Monday, September 14, 2026
  • Insight Corporte
Insight TV News
Advertisement
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
Insight TV News
No Result
View All Result

2016 में बनी थी दुनिया की नंबर-1 कार कंपनी, 10 साल बाद अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रही Volkswagen

Insight TV Admin by Insight TV Admin
August 28, 2026
in बिज़नेस
0
2016 में बनी थी दुनिया की नंबर-1 कार कंपनी, 10 साल बाद अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रही Volkswagen
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली

2016 में फोल्क्सवागन बिक्री के लिहाज से दुनिया की सबस बड़ी कार कंपनी बनी, लेकिन 10 साल बाद कंपनी अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ती दिख रही है.जर्मन शहर वोल्फ्सबुर्ग को फोल्क्सवागन सिटी भी कहा जाता है. 1938 में इस शहर की स्थापना कार फैक्ट्री में काम करने वाले लोगों के इलाके के तौर पर हुई. दुनिया के 10 मशहूर ब्रांड्स इस शहर से कंट्रोल होते हैं. इनमें वोल्क्सवागन, ऑउडी, पोर्शे, स्कोडा, सिएट एंड कुप्रा, बेंटली, लम्बोर्गिनी, डुकाटी (मोटरसाइकिल) और फोल्क्सवागन कर्मशियल व्हीकल्स जैसे ब्रांड हैं. इन सबकी पैरेंट कंपनी फोल्क्सवागन (VW) है। 

2016 में बिक्री के लिहाज से जापानी कार कंपनी टोयोटा को पीछे छोड़ फोल्क्सवागन, एक साल के लिए दुनिया की सबसे बड़ी कार कंपनी बनी तो इस शहर में जश्न था. लेकिन आज वोल्फ्सबुर्ग के ज्यादातर बाशिंदों के माथे पर चिंता के कई बल पड़े हैं। 

25 अगस्त को फोल्क्सवागन के मुख्यालय में करीब 10 हजार कर्मचारियों के सामने कंपनी के सीईओ ऑलिवर ब्लूमे आए. लेबर यूनियन के साथ समझौते के तहत वह 50 हजार नौकरियों में कटौती का एलान पहले ही कर चुके थे. मंगलवार को उन्होंने और 50 हजार नौकरियों को खत्म करने एलान किया. ब्लूमे ने कहा, बहुत मुमकिन है कि "इनमें से आधे बदलाव जर्मनी में होंगे." यानी करीब कटौती की नई लिस्ट में शामिल 25 हजार नौकरियां जर्मनी में जा सकती हैं। 

चीन की इलेक्ट्रिक कारों से मिल रही कड़ी प्रतिस्पर्धा, अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के टैरिफों और यूरोप में VW की कारों की कमजोर मांग का हवाला देते हुए ब्लूमे ने कहा, "जर्मनी में जैसे हम काम करते आए हैं, अगर हम वैसे ही आगे बढ़ेंगे तो हमें हमेशा हर साल 1.5 अरब यूरो के नुकसान का सामना करना होगा. हम पर कार्रवाई का बहुत ज्यादा दबाव है। 

सबसे करारी चोट, कर्मचारियों और तीन कार ब्रांड्स पर
ब्लूमे जब मंच से ये एलान कर रहे थे, तब नीचे मौजूद कर्मचारी, बू….बू….बू…का शोर पैदाकर और सीटियां बजाकर विरोध जता रहे थे. ब्लूमे के भाषण को बार बार नाराजगी की इस लहर से टकराना पड़ा. इसके बावजूद ब्लूमे ने कहा कि कंपनी, अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है. नौकरियां फोल्क्सवागन के 10 कार ब्रांड्स में जाएंगी. लेकिन सबसे करारी चोट VW, आउडी और पोर्शे पर पड़ेगी। 

कर्मचारी यूनियनों का आरोप है कि VW के मैनेजमेंट ने इस ताजा एलान या योजना के बारे में कर्मचारियों को पहले खुद सीधे तौर पर नहीं बताया. यह जानकारियां मीडिया ने दी, तब जाकर कर्मचारियों को बताया गया। 

VW वर्कर्स काउंसिल की चीफ डानिएला कावालो ने इस दौरान मंच से कहा, "बोर्ड पर हमारा भरोसा, खासतौर पर इसके प्रमुख ऑलिवर ब्लूमे पर, क्षतिग्रस्त हो चुका है. आप ऐसे सीईओ के साथ काम नहीं कर सकते जो स्टाफ को ये बताए ही ना कि चल क्या रहा है। 

इस दौरान कई कर्मचारियों का हाथ में ऐसी तख्तियां थीं, जिन पर लिखा था, "अपने बहीखाते हमारी नौकरियों से संतुलित मत करो। 

हंगरी का रुख करती जर्मन कार कंपनियां
अपनी गुणवत्ता के चलते कई दशकों तक "मेड इन जर्मनी" वाली मशीनों ने दुनिया भर में पहचान बनाई. लेकिन दुनिया भर में बीते 10 बरसों में हुए बदलावों के चलते यह पहचान अब संकट में पड़ गई है. मशीनरी के मामले में चीन, कई क्षेत्रों में जर्मनी को कड़ी चुनौती दे रहा है, फिर चाहे बात ड्रिल मशीन की हो या इलेक्ट्रिक कारों या क्रेनों की। 

चीनी कंपनी बीवाईडी की इलेक्ट्रिक कारें जर्मनी में करीब 20,000 यूरो की रेंज से शुरू होती हैं. सबसे सस्ते मॉडलों की रेंज भी 220 से 507 किलोमीटर है. बोनस या एक्सचेंज ऑफरों के साथ बीवाईडी की कुछ इलेक्ट्रिक कारें 13,000 यूरो की मिल रही हैं. जर्मन कार कंपनियां इस कीमत का मुकाबला नहीं कर पा रही हैं। 

बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज जैसी नामी कंपनियों की हालत भी नाजुक ही है. 2025 में बीएमडब्ल्यू ने हंगरी में एक नया कार प्लांट खोला. यह प्लांट लागत घटाने के इरादे से खोला गया है. जुलाई 2026 में मर्सिडीज ने भी हंगरी में अपने प्लांट का विस्तार कर उसे अपना सबसे बड़ा यूरोपीय प्लांट बना दिया है. मर्सिडीज के सीईओ ओला काएलेनियुस के मुताबिक हंगरी में जर्मनी के मुकाबले 70 फीसदी कम लागत आ रही है। 

फोल्क्सवागन बोर्ड की अगली बैठक अब सितंबर में होनी है, तब पता चलेगा कि 1938 में वोल्फ्सबुर्ग में पहली कार लॉन्च करने वाली VW, 2038 कितनी मजबूती से अपने जमीन पर खड़ी रह पाएगी। 

Tags: Volkswagen
Previous Post

WTC फाइनल में कैसे पहुंचेगी टीम इंडिया? 7 टेस्ट बाकी, समझें पूरा समीकरण

Next Post

महापौर ने सफाईमित्र बहनों से बंधवाई राखी, बोले- शहर की स्वच्छता की असली ताकत आप

Insight TV Admin

Insight TV Admin

Next Post
महापौर ने सफाईमित्र बहनों से बंधवाई राखी, बोले- शहर की स्वच्छता की असली ताकत आप

महापौर ने सफाईमित्र बहनों से बंधवाई राखी, बोले- शहर की स्वच्छता की असली ताकत आप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
  • Comments
Indian Bank का बड़ा बिजनेस प्लान, 3 देशों में खुलेंगे नए ऑफिस; विदेशों में बढ़ाएगा कारोबार

Indian Bank का बड़ा बिजनेस प्लान, 3 देशों में खुलेंगे नए ऑफिस; विदेशों में बढ़ाएगा कारोबार

September 14, 2026
वायरल वीडियो पर CM साय का एक्शन, अंबिकापुर की खराब सड़क पर कलेक्टर को दिए तत्काल सुधार के निर्देश

वायरल वीडियो पर CM साय का एक्शन, अंबिकापुर की खराब सड़क पर कलेक्टर को दिए तत्काल सुधार के निर्देश

September 14, 2026
लीबिया के मिसराता एयरपोर्ट पर VVIP को ले जा रहा विमान क्रैश, सभी सुरक्षित

लीबिया के मिसराता एयरपोर्ट पर VVIP को ले जा रहा विमान क्रैश, सभी सुरक्षित

September 14, 2026
4000 करोड़ की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, भक्ति के बीच उठे ये बड़े सवाल

4000 करोड़ की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, भक्ति के बीच उठे ये बड़े सवाल

September 14, 2026
सागर शराब कांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन, शराब दुकानों के लाइसेंस और हथियार लाइसेंस निरस्त

सागर शराब कांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन, शराब दुकानों के लाइसेंस और हथियार लाइसेंस निरस्त

September 14, 2026
भारत-पाक तनाव के बीच बड़ा फैसला, एशियन चैंपियंस ट्रॉफी खेलने पंजाब आएगी पाकिस्तान की हॉकी टीम

भारत-पाक तनाव के बीच बड़ा फैसला, एशियन चैंपियंस ट्रॉफी खेलने पंजाब आएगी पाकिस्तान की हॉकी टीम

September 14, 2026
6 साल पुराना दर्द मिटाया, ज्वेरेव ने जीता US Open; शेल्टन का सपना फिर टूटा

6 साल पुराना दर्द मिटाया, ज्वेरेव ने जीता US Open; शेल्टन का सपना फिर टूटा

September 14, 2026
शनि देव की कृपा से चमकेगी किस्मत, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में 4 राशियों को बड़ा लाभ

शनि देव की कृपा से चमकेगी किस्मत, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में 4 राशियों को बड़ा लाभ

September 14, 2026
प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

December 5, 2025
रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

December 8, 2025
विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के प्रयास रंग लाये,50 ग्राम पंचायतों में 25-25 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के प्रयास रंग लाये,50 ग्राम पंचायतों में 25-25 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

November 29, 2025
IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

October 26, 2025
बिहार में एनडीए को  प्रचंड जनादेश  मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

बिहार में एनडीए को प्रचंड जनादेश मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

November 14, 2025
डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

June 10, 2026

मानसिक स्वास्थ्य पर खुला संवाद जरूरी, विद्यार्थियों को मिला सकारात्मक जीवन का मंत्र

August 5, 2026
RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

January 9, 2026
ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

0
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

0
कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

0
चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

0
जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

0
10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

0
प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

0
नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

0

About Us

Insight TV News – एक ऑनलाइन मंच है जहाँ देश-विदेश की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और व्यवसाय से जुड़ी जानकारियाँ तुरंत उपलब्ध होती हैं। पाठकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखती है और हर समय, हर जगह समाचार पढ़ने की सुविधा प्रदान करती है।

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Contact Us

B-29, IT Park, Badwai
Near RGPV, Bhopal (M. P.) – 462033

Mobile: +91 93036 09004
Email: insighttvnews@gmail.com

WhatsApp: +91 93036 09004

  • Home
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Home
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved