Tuesday, August 4, 2026
  • Insight Corporte
Insight TV News
Advertisement
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
Insight TV News
No Result
View All Result

“सेवा निवृत्ति के बाद भी सेवा का जज़्बा हमेशा जीवित रहता है” — डीजीपी कैलाश मकवाणा डीजीपी के मुख्य आतिथ्य में हुआ 41वां वरिष्ठ सदस्य एवं मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह

Insight TV Admin by Insight TV Admin
April 26, 2026
in मध्य प्रदेश
0
“सेवा निवृत्ति के बाद भी  सेवा का जज़्बा हमेशा जीवित रहता है” — डीजीपी कैलाश मकवाणा डीजीपी के मुख्य आतिथ्य में हुआ 41वां वरिष्ठ सदस्य एवं मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

भोपाल

मध्यप्रदेश पुलिस राज्य सेवा संवर्ग के सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों के संगठन द्वारा 41वां वरिष्ठ सदस्य एवं मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह आज भोपाल के नर्मदापुरम रोड स्थित वृंदावन गार्डन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीजीपी कैलाश मकवाणा ने कहा कि सेवा निवृत्ति के बाद भी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समाज के प्रति समर्पण की भावना जीवनभर बनी रहती है। उन्होंने राज्य सेवा संवर्ग के सेवानिवृत्त अधिकारियों को विभाग की सुदृढ़ नींव बताते हुए कहा कि उनके अनुभव, कार्यशैली और जीवन मूल्यों से नई पीढ़ी निरंतर प्रेरणा प्राप्त कर रही है।

डीजीपी मकवाणा ने कहा कि विभाग सेवानिवृत्त अधिकारियों के अनुभवों को संरक्षित कर उनका संस्थागत उपयोग सुनिश्चित करने की दिशा में गंभीरता से कार्य कर रहा है। पेंशनर्स के साथ सतत संवाद, उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण, थाना एवं इकाई स्तर पर बेहतर समन्वय तथा एक समर्पित हेल्प सिस्टम विकसित किया जा रहा है। साथ ही, एक डिजिटल प्लेटफॉर्म/पोर्टल के माध्यम से सेवानिवृत्त अधिकारियों को पुनः रोजगार, सुरक्षा सेवाओं एवं परामर्शदात्री भूमिकाओं से जोड़ने की पहल की जा रही है, जिससे उनकी सक्रिय भागीदारी निरंतर बनी रहे।

उन्होंने पेंशनर्स की सुविधा हेतु बैंकिंग लाभ, दुर्घटना सहायता, स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी एवं समन्वय तंत्र को और सुदृढ़ करने की बात कही, ताकि प्रत्येक सेवानिवृत्त अधिकारी तक समय पर सहायता और सेवाएं सुनिश्चित की जा सकें।

डीजीपी मकवाणा ने पुलिस वेलफेयर को विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में बताते हुए कहा कि पुलिस परिवारों के स्वास्थ्य, शिक्षा, आपात सहायता और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं। इस अवसर पर वेलफेयर गतिविधियों को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से चेक भी प्रदान किया गया। उन्होंने बताया कि चिकित्सा सहायता, आकस्मिक सहायता, छात्रवृत्ति एवं अन्य योजनाओं के माध्यम से पुलिस परिवारों को व्यापक सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

डीजीपी मकवाणा ने कहा कि विभाग में डेटा-आधारित निर्णय प्रणाली को सशक्त किया जा रहा है, जिसके लिए eHRMS एवं अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से व्यापक डेटा संकलन एवं विश्लेषण किया जा रहा है। साथ ही, उत्कृष्ट कार्यों की पहचान कर त्वरित रूप से कई मामलों में उसी दिन पुरस्कार प्रदान करने की व्यवस्था विकसित की गई है। आगामी सिंहस्थ को ध्यान में रखते हुए “Training of Trainers” सहित संरचित एवं आधुनिक प्रशिक्षण मॉडल के माध्यम से पुलिस बल को विशेष रूप से तैयार किया जा रहा है।

डीजीपी ने कहा कि डायल-112 आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली को अत्याधुनिक तकनीकों से सशक्त किया गया है, जिससे आमजन को त्वरित सहायता प्राप्त हो रही है। साइबर अपराधों की चुनौती को ध्यान में रखते हुए ई-एफआईआर व्यवस्था लागू की गई है, जिससे शिकायत पंजीयन सरल एवं सुलभ हुआ है तथा अधिकाधिक प्रकरण दर्ज कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने साइबर अपराधों के विरुद्ध क्षमता निर्माण, तकनीकी सुदृढ़ीकरण एवं जन-जागरूकता पर विशेष बल दिया।

उन्होंने “नशे से दूरी है ज़रूरी” अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि यह एक व्यापक जन-जागरूकता आंदोलन के रूप में सफल हुआ है, जिसमें लाखों विद्यार्थियों, युवाओं एवं नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रही और समाज में सकारात्मक परिवर्तन परिलक्षित हुआ है।

डीजीपी मकवाणा ने कहा कि पुलिस विभाग में रिक्त पदों को भरने की दिशा में तेजी से कार्य किया गया है, जिससे फील्ड स्तर पर कार्यक्षमता में वृद्धि हुई है। आगामी सिंहस्थ जैसे विशाल एवं चुनौतीपूर्ण आयोजन को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस बल को पूर्ण रूप से सक्षम, प्रशिक्षित एवं तैयार करने के लिए भर्ती प्रक्रियाओं को गति दी गई है तथा प्रशिक्षण व्यवस्थाओं को आधुनिक तकनीकों, ड्रोन, साइबर मॉड्यूल एवं फील्ड-आधारित अभ्यासों से सशक्त किया जा रहा है।

डीजीपी मकवाणा ने कहा कि ई-गवर्नेंस, डिजिटल प्रक्रियाओं, ऑनलाइन सेवाओं, सेवा रिकॉर्ड के डिजिटलीकरण, पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था एवं आधुनिक प्रशिक्षण के माध्यम से विभाग में व्यापक सुधार किए गए हैं, जिससे मध्यप्रदेश पुलिस भविष्य की चुनौतियों—विशेषकर साइबर अपराध, आंतरिक सुरक्षा एवं बड़े आयोजनों—के लिए पूरी तरह तैयार है।

डीजीपी मकवाणा ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पुलिस परिवार के बच्चे शिक्षा एवं विभिन्न प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विभाग का गौरव बढ़ा रहे हैं, जो एक सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन का प्रतीक है।

उन्होंने अंत में कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस सेवा, संवेदनशीलता एवं आधुनिकता के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है। सेवा में हों या सेवानिवृत्त—हर पुलिसकर्मी इस गौरवशाली परंपरा का अभिन्न हिस्सा है और विभाग की एकजुटता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है।

कार्यक्रम के दौरान राज्य सेवा संवर्ग के सेवानिवृत्त अधिकारियों का सम्मान किया गया तथा पुलिस परिवार के मेधावी छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर विशेष पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार, राज्य सेवा संवर्ग के सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारीगण, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी, पुलिस परिवारों के सदस्य तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Tags: after retirement
Previous Post

Shyamla Hills में घर में घुसकर तोड़फोड़, महिला से मारपीट कर फरार हुए आरोपी

Next Post

एमपी में गर्मी का कहर, 7 साल का रिकॉर्ड टूटा; पारा 43°C पार, इंदौर-उज्जैन की रातें सबसे तपती

Insight TV Admin

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
  • Comments
Bastar में नकली डेयरी उत्पाद बेचने वालों पर सख्ती, खाद्य विभाग की सघन जांच जारी

Bastar में नकली डेयरी उत्पाद बेचने वालों पर सख्ती, खाद्य विभाग की सघन जांच जारी

August 4, 2026
CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सेना पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले CISF कांस्टेबल की सैलरी कटौती बरकरार

CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सेना पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले CISF कांस्टेबल की सैलरी कटौती बरकरार

August 4, 2026
वीबी–जीरामजी अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला पंचायत सदस्यों की राज्यस्तरीय कार्यशाला आयोजित

वीबी–जीरामजी अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला पंचायत सदस्यों की राज्यस्तरीय कार्यशाला आयोजित

August 4, 2026
CG में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, नक्सली डंप से राइफल और 47 जिंदा कारतूस बरामद

CG में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, नक्सली डंप से राइफल और 47 जिंदा कारतूस बरामद

August 4, 2026
CG में माघ पूर्णिमा पर सरकारी अवकाश का ऐलान, संत रविदास के नाम पर दिया जाएगा राज्य पुरस्कार

CG में माघ पूर्णिमा पर सरकारी अवकाश का ऐलान, संत रविदास के नाम पर दिया जाएगा राज्य पुरस्कार

August 4, 2026
CG में प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर सख्ती, औषधि विभाग हुआ अलर्ट

CG में प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर सख्ती, औषधि विभाग हुआ अलर्ट

August 4, 2026
CG: कार हादसे में दो लोगों की मौत, तखतपुर CMO गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

CG: कार हादसे में दो लोगों की मौत, तखतपुर CMO गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

August 4, 2026
पाकिस्तान को ट्रंप का बड़ा झटका! अमेरिका-ईरान वार्ता से मुनीर और शहबाज को रखा बाहर

पाकिस्तान को ट्रंप का बड़ा झटका! अमेरिका-ईरान वार्ता से मुनीर और शहबाज को रखा बाहर

August 4, 2026
प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

December 5, 2025
रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

December 8, 2025
IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

October 26, 2025
बिहार में एनडीए को  प्रचंड जनादेश  मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

बिहार में एनडीए को प्रचंड जनादेश मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

November 14, 2025
डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

June 10, 2026
RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

January 9, 2026
MMS क्या होता है? जानें कैसे लीक होती हैं प्राइवेट वीडियो और क्या है सजा का प्रावधान

MMS क्या होता है? जानें कैसे लीक होती हैं प्राइवेट वीडियो और क्या है सजा का प्रावधान

November 28, 2025
विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

October 26, 2025
ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

0
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

0
कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

0
चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

0
जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

0
10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

0
प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

0
नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

0

About Us

Insight TV News – एक ऑनलाइन मंच है जहाँ देश-विदेश की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और व्यवसाय से जुड़ी जानकारियाँ तुरंत उपलब्ध होती हैं। पाठकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखती है और हर समय, हर जगह समाचार पढ़ने की सुविधा प्रदान करती है।

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Contact Us

B-29, IT Park, Badwai
Near RGPV, Bhopal (M. P.) – 462033

Mobile: +91 93036 09004
Email: insighttvnews@gmail.com

WhatsApp: +91 93036 09004

  • Home
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Home
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved