Wednesday, August 19, 2026
  • Insight Corporte
Insight TV News
Advertisement
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
Insight TV News
No Result
View All Result

कश्मीर से लद्दाख तक सर्जियो गोर का दौरा, पाकिस्तान-चीन को क्या संदेश?

Insight TV Admin by Insight TV Admin
August 19, 2026
in देश
0
कश्मीर से लद्दाख तक सर्जियो गोर का दौरा, पाकिस्तान-चीन को क्या संदेश?
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

जम्मू-कश्मीर
अमेरिका के भारत में राजदूत और दक्षिण-मध्य एशिया के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत सर्जियो गोर दो दिन के जम्मू-कश्मीर और लद्दाख दौरे पर होंगे. उनका यह दौरा सिर्फ एक राजनयिक यात्रा नहीं माना जा रहा, बल्कि इसके पीछे बड़ा रणनीतिक संदेश भी देखा जा रहा है. खासकर इसलिए क्योंकि ऑपरेशन सिंदूर और 2020 की गलवान झड़प के बाद किसी शीर्ष अमेरिकी राजनयिक का यह दौरा काफी अहम है l

सर्जियो गोर बुधवार को श्रीनगर में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात करने वाले हैं. इसके अलावा सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों के साथ भी उनकी बातचीत होनी है. इसके बाद 20 अगस्त को वह लद्दाख जाएंगे. यानी अमेरिकी राजदूत का दौरा कश्मीर से शुरू होकर सीधे उस इलाके तक पहुंच रहा है, जहां भारत और चीन के बीच सीमा तनाव का सबसे बड़ा अध्याय लिखा गया था l

पाकिस्तान को क्या संदेश?
सबसे पहले बात पाकिस्तान की. लंबे समय से पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उठाता रहा है. भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता की उम्मीद भी जताता रहा है. लेकिन सर्जियो गोर का सीधे श्रीनगर आना इस मामले में एक अलग तस्वीर दिखाता है l

सर्जियो गोर भारत के निर्वाचित मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले हैं. जम्मू-कश्मीर के प्रशासन और सुरक्षा हालात को सीधे समझने की कोशिश कर रहे हैं. इसमें पाकिस्तान के लिए एक साफ संकेत देखा जा सकता है कि अमेरिका कश्मीर को लेकर भारत के साथ सीधे संवाद को प्राथमिकता दे रहा है l

ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह संदेश और अहम हो जाता है. भारत लगातार सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाता रहा है. ऐसे में अमेरिकी राजदूत का कश्मीर दौरा यह दिखाता है कि वॉशिंगटन इस इलाके की सुरक्षा को भारत के नजरिए से भी समझना चाहता है l

चीन के लिए लद्दाख वाला संदेश
अब आते हैं चीन पर. गोर के दौरे का दूसरा और शायद ज्यादा रणनीतिक हिस्सा है लद्दाख. 2020 में गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी. इसके बाद दोनों देशों के रिश्तों में लंबे समय तक तनाव रहा. ऐसे में किसी अमेरिकी राजदूत का गलवान के बाद पहली बार लद्दाख जाना अपने आप में काफी अहम है l

अमेरिका पहले भी लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल यानी LAC पर यथास्थिति बदलने की कोशिशों का विरोध कर चुका है. ऐसे में गोर का लद्दाख जाना भारत के साथ अमेरिका की रणनीतिक और रक्षा साझेदारी की अहमियत को दिखाता है l

हालांकि, इसे सीधे तौर पर चीन के खिलाफ किसी अमेरिकी कदम के तौर पर देखना जल्दबाजी होगी. लेकिन इतना जरूर है कि वॉशिंगटन भारत के सीमावर्ती इलाकों और सुरक्षा चुनौतियों को करीब से समझने में दिलचस्पी दिखा रहा है l

क्या मुनीर-शहबाज की रणनीति को झटका?
पाकिस्तान की कोशिश रही है कि कश्मीर मुद्दे पर अमेरिका का ध्यान खींचा जाए. भारत-पाकिस्तान के बीच किसी तरह की मध्यस्थता की गुंजाइश बने. कई बार कुछ अमेरिकी सांसद जम्मू-कश्मीर का दौरा कर तनाव जरूर पैजा कर देते हैं. मामले को ग्लोबल लेवल पर ले जाने की कोशिश करते हैं l

हालांकि सर्जियो गोर श्रीनगर में भारत के निर्वाचित नेतृत्व से मुलाकात करेंगे. इसके बाद लद्दाख जा रहे हैं. यानी उनका फोकस कश्मीर को किसी अलग अंतरराष्ट्रीय विवाद के रूप में पेश करने से ज्यादा भारत के साथ सीधे संवाद और क्षेत्रीय सुरक्षा पर नजर आता है l

भारत के लिए क्यों अहम?
भारत के लिहाज से यह दौरा इसलिए अहम है क्योंकि अमेरिका का शीर्ष राजनयिक कश्मीर और लद्दाख दोनों जगह जाकर जमीनी हालात समझ रहा है. एक तरफ पाकिस्तान के साथ सुरक्षा चुनौती है, तो दूसरी तरफ चीन के साथ LAC का मुद्दा. ऐसे में सर्जियो गोर की यात्रा को भारत-अमेरिका रिश्तों में बढ़ते रणनीतिक जुड़ाव के संकेत के तौर पर देखा जा सकता है. हालांकि, इस दौरे से कोई बड़ा नीतिगत ऐलान होता है या नहीं, यह अभी साफ नहीं है l

Tags: featuredSergio Gor's visit
Previous Post

Q1 एनालिस्ट कॉल के बाद Colgate-Palmolive के शेयर 3% से ज्यादा फिसले, ब्रोकरेज ने जताई कमाई पर चिंता

Next Post

कोंटा की 14 महिला स्व-सहायता समूहों को मिला 39.50 लाख रूपए का बैंक लिंकेज ऋण

Insight TV Admin

Insight TV Admin

Next Post
कोंटा की 14 महिला स्व-सहायता समूहों को मिला 39.50 लाख रूपए का बैंक लिंकेज ऋण

कोंटा की 14 महिला स्व-सहायता समूहों को मिला 39.50 लाख रूपए का बैंक लिंकेज ऋण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
  • Comments
तसर पालन से बीजापुर के ग्रामीणों की बढ़ेगी आय

तसर पालन से बीजापुर के ग्रामीणों की बढ़ेगी आय

August 19, 2026
भिलाई नगर निगम में अधिकारियों के प्रभार बदले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भिलाई नगर निगम में अधिकारियों के प्रभार बदले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

August 19, 2026
कोंटा की 14 महिला स्व-सहायता समूहों को मिला 39.50 लाख रूपए का बैंक लिंकेज ऋण

कोंटा की 14 महिला स्व-सहायता समूहों को मिला 39.50 लाख रूपए का बैंक लिंकेज ऋण

August 19, 2026
कश्मीर से लद्दाख तक सर्जियो गोर का दौरा, पाकिस्तान-चीन को क्या संदेश?

कश्मीर से लद्दाख तक सर्जियो गोर का दौरा, पाकिस्तान-चीन को क्या संदेश?

August 19, 2026
Q1 एनालिस्ट कॉल के बाद Colgate-Palmolive के शेयर 3% से ज्यादा फिसले, ब्रोकरेज ने जताई कमाई पर चिंता

Q1 एनालिस्ट कॉल के बाद Colgate-Palmolive के शेयर 3% से ज्यादा फिसले, ब्रोकरेज ने जताई कमाई पर चिंता

August 19, 2026
Diwali-Chhath Flight Fare: त्योहारों पर नहीं बढ़ेंगे हवाई टिकट के दाम! सरकार ला रही नया प्लान, यात्रियों को बड़ी राहत

Diwali-Chhath Flight Fare: त्योहारों पर नहीं बढ़ेंगे हवाई टिकट के दाम! सरकार ला रही नया प्लान, यात्रियों को बड़ी राहत

August 19, 2026
Instagram पर CSAM को लेकर सरकार सख्त, Meta को सेफ हार्बर खत्म करने की चेतावनी

Instagram पर CSAM को लेकर सरकार सख्त, Meta को सेफ हार्बर खत्म करने की चेतावनी

August 19, 2026
प्रदेश में बनी दो हजार नयी दुग्ध सहकारी समितियां

प्रदेश में बनी दो हजार नयी दुग्ध सहकारी समितियां

August 19, 2026
प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

December 5, 2025
रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

December 8, 2025
IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

October 26, 2025
बिहार में एनडीए को  प्रचंड जनादेश  मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

बिहार में एनडीए को प्रचंड जनादेश मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

November 14, 2025
डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

June 10, 2026
RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

January 9, 2026
MMS क्या होता है? जानें कैसे लीक होती हैं प्राइवेट वीडियो और क्या है सजा का प्रावधान

MMS क्या होता है? जानें कैसे लीक होती हैं प्राइवेट वीडियो और क्या है सजा का प्रावधान

November 28, 2025

मानसिक स्वास्थ्य पर खुला संवाद जरूरी, विद्यार्थियों को मिला सकारात्मक जीवन का मंत्र

August 5, 2026
ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

0
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

0
कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

0
चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

0
जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

0
10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

0
प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

0
नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

0

About Us

Insight TV News – एक ऑनलाइन मंच है जहाँ देश-विदेश की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और व्यवसाय से जुड़ी जानकारियाँ तुरंत उपलब्ध होती हैं। पाठकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखती है और हर समय, हर जगह समाचार पढ़ने की सुविधा प्रदान करती है।

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Contact Us

B-29, IT Park, Badwai
Near RGPV, Bhopal (M. P.) – 462033

Mobile: +91 93036 09004
Email: insighttvnews@gmail.com

WhatsApp: +91 93036 09004

  • Home
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Home
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved