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

बिहार में एनडीए को प्रचंड जनादेश मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

November 14, 2025
गौरवशाली इतिहास से युवा पीढ़ी को जोड़ने का सेतु -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सांस्कृतिक दृष्टि और ‘सम्राट विक्रमादित्य’ महानाट्य का संदेश

गौरवशाली इतिहास से युवा पीढ़ी को जोड़ने का सेतु -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सांस्कृतिक दृष्टि और ‘सम्राट विक्रमादित्य’ महानाट्य का संदेश

October 27, 2025
विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

October 26, 2025
ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

0
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

0
कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

0
चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

0
जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

0
10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

0
प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

0
नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

0

Recent Posts

  • पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी के उद्बोधन को भोपाल के संभागीय आईटीआई में वर्चुअली सुना
  • 350 रुपये से आत्मनिर्भरता तक की कहानी – जानकी की
  • कालिदास की लेखनी ने भारतीय सांस्कृतिक चेतना को विश्व पटल पर अमर कर दिया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना में प्रदेश में 25 लाख से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
  • पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक ने की PM मोदी की तारीफ, भारत को दिया पाकिस्तान आने का न्योता

Recent Comments

No comments to show.

About Us

Insight TV News – एक ऑनलाइन मंच है जहाँ देश-विदेश की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और व्यवसाय से जुड़ी जानकारियाँ तुरंत उपलब्ध होती हैं। पाठकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखती है और हर समय, हर जगह समाचार पढ़ने की सुविधा प्रदान करती है।

Archives

  • November 2026
  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Contact Us

B-29, IT Park, Badwai
Near RGPV, Bhopal (M. P.) – 462033

Mobile: +91 93036 09004
Email: insighttvnews@gmail.com

WhatsApp: +91 93036 09004

  • Home
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Home
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved