Friday, August 21, 2026
  • Insight Corporte
Insight TV News
Advertisement
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
Insight TV News
No Result
View All Result

महाराष्ट्र के हिवरे बाजार में बालोद की महिला सरपंचों ने बिखेरी छत्तीसगढ़ की चमक

Insight TV Admin by Insight TV Admin
August 20, 2026
in छत्तीसगढ़, राज्य
0
महाराष्ट्र के हिवरे बाजार में बालोद की महिला सरपंचों ने बिखेरी छत्तीसगढ़ की चमक
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

रायपुर

महाराष्ट्र के हिवरे बाजार में बालोद की महिला सरपंचों ने बिखेरी छत्तीसगढ़ की चमक

छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में महिला नेतृत्व और पंचायतों के माध्यम से हो रहे नवाचारों की गूंज अब राष्ट्रीय मंचों तक पहुंच रही है। महाराष्ट्र के आदर्श ग्राम हिवरे बाजार में 18 से 23 अगस्त 2026 तक आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय ‘आनंदी कुटुम्ब समृद्ध ग्राम’ कार्यक्रम में बालोद जिले की दो महिला सरपंचों ने अपने गांवों के विकास और महिला सशक्तिकरण के अनुभव साझा कर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है।
         
ग्राम पंचायत गुजरा की सरपंच श्रीमती पार्वती मंडावी और ग्राम पंचायत दुधली की सरपंच श्रीमती पिलेश्वरी नेताम ने राष्ट्रीय मंच पर ग्रामीण विकास, महिला स्वावलंबन और पंचायत नेतृत्व से जुड़े अपने अनुभव प्रस्तुत किए। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे प्रतिभागियों के बीच दोनों महिला जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता ने बालोद जिले के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की ग्रामीण विकास की पहल को नई पहचान दिलाई।

राष्ट्रीय मंच पर साझा किए गांव के विकास के अनुभव
        
कार्यक्रम में परिवार और समाज में महिलाओं की भूमिका, महिला सशक्तिकरण, आर्थिक समृद्धि तथा ग्रामीण महिलाओं के जीवन स्तर को सुरक्षित एवं बेहतर बनाने जैसे विषयों पर व्यापक चर्चा हुई। इस दौरान दोनों सरपंचों ने पद्मश्री पोपटराव पवार तथा आत्मीयता यूनिवर्सिटी, राजकोट के चेयरमैन स्वामी त्यागवल्लभ के समक्ष अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने अपने-अपने गांवों में किए जा रहे विकास कार्यों और नवाचारों की जानकारी साझा करने के साथ देशभर से आए प्रतिभागियों के सवालों का भी आत्मविश्वासपूर्वक जवाब दिया।

स्व-सहायता समूहों से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल
        
 ग्राम पंचायत गुजरा की सरपंच श्रीमती पार्वती मंडावी ने स्व-सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनके क्षेत्र में महिला समूहों द्वारा व्यापक स्तर पर आम के पौधों का रोपण किया जा रहा है। यह पहल महिलाओं की आजीविका को मजबूत करने के साथ गांव में पर्यावरण संरक्षण और दीर्घकालीन आय के अवसर तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने हिवरे बाजार के सफल विकास मॉडल की सराहना करते हुए अपने समूह की अन्य महिलाओं को भी हिवरे बाजार का अध्ययन भ्रमण कराने की इच्छा व्यक्त की, ताकि वहां की सफल पहलों को अपने गांवों में अपनाया जा सके।

कौशल विकास से युवाओं को मिल रहा स्थानीय रोजगार

ग्राम पंचायत दुधली की सरपंच श्रीमती पिलेश्वरी नेताम ने राज्य शासन द्वारा संचालित कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों के प्रभावों को राष्ट्रीय मंच पर साझा किया। उन्होंने बताया कि कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से गांव के युवाओं और युवतियों को स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार और रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण युवाओं को उनकी रुचि और आवश्यकता के अनुरूप कौशल प्रदान करने से वे अपने गांव में ही आर्थिक गतिविधियों से जुड़ पा रहे हैं। इससे परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ महिलाओं और युवाओं का आत्मविश्वास भी बढ़ रहा है।

Tags: Women Sarpanchs
Previous Post

खंडवा के डायल-112 हीरोज रात में घर की राह भटके दो मासूमों को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

Next Post

21 अगस्त राशिफल: इन राशियों पर बरसेगी विष्णु कृपा, चमकेगी किस्मत; धन-लाभ के योग

Insight TV Admin

Insight TV Admin

Next Post
21 अगस्त राशिफल: इन राशियों पर बरसेगी विष्णु कृपा, चमकेगी किस्मत; धन-लाभ के योग

21 अगस्त राशिफल: इन राशियों पर बरसेगी विष्णु कृपा, चमकेगी किस्मत; धन-लाभ के योग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
  • Comments
21 अगस्त राशिफल: इन राशियों पर बरसेगी विष्णु कृपा, चमकेगी किस्मत; धन-लाभ के योग

21 अगस्त राशिफल: इन राशियों पर बरसेगी विष्णु कृपा, चमकेगी किस्मत; धन-लाभ के योग

August 20, 2026
महाराष्ट्र के हिवरे बाजार में बालोद की महिला सरपंचों ने बिखेरी छत्तीसगढ़ की चमक

महाराष्ट्र के हिवरे बाजार में बालोद की महिला सरपंचों ने बिखेरी छत्तीसगढ़ की चमक

August 20, 2026
खंडवा के डायल-112 हीरोज रात में घर की राह भटके दो मासूमों को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

खंडवा के डायल-112 हीरोज रात में घर की राह भटके दो मासूमों को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

August 20, 2026
उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की

August 20, 2026
सही जानकारी, स्वस्थ जीवनशैली और आवश्यक सहयोग से सशक्त होंगे किशोर

सही जानकारी, स्वस्थ जीवनशैली और आवश्यक सहयोग से सशक्त होंगे किशोर

August 20, 2026
कांवड़ यात्रा हमारी आस्था और सनातन संस्कृति का अभिन्न अंग : राज्य मंत्री  लोधी

कांवड़ यात्रा हमारी आस्था और सनातन संस्कृति का अभिन्न अंग : राज्य मंत्री लोधी

August 20, 2026
छत्तीसगढ़ के योगेश साहू ने KBC में जीते 50 लाख, IAS बनने के लिए छोड़ी नौकरी

छत्तीसगढ़ के योगेश साहू ने KBC में जीते 50 लाख, IAS बनने के लिए छोड़ी नौकरी

August 20, 2026
श्वेता तिवारी ने Instamart से मंगाया सामान, निकला कॉकरोच! तुकाराम मुंढे से पूछा- आप कहां हो?

श्वेता तिवारी ने Instamart से मंगाया सामान, निकला कॉकरोच! तुकाराम मुंढे से पूछा- आप कहां हो?

August 20, 2026
प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

December 5, 2025
रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

December 8, 2025
IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

October 26, 2025
बिहार में एनडीए को  प्रचंड जनादेश  मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

बिहार में एनडीए को प्रचंड जनादेश मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

November 14, 2025
डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

June 10, 2026
RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

January 9, 2026
MMS क्या होता है? जानें कैसे लीक होती हैं प्राइवेट वीडियो और क्या है सजा का प्रावधान

MMS क्या होता है? जानें कैसे लीक होती हैं प्राइवेट वीडियो और क्या है सजा का प्रावधान

November 28, 2025

मानसिक स्वास्थ्य पर खुला संवाद जरूरी, विद्यार्थियों को मिला सकारात्मक जीवन का मंत्र

August 5, 2026
ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

0
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

0
कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

0
चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

0
जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

0
10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

0
प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

0
नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

0

About Us

Insight TV News – एक ऑनलाइन मंच है जहाँ देश-विदेश की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और व्यवसाय से जुड़ी जानकारियाँ तुरंत उपलब्ध होती हैं। पाठकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखती है और हर समय, हर जगह समाचार पढ़ने की सुविधा प्रदान करती है।

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Contact Us

B-29, IT Park, Badwai
Near RGPV, Bhopal (M. P.) – 462033

Mobile: +91 93036 09004
Email: insighttvnews@gmail.com

WhatsApp: +91 93036 09004

  • Home
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Home
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved