Monday, October 5, 2026
  • Insight Corporte
Insight TV News
Advertisement
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
Insight TV News
No Result
View All Result

300 दिवस के प्रावधान के तहत बच्चों और माताओं को पूरक पोषण आहार उपलब्ध, अगस्त के प्रथम सप्ताह से नई टीएचआर व्यवस्था लागू

Insight TV Admin by Insight TV Admin
August 19, 2026
in मध्य प्रदेश
0
300 दिवस के प्रावधान के तहत बच्चों और माताओं को पूरक पोषण आहार उपलब्ध, अगस्त के प्रथम सप्ताह से नई टीएचआर व्यवस्था लागू
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

भोपाल 

महिला एवं बाल विकास विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार प्रदेश में 3 से 6 वर्ष के बच्चों को वर्ष में औसतन 300 दिवस पूरक पोषण आहार उपलब्ध कराया गया है, जबकि 6 माह से 3 वर्ष के बच्चों तथा गर्भवती एवं धात्री माताओं को औसतन 200 से 210 दिवस पूरक पोषण आहार प्रदान किया गया है। इस प्रकार प्रदेश के सभी पात्र हितग्राहियों को केवल 170 दिवस ही पोषण आहार मिलने की बात वास्तविक स्थिति नहीं है। प्रदेश में पूरक पोषण आहार की व्यवस्था को लेकर सामने आई खबरों के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग ने वस्तुस्थिति स्पष्ट की है।

पूरक पोषण कार्यक्रम के अंतर्गत निर्धारित मानकों के अनुसार पात्र हितग्राहियों को वर्ष में न्यूनतम 300 दिवस पूरक पोषण आहार उपलब्ध कराने का प्रावधान है। इसके तहत 3 से 6 वर्ष के बच्चों को वर्ष में 300 दिवस नाश्ता एवं गर्म पका भोजन उपलब्ध कराया जाता है। वहीं 6 माह से 3 वर्ष के बच्चों तथा गर्भवती एवं धात्री माताओं को प्रत्येक मंगलवार को गर्म पका भोजन दिया जाता है, जो वर्ष में 52 दिवस होता है। शेष 248 दिवस के लिए टेक होम राशन (टीएचआर) उपलब्ध कराने का प्रावधान है।

विभाग के अनुसार टीएचआर के लिए कच्ची सामग्री की आपूर्ति में व्यवधान के कारण इसके उत्पादन एवं वितरण पर प्रभाव पड़ा। कच्ची सामग्री प्रदायकर्ताओं द्वारा सामग्री उपलब्ध नहीं कराए जाने के कारण 248 निर्धारित दिवसों में से राज्य में औसतन 150 से 160 दिवस ही टीएचआर उपलब्ध कराया जा सका। इसके बावजूद 3 से 6 वर्ष के बच्चों को नाश्ता एवं गर्म पका भोजन सहित पूरक पोषण सेवाएं नियमित रूप से उपलब्ध कराई जाती रहीं। इसी कारण 170 दिवस के आधार पर पूरे प्रदेश में पोषण आहार उपलब्ध होने का निष्कर्ष वास्तविक स्थिति को पूरी तरह प्रदर्शित नहीं करता।

सात पोषण आहार संयंत्र बंद, लेकिन पोषण सेवाएं जारी

प्राप्त जानकारी अनुसार वर्तमान में एसआरएलएम द्वारा संचालित सभी सात पोषण आहार संयंत्र बंद हैं। हालांकि इसका प्रभाव पोषण सेवाओं को पूरी तरह बंद करने के रूप में नहीं पड़ा है। विभाग की नवीन टीएचआर नीति के तहत स्थानीय स्व-सहायता समूहों के माध्यम से 6 माह से 3 वर्ष के बच्चों तथा गर्भवती एवं धात्री माताओं को स्थानीय स्तर पर तैयार टीएचआर उपलब्ध कराने की व्यवस्था शुरू कर दी गई है।

प्रदेश के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में अगस्त 2026 के प्रथम सप्ताह से नई व्यवस्था के तहत टीएचआर का वितरण प्रारंभ किया जा चुका है और यह व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो रही है। आगामी नवीन व्यवस्था के लिए टेंडर प्रक्रिया भी प्रचलन में है।

पोषण स्थिति की नियमित निगरानी

बच्चों की पोषण स्थिति की लगातार निगरानी के लिए आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों का वजन एवं लंबाई/ऊंचाई मापकर पोषण ट्रैकर पर दर्ज किया जा रहा है। चिन्हित कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण, पोषण परामर्श, अतिरिक्त देखभाल तथा गंभीर स्थिति में स्वास्थ्य विभाग और पोषण पुनर्वास केंद्रों से समन्वय कर रेफरल की कार्रवाई की जाती है।

प्रत्येक माह 10 दिवसीय शारीरिक माप दिवसों के दौरान जन्म से 6 वर्ष तक के बच्चों की सघन स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है। चिकित्सकीय जटिलता पाए जाने पर आवश्यकता के अनुसार स्वास्थ्य जांच और उपचार के लिए रेफरल किया जाता है।

चिन्हित एसएएम, एमएएम एवं एसयूडब्ल्यू बच्चों का मुख्यमंत्री बाल आरोग्य संवर्धन कार्यक्रम में पंजीयन कर स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। मैदानी अमले द्वारा गृहभेंट कर बच्चों का नियमित फॉलोअप किया जाता है तथा परिवारों को आवश्यक पोषण परामर्श दिया जाता है।

आंगनवाड़ी केंद्रों पर प्रतिदिन गर्म भोजन

विभागीय जानकारी अनुसार 3 से 6 वर्ष के बच्चों को आंगनवाड़ी केंद्रों पर प्रतिदिन नाश्ता एवं गर्म पका भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं 6 माह से 3 वर्ष के बच्चों तथा गर्भवती एवं धात्री माताओं के लिए स्थानीय स्तर पर तैयार टीएचआर वितरण की व्यवस्था लागू की गई है।

इसके अतिरिक्त 6 से 60 माह के अति गंभीर कुपोषित (एसएएम) तथा 6 से 72 माह के अति कम वजन (एसयूडब्ल्यू) बच्चों को अतिरिक्त पोषण आहार के रूप में स्थानीय स्तर पर तैयार टीएचआर उपलब्ध कराया जा रहा है।

विशेष जनजातीय क्षेत्रों में पोषण सेवाओं पर विशेष ध्यान

मध्यप्रदेश जनजातीय बहुल प्रदेश है। यहाँ सहरिया, बैगा एवं भारिया जैसे विशेष जनजातीय समूह भी निवास करते हैं। इन क्षेत्रों में पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करने के लिए जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से प्रधानमंत्री जनजातीय न्याय महाअभियान के अंतर्गत 681 नवीन आंगनवाड़ी केंद्रों का संचालन प्रारंभ किया गया है।

विशेष जनजातीय क्षेत्रों में आंगनवाड़ी सेवाओं, पूरक पोषण आहार तथा बच्चों की वृद्धि एवं पोषण स्थिति की निगरानी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। विभाग द्वारा इन क्षेत्रों में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय कर नियमित स्क्रीनिंग, स्वास्थ्य जांच, रेफरल एवं फॉलोअप की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण सेवाओं को अधिक प्रभावी और स्थानीय स्तर पर सुदृढ़ बनाने के लिए नई टीएचआर व्यवस्था लागू की गई है। विभाग के अनुसार अगस्त के प्रथम सप्ताह से स्थानीय स्व-सहायता समूहों के माध्यम से टीएचआर वितरण प्रारंभ होने से हितग्राहियों तक पूरक पोषण आहार की उपलब्धता को निरंतर बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

Tags: 300-day
Previous Post

माओवाद के साये से पुलिस की वर्दी तक: अर्जुन की प्रेरक कहानी

Next Post

20 अगस्त राशिफल: इन राशियों पर बरसेगी विष्णु कृपा, धन-लाभ के योग

Insight TV Admin

Insight TV Admin

Next Post
20 अगस्त राशिफल: इन राशियों पर बरसेगी विष्णु कृपा, धन-लाभ के योग

20 अगस्त राशिफल: इन राशियों पर बरसेगी विष्णु कृपा, धन-लाभ के योग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
  • Comments
5 अक्टूबर 2026 राशिफल: इन राशियों के लिए रहेगा दिन खास, जानें किसे मिलेगा लाभ

5 अक्टूबर 2026 राशिफल: इन राशियों के लिए रहेगा दिन खास, जानें किसे मिलेगा लाभ

October 4, 2026
अपने नाम जमीन की रजिस्ट्री पर प्रेमलता को मिली आर्थिक राहत, ऑनलाइन सुविधाओं से समय भी बचा

अपने नाम जमीन की रजिस्ट्री पर प्रेमलता को मिली आर्थिक राहत, ऑनलाइन सुविधाओं से समय भी बचा

October 4, 2026
इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलो कांग्रेस, सीपीआई ,सीपीआई एम सीपीआई (एमएल), समाजवादी पार्टी की संयुक्त बैठक में निर्णय

इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलो कांग्रेस, सीपीआई ,सीपीआई एम सीपीआई (एमएल), समाजवादी पार्टी की संयुक्त बैठक में निर्णय

October 4, 2026
पीएम सूर्य घर योजना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भोपाल और ग्वालियर में लगेंगे ‘सेवा सेतु कैंप’ : मंत्री शुक्ला

पीएम सूर्य घर योजना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भोपाल और ग्वालियर में लगेंगे ‘सेवा सेतु कैंप’ : मंत्री शुक्ला

October 4, 2026
आईईडी विस्फोटों की विरह वेदना से बाहर आएगा बस्तर, पीड़ितों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

आईईडी विस्फोटों की विरह वेदना से बाहर आएगा बस्तर, पीड़ितों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

October 4, 2026
राज्य सरकार सड़क, एक्सप्रेस-वे, सिंचाई, बांध, बिजली और मेडिकल कॉलेज सहित अधोसंरचना विकास के बड़े प्रोजेक्टों पर तेज गति से कर रही है कार्य

राज्य सरकार सड़क, एक्सप्रेस-वे, सिंचाई, बांध, बिजली और मेडिकल कॉलेज सहित अधोसंरचना विकास के बड़े प्रोजेक्टों पर तेज गति से कर रही है कार्य

October 4, 2026
वन विहार में जुड़े आवास, वन्य जीवन का विकास थीम के अनुरूप संरक्षण, जागरूकता जनभागीदारी पर हो रहे विविध कार्यक्रम

वन विहार में जुड़े आवास, वन्य जीवन का विकास थीम के अनुरूप संरक्षण, जागरूकता जनभागीदारी पर हो रहे विविध कार्यक्रम

October 4, 2026
CG में सर्वसुविधायुक्त आश्रम-छात्रावासों का लाभ, उच्च शिक्षा हासिल कर रहे छात्र-छात्राएं

CG में सर्वसुविधायुक्त आश्रम-छात्रावासों का लाभ, उच्च शिक्षा हासिल कर रहे छात्र-छात्राएं

October 4, 2026
प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

December 5, 2025
रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

December 8, 2025
विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के प्रयास रंग लाये,50 ग्राम पंचायतों में 25-25 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के प्रयास रंग लाये,50 ग्राम पंचायतों में 25-25 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

November 29, 2025
IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

October 26, 2025
बिहार में एनडीए को  प्रचंड जनादेश  मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

बिहार में एनडीए को प्रचंड जनादेश मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

November 14, 2025
डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

June 10, 2026

मानसिक स्वास्थ्य पर खुला संवाद जरूरी, विद्यार्थियों को मिला सकारात्मक जीवन का मंत्र

August 5, 2026
विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

October 26, 2025
ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

0
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

0
कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

0
चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

0
जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

0
10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

0
प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

0
नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

0

Recent Posts

  • 5 अक्टूबर 2026 राशिफल: इन राशियों के लिए रहेगा दिन खास, जानें किसे मिलेगा लाभ
  • अपने नाम जमीन की रजिस्ट्री पर प्रेमलता को मिली आर्थिक राहत, ऑनलाइन सुविधाओं से समय भी बचा
  • इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलो कांग्रेस, सीपीआई ,सीपीआई एम सीपीआई (एमएल), समाजवादी पार्टी की संयुक्त बैठक में निर्णय
  • पीएम सूर्य घर योजना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भोपाल और ग्वालियर में लगेंगे ‘सेवा सेतु कैंप’ : मंत्री शुक्ला
  • आईईडी विस्फोटों की विरह वेदना से बाहर आएगा बस्तर, पीड़ितों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

Recent Comments

No comments to show.

About Us

Insight TV News – एक ऑनलाइन मंच है जहाँ देश-विदेश की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और व्यवसाय से जुड़ी जानकारियाँ तुरंत उपलब्ध होती हैं। पाठकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखती है और हर समय, हर जगह समाचार पढ़ने की सुविधा प्रदान करती है।

Archives

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Contact Us

B-29, IT Park, Badwai
Near RGPV, Bhopal (M. P.) – 462033

Mobile: +91 93036 09004
Email: insighttvnews@gmail.com

WhatsApp: +91 93036 09004

  • Home
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Home
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved